हरदोई में डबल मर्डर का सनसनी खेज खुलासा बहन के प्रेम प्रसंग को लेकर भाई ने दिया वारदात को अंजाम बाल अपचारी अभिरक्षा में दो गिरफ्तार हरदोई में डबल मर्डर का सनसनी खेज खुलासा बहन के प्रेम प्रसंग को लेकर भाई ने दिया वारदात को अंजाम बाल अपचारी अभिरक्षा में दो गिरफ्तार हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र में डायल 112 को करीब 9:37 बजे सूचना प्राप्त हुई कि, संडीला क्षेत्रांतर्गत अतरौली मार्ग पर तकिया आटामऊ जाने वाली सड़क पर निर्माणाधीन जल जीवन मिशन पानी की टंकी से 500 मीटर पहले सड़क के किनारे दो व्यक्तियों के शव पड़े हैं।सूचना पर स्थानीय पुलिस व उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।दोनों मृतक की पहचान अरुण चौरसिया पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम रेंसों थाना कछौना जनपद हरदोई तथा अभिषेक चौरसिया पुत्र शिवराम निवासी ग्राम गौहनिया थाना कछौना जनपद हरदोई के रूप में हुई। दोनों के सिर व चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिले। घटनास्थल से फील्ड यूनिट द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन किए गए। स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों शवों को नियमानुसार पंचायत नामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम भेजा गया।इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना संडीला पर मुकदमा संख्या 300/26 धारा 301(1)बीएस पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकार संडीला व अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के नेतृत्व में तीन टीमों को गठित कर लगाया गया था। थाना संडीला पुलिस व स्वांट,सर्विलांस एसओजी टीम द्वारा घटना से संबंधित अभियुक्त कुलदीप पुत्र परशुराम,प्रमोद पुत्र इंद्रपाल निवासीगण तकिया थाना संडीला सहित एक बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस,मृतक के दो मोबाइल फोन,दो बास के डंडे सहित गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि मृतक अरुण जो कि पुलिस अभिरक्षा में लिए गए एक बालअपचारी की बहन से फोन पर बातचीत करता था,व मिलता था।इस संबंध में बालअपचारी को जानकारी होने पर उसके द्वारा यह बात अपने दोस्त प्रमोद को बताई।जो कि अरुण से परिचित था।प्रमोद के समझाने के बाद भी अरुण ने बातचीत बंद नहीं की।इस बात से नाराज़ बाल अपचारी ने दो दिन पहले प्रमोद के साथ मिलकर अरुण की हत्या करने की योजना बनाई। दिनांक 29.7.26 को दोपहर में बाल अपचारी उपरोक्त द्वारा खेत से एक बांस लाकर उसको आरी से कटकर दो डंडे बनाए। जिनको घटनास्थल के पास ले जाकर पहले से ही छिपा दिया गया।पूर्व योजना के अनुसार प्रमोद ने अरुण व अभिषेक को कोल्ड ड्रिंक पार्टी देने हेतु बताया गया।शाम के समय बाल अपचारी,प्रमोद कुलदीप व दो अन्य साथी संतोष पाल की किरना की दुकान के पास आ गए।जहां से सभी तकिया चौराहे गए जहां पर उन्हें अरुण व अभिषेक मिले,तथा तकिया चौराहे से ही कोल्ड ड्रिंक व प्लास्टिक के गिलास खरीदे गए। इसके उपरांत संतोष पाल की दुकान से नमकीन लेकर सभी घटनास्थल पर चले गए।जहां पर सभी छत पर चढ़ गए लेकिन बाल अपचारी व प्रमोद पेशाब करने का बहाना बनाकर नीचे रुक कर योजना बनाते हुए तमंचा नीचे छुपा कर छत पर चले गए।पूछताछ में अभियुक्त प्रमोद ने यह भी खुलासा किया की पार्टी के दौरान उसने मृतक अभिषेक जिसके विरुद्ध लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर धाराओं में विभिन्न थानों पर कई मुकदमे पंजीकृत हैं।से बातों बातों में पूछा कि यदि किसी की हत्या करनी हो तो पुलिस से बचने के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए।इस पर अभिषेक ने बताया कि अपना मोबाइल फोन कभी बंद नहीं करना चाहिए और फोन किसी अन्य साथी को देखकर उससे बात करवाते रहना चाहिए।ताकि पुलिस लोकेशन ट्रेस ना कर सके हत्या के उपरांत अभियुक्त ने पुलिस से बचने के लिए इसी तकनीकी का प्रयोग करते हुए अपने मोबाइल फोन अपने भाइयों को दे दिए थे। लगभग 1 घंटे के बाद सभी छत से नीचे उतर गए इसके उपरांत बाल अपचारी उपरोक्त द्वारा पूर्व योजित ढंग से छुपाए गए बस के डंडे से अरुण के सिर पर कई बार कर घायल कर दिया गया।इसी दौरान अचानक हुए हमले में अभिषेक उर्फ बब्लू डर के सड़क की तरफ भागने लगा।जिसको पूर्व से सड़क पर खड़े कुलदीप अन्य दो साथियों द्वारा धक्का देकर कीचड़ में गिरा दिया गया।जहां प्रमोद ने बस के डंडे से बाहर कर अभिषेक को घायल कर दिया। इसके बाद बालअपचारी उपरोक्त व प्रमोद के द्वारा बास के डंडों व ईंट पत्थरों से अरुण व अभिषेक पर कई बार किए गए।तथा इसी दौरान अरुण की सांस चलता देख बाल अपचारी द्वारा तमंचे से अरुण के चेहरे पर गोली मार दी गई।इसके उपरांत अभियुक्तगण द्वारा बास के डंडो व तमंचे को छुपा दिया गया।तथा दोनों मृतक की जेब से मोबाइल फोन निकालिए गए।गिरफ्तारी से बचने हेतु मृतक अभिषेक द्वारा बताए गए तरीके से अभियुक्त प्रमोद व कुलदीप द्वारा अपने मोबाइल फोन को अपने भाइयों को देखकर स्विच ऑफ,बन्द करने से मना कर दिया गया।जिसके उपरांत अभियुक्त प्रमोद के भाई के द्वारा अभियुक्तों को मोटरसाइकिल से इमलिया बाग संडीला चक्कर रोड के पास छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से अभियुक्त की चप्पल कोल्ड ड्रिंक की बोतल व प्लास्टिक के गिलास भी मिले थे।

- डीएम-एसपी ने पटना देवकली धाम का किया निरीक्षण, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाएं परखी शाहजहांपुर, 1 अगस्त। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने प्रसिद्ध शिव मंदिर पटना देवकली स्थित दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना भी की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। डीएम और एसपी ने मंदिर के मुख्य पुजारी अखिलेश गिरी से मेले की व्यवस्थाओं, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और मंदिर संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पटना देवकली धाम पर सावन के प्रथम सोमवार सहित पूरे श्रावण मास में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और प्रभावी रहनी चाहिए ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे यातायात सुचारु बना रहे और जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। इसके बाद डीएम और एसपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें। किसी भी आपात स्थिति या समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।1
- गौतम मौर्य की हत्याकांड के बाद एसपी सिटी की नोक जोक1
- श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण1
- अद्वितीय समर्पण, कर्मठ और कर्तव्यपरायण है श्री मिश्र.. विनोद सहायक विकास अधिकारी पं० विश्वकांत मिश्र की सेवानिवृत्ति दी गई विदाई उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार छावला के नेतृत्व में भावलखेड़ा विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी पं० विश्वकांत मिश्र की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।विकास खण्ड भावलखेड़ा में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) श्री विश्वकांत मिश्र जी की सेवानिवृत्ति पर 'सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस भावभीनी विदाई समारोह में ब्लॉक के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।1
- "लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम का अल्टीमेटम, 👉शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी" शाहजहांपुर, 01 अगस्त 2026। तहसील कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी समाधान दिवस में मौजूद रहे। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थायी और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें और समाधान सुनिश्चित करें। राजस्व विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अवधेशराम, उपजिलाधिकारी कलान आशुतोष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- गंगा एक्सप्रेसवे हादसे ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल! पाली पीएचसी में डॉक्टर न मिलने का आरोप, तड़पते रहे घायल गंगा एक्सप्रेसवे हादसे ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल! पाली पीएचसी में डॉक्टर न मिलने का आरोप, तड़पते रहे घायल1