खबर जिला सागर से। मध्यप्रदेश सरकार ने नहीं लगाया कोई कर : श्री गोविंद सिंह राजपूत खाद्य मंत्री बोले, रोलिंग बजट जैसे नवाचार से वित्तीय योजनायें अधिक पारदर्शी बनेगी सागर 18 फरवरी 2026 प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत बजट में इस बार कोई नया कर नहीं लगाया गया है। इससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी। श्री राजपूत ने कहा कि इस बजट में मध्यप्रदेश सरकार ने गरीब कल्याण, युवा शक्ति,अन्नदाता, नारी शक्ति, अधोसंरचना और उद्योग पर फोकस किया है। इस बजट से प्रदेश के कृषि विकास औद्योगिक निवेश, अधोसंरचना विकास के संतुलित संयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने कि दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है । उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गो के कल्याण के लिये समुचित प्रावधान किये है । गरीब कल्याण खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि नये बजट में अंत्योदय की अवधारणा को साकार करने के लिये गरीब कल्याण की दिशा में सरकार ने अल्प आय तथा समाज की मुख्य धारा से पिछड़े हुये वर्ग के कल्याण के लिये ‘’धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’’ के तहत 793 करोड़ का प्रावधान किया है । सरदार पटेल कोचिंग योजना के तहत 4000 विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। वहीं विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ समुदाय को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये 1 हजार 691 करोड़ का प्रावधान किया है जबकि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिये 2857 करोड़ का प्रावधान है। इसके अलावा गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत विगत 2 वर्षो में 5 करोड़ 25 लाख हितग्राहियों को 22 हजार 800 करोड़ का 66 लाख 25 हजार मीट्रिक टन नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण किया गया है। प्रदेश में पोषण के स्तर को बढ़ाने के लिये उचित मूल्य की दुकानों को जन पोषण केन्द्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत खाद्यान्न वितरण की पारदर्शी व्यवस्था के लिये लगभग 93 प्रतिशत हितग्राहियों का ई.केवायसी किया जा चुका है। प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिये छात्रावास का निर्माण योजना के तहत 1 हजार 235 करोड़ का प्रावधान किया है। "युवा कल्याण’’ खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि नये बजट में प्रदेश में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये शिक्षा संबंधी प्रमुख योजनाओं जैसे सांदीपनी विद्यालय 3 हजार 892 करोड़ साइकिल प्रदाय योजना के लिये 210 करोड़ पीएम श्री योजना में 530 करोड़ तथा नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक योजना में 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। छात्रवृत्ति की विभिन्न योजनाओं के लिये इस बार बजट में 986 करोड़ का प्रावधान किया गया है। युवाओं में खेल अभिरूचि को प्रोत्साहित करने के लिये प्रदेश में 4 हॉकी टर्फ तथा 30 खेल स्टेडियम निर्माणाधीन है। खेल एवं युवक कल्याण के क्षेत्र में 815 करोड़ का प्रावधान किया है। ‘’नारी कल्याण’’ खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि नये बजट में सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिये अनेक प्रभावशाली नीतियां और योजनायें लागू की है। ‘’लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0’’ योजना में एक हजार 810 करोड़ का प्रावधान किया है। सरकार ‘’यशोदा दुग्ध प्रदाय योजना’’ नाम से एक नई योजना प्रांरभ कर रही है जिसमें कक्षा 8 तक के प्रत्येक विद्यार्थियों को अतिरिक्त पोषण प्रदाय के उद्देश्य से टेट्रा पैक में दुग्ध प्रदान किया जायेगा। इस योजना के तहत 80 लाख विद्यार्थियों को दुग्ध पैकेट वितरित किये जाने का लक्ष्य है। इस योजना में 700 करोड़ का प्रावधान है। लाडली बहना योजना में 23 हजार 882 करोड़ का प्रावधान किया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत 3 सौ 86 करोड़ का प्रावधान किया है। कामकाजी महिलाओं के आवास सुविधा उपलब्ध कराने हेतु उज्जैन, धार, रायसेन, भिण्ड, सिंगरौली, देवास, नर्मदापुरम एवं झाबुआ में सखी निवास का निर्माण करवा रही है। नारी कल्याण संबंधी विभिन्न योजनाओं के लिये इस बार 1 लाख 27 हजार 555 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अधोसंरचना विस्तार तथा संधारण’’ खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि नये बजट में प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिये प्रदेश में उपलब्ध सिंचाई सुविधा को वर्ष 2029 तक 100 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण व संधारण के लिये इस वर्ष 14 हजार 742 करोड़ का प्रावधान किया है। प्रदेश में लोक निर्माण से लोक कल्याण की दिशा में निरंतर बढ़ते हुये क्षतिग्रस्त पुलों के पुनर्निमाण योजना के तहत 12 हजार 690 करोड़, नल कूपों के अनुरक्षण के लिये 104 करोड़, ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के लिये 165 करोड़, पेयजल योजनाओं के लिये 53 करोड़, सिचाई एवं पेयजल योजनाओं के सौर ऊर्जीकरण के लिये 156 करोड़ तथा जल जीवन मिशन के लिये 4 हजार 454 करोड़ का प्रावधान है। ऊर्जा क्षेत्र के लिये इस बजट में 34 हजार 65 करोड़ का प्रावधान है। ’अन्नदाता कल्याण’’ खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि नये बजट में मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन तथा किसान कल्याण के लिये स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर है। सरकार ने किसानों की समृद्धि के लिये वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया है। सिचांई के लिये ऊर्जा की निर्बाध आपूर्ति के लिये प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के तहत बजट में 3 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। सहकारी बैंकों के माध्यम से कृषकों को अल्पकालीन ऋण पर ब्याज अनुदान योजना के तहत 720 करोड़ का प्रावधान किया है। कुटीर एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिये 145 करोड़ का प्रावधान किया है। जबकि कृषि एवं उससे जुड़े हुये क्षेत्रों के लिये 88 हजार 910 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं किसानों के लिये 1 लाख 15 हजार करोड़ के वित्तीय संसाधन उपलब्ध होंगे। औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन’’ खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में 2 वर्षो में 33 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये है जिसमें 8 लाख 63 हजार करोड़ के कार्य प्रारंभ हो चुके है। वर्तमान में 19 हजार 300 एकड़ भूमि पर 48 औद्योगिक पार्क विकसित किये जा रहे है। वहीं 2 हजार 360 करोड़ की लागत से इंदौर, पीथमपुर इकानॉमिक कॉरिडोर का विकास उद्योग और निवेश को गति देने के लिये किया जा रहा है। बुदेलखंड क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने के लिये 1 हजार 500 एकड़ से अधिक भूमि पर सागर के औद्योगिक क्षेत्र ‘’मसवासी ग्रंट’’ के लिये विशेष औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दी गई है । देश में टेलीकॉम क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिये ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन की स्थापना निर्माणाधीन है। प्रदेश में निवेश और औद्योगीकरण क्षेत्र में 5 हजार 957 करोड़ का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण विकास और अधोसंरचना पर विशेष बल देते हुये पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के लिये 40 हजार 62 करोड़ का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में समग्र विकास के लिये 23 हजार 747 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वर्ष 2028 में प्रस्तावित सिंहस्थ महा पर्व के लिये कर्तव्यनिष्ठ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के सक्षम और कुशल नेतृत्व में आयोजन को वैश्विक स्वरूप प्रदान करने के लिये 13 हजार 851 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

- खबर जिला सागर के शाहगढ़ से है। फर्जी, डीएसपी बन l नौकरी दिलाने के नाम पर लगा रहे लोगों को चूना।जब, लोगों को शक हुआ तो पुलिस को दी सूचना, धरा गए नक़ली डीएसपी,और उनकी बुलेरो।1
- .. तहसील में अधिकारी नदारद, बुजुर्ग महिलाएं होती रही परेशान1
- मंदिर की राशि पर डाका?” बेरखेड़ी में संत रविदास मंदिर फंड घोटाले का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी1
- मां जानकी करीला मंदिर पर अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से वालंटियरों,नगर परिषद कर्मचारियों,पुलिस विभाग आदि को एसडीआरएफ अशोकनगर द्वारा अग्नि सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण। मां जानकी करीला मंदिर प्रांगण में बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुंगावली इसरार खान के निर्देश पर एसडीआरएफ अशोकनगर टीम एवं मुंगावली नगर परिषद सीएमओ विनय कुमार भट्ट के द्वारा भेजी गई फायर ब्रिगेड प्रभारी नवेद काज़ी की टीम द्वारा करीला धाम ट्रस्ट के सभी वालंटियरों को अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन यंत्र द्वारा आग़ पर काबू पाने की प्रक्रिया समझाई गई एवं फायर उपकरण चलाकर आग नियंत्रण करने की विधि बताई गईं। बता दें कि मां जानकी करीला धाम एक प्रसिद्ध स्थान है जहां श्रद्धालुओं का प्रतिदिन आवागमन बना रहता है इसके साथ ही विशेष त्योहार पर भी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं का करीला धाम पर आगमन होता है जिसको मद्दे नजर रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन सुरक्षा का प्रशिक्षण आयोजित किया गया प्रशिक्षण में करीला ट्रस्ट अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव तहसीलदार मुंगावली सुश्री सोनम शर्मा बहादुरपुर तहसीलदार कैलाशचंद्र मालवीय राजस्व विभाग से रईस खान एसडीआरएफ टीम से ट्रेनर आशीष ऋषिश्वर सब इंस्पेक्टर एसडीआरएफ के जवान विवेक राहुल अरविंद कपिल देवेंद्र नीरज आदि जवान उपस्थित रहे।नगर परिषद से फायर ब्रिगेड प्रभारी नवेद काजी फायर ड्राइवर प्रेमनारायण नरवरिया भगवत कुशवाह एवं समस्त पटवारी, ट्रस्ट कर्मचारी वालेंटियर पुलिस जवान आदि उपस्थित रहे।4
- पूर्व मंत्री एवं विधायक खुरई भूपेंद्र सिंह के विशेष निर्देशों के परिपालन में संपूर्ण प्रक्रियाएं पूर्ण - कार्ययोजना हुई तैयार1
- हंसते गाते 🙏💞💕😄🥰1
- मध्य प्रदेश जिला सागर शहर 💯💯💯💯सागर जिला 🌹🌹🌹🌹🇮🇳🇮🇳🇮🇳1
- खबर जिला सागर से। जिला पुलिस सागर दिनांक: ___ *Dial 112 की साहसिक कार्यवाही से कुएं में गिरे हिरण के शावक को मिला नया जीवन* *Dial 112 को भोपाल स्थित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि देवलचौरी–सेमरा घाट रोड, खेरई, जैसिनगर क्षेत्र में एक कुएं में हिरण का शावक गिर गया है। सूचना के अनुसार शावक जीवित था तथा कुएं में पानी भरा होने से उसकी जान को गंभीर खतरा था। सूचना इवेंट नंबर 26020441747 के माध्यम से मिलते ही सागर कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल थाना मोतीनगर क्षेत्र की Dial 112 एफआरवी को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए पायलट साजिद खान स्वयं कुएं में उतरे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हिरण के शावक को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्पश्चात वन विभाग को सूचना देकर शावक को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत शावक पूर्णतः स्वस्थ पाया गया। इस सराहनीय रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रभारी 112 आर.के.एस. चौहान, आरक्षक महेंद्र, आरक्षक पवन दीपक एवं पायलट साजिद खान का विशेष योगदान रहा। टीम की त्वरित निर्णय क्षमता, तकनीकी समन्वय एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक बेजुबान वन्यजीव का जीवन सुरक्षित किया जा सका। यह घटना पुनः सिद्ध करती है कि Dial 112 सेवा न केवल मानव जीवन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि पशु-पक्षियों एवं वन्यजीवों की रक्षा में भी समान रूप से सजग और संवेदनशील है। सागर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 पर सूचना दें। आपकी सजगता और हमारी तत्परता मिलकर हर जीवन की रक्षा कर सकती है। सागर डायल 112 — सेवा, संवेदना और साहस का प्रतीक।1