logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदलयात्री घायल, सीएचसी में भर्ती सासनी के गांव गोहाना चैकी के निकट पैदल सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला जहरू निवासी सुरजीत पुत्र ऐशु किसी कार्र से पैदल ही अपने गांव से गांव गोहाना चैकी के पास आया था। बताते हैं कि सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से ऐंबुलेंस 108 के जरिए लोगों की मदद से घायल को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया। जहां उसका उपचार किया गया।

21 hrs ago
user_सासनी समाचार
सासनी समाचार
सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago
72014a52-6f3b-4ca6-b708-dae326e69029

अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदलयात्री घायल, सीएचसी में भर्ती सासनी के गांव गोहाना चैकी के निकट पैदल सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला जहरू निवासी सुरजीत पुत्र ऐशु किसी कार्र से पैदल ही अपने गांव से गांव गोहाना चैकी के पास आया था। बताते हैं कि सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से ऐंबुलेंस 108 के जरिए लोगों की मदद से घायल को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया। जहां उसका उपचार किया गया।

More news from Sasni and nearby areas
  • हरदोई में ‘सुशासन’ के दावों की खुली पोल! एक महीने से ज्यादा समय से लोग पानी, कीचड़, गंदगी और दुर्गंध के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। हालात इतने बदतर हैं कि मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक घर नहीं पहुंच पा रही। बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद समय पर इलाज न मिल पाने से मौत की बात सामने आ रही है। विडंबना देखिए, जिस रास्ते से लोग जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे, उसी कीचड़ और पानी से होकर परिवार को अपने प्रियजन का जनाज़ा लेकर कब्रिस्तान जाना पड़ा, जनता परेशान है, व्यवस्था बेपरवाह है और भाजपा सरकार खामोश है। आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या किसी और जान के जाने का इंतज़ार है? हरदोई में ‘सुशासन’ के दावों की खुली पोल! एक महीने से ज्यादा समय से लोग पानी, कीचड़, गंदगी और दुर्गंध के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। हालात इतने बदतर हैं कि मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक घर नहीं पहुंच पा रही। बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद समय पर इलाज न मिल पाने से मौत की बात सामने आ रही है। विडंबना देखिए, जिस रास्ते से लोग जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे, उसी कीचड़ और पानी से होकर परिवार को अपने प्रियजन का जनाज़ा लेकर कब्रिस्तान जाना पड़ा, जनता परेशान है, व्यवस्था बेपरवाह है और भाजपा सरकार खामोश है। आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या किसी और जान के जाने का इंतज़ार है?
    1
    हरदोई में ‘सुशासन’ के दावों की खुली पोल!

एक महीने से ज्यादा समय से लोग पानी, कीचड़, गंदगी और दुर्गंध के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। हालात इतने बदतर हैं कि मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक घर नहीं पहुंच पा रही। बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद समय पर इलाज न मिल पाने से मौत की बात सामने आ रही है।

विडंबना देखिए, जिस रास्ते से लोग जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे, उसी कीचड़ और पानी से होकर परिवार को अपने प्रियजन का जनाज़ा लेकर कब्रिस्तान जाना पड़ा, जनता परेशान है, व्यवस्था बेपरवाह है और भाजपा सरकार खामोश है। 

आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या किसी और जान के जाने का इंतज़ार है?
हरदोई में ‘सुशासन’ के दावों की खुली पोल!
एक महीने से ज्यादा समय से लोग पानी, कीचड़, गंदगी और दुर्गंध के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। हालात इतने बदतर हैं कि मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक घर नहीं पहुंच पा रही। बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद समय पर इलाज न मिल पाने से मौत की बात सामने आ रही है।
विडंबना देखिए, जिस रास्ते से लोग जिंदगी बचाने के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे, उसी कीचड़ और पानी से होकर परिवार को अपने प्रियजन का जनाज़ा लेकर कब्रिस्तान जाना पड़ा, जनता परेशान है, व्यवस्था बेपरवाह है और भाजपा सरकार खामोश है। 
आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या किसी और जान के जाने का इंतज़ार है?
    user_बहुजन मिडिया टीवी
    बहुजन मिडिया टीवी
    Local Politician Sasni•
    23 hrs ago
  • मथुरा कोसीकला ज्वेलर्स 12 करोड़ चोरी का खुलासा दो युवक दो महिला गिरफ्तार
    1
    मथुरा कोसीकला ज्वेलर्स 12 करोड़ चोरी का खुलासा दो युवक दो महिला गिरफ्तार
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    Iglas, Aligarh•
    31 min ago
  • विकास कार्यों में देरी पर डीएम अतुल वत्स ने जताई नाराजगी, दिए कार्यवाही के आदेश.... हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोग संदर्भों, लंबित जांच आख्याओं और राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अधिकारियों को राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा के दौरान डीएम ने आयोग संदर्भों और लंबित जांच प्रकरणों की विभागवार जानकारी ली। उन्होंने पुराने और लंबे समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने तथा ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जूनियर इंजीनियर और एक सहायक अभियंता को नोटिस जारी करने के साथ वेतन रोकने के निर्देश दिए। राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए निर्धारित अवधि से अधिक समय से लंबित मामलों को विशेष प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने को कहा गया। नामांतरण, सीमांकन, वरासत, खसरा-खतौनी, भू-अभिलेख संशोधन, चकबंदी, भूमि आवंटन, अतिक्रमण और भू-राजस्व वसूली की प्रगति की भी समीक्षा की गई। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में डीएम ने तैयार रजिस्ट्रियों का खतौनी अभिलेखों से मिलान कराने तथा त्रुटियां मिलने पर तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। डीएम अतुल वत्स ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि विकास कार्यों और जनसमस्याओं से जुड़े मामलों में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    विकास कार्यों में देरी पर डीएम अतुल वत्स ने जताई नाराजगी, दिए कार्यवाही के आदेश....
हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोग संदर्भों, लंबित जांच आख्याओं और राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने अधिकारियों को राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा के दौरान डीएम ने आयोग संदर्भों और लंबित जांच प्रकरणों की विभागवार जानकारी ली। उन्होंने पुराने और लंबे समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने तथा ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जूनियर इंजीनियर और एक सहायक अभियंता को नोटिस जारी करने के साथ वेतन रोकने के निर्देश दिए।
राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए निर्धारित अवधि से अधिक समय से लंबित मामलों को विशेष प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने को कहा गया। नामांतरण, सीमांकन, वरासत, खसरा-खतौनी, भू-अभिलेख संशोधन, चकबंदी, भूमि आवंटन, अतिक्रमण और भू-राजस्व वसूली की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में डीएम ने तैयार रजिस्ट्रियों का खतौनी अभिलेखों से मिलान कराने तथा त्रुटियां मिलने पर तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
डीएम अतुल वत्स ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि विकास कार्यों और जनसमस्याओं से जुड़े मामलों में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार Hathras, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • 115 वें प्रांतीय लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के दंगल का पूर्व सांसद अध्यक्ष कुश्ती संघ ब्रजभूषण शरण करेंगे उद्घाटन जनपद हाथरस में 17 सितंबर 2026 से 115 वें तृतीय प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का जिला प्रशासन द्वारा आयोजन किया जा रहा है। मेला में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहने वाले कार्यक्रमों में कुश्ती दंगल की अहम भूमिका रहती है। अखिल भारतीय कुश्ती दंगल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में (पूर्व सांसद अध्यक्ष कुश्ती संघ) ब्रजभूषण शरण हाथरस पहुंचकर मेला पंडाल के अखाड़ा में कुश्ती दंगल कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगें। जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड ओम स्नैक्स व रेस्टोरेंट में अखिल भारतीय कुश्ती दंगल कार्यक्रम के संयोजक ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि दंगल में किलो ग्राम वजन ग्रुप में पुरुष व महिला की अलग अलग कुश्ती संपन्न कराई जाएगी। प्रत्येक वर्ग में गोल्ड सिल्वर ब्राउज़ मेडल के साथ विजेता घोषित किए जाएंगे। अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में देश व विदेश के नामचीन पहलवानों की कुश्ती देखने को मिलेगी। दंगल उद्घाटन से पहले अटल लाल बगीची से शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए हनुमान जी महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान दंगल संयोजक विपुल गॉड, ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद महेश्वरी, दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा, मुख्य व्यवस्थापक विकास भारद्वाज, सुमित शर्मा, सुभाष उपाध्याय, अशोक शर्मा, संदीप जादौन, गौरव रावत, सौरभ शर्मा के अलावा दंगल कमेटी के अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    115 वें प्रांतीय लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के दंगल का पूर्व सांसद अध्यक्ष कुश्ती संघ ब्रजभूषण शरण करेंगे उद्घाटन
जनपद हाथरस में 17 सितंबर 2026 से 115 वें तृतीय प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का जिला प्रशासन द्वारा आयोजन किया जा रहा है। मेला में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहने वाले कार्यक्रमों में कुश्ती दंगल की अहम भूमिका रहती है। अखिल भारतीय कुश्ती दंगल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में (पूर्व सांसद अध्यक्ष कुश्ती संघ) ब्रजभूषण शरण हाथरस पहुंचकर मेला पंडाल के अखाड़ा में कुश्ती दंगल कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगें। जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड ओम स्नैक्स व रेस्टोरेंट में अखिल भारतीय कुश्ती दंगल कार्यक्रम के संयोजक ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि दंगल में किलो ग्राम वजन ग्रुप में पुरुष व महिला की अलग अलग कुश्ती संपन्न कराई जाएगी। प्रत्येक वर्ग में गोल्ड सिल्वर ब्राउज़ मेडल के साथ विजेता घोषित किए जाएंगे। अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में देश व विदेश के नामचीन पहलवानों की कुश्ती देखने को मिलेगी। दंगल उद्घाटन से पहले अटल लाल बगीची से शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए हनुमान जी महाराज की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान दंगल संयोजक विपुल गॉड, ब्रज क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद महेश्वरी, दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा, मुख्य व्यवस्थापक विकास भारद्वाज, सुमित शर्मा, सुभाष उपाध्याय, अशोक शर्मा, संदीप जादौन, गौरव रावत, सौरभ शर्मा के अलावा दंगल कमेटी के अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • थाना चन्दपा ग्राम खेडा परसौली से बच्ची गायब हो गयी थी थाना चंदपा पर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया गया था। *थाना चन्दपा अन्तर्गत ग्राम खेडा परसौली से श्री बबलू द्वारा दिनाँक 10.09.2026 को तहरीर दी गयी थी कि उनकी बच्ची गायब हो गयी है । जिसके सम्बन्ध मे थाना चंदपा पर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से 250 के लगभग सीसीटीवी फुटेज देखे गये थे। जिसके परिणामस्वरूप आज दिनाँक 14.09.2026 को लड़की को बरामद कर लिया गया है । उक्त प्रकरण में नियमानुसार विधिक कार्यवाही आदि के सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी सादाबाद की बाइट-*
    1
    थाना चन्दपा ग्राम खेडा परसौली से बच्ची गायब हो गयी थी थाना चंदपा पर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
*थाना चन्दपा अन्तर्गत ग्राम खेडा परसौली से श्री बबलू द्वारा दिनाँक 10.09.2026 को तहरीर दी गयी थी कि उनकी बच्ची गायब हो गयी है । जिसके सम्बन्ध मे थाना चंदपा पर सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस टीम के सहयोग से 250 के लगभग सीसीटीवी फुटेज देखे गये थे। जिसके परिणामस्वरूप आज दिनाँक 14.09.2026 को लड़की को बरामद कर लिया गया है । उक्त प्रकरण में नियमानुसार विधिक कार्यवाही आदि के सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी सादाबाद की बाइट-*
    user_Cp 24 news
    Cp 24 news
    Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • #बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव यावापुर में बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर
    1
    #बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव यावापुर में बीएसएफ के सब-इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर
    user_Manuddin Khan
    Manuddin Khan
    Grain Shop अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • गोंडा में दर्दनाक हादसा: शादी से दो महीने पहले 18 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर दी जान गोंडा क्षेत्र के नयाबास इकताजपुर गांव में रविवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती ने कमरे के अंदर पंखे की कुंडी से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अपनी दादी के साथ रह रही थी, जबकि उसके माता-पिता बाहर बहादुरगढ़ में मजदूरी करते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतल कुमारी पुत्री चोखेलाल (18) की महज दो महीने बाद शादी तय थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे उसने अचानक अपने कमरे की अंदर से किवाड़ बंद कर ली और पंखे की कुंडी से चुन्नी बांधकर लटक गई। कुछ समय बाद जब परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने कमरा बंद पाया, जिसके बाद तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस और गोंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फॉरेसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और फॉरेसिक टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जहां युवती मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने मौके पर आवश्यक जांच-पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी, अलीगढ़ भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस की मौजूदगी में युवती का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    गोंडा में दर्दनाक हादसा: शादी से दो महीने पहले 18 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर दी जान
गोंडा  क्षेत्र के नयाबास इकताजपुर गांव में रविवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती ने कमरे के अंदर पंखे की कुंडी से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अपनी दादी के साथ रह रही थी, जबकि उसके माता-पिता बाहर बहादुरगढ़ में मजदूरी करते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शीतल कुमारी पुत्री चोखेलाल (18) की महज दो महीने बाद शादी तय थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे उसने अचानक अपने कमरे की अंदर से किवाड़ बंद कर ली और पंखे की कुंडी से चुन्नी बांधकर लटक गई। कुछ समय बाद जब परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने कमरा बंद पाया, जिसके बाद तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस और गोंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फॉरेसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और फॉरेसिक टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जहां युवती मृत अवस्था में मिली।
पुलिस ने मौके पर आवश्यक जांच-पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी, अलीगढ़ भेज दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस की मौजूदगी में युवती का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_MD News ( Aligarh)
    MD News ( Aligarh)
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मथुरा थाना सदर बाजार बाइक कार की जोरदार टक्कर बाइक चालक की मौत साथी गंभीर रूप से घायल
    1
    मथुरा थाना सदर बाजार बाइक कार की जोरदार टक्कर बाइक चालक की मौत साथी गंभीर रूप से घायल
    user_Brajvir Singh
    Brajvir Singh
    Iglas, Aligarh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.