*समाजवादी पार्टी ने २७ के आम चुनाव के लिए बूथ की मज़बूती पर किया फोकस* prayagraj समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी की बैठक महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन में चौक स्थित कार्यालय पर हुई।जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में चर्चा के साथ प्रत्येक बूथ पर रणनीति बनाकर कार्यकर्ताओं के साथ बूथ वार बैठक करने और क्षेत्रीय समस्याओं के हर सम्भव निराकरण कराने के साथ पूराने कार्यकर्ताओं व युवा कार्यकर्ताओं को संगठित करने पर मेन फोकस रहा।श्री इफ्तेखार ने कहा हमें हताश और निराश होने की आवश्यकता नहीं है हम उत्तर प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।पीडीए इस बार समाजवादी पार्टी के साथ है और अन्य समाज के लोग भी इस सरकार से निराश हैं।महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने कहा हमारा बूथ अगर मज़बूत होगा तो हम निश्चित रूप से दो हज़ार सत्ताईस के विधान सभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब होंगे।हमारा फोकस प्रत्येक बूथ को इतना शक्तिशाली बनाने पर है जो चुनाव प्रचार से लेकर मतगणना तक बार्डर पर लड़ने वाले आर्मी जवानों की तरहां भाजपा के मंसूबों को फेल करने की हैसियत रखते हुए अखिलेश यादव की सरकार बनाने तक एक योद्धा के रुप में नज़र आए।बैठक में कई अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।बैठक में इफ्तेखार हुसैन,रवीन्द्र यादव,संदीप यादव,बब्बन द्वबे,शुऐब खान,मृत्युंजय पाण्डेय,आलोक द्वबे, संतोष यादव,मशहद अली खां, महेंद्र निषाद, शशिभूषण पाण्डेय, मोहम्मद अज़हर,देवी लाल,पंकज साहू, हरीशचंद्र श्रीवास्तव, अब्दुल समद,संदीप कुमार मिश्रा, अविनाश कुमार शर्मा,दीप माला सिंह पटेल,आरती पाल, सुधीर कुमार, सिब्तैन बब्लू, वरुण कुमार सोनकर, मोहम्मद अरशद,वक़ार अहमद खां, मोहम्मद युसूफ अंसारी,अंकित कुमार पटेल,वरुन यादव,दिलीप प्रजापति,राजू प्रजापति, त्रिलोक राज सोनकर,ताहिर उमर,रिशभ कुमार सोनकर, डॉ आनंद सिंह,शिवा बाग़ी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

- दो दिन से लापता युवक खागा में मिला बेहोशी की हालत में, वेदांत अस्पताल में भर्ती। सैनी थाना क्षेत्र के मीरापुर मर्दानपुर वर्जी का मामला, पुलिस जांच में जुटी। कौशांबी। सैनी थाना क्षेत्र के मीरापुर मर्दानपुर वर्जी, दारानगर निवासी मनोज मौर्य दो दिन से लापता थे। रविवार को वह फतेहपुर जिले के खागा में बेहोशी की हालत में मिले। फिलहाल मनोज को सैनी के वेदांत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। *दुकान के लिए निकले थे, फिर नहीं लौटे:* परिजनों के मुताबिक मनोज मौर्य दो दिन पहले अपनी दुकान के लिए घर से निकले थे। लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने सैनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। *खागा में मिले बेहोश:* रविवार सुबह सूचना मिली कि मनोज फतेहपुर के खागा में बेहोशी की हालत में पड़े हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सैनी लाया गया और वेदांत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार मनोज की हालत अभी स्थिर नहीं है और वह बोलने की स्थिति में नहीं हैं। *पुलिस कर रही जांच:* मामले में सैनी थाना पुलिस का कहना है कि युवक के मिलने की सूचना मिली है। परिजनों से बात की जा रही है। मनोज के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उनके साथ क्या हुआ था। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने आशंका जताई है कि मनोज के साथ कोई अनहोनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।1
- खलीलाबाद स्थित सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मदर्स डे सम्मान समारोह का आयोजन1
- यूपी पुलिस का दरोगा लड़के को मुर्गा बनाकर उसकी पीठ पर ईंट रख देता है। रुपए छीनने का भी आरोप है। दरोग़ा अनिल गुप्ता, थाना विजयगढ़ अलीगढ़ में तैनात है। यूपी पुलिस का दरोगा लड़के को मुर्गा बनाकर उसकी पीठ पर ईंट रख देता है। रुपए छीनने का भी आरोप है। दरोग़ा अनिल गुप्ता, थाना विजयगढ़ अलीगढ़ में तैनात है।1
- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी पर पुलिस का शिकंजा प्रयागराज में सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में थाना कैंट पुलिस एवं जनपदीय एसओजी टीम ने एक आरोपी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइंस विद्युत गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री प्रसारित करने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों और निगरानी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील फोटो और वीडियो प्रसारित कर रहा था, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए हैं। एसीपी सिविल लाइंस ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें।1
- बाँदा में डबल मर्डर से सनसनी: बेटे ने माँ और छोटे भाई को गोली मारी, दोनों की मौत बाँदा में डबल मर्डर से सनसनी: बेटे ने माँ और छोटे भाई को गोली मारी, दोनों की मौत1
- अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर मां के नाम किया गया महा रक्तदान और रक्त वीरों का सम्मान* *वक्त का हर क्षण और रक्त का हरण जीवन के लिए अमूल्य* महापौर गणेश केसरवानी *अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर मां के नाम किया गया महा रक्तदान और रक्त वीरों का सम्मान* *वक्त का हर क्षण और रक्त का हरण जीवन के लिए अमूल्य* महापौर गणेश केसरवानी प्रयागराज में प्रयाग उत्थान समिति एवं मिंट इवेंट्स द्वारा आयोजित “लाल” द्वारा 200+ यूनिट रक्तदान के साथ विशाल रक्तदान अभियान संपन्न किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रवीण पटेल ने किया और महापौर गणेश केसरवानी में रक्त वीरों को सम्मानित किया और कहा कि यह इस कार्यक्रम का लगातार पांचवा साल है. इस शिविर मे समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित संस्था द्वारा प्रयागराज में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया, यह रक्तदान शिविर ना हो करके एक पूरा रक्तदान महोत्सव था जिसमें रक्त संग्रह कर एक नई मिसाल कायम की गई। और आगे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर किया गया मां के नाम किया गया रक्तदान एक मां की लाल की द्वारा दूसरे मां के लाल का जीवन बचाने का काम करेगा और कहा कि वक्त का आरक्षण रक्त का हरण जीवन के लिए बबूल है जिसका कोई विकल्प नहीं है इसलिए हर मनुष्य को रक्तदान करना चाहिए जिससे कि वक्त रहते अपना वक्त देकर किसी मनुष्य का जीवन हम बचा सके और कहा कि कार्यक्रम की आयोजक एवं मिनट इवेंट्स की ओनर प्रियंवदा कुमार प्रयाग उत्थान समिति के डॉक्टर उदय प्रताप सिंह ने मदर्स डे के दिन कार्यक्रम को आयोजित करके एक नए उद्देश्य के साथ रक्तदान को नई दिशा दी है । कार्यक्रम के मुख्य संयोजक निवेश मित्तल ने बताया कि इस कार्यक्रम में कई समाजसेवी संस्थाओं ने योगदान दिया जिसमें मुख्य रूप से प्रयाग उत्थान समिति, सिकरवार स्कैन सेंटर,रोटरी क्लब, अभिषेक ह्यूमैनिटी, रक्त संकल्प, लोकनाथ मिलन संघ, शिवसेना भारत,एकल अभियान एवं प्रयागराज सिंधी यूथ एसोसिएशन संगठन शामिल रहे. इस अवसर पर पूर्व आईजी रविंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता राजेश केसरवानी, लोकनाथ मिलन संघ निखिल पांडे ,अजय अग्रहरि, आदि अन्य सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- यूटूबर सुमित गुप्ता को पुलिस ने वसूली और रेप के आरोप में किया गिरफ्तार प्रयागराज: पुलिस के साथ अभद्रता करने वाले युटयुबरों का वीडियो वायरल,कैंट थाने का बताया जा रहा है वीडियो!3
- इंदौर : जिस टंकी से ये मरा हुआ सांप निकला है- उस टंकी से 10,000 घरों में पानी सप्लाई होता है। ये सब ग्वालियर में हुआ है। कुछ समय पहले इंदौर में दूषित पानी की वजह से करीब 30 लोगों की मौत हो गई। जिस टंकी से ये मरा हुआ सांप निकला है- उस टंकी से 10,000 घरों में पानी सप्लाई होता है। ये सब ग्वालियर में हुआ है। कुछ समय पहले इंदौर में दूषित पानी की वजह से करीब 30 लोगों की मौत हो गई थी। हर ओर जंजाल फैला है- यहाँ नहीं तो वहाँ मरोगे1