logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

'कहानी हर घर की' #mungerbihar #CrimeNews #MungerNews #BiharNews गौरव मिश्रा, मुंगेर, बिहार ANCHOR -मुंगेर में पारिवारिक कलह ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब ससुर और बहू के बीच चाकूबाजी हो गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर का है, जहां घरेलू विवाद के दौरान यह खूनी संघर्ष हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। VO -दरअसल कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी गिरिजानंद दास अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, बेटा गौतम और बहू प्रीति देवी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घर में लंबे समय से पारिवारिक विवाद और खासकर सास-बहू के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बीती रात भी किसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान ससुर गिरिजानंद दास और बहू प्रीति देवी के बीच चाकूबाजी हो गई। इस घटना में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल बहू प्रीति देवी ने आरोप लगाया कि सास-ससुर अक्सर उसके साथ विवाद करते थे और बीती रात उसके ससुर ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। वहीं सास मुन्नी देवी का कहना है कि बहू और बेटा दोनों आए दिन उनसे झगड़ा करते रहते हैं और विवाद बढ़ने के बाद चाकूबाजी की घटना हुई। फिलहाल कासिम बाजार थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

2 hrs ago
user_Gaurav Kumar Mishra
Gaurav Kumar Mishra
Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

'कहानी हर घर की' #mungerbihar #CrimeNews #MungerNews #BiharNews गौरव मिश्रा, मुंगेर, बिहार ANCHOR -मुंगेर में पारिवारिक कलह ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब ससुर और बहू के बीच चाकूबाजी हो गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर का है, जहां घरेलू विवाद के दौरान यह खूनी संघर्ष हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। VO -दरअसल कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी गिरिजानंद दास अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, बेटा गौतम और बहू प्रीति देवी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घर में लंबे समय से पारिवारिक विवाद और खासकर सास-बहू के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बीती रात भी किसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान ससुर गिरिजानंद दास और बहू प्रीति देवी के बीच चाकूबाजी हो गई। इस घटना में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल बहू प्रीति देवी ने आरोप लगाया कि सास-ससुर अक्सर उसके साथ विवाद करते थे और बीती रात उसके ससुर ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। वहीं सास मुन्नी देवी का कहना है कि बहू और बेटा दोनों आए दिन उनसे झगड़ा करते रहते हैं और विवाद बढ़ने के बाद चाकूबाजी की घटना हुई। फिलहाल कासिम बाजार थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • खगड़िया के गोगरी-जमालपुर स्थित शेख टोली की मुख्य सड़क साल में 4-5 महीने पानी में डूबी रहती है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होती है, लेकिन वार्ड पार्षद कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। निवासियों ने उच्च अधिकारियों से इस समस्या पर तुरंत ध्यान देने की अपील की है।
    1
    खगड़िया के गोगरी-जमालपुर स्थित शेख टोली की मुख्य सड़क साल में 4-5 महीने पानी में डूबी रहती है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होती है, लेकिन वार्ड पार्षद कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। निवासियों ने उच्च अधिकारियों से इस समस्या पर तुरंत ध्यान देने की अपील की है।
    user_MD GULAB KHAN
    MD GULAB KHAN
    Social worker गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    7 hrs ago
  • रफ़्तार का कहर: अनियंत्रित होकर बथान में घुसी कार, चारा मशीन से टकराकर थमी गति; बाल-बाल बचे 6 लोग ​सूर्यगढ़ा (लखीसराय)। राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर शुक्रवार की दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के चाननीया गांव के समीप एक अनियंत्रित फोर-व्हीलर (JH 10 AI 0909) सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और सीधे एक पशु बथान में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरा इलाका दहल उठा, लेकिन सुखद संयोग रहा कि वाहन में सवार सभी छह लोग सुरक्षित बच गए। ​नींद की झपकी बनी हादसे का कारण ​जानकारी के अनुसार, वाहन गया में एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौटकर लखीसराय के रास्ते सुल्तानगंज (मुंगेर) की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित वाहन सड़क से उतरकर रामचंद्र यादव के बथान में जा घुसा और वहां लगी 'चारा कल' (कुट्टी काटने की मशीन) से जा टकराई। ​चारा मशीन ने रोकी मौत की रफ़्तार ​प्रत्यक्षदर्शी अनिक कुमार ने बताया कि टक्कर का शोर काफी दूर तक सुनाई दिया। गनीमत यह रही कि चारा मशीन वाहन के इंजन में फंस गई, जिसने रफ़्तार पर ब्रेक का काम किया। यदि मशीन वहां नहीं होती, तो वाहन सीधे दीवार या पेड़ों से टकरा सकता था, जिससे जान-माल की भारी क्षति हो सकती थी। एक अन्य बड़ी राहत यह रही कि दिन का समय होने के कारण किसान पशुओं को चराने बाहर ले गया था, अन्यथा बथान में बंधे दर्जनों मवेशी इसकी चपेट में आ सकते थे। ​पुलिसिया कार्रवाई और मुआवजे की मांग ​हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँची और क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लिया। पीड़ित किसान रामचंद्र यादव ने अपने आर्थिक नुकसान (टूटी हुई चारा मशीन) के लिए मुआवजे की मांग की है। ​अधिकारी का कथन: "हादसे की पुष्टि हुई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में एसआई अनिल कुमार ने पीड़ित पक्ष को उचित कानूनी प्रक्रिया हेतु आवेदन देने का निर्देश दिया है।" > — रोहित कुमार, थानाध्यक्ष, सूर्यगढ़ा ​संपादकीय टिप्पणी: यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान थकान और नींद को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है।
    1
    रफ़्तार का कहर: अनियंत्रित होकर बथान में घुसी कार, चारा मशीन से टकराकर थमी गति; बाल-बाल बचे 6 लोग
​सूर्यगढ़ा (लखीसराय)। राष्ट्रीय राजमार्ग-80 पर शुक्रवार की दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के चाननीया गांव के समीप एक अनियंत्रित फोर-व्हीलर (JH 10 AI 0909) सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी और सीधे एक पशु बथान में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरा इलाका दहल उठा, लेकिन सुखद संयोग रहा कि वाहन में सवार सभी छह लोग सुरक्षित बच गए।
​नींद की झपकी बनी हादसे का कारण
​जानकारी के अनुसार, वाहन गया में एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौटकर लखीसराय के रास्ते सुल्तानगंज (मुंगेर) की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे तेज रफ्तार गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया। अनियंत्रित वाहन सड़क से उतरकर रामचंद्र यादव के बथान में जा घुसा और वहां लगी 'चारा कल' (कुट्टी काटने की मशीन) से जा टकराई।
​चारा मशीन ने रोकी मौत की रफ़्तार
​प्रत्यक्षदर्शी अनिक कुमार ने बताया कि टक्कर का शोर काफी दूर तक सुनाई दिया। गनीमत यह रही कि चारा मशीन वाहन के इंजन में फंस गई, जिसने रफ़्तार पर ब्रेक का काम किया। यदि मशीन वहां नहीं होती, तो वाहन सीधे दीवार या पेड़ों से टकरा सकता था, जिससे जान-माल की भारी क्षति हो सकती थी। एक अन्य बड़ी राहत यह रही कि दिन का समय होने के कारण किसान पशुओं को चराने बाहर ले गया था, अन्यथा बथान में बंधे दर्जनों मवेशी इसकी चपेट में आ सकते थे।
​पुलिसिया कार्रवाई और मुआवजे की मांग
​हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँची और क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लिया। पीड़ित किसान रामचंद्र यादव ने अपने आर्थिक नुकसान (टूटी हुई चारा मशीन) के लिए मुआवजे की मांग की है।
​अधिकारी का कथन:
"हादसे की पुष्टि हुई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में एसआई अनिल कुमार ने पीड़ित पक्ष को उचित कानूनी प्रक्रिया हेतु आवेदन देने का निर्देश दिया है।" > — रोहित कुमार, थानाध्यक्ष, सूर्यगढ़ा
​संपादकीय टिप्पणी: यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान थकान और नींद को नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है।
    user_Vinay kumar suman
    Vinay kumar suman
    पत्रकार सूरजगढ़ा, लखीसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार के सहरसा जिले के काशनगर में दो बाइकों की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
    1
    बिहार के सहरसा जिले के काशनगर में दो बाइकों की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
    user_Piyush kumar
    Piyush kumar
    Video Creator खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    14 hrs ago
  • Samsung ultra phone number and the same time 2461095614832
    1
    Samsung ultra phone number and the same time 2461095614832
    user_Raghu Kumar
    Raghu Kumar
    बखरी, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • बंगाल में मर्डर से तनाव !भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या, एक्टर विजय का CM बनने का सपना टूटा! Mamata Banerjee Actor Vijay Narendra Modi #WestBengal #SuvenduAdhikari #TamilNews #thalapathyvijay #बंगाल #हिंसा #NarendraModi
    1
    बंगाल में मर्डर से तनाव !भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या, एक्टर विजय का CM बनने का सपना टूटा! Mamata Banerjee Actor Vijay Narendra Modi 

#WestBengal #SuvenduAdhikari #TamilNews #thalapathyvijay #बंगाल #हिंसा #NarendraModi
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    5 hrs ago
  • देश की राजनीति में कई अहम घटनाक्रम सामने आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की 'सम्राट' मंत्रिमंडल पर पैनी नजर है, वहीं नीतीश के बेटे ने पिता के दिखाए रास्ते पर चलने का दावा किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी तीनों सैन्य कमांडरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
    1
    देश की राजनीति में कई अहम घटनाक्रम सामने आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की 'सम्राट' मंत्रिमंडल पर पैनी नजर है, वहीं नीतीश के बेटे ने पिता के दिखाए रास्ते पर चलने का दावा किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी तीनों सैन्य कमांडरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Begusarai, Bihar•
    7 hrs ago
  • गोपालगंज मामले में दर्ज FIR पर बिहार के बाहुबली विधायक अंनत सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक विधायक ताली क्यों नहीं बजा सकता, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई।
    1
    गोपालगंज मामले में दर्ज FIR पर बिहार के बाहुबली विधायक अंनत सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक विधायक ताली क्यों नहीं बजा सकता, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई।
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Media company मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • सहरसा में कई बच्चों को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की चिंता देख जिलाधिकारी और एसपी सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित बच्चों का हाल जाना।
    1
    सहरसा में कई बच्चों को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की चिंता देख जिलाधिकारी और एसपी सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित बच्चों का हाल जाना।
    user_Piyush kumar
    Piyush kumar
    Video Creator खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    20 hrs ago
  • लखीसराय के चानन में शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घेरकर हंगामा किया और तस्करों को मौके से भगाने में मदद की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    लखीसराय के चानन में शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घेरकर हंगामा किया और तस्करों को मौके से भगाने में मदद की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vinay kumar suman
    Vinay kumar suman
    पत्रकार सूरजगढ़ा, लखीसराय, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.