Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौदहा नगर सहित क्षेत्र में बीके चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त कई गांव का संपर्क नगर से टूटा 🔴 छोटी-बड़ी नदियां और नाले उफान पर, करीब तीन दर्जन गांवों का संपर्क कटा 🔴 हिमौली गांव में सीहो नदी का पानी घुसा, एक दर्जन से अधिक घरों में जलभराव 🔴 चंद्रावल नदी व बडेली नाले के रपटे डूबे, पढ़ोरी, लेवा, सिसोलर सहित कई गांव प्रभावित 🔴 गुरदहा गांव टापू बना, रेलवे अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बाधित 🔴 हजारों बीघा तिल, मूंग, उड़द व सब्जियों की फसल प्रभावित, बांधों से पानी छोड़े जाने से बढ़ी चिंता 🔴 प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखते हुए आपात तैयारियां पूरी रखने का दावा किया।
ISLAM
मौदहा नगर सहित क्षेत्र में बीके चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त कई गांव का संपर्क नगर से टूटा 🔴 छोटी-बड़ी नदियां और नाले उफान पर, करीब तीन दर्जन गांवों का संपर्क कटा 🔴 हिमौली गांव में सीहो नदी का पानी घुसा, एक दर्जन से अधिक घरों में जलभराव 🔴 चंद्रावल नदी व बडेली नाले के रपटे डूबे, पढ़ोरी, लेवा, सिसोलर सहित कई गांव प्रभावित 🔴 गुरदहा गांव टापू बना, रेलवे अंडरपास में पानी भरने से आवागमन बाधित 🔴 हजारों बीघा तिल, मूंग, उड़द व सब्जियों की फसल प्रभावित, बांधों से पानी छोड़े जाने से बढ़ी चिंता 🔴 प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखते हुए आपात तैयारियां पूरी रखने का दावा किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिसोलर कस्बे में हनुमान मंदिर में घुसे अराजक तत्व ऑन ने मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का किया प्रयास ➡️ मंदिर परिसर में की गई खुदाई, खजाने की तलाश का जताया जा रहा अंदेशा ➡️ हनुमान जी की मूर्ति को खोदने और खंडित करने का प्रयास ➡️ मंदिर में हुई घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश ➡️ ग्रामीणों ने आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की ➡️ सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की ➡️ सिसोलर कस्बे के विलोहटा मंदिर का मामला1
- *बांदा रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम, बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री* *बांदा रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम, बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री* *अतिरिक्त बसों का नहीं है इंतजाम, पूछने पर कर्मचारी कर रहे अभद्रता - यात्रियों का आरोप* *बांदा।* जिला मुख्यालय स्थित *रोडवेज बस स्टेशन* पर इन दिनों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रक्षाबंधन व अन्य त्योहारों के चलते यात्रियों की भीड़ बढ़ी है, लेकिन रोडवेज प्रशासन द्वारा अतिरिक्त बसों का कोई इंतजाम नहीं किया गया* है। *धक्के खाने को मजबूर यात्री* बस स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कानपुर, लखनऊ, चित्रकूट, प्रयागराज जाने वाले यात्री घंटों से बसों का इंतजार करते नजर आए। बस न मिलने से यात्री धक्के खाते हुए इधर-उधर भटक रहे हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है *पूछने पर कर्मचारी करते हैं अभद्रता* यात्रियों का आरोप है कि जब इस संबंध में जानकारी के लिए रोडवेज कर्मचारियों से बात की जाती है, तो वे सही जानकारी देने के बजाय *अभद्रता* पर उतर आते हैं। कई यात्रियों ने बताया कि पूछताछ काउंटर पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। *यात्रियों ने की मांग* यात्रियों ने जिला प्रशासन और रोडवेज के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए तत्काल *अतिरिक्त बसें* संचालित की जाएं और बस स्टैंड पर व्यवस्था सुधारने के साथ कर्मचारियों को यात्रियों से शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएं।1
- बांदा - रक्षाबंधन पर बिसंडा पुलिस का महिलाओं एवं बालिकाओं को विशेष उपहार ,उन्नत मिशन शक्ति केंद्र का बालिकाओं के हाथों हुआ शुभारंभ विवरण- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के मार्गदर्शन में थाना बिसंडा पुलिस द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक सराहनीय पहल की गई । रक्षाबंधन के अवसर पर थाना बिसंडा परिसर में उन्नत मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ विशेष रूप से पहुंची बालिकाओं के हाथों कराया गया। बालिकाओं द्वारा केंद्र का उद्घाटन कर महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया । महिला सुरक्षा के लिए तैयार हुआ उन्नत मिशन शक्ति केंद्र उन्नत मिशन शक्ति केंद्र को महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं के समाधान, सुरक्षा संबंधी जागरूकता तथा आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। केंद्र के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा ।बालिकाओं के हाथों उद्घाटन बना खास संदेश उन्नत मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन बालिकाओं से कराया जाना कार्यक्रम की सबसे खास बात रही। इस पहल के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा पुलिस के प्रति विश्वास और अपनत्व की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन एवं पुलिस सहायता के बारे में जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।*“सुरक्षित नारी—सशक्त नारी, यही मिशन शक्ति का संकल्प।”*1
- 12 साल से लापता असम के शख्स को बांदा पुलिस ने परिजनों से मिलाया शुभम सिंह उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के थाना बदौसा क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक मंदबुद्धि शख्स संदिग्ध अवस्था में मिला। शुरुआती पूछताछ में भाषा स्पष्ट न होने के कारण पुलिस ने इंटरनेट और असम के संबंधित थाना क्षेत्र से संपर्क स्थापित किया। व्यक्ति की पहचान मो0 सफीउर्रहमान (45 वर्ष), निवासी बोंगाईगांव (असम) के रूप में हुई। वीडियो कॉल और दस्तावेजों के मिलान से उसके भाई शुजाउल हक ने पुष्टि की कि सफीउर्रहमान 12 वर्ष पूर्व घर से नाराज होकर लापता हो गया था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है, जो उसे लेने आ रहे हैं। नियमानुसार अग्रिम कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।1
- बड़ी खबर जय माँ काली मंदिर के पास करहिया में जलभराव से लोग परेशान, सफाई के अभाव में घुटनों भर पानी बड़ी खबर जय माँ काली मंदिर के पास करहिया में जलभराव से लोग परेशान, सफाई के अभाव में घुटनों भर पानी करहिया में नाली सफाई न होने से बुरा हाल, कीचड़ भरे पानी में फंसी एंबुलेंस, पैदल चलना भी मुश्किल Hamirpur: करहिया - काली मंदिर मार्ग पर जलभराव बना मुसीबत, ना एंबुलेंस पहुंचे ना लोग निकल पाएं सफाई व्यवस्था फेल, जय माँ काली मंदिर मार्ग पर तालाब बना रास्ता, ग्रामीणों में आक्रोश1
- हमीरपुर :शिहो नाला व चंद्रावल नदी का जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस मौदहा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में मंडराया था बाढ़ का खतरा, रातभर अलर्ट रहा प्रशासन मौदहा, हमीरपुर। चंद्रावल नदी और शिहो नाला में बढ़े जलस्तर के बाद शुक्रवार को पानी धीरे-धीरे घटने लगा। जलस्तर कम होने से नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि कई निचले इलाकों में अब भी पानी भरा होने से ग्रामीणों की मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। बीते दिनों डैम से छोड़े गए पानी और लगातार बारिश के कारण चंद्रावल नदी व शिहो नाला उफान पर आ गए थे। इसके चलते पारा, हिमौली, लदार , रतौली, लरौंध, भमौरा, नारायच, खन्ना, भवानी, छिरका, मवैया, मदारपुर और छिमौली समेत कई गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया था। नदी किनारे रहने वाले ग्रामीण पूरी रात जागकर जलस्तर पर नजर बनाए रहे। हालात को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट रही। उपजिलाधिकारी मौदहा और क्षेत्राधिकारी मौदहा ने प्रभावित गांवों के लोगों से संपर्क बनाए रखा। पुलिस टीमों ने नदी किनारे के गांवों में लगातार निगरानी की और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। शुक्रवार को दोनों जलधाराओं का पानी कम होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि खेतों में पानी भरने से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। गांवों का संपर्क पूरी तरह बहाल होने और पानी उतरने के बाद ही नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।1
- हमीरपुर :घरेलू विवाद के बाद लापता किशोरी का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप सुमेरपुर, हमीरपुर। कस्बा सुमेरपुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी शिवानी पुत्री पप्पू का शव शुक्रवार सुबह पलरा हार फैक्ट्री एरिया में बबूल के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। किशोरी गुरुवार रात परिजनों से किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की थी। पिता ने रात में ही किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। डायल-112 से सूचना मिलने के बाद सुमेरपुर पुलिस ने भी किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार सुबह पलरा हार फैक्ट्री एरिया में एक बबूल के पेड़ पर किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, परिजनों ने किशोरी के चचेरे भाई और उसके साले पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।1
- नाबालिग युवती का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप घरेलू विवाद के बाद देर रात से थी लापता, परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का लगाया आरोप सुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर कस्बे में टायर फैक्ट्री वर्थ ऑफ वेस्ट के पीछे शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवती देर रात घरेलू विवाद के बाद घर से लापता हो गई थी। सुबह शव मिलने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजनों के अनुसार, युवती के घर से लापता होने के बाद उसके पिता ने रात में ही पुलिस को सूचना देते हुए किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई थी। सुबह युवती का शव पेड़ पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, मृतका के परिजनों ने उसके चचेरे भाई और उसके साले पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। बाइट: पप्पू अनुरागी, मृतका के पिता बाइट: मृतका की दादी4