रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स जागरूकता रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन शेखपुरा - दिनांक: 11.03.2026 को रामाधीन महाविद्यालय, शेखपुरा में 95:95:99 अभियान के अंतर्गत रेड रिबन क्लब द्वारा एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक एड्स जागरूकता रैली एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज के लोगों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना तथा इसके बचाव और नियंत्रण के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्रम की शुरुआत रैली के साथ हुई, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.) मो. शहाब उद्दीन ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर एड्स जागरूकता से संबंधित नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। रैली के माध्यम से सुरक्षित व्यवहार अपनाने, एचआईवी की समय पर जांच कराने तथा भेदभाव से बचने का संदेश दिया गया। इसके बाद पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जागरूकता और सामाजिक संवेदनशीलता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला नोडल रेड रिबन क्लब की डॉ. नवलता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 95:95:99 अभियान का उद्देश्य एचआईवी संक्रमित लोगों की समय पर पहचान, उपचार और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। साथ ही सभी से अपील की गई कि वे समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकित वमल, द्वितीय स्थान सृष्टि कमारी, तृतीय स्थान मेहर, चतुर्थ स्थान मीरा कमारी तथा पांचवां स्थान कशिश कुमारी ने प्राप्त किया। अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों का धन्यवाद किया गया

- बाउघाट थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बाउघाट थानाध्यक्ष शंकर कुमार ने बताया कि पुलिस ने संतोष कुमार (स्वर्गीय राजीव महतो के पुत्र), निवासी बाउघाट थाना क्षेत्र तथा सतनारायण राम (साधु राम के पुत्र), निवासी मारो, थाना अमहरा, जिला लखीसराय को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार की शाम करीब 5 बजे दोनों शराबियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।1
- बुधवार को चेवाड़ा प्रखंड के एकाढ़ा गांव में दुर्गा मंदिर परिसर में आध्यात्मिक शिव गुरु चर्चा का आयोजन किया गया।आयोजित आध्यात्मिक शिव गुरु चर्चा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गुरु चर्चा के दौरान निवास सिंह के द्वारा कई शिव गुरु भजन लोगों को सुनाए गए। शिव गुरु चर्चा के दौरान, आरपी सिंह, रंजन सिंह, शत्रुघ्न सिंह , शंभू कुमार सहित अन्य कई लोगों के द्वारा बताया गया कि जो शिव घर-घर की बाबा के रूप में पूजे जाते हैं वही शिव गुरु का भी कार्य कर रहे हैं । हम और आप उनका शिष्य बनकर बड़े भैया हरींद्रानंद के बताए तीन सूत्र का पालन कर उनसे जुड़ सकते हैं। इस संसार में विभिन्न प्रकार की योनियों में से मानव योनि को सबसे श्रेष्ठ माना गया है और यह मानव योनि लोगों को बार-बार नहीं मिलता है। इसलिए हमें अगर मानव योनि मिला है तो अच्छे कर्म करने चाहिए, अच्छे विचार रखना चाहिए और सदा सत्य और सही मार्ग पर चलना चाहिए। शिव चर्चा या सत्संग करने का यही तात्पर्य है कि लोग एक दूसरे से जुड़े एक दूसरे का भला करें। लोगों के मन में छल कपट ना हो , द्वेष की भावना ना हो ,हमेशा परोपकार की भावना रहे ताकि हमारा और आपका यह जीवन सफल हो जाए।1
- ये है छोटे छोटे बच्चों, का मांस खाने बाले राक्षस और दूसरे राक्षस के बीच, नाच कर मज़ाक़, कैसे उड़ा रहें हैं, इंसानो का BLCP ITS ASHOK SAMRAT1
- शेखपुरा - अमेरिका,ईरान-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का असर शेखपुरा में खास कर रसोई गैस में भी दिखने लगा है। 25 दिन रसोई गैस के नंबर लगने और बढ़ते कीमत के बीच आम लोग गैस एजेंसी पहुंच गैस लेने में लगे है।शेखपुरा में रसोई गैस की फिलहाल किल्लत नहीं है लेकिन लोगो में गैस की किल्लत और महंगा होने को लेकर आशंकित है,और शेखपुरा के बाईपास स्थित इंडियन गैस एजेंसी पहुंच गैस लेने में जुटे हैं।जबकि रसोई गैस में नंबर लगाने के बाद डिलवरी का मैसेज नहीं मिलने से लोगो में चिंता जरूर बढ़ रहा है।इस संबंध में सुमित्रा गैस एजेंसी के गैस वितरण कर्मी ने बताया कि गैस की अभी किल्लत नहीं है।लेकिन उपभोक्ताओं को नंबर लगने के बाद मैसेज नहीं मिल रहा है जिससे गैस नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वर में परेशानी से दिक्कत है।जबकि गैस उपलब्ध है और 25 दिनों के बाद दूसरा सिलेंडर के लिए नंबर लगेगा।जबकि जिन लोगों का केवाईसी में दिक्कत है उन्हीं गैस नहीं दिया जा रहा है।जबकि कंपनी ने उपभोक्ताओं को बिना पुष्टि वाले उपभोक्ताओं को गैस नहीं देना का सख्त निर्देश मिला है।जबकि स्थानीय लोगों ने कहा कि जारी युद्ध को लेकर कुछ समस्या है और अभी यहां पूजा होनी है इसको लेकर रसोई गैस एजेंसी पहुंचे है गैस है लेकिन अभी दिक्कत नहीं होने की बात कही है। वाईट - संजय कुमार - सुमित्रा गैस एजेंसी. शेखपुरा वाईट - राजीव रंजन - ग्राहक1
- पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर गांव में बुधवार देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी की पहचान सारण निवासी सुंदरम उर्फ भोला के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से 1200 से अधिक जिंदा कारतूस और हथियार बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह बड़ी वारदात की योजना बना रहा था। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और अन्य की तलाश में छापेमारी चल रही है।1
- लखीसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीन और बिजनेस के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक सरकारी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कई लोगों को फर्जी चेक देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। मामला लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार छोटी दरगाह वार्ड संख्या 11 का है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद शकील नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि करीब 18 महीने पहले जमीन से जुड़े काम के लिए उन्होंने मोहम्मद परवेज को छह लाख रुपये दिए थे। जब काम नहीं हुआ तो आरोपी ने उन्हें एक चेक दिया, लेकिन जांच में वह चेक फर्जी निकला। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी सरकारी शिक्षक मोहम्मद परवेज ने जमीन के नाम पर एक अन्य व्यक्ति से भी करीब 11 लाख रुपये लिए थे और उसे भी फर्जी चेक थमा दिया था। इतना ही नहीं, एक महिला से बिजनेस के नाम पर पांच लाख रुपये लेने का मामला भी सामने आया है।लगातार सामने आ रही शिकायतों के आधार पर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक मोहम्मद परवेज को गिरफ्तार कर लिया है।1
- भारत में सिलिंडर के लिए गृहयुद्ध। ऐसे हालत तो ईरान, इजरायल और खाड़ी देशों में नहीं हुए, जो हमारे प्रधानमंत्री ने भारत में पैदा कर दिए। नाम नरेंद्र काम सरेंडर- यही तो हम AI Summit में कह रहे थे।1
- मिशन थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन ने बताया कि सोनू कुमार और दीपक कुमार को हटिया चौक के पास से शराब के नशे की हालत में पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार गश्ती के दौरान दोनों युवक संदिग्ध स्थिति में पाए गए। जांच करने पर उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। उन्होंने बताया कि अग्रिम कार्रवाई करते हुए दोनों शराबियों को बुधवार की शाम करीब 5 बजे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा1