*पहसारा पंचमुखी हनुमंत रक्षा कवच महायज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भारी भीड़* संजय भारती बेगूसराय। नावकोठी प्रखण्ड के पहसारा मुखिया जी चौक से पश्चिम मध्य विद्यालय पहसारा वभनगामा के सामने मैदान में पंचमुखी हनुमंत रक्षा कवच यज्ञ के पांचवें दिन श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक आचार्य प्रद्युम्न जी महाराज ने उत्तरा के गर्भ से परीक्षित के जन्म की कहानी सुनाया। वहीं भीष्मपितामह की कथा सुनाते हुए कहा कि भीष्म पितामह ने बाणों की शय्या पर रहते हुए अपने अंतिम समय में श्री कृष्ण के प्रति पूर्ण समर्पण करते हुए अपने मति, रति और गति को भगवान के चरणों में निवेदित किया। उन्होंने कामना रहित होकर युद्ध में अर्जुन के सारथी बने श्री कृष्ण को याद करते हुए प्राण त्यागे, जिसे भीष्म स्तुति कहा जाता है। भगवान कृष्ण अर्जुन के साथ द्वारिका प्रस्थान किए और सात महीने बाद भगवान बैकुंठ धाम चले गए। महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने 36 वर्षों तक शासन करने के बाद अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित को हस्तिनापुर का राजा बनाया। परीक्षित के हाथ में राजपाट सौंपकर पांचो पांडव और द्रौपदी ने हिमालय की ओर अपनी अंतिम यात्रा शुरू की और सशरीर स्वर्ग जाने के लिए अपने शरीर का त्याग कर दिया। पूज्य महाराज जी ने बताया कि परीक्षित के राज्य काल में ही कलयुग का आगमन हुआ और कलयुग को परीक्षित ने चार स्थान दिया। चार जगह पर कलयुग का वास होता है। प्रथम जुआ घर, द्वितीय मदिरालय, तृतीय वेश्यालय और चतुर्थ जहां हिंसा होती है। कलयुग में एक गुण भी है नाम संकीर्तन जिससे जीव ईश्वर की प्राप्ति कर लेता है. इसलिए कलयुग को परीक्षित ने (अधर्म से कमाया गया धन) सोना में स्थान दिया। कालांतर में परीक्षित के सिर सोने के मुकुट पर कलयुग बैठ गया, जिससे संत का अपमान हो गया और परीक्षित को 7 दिन में मरने का श्राप मिल गया। उद्धार के लिए शुकदेव भगवान का आगमन हुआ, मन को एकाग्र की विधि बताई।अद्भुत भावपूर्ण विदुर चरित्र का वाचन किया जिससे भक्तों की आंखे भर आई, वहीं भागवत प्रेमी मधुर संगीतमय भजनों में गोता लगाते रहे। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि श्याम नंदन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ उर्फ बुडुल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि रामाशीष सिंह गुरुजी, रणवीर कुमार सिंह, शिवम वत्स, कन्हैया कुमार, चंदन कुमार, घनश्याम सिंह, टुन्नी सिंह, मुकेश सिंह, अमित कुमार उर्फ फूचो,उपेंद्र सिंह, दरेश सिंह, राहुल, राकेश, कौशल, रामू, रामानंद सहित हजारों की संख्या में भागवत प्रेमी श्रीमद्भागवत कथा का आनंद उठाया।

- बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?1
- समस्तीपुर के हांसा मे ् इनोभेटीभ विसन स्कूल के दुसरे वर्षगांठ के अवसर पर स्कूल परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संसथान के निर्देशक नरेंद्र कुमार द्वारा, विधायक अश्वेघ देवी को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया.1
- नौहट्टा प्रखंड के चंद्रायण पंचायत में शिक्षा के प्रति अलख जगाने और मेधावी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि बिभूति ठाकुर उर्फ बोवा ठाकुर ने मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह के दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने सफल छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, डायरी और कलम भेंट कर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में चर्चा की और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया।छात्रों को संबोधित करते हुए बिभूति उर्फ बोवा ठाकुर ने कहा, "मैट्रिक की परीक्षा जीवन का पहला बड़ा पड़ाव होती है। हमारे पंचायत के बच्चों ने बेहतर अंक लाकर यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।" उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें ताकि वे समाज के निर्माण में बराबर की भागीदारी निभा सकें। पंचायत स्तर पर आयोजित इस सम्मान समारोह की स्थानीय ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों ने जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ग्रामीण प्रतिभाओं को एक नया मंच और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। इस अवसर पर पंचायत के कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद थे। सभी ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर विभिन्न गैस सिलेंडर स्टॉक का पदाधिकारी ने निरीक्षण किया. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे मिली. इस दौरान निरीक्षण के क्रम में सदर एसडीओ अनिल कुमार ने विभिन्न गैस एजेंसी पर जाकर स्टॉक का निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि रसोई गैस की उपलब्धता हो सके इसको लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. आमलोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसको लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.1
- Saharsa • नौहट्टा प्रखंड के दिबरा गांव का लाल ने सहरसा जिले में मैट्रिक परीक्षा में 5वा स्थान प्राप्त कर पूरे गांव सहित जिले का नाम रौशन किया 🙏 #tauseefkamal #htktoday #LocalNews #saharsa #BreakingNews #Matric #BSEB #BiharTopper1
- बेगूसराय वायरल विडियो : पकड़े गए प्रेमी प्रेमिका . . प्रेमी पहुंचा प्रेमिका के घर मिलने लेकिन घर वालों ने रंगे हाथ दोनों को पकड़ लिया । फिर दोनों को बांध के रखा । बाद में पुलिस के हवाले कर दिया । ये वायरल विडियो बेगूसराय का बताया जा रहा है ।1
- चिरंजीवीपुर पंचायत में नल जल योजना हुई दस्त। क्या ये सही है जिस तरह ये नल का पानी बर्बाद हो रहा हैं।2
- कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 20 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एक-एक फरियादियों की फरियाद सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है.1