Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम पंचायत धनबार-बढैया गांव में बनी नालियों की हालत कंडीशन आप लोगों के सामने है फोटो में देख सकते हो/जिला/हरदोई/तासीर/सहाबाद/पोस्ट/चठिया/धनबार
Anoop Kumar/ media
ग्राम पंचायत धनबार-बढैया गांव में बनी नालियों की हालत कंडीशन आप लोगों के सामने है फोटो में देख सकते हो/जिला/हरदोई/तासीर/सहाबाद/पोस्ट/चठिया/धनबार
More news from Hardoi and nearby areas
- हरदोई। जनपद के कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र अंतर्गत महडउरा गांव निवासी पीड़ित संजय पुत्र प्रहलाद ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीती रात लगभग 12:00 बजे के बाद अज्ञात चोरों के द्वारा मेरे घर में कमरे में रखें तीन बक्सा उठाकर गांव के पड़ोस लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में उठाकर डाले। जिसमें रखा कीमती जेवरात लगभग कीमत चार से 5 लाख रुपए एवं अठारह हजार से 20000 नगद रखे हुए थे। जो कि गायब हैं और कपड़े बरामद मौके से हुए हैं। सूचना पर पहुंची प्रताप नगर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने मौके का निरीक्षण कर टूटे पड़े बक्से और ताले सहित कपड़ों को उठाकर उसके घर रखवा दिया हैं,1
- Post by शुभम त्रिपाठी1
- Post by User50281
- शाहजहांपुर में 6 वर्षी नाबालिक के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिस समय की घटना बताई जा रही है वहां पर गिरफ्तार किया व्यक्ति समय पर मौजूद नहीं था1
- शाहजहाँपुर / थाना रोजा पुलिस को अवैध शस्त्र के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना रोजा पुलिस टीम सक्रिय रूप से चेकिंग व गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त राजवीर सिंह (उम्र करीब 37 वर्ष), निवासी ग्राम रामापुर बरकतपुर थाना रोजा, को मठिया कॉलोनी से बाडीगांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर भट्टा के पास से सुबह करीब 08:45 बजे पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 119/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि जिले में अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने विकास भवन में हुई अंतरविभागीय बैठक में आगामी 01 से 30 अप्रैल तक चलने वाले 'संचारी रोग नियंत्रण अभियान' और 10 से 30 अप्रैल तक के 'दस्तक अभियान' की रूपरेखा तय की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान शुरू होने से पहले ही गांवों और नगर निकायों में साफ-सफाई की व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली जाए। उन्होंने कहा कि प्रमुख मार्गों पर जलभराव और कीचड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए तालाबों में जला मोबिल ऑयल डालने और गांवों में रोस्टर के अनुसार फागिंग कराने के आदेश दिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को इसे तत्काल 80 प्रतिशत से ऊपर ले जाने का लक्ष्य दिया। बैठक में सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्र और डीडीओ ऋषिपाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- i love papa 15.7.2025😔😔😔😔😔😔😔😔😔2
- जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें चार्ज अधिकारियों को अहम निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने जनगणना के प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना—से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अधिकारियों को जनगणना प्रक्रिया, उनके दायित्वों और तकनीकी प्रावधानों से अवगत कराया गया, ताकि कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनगणना से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में, गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने सख्ती से कहा कि एचएलबी काटने का कार्य 25 मार्च तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही वार्डों की सीमाओं और सड़कों का सही चिन्हांकन कर लेने के बाद ही इन्यूमरेटरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कार्य पूरी तरह व्यवस्थित हो। प्रत्येक बैच में 50 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाए और प्रत्येक बैच के लिए दो फील्ड ट्रेनर नियुक्त किए जाएं। सभी इन्यूमरेटरों का प्रशिक्षण 1 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए तथा प्रशिक्षण से पहले उनके नियुक्ति पत्र तैयार कर लिए जाएं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि एक इन्यूमरेटर को दो वार्डों में तैनात न किया जाए और इस व्यवस्था का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अधिक से अधिक नागरिकों को स्वयं ऑनलाइन प्रपत्र भरने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु सेल्फ एन्यूमरेशन की अलग कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने जानकारी दी कि जनगणना से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की यूजर आईडी CMMS पोर्टल पर बनाई जाएगी और ड्यूटी आवंटन से लेकर पूरी प्रक्रिया इसी पोर्टल के माध्यम से संपन्न होगी। प्रशिक्षण के लिए टेस्ट साइट भी तैयार की गई है, जिसके जरिए अधिकारियों को तकनीकी अभ्यास कराया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला गणना अधिकारी अरविंद की मौजूदगी में सभी चार्ज अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1