निम्बार्कपीठ में नन्द महोत्सव की धूम, मंगल बधाई गान से गूंजा परिसर; मल्लखंभ बना आकर्षण का केंद्र अजमेर जिले के रूपनगढ़ के समीपवर्ती अखिल भारतीय निम्बार्काचार्य पीठ श्रीनिम्बार्क तीर्थ में रविवार को पीठ प्रांगण में जगद्गुरु श्रीजी महाराज के सानिध्य में नन्द महोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। महोत्सव को लेकर सुबह से ही पीठ परिसर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही और वातावरण भक्तिमय नजर आया। निम्बार्कपीठ के सचिव ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि नन्द महोत्सव के अवसर पर सुबह मंगल बधाई गान का आयोजन हुआ। इसके पश्चात संगीत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति संगीत का आनंद लिया। अपराह्न में लोकनृत्य कार्यक्रम हुआ। इसके बाद दधिकादी उत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान मंदिर के बाहर परिसर में आयोजित मल्लखंभ प्रतियोगिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। उत्साही युवाओं ने मल्लखंभ पर चढ़कर हैरतअंगेज करतब और शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण जुटे रहे। इसके बाद पूर्वाचार्य पादुका पूजन-अर्चन एवं पवित्र सरोवर का पूजन किया गया। इस अवसर पर निम्बार्कपीठ में चल रहे महोत्सव के तहत पुजारी संदीप शर्मा, मयंक तिवारी, हर्ष एवं रौनक ने भगवान राधा-माधव प्रभु एवं सर्वेश्वर प्रभु का आकर्षक श्रृंगार किया। विशेष श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मेले में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ नन्द महोत्सव के अवसर पर निम्बार्कपीठ में भव्य मेला भी भरा। मेले में आसपास के गांवों से ग्रामीण सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए। दोपहर तक मेला पूरे चरम पर रहा। मेले में जगह-जगह सजी दुकानों पर ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की और मेले का लुत्फ उठाया। बच्चों और युवाओं के लिए लगाए गए विभिन्न प्रकार के झूले भी आकर्षण का केंद्र रहे, जिनका ग्रामीणों ने जमकर आनंद लिया। मेले में दिनभर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। वहीं, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।

- गांव मिठड़ी से सुरसुरा के लिए निकली भव्य ट्रैक्टर यात्रा मिठड़ी गांव से श्रद्धालुओं द्वारा सुरसुरा के लिए ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए। 🚩🙏 #मिठड़ी #सुरसुरा #ट्रैक्टरयात्रा #तेजाजी #राजस्थान2
- श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जयपुर स्थित इस्कॉन मंदिर व श्री राधा सरल बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।1
- बाबा क ऐसा चमत्कारकी 40 घंटे की मशक्कत के बादु भी बाबा की मू्ति को कोई हिला नहीं पाया श्री खडे हनुमान जी जय श्री राम ujjain #ujjain #vairalreels .instavideo❤️ #viral #mp #hanuman1
- Ajmer में मुख्य मंत्री का रोड शो भाजपा पार्षद प्रत्याशी पहुंचे रैली के रूप में रोड शो में1
- व्हाट्सएप स्टेटस लगाए और पैसे कमाने का मौका पाए लाइक करें सब्सक्राइब करें Ajmerवार्ड 64 की भाजपा पार्षद प्रत्याशी ममता सैनी ने पुलिस लाइन क्षेत्र में किया जनसंपर्क Dainik News AJMER1
- Rahul Gandhi ji Modi ke bare mein Bata rahe hain prathna Patra hetu Modi ji Ne kitne paise kha Gaye Kitna kitne logon Ko Desh mein bhaagane Se madad ki thi mummy chor Hai yah video ka maksad hai mujhe Kitna Dard kar rahi hai Desh bech rahi hain1
- जाजोता में गूंजे हीरामल महाराज के जयकारे, विशाल मेले में उमड़ा श्रद्धा और उल्लास का सैलाब अजमेर जिले के रूपनगढ़ क्षेत्र के जाजोता ग्राम में लोकदेवता श्री हीरामल महाराज का विशाल मेला रविवार, 6 सितंबर को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। मेले को लेकर सुबह से ही जाजोता सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मेले से एक दिन पूर्व शनिवार, 5 सितंबर को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भजन कलाकारों ने देर रात तक धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां देकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और श्री हीरामल महाराज के जयकारों से जाजोता गूंज उठा। रविवार को आयोजित मेले में झूले, मिठाइयों की दुकानें, चाट-पकौड़ी के ठेले और विभिन्न प्रकार की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं और बच्चों ने मेले का जमकर आनंद लिया। बच्चों ने झूलों का लुत्फ उठाने के साथ अपनी पसंद के खिलौने खरीदे, वहीं परिवारों ने मिठाइयों और चाट-पकौड़ी का स्वाद लेकर मेले की खुशियों को दोगुना किया। श्रद्धालुओं ने श्री हीरामल महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक आस्था के साथ मेले में उमड़ी भीड़ ने जाजोता के माहौल को उत्सवमय बना दिया। श्री हीरामल महाराज के प्रति अटूट आस्था और ग्रामीणों की एकजुटता के चलते जाजोता का यह विशाल मेला श्रद्धा के साथ-साथ पारिवारिक उल्लास का भी प्रमुख केंद्र बना रहा।2
- शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा प्रदेश के डॉ. दिव्येंदु सेन जी, डॉ. वर्तिका गुलाटी जी, श्री हीरालाल शर्मा जी एवं डॉ. विनय चमोला जी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! यह प्रतिष्ठित उपलब्धि संपूर्ण प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है। ज्ञान के प्रसार और समाज निर्माण के प्रति आपका यह समर्पण सदैव ऐसे ही बना रहे, यही मंगलकामना है।1
- गुजरात पुलिस ने लिव इन पार्टनर काजल बेन की हत्या के आरोपी फैजल को 5 मिनट तक 100 से ज्यादा डंडे मारे1