कुशीनगर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ का भव्य आयोजन कसया कुशीनगर उत्तर प्रदेश शासन के संस्कृति अनुभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में 11 मई, 2026 सोमवार को जनपद कुशीनगर के विभिन्न शिवालयों में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ अत्यंत गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर एवं मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में आयोजित इस महोत्सव के दौरान जनपद के सभी प्रमुख मंदिरों में स्वच्छता अभियान, जलाभिषेक और महाआरती के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया गया। वहीं, महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश को संबोधित किया गया। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा जनपद के शिवालयों में व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे आम जनमानस इस गौरवशाली पर्व से सीधे जुड़ सका। जनपद स्तरीय मुख्य आयोजन के तहत बिरला शिव मंदिर में विशेष कार्यक्रम संपन्न हुए, जहाँ स्थानीय महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी गई। इसी क्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें लगभग 100 प्रतिभागियों ने अपनी कला के माध्यम से सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास और उसकी भव्यता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में प्रतियोगिता के विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार (प्राइज) वितरण कर प्रोत्साहित किया गया। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की प्रत्येक तहसील के चिन्हित शिवालयों में भी भव्य भक्तिमय कार्यक्रम हुए। तहसील पडरौना के कुबेरस्थान स्थित प्राचीन कुबेरनाथ शिव मंदिर, तहसील तमकुही राज के शिव सरया मंदिर, तहसील हाटा स्थित शिव मंदिर एवं खड्डा, कप्तानगंज व पडरौना के अन्य प्रमुख मंदिरों में भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चारण और भव्य आरती के माध्यम से सोमनाथ संकल्प महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी शिवालयों को आकर्षक लाइटिंग और पुष्पों से अलंकृत किया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी तेज प्रताप शुक्ला, संस्कृति विभाग के तरुण शुक्ला, हिमांशु प्रजापति, धीरेंद्र मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महोत्सव को सफल बनाने में स्थानीय पुजारियों, स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

- जनपद कुशीनगर में पत्नी से परेशान युवक ने काटा अपना गुप्तांग। आपको बता दें कि जनपद कुशीनगर के थाना हनुमानगंज अन्तर्गत छितौनी नगर पंचायत के रहने वाले रोहित नामक युवक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था। रविवार की शाम (10 मई 2026), जब मां खेत से काम कर लौटी, तो उसने बेटे को खून से लथपथ हालत में पाया। बताया जा रहा है कि युवक ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से गंभीर हालत देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं है जब उसने खुद को नुकसान पहुंचाया है। करीब तीन महीने पहले भी पत्नी से विवाद में उसने अपनी उंगली/अंगूठा काटा था। #kushinagar #NewsUpdate1
- पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।1
- मदरसा में मिला पाकिस्तान निर्मित एक पंखा,पुलिस जांच में जुटी पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।1
- Rummy pride withdrawal proof | #onlineearningapp #game #earnmoneyonline #aj #newearningapp रोज ₹10000 कमाने के लिए कमेंट बॉक्स में एप्लीकेशन का लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करो और अर्निंग करना स्टार्ट करो1
- पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट - पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में था युवक Breaking कुशीनगर - पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट - पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में था युवक - खून से लथपथ हालत में CHC तुर्कहा लाया गया युवक - हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर - हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी नगर पंचायत का मामला।3
- रामकोला पेट्रोल पंप पर तेल न मिलने की वजह से सब जनता परेशान है रामकोला पेट्रोल पंप पर तेल ना मिले मिलने से सब जनता परेशान है सब जनता परेशान पेट्रोल की वजह से पेट्रोल डीजल की वजह से सब जनता परेशान है1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गाँव में मातम पसर गया है, वहीं ग्रामीणों ने भट्ठा संचालकों की घोर लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जाँच में जुटे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में यूरिया खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। निर्धारित ₹266.50 के बजाय ₹400 में बिक रही यूरिया से किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।4