Shuru
Apke Nagar Ki App…
vlog ghhikiiiijjhhhggfttgffghhuikkjjuiijjhgffgyuiiiikkkk
Md Javed Ansari
vlog ghhikiiiijjhhhggfttgffghhuikkjjuiijjhgffgyuiiiikkkk
More news from झारखंड and nearby areas
- डोमचांच नगर पंचायत का मॉड्यूलर टॉयलेट रखरखाव के अभाव में बदहाल डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में बनाए गए मॉड्यूलर टॉयलेट रखरखाव के अभाव में बेकार होते जा रहे हैं। नियमित सफाई नहीं होने, पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण इनका उपयोग लगभग बंद हो गया है। वर्तमान में ये केवल शोपीस बनकर रह गए हैं।शुक्रवार को 1 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सरकारी धन की बर्बादी का उदाहरण है। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने टॉयलेट का निर्माण तो करा दिया, लेकिन इसके रखरखाव, साफ-सफाई, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था नहीं की। परिणामस्वरूप वर्षों से यह मॉड्यूलर टॉयलेट आम लोगों के किसी काम का नहीं रह गया है।स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर मॉड्यूलर टॉयलेट को उपयोगी बनाने की मांग की है। डोमचांच नगर पंचायत का मॉड्यूलर टॉयलेट रखरखाव के अभाव में बदहाल डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में बनाए गए मॉड्यूलर टॉयलेट रखरखाव के अभाव में बेकार होते जा रहे हैं। नियमित सफाई नहीं होने, पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण इनका उपयोग लगभग बंद हो गया है। वर्तमान में ये केवल शोपीस बनकर रह गए हैं।शुक्रवार को 1 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सरकारी धन की बर्बादी का उदाहरण है। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने टॉयलेट का निर्माण तो करा दिया, लेकिन इसके रखरखाव, साफ-सफाई, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था नहीं की। परिणामस्वरूप वर्षों से यह मॉड्यूलर टॉयलेट आम लोगों के किसी काम का नहीं रह गया है।स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर मॉड्यूलर टॉयलेट को उपयोगी बनाने की मांग की है।1
- कोडरमा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिलावटी मिठाई और 50 किलो हल्दी नष्ट1
- बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार तिवारी टीचरों के बारे में किया कुछ बोले।1
- हजारीबाग में गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद 5 अपराधी गिरफ्तार, एक घायल हजारीबाग में गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ के बाद 5 अपराधी गिरफ्तार, एक घायल1
- 15 अगस्त तक सभी इलेक्ट्रिक वाहनों का निबंधन कराना अनिवार्य : जिला प्रशासन जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा जिले के सभी इलेक्ट्रिक वाहन (ई-वाहन) संचालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों का निबंधन (Registration) 15 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से करा लें। यह अपील जिले में संचालित सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों, जैसे ई-रिक्शा (टोटो), ई-ऑटो, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन तथा निजी ई-वाहनों के संचालकों पर लागू होगी। जिन वाहनों का अब तक निबंधन नहीं कराया गया है, उनके स्वामियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 15 अगस्त 2026 के बाद बिना निबंधन संचालित पाए जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 एवं संशोधित मोटर वाहन अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी वाहन स्वामियों से सुरक्षित, वैध एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि समय रहते अपने इलेक्ट्रिक वाहन का निबंधन कराएं तथा अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचें। प्रशासन ने आमजन से आग्रह किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहनों का विधिवत निबंधन सुनिश्चित करें तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के निर्माण में सहभागी बनें। "आज ही निबंधन कराएं, नियमों का पालन करें।"1
- डोमचांच स्थित चंद्रावती स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर कुमार सिंह को भावभीनी विदाई डोमचांच प्रखंड स्थित चंद्रावती स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, डोमचांच में शुक्रवार को 11 बजे सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। उनके सम्मान में विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश कुमार पाण्डेय और सुरेश प्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रवि कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने एक से बढ़कर एक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भावुक बना दिया। सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई। विदाई समारोह के दौरान शिक्षकों, छात्रों और उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। सभी ने सुधीर कुमार सिंह के विद्यालय में दिए गए 30 वर्षों के योगदान और अनुशासन को याद किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक की पत्नी नीलम देवी, पुत्र मनीष कुमार, पुत्री पूजा शर्मा सहित शिक्षक, छात्र मौजूद थे । डोमचांच स्थित चंद्रावती स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर कुमार सिंह को भावभीनी विदाई डोमचांच प्रखंड स्थित चंद्रावती स्मारक मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, डोमचांच में शुक्रवार को 11 बजे सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर कुमार सिंह को भावभीनी विदाई दी गई। उनके सम्मान में विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश कुमार पाण्डेय और सुरेश प्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रवि कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने एक से बढ़कर एक गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को भावुक बना दिया। सेवानिवृत्त शिक्षक सुधीर कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई। विदाई समारोह के दौरान शिक्षकों, छात्रों और उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। सभी ने सुधीर कुमार सिंह के विद्यालय में दिए गए 30 वर्षों के योगदान और अनुशासन को याद किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक की पत्नी नीलम देवी, पुत्र मनीष कुमार, पुत्री पूजा शर्मा सहित शिक्षक, छात्र मौजूद थे ।4
- जिला परिवहन पदाधिकारी ने की सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अपील जिला परिवहन पदाधिकारी ने की सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की अपील हजारीबाग: जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिले के सभी वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों से सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने और वाहन संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा शराब या अन्य किसी नशीले पदार्थ के सेवन के बाद वाहन न चलाएं। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने से बचें और सभी यातायात संकेतों का पालन करें। उन्होंने वाहन स्वामियों से वाहन का वैध पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC), फिटनेस प्रमाणपत्र (जहां लागू हो) एवं ड्राइविंग लाइसेंस समय पर नवीनीकृत कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने अभिभावकों से विशेष आग्रह किया कि वे किसी भी परिस्थिति में नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें, क्योंकि यह कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी लोग यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की भी रक्षा कर सकते हैं।1
- चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रेलरों के बीच फंसी महिला डॉक्टर की कार चुटूपालू घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रेलरों के बीच फंसी महिला डॉक्टर की कार रामगढ़: रामगढ़ जिले के चुटूपालू घाटी में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घाटी से गुजर रहे एक ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रही एक कार और दूसरे ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रेलर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि महिला डॉक्टर की कार दो विशालकाय ट्रेलरों के बीच बुरी तरह फंस गई। कार में सवार महिला डॉक्टर और चालक करीब डेढ़ घंटे तक वाहन के अंदर फंसे रहे, जिससे उनकी सांसें अटकी रहीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और बचाव दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के बाद कुछ समय तक चुटूपालू घाटी में यातायात भी प्रभावित रहा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का कारण ट्रेलर का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1