Shuru
Apke Nagar Ki App…
hamare gav me road nahi hai road kichar se bara hai
Rambabu Prajapati
hamare gav me road nahi hai road kichar se bara hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जमीन के विवाद से नाराज युवक चढ़ा पानी की टँकी पर,पुलिस मौजूद प्रयागराज शहर के अल्लापुर क्षेत्र में रविवार को एक युवक नगर निगम जोन-4 में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। थाना जॉर्ज टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित उतारने का प्रयास जारी है। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद है। सूत्रों के अनुसार, युवक यमुनानगर जोन का निवासी है। वह जमीन विवाद को लेकर नाराज था। उसने टंकी पर चढ़कर जिलाधिकारी (डीएम) को बुलाने की मांग की है और तब तक नीचे उतरने से इनकार कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना जॉर्ज टाउन की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और प्रशासन युवक को समझाने में जुटे हैं। स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और बचाव अभियान जारी है। पुलिस ने बताया कि युवक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बातचीत के जरिए उसे नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है।1
- धूमनगंज की रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप सास, ननद और नंदोई पर गंभीर आरोप, बिजली-पानी बंद कर उत्पीड़न का लगाया आरोप ________________________ प्रयागराज, 18 अगस्त 2026/ धूमनगंज की रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता आस्था सोनकर का कहना है कि शादी के बाद से ही सास, ननद और नंदोई तीनों मिलकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। जब वह इनकी साजिश का शिकार नहीं बनी तो आरोपियों ने उसका बिजली और पानी तक बंद कर दिया। पीड़िता आस्था सोनकर की शादी फरवरी 2026 में धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा में हुई थी। आस्था ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही ननद अलका और नंदोई रजनीश के साथ सास ने मिलकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आस्था के मुताबिक, वे तीनों मिलकर मुझ पर दबाव बनाते थे। जब उनकी बातें मानने से इनकार किया तो मुझे कमरे में बंद कर दिया गया और घर की बिजली-पानी की सप्लाई भी काट दी गई। इस कारण मेरी जान पर बन आई थी। पीड़िता ने अपने नंदोई रजनीश पर पद का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है। आस्था का कहना है कि नंदोई अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर उसे धमकाते हैं और बोलने पर और ज्यादा प्रताड़ित करने की धमकी देते हैं। मुझे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से उत्पीड़ित किया गया। मैं मरते-मरते बची हूं, आस्था ने कहा। फिलहाल पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उसने कहा कि उसे और उसके परिवार को न्याय मिलना चाहिए ताकि आगे किसी और महिला के साथ ऐसा न हो...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़1
- प्रयागराज में तेज बारिश से सड़कें डूबी, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें प्रयागराज में तेज बारिश से सड़कें डूबी, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें - तहसील बारा विकास खण्ड शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत ओठगी तरहार में सोमवार सुबह का नजारा कुछ अलग ही देखते बन रहा था। सोमवार को भोर में इतनी तेज बारिश हुई कि पश्चिम सिरे के तालाब का पानी सड़क से बहने लगा जिससे कई जगह सड़क बह गई। तालाब के बगल से लगा नाला जो पट जाने के कारण पानी की सही ढंग से निकासी नहीं हो पाती बहुत पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़क तो बनाई गई पर पुलिया सही ढंग से नहीं बनी जिससे तेज बारिश में पुलिया के ऊपर सड़क पर 3 फीट पानी भरा है। जिससे ग्रामीणों का आवागमन जोखिम भरा हो जाता है, लोगों के घरों में पानी भर गया है। गणेश पाल के घर से प्रीतम पाल के घर तक लगभग 500 मीटर पूरी सड़क पर पानी ऐसे भरा है जैसे कोई लबालब हो जिसमें अनगिनत गड्ढे भी हैं। ग्रामीणों ने समाचार पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी प्रयागराज एवं उपजिलाधिकारी बारा सहित बारा विधायक डॉ वाचस्पति से सार्वजनिक जल निकासी हेतु उचित व्यवस्था कराई जाये। तहसील बारा का कोई भी अधिकारी आकर हम लोगों की मजबूरी को देखने का कष्ट करें।1
- नागपंचमी पर सोनौटी में आयोजित हुई विशाल लंबी कूद प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम प्रयागराज। बहादुरपुर क्षेत्र के वार्ड-9 सोनौटी में नागपंचमी के शुभ अवसर पर विशाल लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के सीनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में प्रिंस भारतीया ने प्रथम, सतीश यादव ने द्वितीय तथा आकाश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में गगन यादव प्रथम, अमन यादव द्वितीय और प्रियांशु भारतीया तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का आयोजन वार्ड-9 के पार्षद कन्हई लाल द्वारा किया गया। आयोजन में विवेक यादव, अतुल यादव, अंकित यादव, दीपू यादव और मिथुन यादव का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सुजीत पासी, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, हरीशचन्द्र पहलवान, बेबू यादव, मान सिंह यादव, संजय प्रधान और अनिल यादव सोनौटी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनमें खेल के प्रति रुचि बढ़ती है।1
- प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा: संगम नोज जलमग्न, घाटों पर अफरा-तफरी; फाफामऊ और छतनाग में भारी वृद्धि प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर सोमवार को तेजी से बढ़ा। संगम नोज पूरी तरह जलमग्न हो गया। रामघाट, संगम पक्का घाट, वीआईपी घाट, किला घाट, दशाश्वमेध घाट, सरस्वती घाट और अरैल घाट तक पानी पहुंच गया। अचानक बढ़े जलस्तर से घाट किनारे दुकानें और शिविर लगाने वालों में हड़कंप मच गया। लोग सामान समेटकर सुरक्षित जगहों पर जाने लगे। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 79.47 मीटर पहुंच गया। यहां 24 घंटे में 28 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। छतनाग में जलस्तर 78.15 मीटर रहा। यहां 74 सेंटीमीटर की तेज वृद्धि दर्ज हुई।1
- कुटेश्वर नाथ मंदिर में नाग पंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे शिव मंत्र मेजा,प्रयागराज। नाग पंचमी के पावन अवसर पर मेजा क्षेत्र के पकरी सेवार स्थित प्राचीन कुटेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। गंगा तट पर स्थित इस सिद्धपीठ में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचे। मंदिर समिति के अनुसार नाग पंचमी के दिन यहां विशेष मान्यता है। मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन से कुटेश्वर नाथ को जल चढ़ाकर मन्नत मांगता है, महादेव उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं। इसी आस्था के चलते सोमवार सुबह 4 बजे से ही मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों की कतारें लग गईं। पकरी सेवार गंगा घाट पर स्थित कुटेश्वर नाथ मंदिर को स्थानीय लोग "आस्था का प्रतीक" मानते हैं। नाग पंचमी पर यहां पारंपरिक रूप से कथा, रुद्राभिषेक, सुंदरकांड पाठ और शिव पूजन का विशेष आयोजन किया गया। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग का दूध, दही, शहद, गंगाजल और बेलपत्र से अभिषेक कराया। कई श्रद्धालुओं ने नाग देवता की पूजा कर नागों को दूध भी अर्पित किया। महिलाओं और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी हाथों में जल कलश और पूजा सामग्री लेकर मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर शिव भजनों और "हर हर महादेव" के नारों से गूंजता रहा। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने विशेष इंतजाम किए थे। गंगा घाट पर स्नान के बाद भक्त सीधे मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। स्थानीय श्रद्धालु राजेश पांडेय ने बताया कि "यह मंदिर सैकड़ों साल पुराना है। हमारे पूर्वजों के समय से ही नाग पंचमी पर यहां मेला जैसा माहौल रहता है। दूर-दूर से लोग मन्नत मांगने आते हैं और उनकी मुरादें पूरी भी होती हैं।" मंदिर के पुजारी ने बताया कि पूरे दिन रुद्राभिषेक और सुंदरकांड का पाठ चलता रहा। शाम को महाआरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। प्रशासन का अनुमान है कि दिनभर में हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पुण्य लाभ कमाया। गंगा किनारे बसे इस प्राचीन शिवालय में नाग पंचमी का पर्व हर साल श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। भक्तों का कहना है कि कुटेश्वर नाथ महादेव की कृपा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहती है।2
- प्रयागराज नैनी एग्रीकल्चर नवागंतुक एसीपी करछना कुंजलता जी से जीपी न्यूज़ इंडिया की टीम ने भेंट कर स्वागत किया दिनांक 16/08/2026 को ACP करछना से जीपी न्यूज़ इंडिया के संपादक मु. हमज़ाह शोहरत पूर्वांचल यूपी सह संपादक शकील खान यमुनापार न्यूज़ रिपोर्टर डॉ. निरंजन रॉय ने मुलाकात कर स्वागत किया ACP करछना कुंजलता जी ने एक अलग पहचान बनाई है अपराधियों के लिए सख्त रवैया और जनता से नरमी से लाॅ & ऑर्डर के प्रति सचेत रहकर कार्य करना कोई इन से सीखे ये जहां भी रहीं क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई जीपी न्यूज़ इंडिया और आज का भारत की ओर से आप सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं नागपंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं चैनल को सब्सक्राइब करें लाइक करें और शेयर करें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से जीपी न्यूज़ इंडिया आज का भारत के लिए डॉक्टर निरंजन रॉय की रिपोर्ट प्रयागराज नैनी एग्रीकल्चर नवागंतुक एसीपी करछना कुंजलता जी से जीपी न्यूज़ इंडिया की टीम ने भेंट कर स्वागत किया1
- उमर अहमद के काफिले में चल रही 4 और वाहनों को किया गया सीज प्रयागराज: थाना नवाबगंज क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल प्लाजा पर बैरियर क्षतिग्रस्त कर बिना टोल दिये जाने आदि के सम्बंध में पंजीकृत अभियोग से सम्बंधित 04 वाहन को सीज किया गया! उल्लेखनीय है कि दिनांक 08.08.2026 को उमर अहमद पुत्र अतीक अहदम को पुलिस अभिरक्षा में लखनऊ से प्रयागराज लाए जाने के दौरान प्रयागराज के नवाबगंज टोल प्लाजा पर सरकारी वाहन के गुजरने के पश्चात कुछ चार पहिया वाहनो द्वारा पीछे से गुजरते हुए टोल प्लाजा के बूम बैरियर को नुकसान पहुचाते हुए बिना टोल दिये हुए गाड़ियां निकाली गयी तथा वहां के कर्मचारियो के साथ गाली-गलौज किया गया,जिसके क्रम में 4 और वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। बरामदगी का विवरण- 1. 01 महेन्द्रा थार गाड़ी (वाहन सं0- UP 70 GW 2525) 2. 01 मारूती स्विफ्ट गाड़ी (वाहन सं0-UP 70 ER 5467) 3. 01 फ्रॉन्क्स गाड़ी (वाहन सं0-UP 70 HX 3080) 4. 01 स्कार्पियो गाड़ी (वाहन सं0-UP 70 HL 7135)3
- प्रयागराज : मनकामेश्वर धाम लालापुर मे बाबा भूतेश की संध्या आरती व श्रृंगार दर्शन..। प्रयागराज : मनकामेश्वर धाम लालापुर मे बाबा भूतेश की संध्या आरती व श्रृंगार दर्शन..।1