Shuru
Apke Nagar Ki App…
मखदूमपुर प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ निकाली गई रामनवमी की शोभा यात्रा मखदुमपुर। मखदूमपुर प्रखंड के कई इलाकों में रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गयी। प्रखंड के टेहटा बाजार में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। टेहटा बाजार से निकली शोभायात्रा मलाहटौली होते हुए मेला रोड़ पहुँची मेनरोड होते हुए पूरे बाजार में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, वही शोभायात्रा में जय श्री राम के नारे से पूरा टेहटा बाजार गूँजता रहा। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही।वही नगर पंचायत के मुससी ,जगपुरा पंचायत के खोजपुरा से भी भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। इस दौरान मखदूमपुर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा शोभायात्रा पर नजर बनाए हुए थे।
Ramesh Kumar
मखदूमपुर प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ निकाली गई रामनवमी की शोभा यात्रा मखदुमपुर। मखदूमपुर प्रखंड के कई इलाकों में रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गयी। प्रखंड के टेहटा बाजार में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। टेहटा बाजार से निकली शोभायात्रा मलाहटौली होते हुए मेला रोड़ पहुँची मेनरोड होते हुए पूरे बाजार में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, वही शोभायात्रा में जय श्री राम के नारे से पूरा टेहटा बाजार गूँजता रहा। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही।वही नगर पंचायत के मुससी ,जगपुरा पंचायत के खोजपुरा से भी भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। इस दौरान मखदूमपुर थानाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा शोभायात्रा पर नजर बनाए हुए थे।
More news from बिहार and nearby areas
- जय श्री राम #viral #reels #trending #news1
- वज़ीरगंज प्रखंड अंतर्गत सहिया गाँव एक बार फिर भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत केंद्र बन गया, जब पावन रामनवमी के अवसर पर सु प्रसिद्ध माता रानी के दरबार दुर्गा स्थान में भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। पूरे गाँव में सुबह से ही भक्ति की सरिता बहती रही और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। इस शुभ अवसर पर विधि विधान के साथ बजरंगबली का ध्वजारोहण किया गया, जो न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह समाज में साहस, शक्ति और धर्म के प्रति अटूट विश्वास का संदेश भी देता है। ध्वजारोहण के साथ ही वातावरण, जय श्री राम और,जय बजरंगबली, के उद्घोष से भक्तिमय हो उठा। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें गाँव के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। हवन की पवित्र अग्नि में आहुति देते हुए लोगों ने अपने परिवार, समाज और देश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान आध्यात्मिक ऊर्जा का ऐसा संचार हुआ, जिसने हर मन को शांति और सकारात्मकता से भर दिया। कार्यक्रम का सबसे भावुक और सामाजिक पहलू रहा नौ कुमारी कन्याओं का पूजन। छोटी छोटी बच्चियों को देवी स्वरूप मानकर उनके चरण पखारे गए, उन्हें वस्त्र, प्रसाद और उपहार दिए गए। यह परंपरा समाज में नारी के सम्मान और उनके महत्व को दर्शाने का जीवंत उदाहरण बनी। अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया, जहाँ हर वर्ग, हर आयु के लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठे और प्रसाद ग्रहण किया। यह दृश्य सामाजिक समरसता और एकता का सुंदर प्रतीक बन गया। यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत और मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करने का माध्यम भी बना। सहिया गाँव के लोगों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब आस्था और एकता साथ आती है, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की राह स्वतः बन जाती है। रामनवमी के इस पावन अवसर पर सहिया का यह आयोजन हर किसी के दिल को छू गया और यह संदेश दे गया, कि धर्म केवल पूजा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और मानवता को मजबूत करने का सबसे बड़ा आधार है।ईस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहिया गाँव के बुजुर्गो, नव युवकों के साथ मंदिर समिति का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा!1
- Post by MD aurangzeb4
- औरंगाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना अचानक सामने आई उसे वक्त जिस वक्त रामनवमी पर्व लेकर लोग खुशियों मनाने लगे हुए थे तभी यह घटना अचानक सामने आई जहां एक चाचा ने अपने 3 भतीजे-भतीजियों को कटर से काटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि चाचा ने फुल साउंड में गाना बजाया और सभी को काटता गया। इस घटना की वजह है यह है की भतीजा भतीजी को दरवाजा खोलने में देरी होने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद खुद भी गला काटकर सुसाइड की कोशिश की। उसकी हालत भी गंभीर बनी है। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के खुटहन गांव की है। मृतकों की पहचान गुड्डू पाल के बेटे अनीश कुमार (10), आयुष कुमार (7) और अनुष्का कुमारी (5) के रूम में हुई है। आरोपी अमंत पाल ने घटना को क्यों अंजाम दिया, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। बताया जा रहा है कि आरोपी की अभी शादी नहीं हुई है। शुक्रवार की सुबह घर से बाइक पर सवार होकर कहीं निकला था। जब घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाया। उसकी भाभी अनीता देवी बाथरूम में नहा रही थी। जिसके कारण दरवाजा खोलने में देरी हुई। दरवाजा खोलने के बाद वह घर में घुसा और फुल साउंड में स्पीकर बजाकर कटर मशीन से तीनों बच्चों का बारी-बारी से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद का भी गला काट लिया। बच्चों के पिता गुड्डू ट्रेन में पैंट्री कार में खाना बनाने का काम करते हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चों के शव एक कमरे से मिले हैं। बॉडी एक साथ ही पड़ी थी। तीनों के गले पर गंभीर घाव हैं। कमरे में चारों ओर खून बिखरा है। पास ही चाचा भी पड़ा है। उसके भी गले से खून निकल रहा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी को खून से लथपथ देखा। इसके बाद पता चला कि चाचा की सांस चल रही है। लोगों ने एंबुलेंस को कॉल किया। पहले उसे हायर सेंटर लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर किया गया है।1
- गोह(औरंगाबाद) रामनवमी पर्व पर शुक्रवार की शाम करीब 3:00 बजे पूरा गोह बाजार जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। प्रखंड मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर से भगवा झंडे और गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जो प्रखंड मुख्यालय के चारों ओर भ्रमण करते हुए पुनः हनुमान मंदिर पर आकर समाप्त हुई। रामनवमी जुलूस को लेकर खासकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल होकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था को प्रदर्शित किया। शोभायात्रा में धीरज सिंह चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, कुंदन सिंह, पैक्स अध्यक्ष बबलू सिंह, पंसस भोला यादव, राहुल यादव, सचिन चंद्रवंशी, ओमप्रकाश, रंजन सिंह, गणेश सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल रहे। शोभायात्रा को लेकर पुलिस काफी मुस्तैद रही। गोह प्रखंड मुख्यालय के गया-दाउदनगर, उपहारा- रफीगंज पथ पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया था। वहीं शोभायात्रा को शांतिपूर्ण समापन को लेकर लेकर जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अंबरीष राहुल, एसडीओ अमित राजन, एसडीपीओ अशोक दास, थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह भी मौजूद रहे।1
- Post by NAITIK BIHAR NEWS1
- Post by Ramesh Kumar1
- Post by Nitish Kumar2
- पटना जिला के पालीगंज नगर बाजार में रामनवमी शोभा यात्रा निकाला गया ,हजारों लोगों ने भाग लिया1