logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर/भीलवाड़ा अर्पिता जीनगर का एलएसआर कॉलेज में चयन गंगापुर। सोमिला इंटरनेशनल स्कूल, गंगापुर की कक्षा 12वीं की मानविकी संकाय की छात्रा अर्पिता जीनगर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन (LSR) में ITEP पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अर्पिता की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। अर्पिता की सफलता में विद्यालय के ह्यूमैनिटीज विभाग के HOD हेमंत सर के मार्गदर्शन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग ने अर्पिता को सफलता की ओर अग्रसर करने में अहम भूमिका निभाई। विद्यालय के चेयरमैन चेतन डीडवानिया, डायरेक्टर हर्ष अग्रवाल, सोनाली गुप्ता एवं प्राचार्य शानू शर्मा ने अर्पिता एवं उनके परिजनों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अर्पिता की सफलता उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

48 min ago
user_Nitin matoliya
Nitin matoliya
Media Consultant रायपुर, भीलवाड़ा, राजस्थान•
48 min ago
a7732327-2328-45fe-98ba-95afc314fd63

गंगापुर/भीलवाड़ा अर्पिता जीनगर का एलएसआर कॉलेज में चयन गंगापुर। सोमिला इंटरनेशनल स्कूल, गंगापुर की कक्षा 12वीं की मानविकी संकाय की छात्रा अर्पिता जीनगर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन (LSR) में ITEP पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अर्पिता की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। अर्पिता की सफलता में विद्यालय के ह्यूमैनिटीज विभाग के HOD हेमंत सर के मार्गदर्शन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग ने अर्पिता को सफलता की ओर अग्रसर करने में अहम भूमिका निभाई। विद्यालय के चेयरमैन चेतन डीडवानिया, डायरेक्टर हर्ष अग्रवाल, सोनाली गुप्ता एवं प्राचार्य शानू शर्मा ने अर्पिता एवं उनके परिजनों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अर्पिता की सफलता उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • निकाय चुनाव के लिए कल से नामांकन...नामांकन प्रक्रिया की होगी शुरुआत...राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी होगी लोकसूचना... #LocalBodyElections #ElectionNews #BreakingNews #PoliticalNew
    1
    निकाय चुनाव के लिए कल से नामांकन...नामांकन प्रक्रिया की होगी शुरुआत...राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी होगी लोकसूचना...
#LocalBodyElections #ElectionNews #BreakingNews #PoliticalNew
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • नगर परिषद सभापति की सामान्य सीट घोषणा के बाद पालीवाल समाज के स्वर मुखर, तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 नगर परिषद आम चुनाव 2026, सभापति की सीट ओपन होने के बाद पालीवाल समाज के भी स्वर मुखर, पालीवाल समाज ने संयुक्त बैठक कर चुनाव को लेकर की आवश्यक मांग, सामान्य सीटों पर सामान्य व्यक्ति को बनाया जाए दावेदार, सामान्य सीटों पर अन्य को दावेदार बनाने पर राजनीतिक प्रत्याशी के विरोध की चेतावनी, पालीवाल वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष हरगोविंद पालीवाल की अध्यक्षता में समाज के भवन में हुई बैठक,
    1
    नगर परिषद सभापति की सामान्य सीट घोषणा के बाद पालीवाल समाज के स्वर मुखर,
तरुण जोशी 
राजसमंद 
9414 239 644 
नगर परिषद आम चुनाव 2026, 
सभापति की सीट ओपन होने के बाद पालीवाल समाज के भी स्वर मुखर, 
पालीवाल समाज ने संयुक्त बैठक कर चुनाव को लेकर की आवश्यक मांग, 
सामान्य सीटों पर सामान्य व्यक्ति को बनाया जाए दावेदार,
सामान्य सीटों पर अन्य को दावेदार बनाने पर राजनीतिक प्रत्याशी के विरोध की चेतावनी,
पालीवाल वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष हरगोविंद पालीवाल की अध्यक्षता में समाज के भवन में हुई बैठक,
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    27 min ago
  • आसींद पालिका चुनावों के चलते नामांकन दाखिल करना हुआ शुरू पहले दिन 1 निर्दलीय 2 भाजपा के अभ्यर्थियों ने किए नामांकन दाखिल दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा आसींद नगर पालिका का चुनाव आसींद/आसींद नगर पालिका चुनावों को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो चुका है वही आज आसींद निर्वाचन कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी विकास मोहन भाटी के समक्ष वार्ड संख्या 9 से भाजपा से चंचल पिता चुन्नी लाल वार्ड संख्या 15 से भाजपा से संपत लाल पिता जगन्नाथ साहू, वार्ड संख्या 21 से बसंती देवी पति कैलाश बंजारा ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया ,देखा जाए तो आसींद पालिका में वार्डो की संख्या 25 है तथा इस बार सामान्य सीट आई है जिसके चलते अबकी बार चुनावों में रोचकता देखी जा सकती है आसींद मंजूर 9413889596
    1
    आसींद पालिका चुनावों के चलते नामांकन दाखिल करना हुआ शुरू
पहले दिन 1 निर्दलीय 2 भाजपा के अभ्यर्थियों ने किए नामांकन दाखिल 
दूसरे चरण में 11 सितंबर को होगा आसींद नगर पालिका का चुनाव 
आसींद/आसींद  नगर पालिका चुनावों को लेकर आज नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो चुका है वही आज आसींद निर्वाचन कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी विकास मोहन भाटी के समक्ष वार्ड संख्या 9 से भाजपा से  चंचल पिता चुन्नी लाल वार्ड संख्या 15 से भाजपा से संपत लाल पिता जगन्नाथ साहू, वार्ड संख्या 21 से बसंती देवी पति कैलाश बंजारा ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया ,देखा जाए तो आसींद पालिका में वार्डो की संख्या 25 है तथा इस बार सामान्य सीट आई है जिसके चलते अबकी बार चुनावों में रोचकता देखी जा सकती है 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    3 hrs ago
  • राजसमंद नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 6 से आशा देवी पालीवाल ने पहले नामांकन उपखंड अधिकारी को सोपा
    4
    राजसमंद नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 6 से आशा देवी पालीवाल ने पहले नामांकन उपखंड अधिकारी को सोपा
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • वार्ड नंबर 15 में सड़क और नालियों की बदहाली,सीवरेज काम के एक साल बाद भी सड़क अधूरी ।।वन्दे भारत न्यूज।।
    1
    वार्ड नंबर 15 में सड़क और नालियों की बदहाली,सीवरेज काम के एक साल बाद भी सड़क अधूरी
।।वन्दे भारत न्यूज।।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आम मुस्लिम समाज विजयनगर के नवयुवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार, 26 अगस्त को चंदा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन, मस्जिद के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी, मोयला समाज विकास समिति एवं अलनूर फाउंडेशन विजयनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्त संग्रहण के लिए भीलवाड़ा ब्लड सेंटर एवं त्रिवेणी ब्लड सेंटर अजमेर की टीमें मौजूद रहीं। सुबह 8 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 6 बजे तक चला। दोपहर 2 बजे तक ही 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित हो चुका था, जिसके बाद भी रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश भीलवाड़ा जिले के मंसूरी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) ने शिविर में पहुंचकर 39वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व वे भीलवाड़ा में इमाम हुसैन की शहादत के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 38वीं बार रक्तदान कर चुके हैं। मुबारक मंसूरी ने कहा कि रक्तदान किसी जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। हमें ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ मानवता की सेवा करनी चाहिए। सामाजिक संगठनों ने निभाई अहम भूमिका शिविर को सफल बनाने में अलनूर फाउंडेशन के एडवोकेट अब्दुल मलिक, इलियास अंसारी, अनीस भाई, अमित भाई, संजय भाई, असलम भाई, अकरम मंसूरी, मुश्ताक भाई, महबूब आलम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। मोयला समाज की ओर से जिला सदर मेरुद्दीन, मुश्ताक अली, मीर, इकबाल, आजाद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी के सदर बाबुद्दीन, शहजाद भाई, शरीफ भाई, सद्दीक मंसूरी सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। समाज के जिम्मेदार लोगों में हाजी उमर साहब, मोहम्मद आरिफ, इंद्रा कॉलोनी सदर चांद जी, अब्दुल अलीम, सलीम मंसूरी, मुबारक रायला वाले, अब्दुल हन्नान, नौशाद, मोइन, जावेद तथा अजमेर से हाजी मोहम्मद सहित कई लोगों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोग करने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
    4
    ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित

मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश

विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल
ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर में 201 यूनिट रक्त संग्रहित
मुबारक मंसूरी ने 39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
विजयनगर/भीलवाड़ा:राजकुमार गोयल                                     ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर आम मुस्लिम समाज विजयनगर के नवयुवकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से बुधवार, 26 अगस्त को चंदा कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन, मस्जिद के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी, मोयला समाज विकास समिति एवं अलनूर फाउंडेशन विजयनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में कुल 201 यूनिट रक्तदान हुआ।
रक्त संग्रहण के लिए भीलवाड़ा ब्लड सेंटर एवं त्रिवेणी ब्लड सेंटर अजमेर की टीमें मौजूद रहीं। सुबह 8 बजे शुरू हुआ रक्तदान शिविर शाम 6 बजे तक चला। दोपहर 2 बजे तक ही 150 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित हो चुका था, जिसके बाद भी रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
39वीं बार रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
भीलवाड़ा जिले के मंसूरी समाज के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता मुबारक मंसूरी (उपरेड़ा) ने शिविर में पहुंचकर 39वीं बार रक्तदान किया। इससे पूर्व वे भीलवाड़ा में इमाम हुसैन की शहादत के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 38वीं बार रक्तदान कर चुके हैं।
मुबारक मंसूरी ने कहा कि रक्तदान किसी जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। हमें ‘जियो और जीने दो’ तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ मानवता की सेवा करनी चाहिए।
सामाजिक संगठनों ने निभाई अहम भूमिका
शिविर को सफल बनाने में अलनूर फाउंडेशन के एडवोकेट अब्दुल मलिक, इलियास अंसारी, अनीस भाई, अमित भाई, संजय भाई, असलम भाई, अकरम मंसूरी, मुश्ताक भाई, महबूब आलम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
मोयला समाज की ओर से जिला सदर मेरुद्दीन, मुश्ताक अली, मीर, इकबाल, आजाद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं मंसूरी वेलफेयर सोसाइटी के सदर बाबुद्दीन, शहजाद भाई, शरीफ भाई, सद्दीक  मंसूरी सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
समाज के जिम्मेदार लोगों में हाजी उमर साहब, मोहम्मद आरिफ, इंद्रा कॉलोनी सदर चांद जी, अब्दुल अलीम, सलीम मंसूरी, मुबारक रायला वाले, अब्दुल हन्नान, नौशाद, मोइन, जावेद तथा अजमेर से हाजी मोहम्मद सहित कई लोगों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोग करने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    1 day ago
  • 5 साल के बच्चे ने उठाई कावड़, 16 किलोमीटर नंगे पैर चला: दौलतगढ़ में कावड़ यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत, 51 कांवड़िए शामिल
    1
    5 साल के बच्चे ने उठाई कावड़, 16 किलोमीटर नंगे पैर चला: दौलतगढ़ में कावड़ यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत, 51 कांवड़िए शामिल
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पांच लाख रुपए के विवाद में महिला की हत्या: कार से कुचलने वाले 3 और आरोपी गिरफ्तार भीलवाड़ा के सदर थाना पुलिस की कार्रवाई
    1
    पांच लाख रुपए के विवाद में महिला की हत्या: कार से कुचलने वाले 3 और आरोपी गिरफ्तार भीलवाड़ा के सदर थाना पुलिस की कार्रवाई
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.