logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूपी में दिल्ली पब्लिक स्कूल की पीलीभीत ब्रांच में बच्चों की किताबें परिसर से ही बेची जा रही थी, डीएम स्कूल में पहुंच गए, प्रिंसिपल से जबाब-तालाब किया लेकिन उन्होंने बहाना बनाया कि लाइब्रेरी के लिए मंगवायी हैं डीएम की जांच में किताब बेचने की पुष्टि हुई , फ़िलहाल सिर्फ़ चेतावनी दी गई है

12 hrs ago
user_संदीप कुमार शर्मा
संदीप कुमार शर्मा
Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

यूपी में दिल्ली पब्लिक स्कूल की पीलीभीत ब्रांच में बच्चों की किताबें परिसर से ही बेची जा रही थी, डीएम स्कूल में पहुंच गए, प्रिंसिपल से जबाब-तालाब किया लेकिन उन्होंने बहाना बनाया कि लाइब्रेरी के लिए मंगवायी हैं डीएम की जांच में किताब बेचने की पुष्टि हुई , फ़िलहाल सिर्फ़ चेतावनी दी गई है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पलिया फायर स्टेशन के प्रभारी राधेश्याम पाल 31 मार्च 2026 को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। वर्ष 2016 में पलिया फायर स्टेशन पर तैनात हुए राधेश्याम पाल ने करीब दस वर्षों तक क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं और अपने कार्यकाल के दौरान सराहनीय कार्य किए। रविवार को फायर स्टेशन परिसर में उनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग और अग्निशमन विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और भावभीनी विदाई दी। समारोह में समाजसेवी रवि गुप्ता, निरंकार प्रसाद बरनवाल, पत्रकार विश्वकान्त त्रिपाठी एवं रवीन्द्र कुमार सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पत्रकार विश्वकान्त त्रिपाठी ने राधेश्याम पाल के दस वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को प्रेरणादायक बताया। रवि गुप्ता ने कहा कि राधेश्याम पाल ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया, जो सभी के लिए एक उदाहरण है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
    1
    पलिया फायर स्टेशन के प्रभारी राधेश्याम पाल 31 मार्च 2026 को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। वर्ष 2016 में पलिया फायर स्टेशन पर तैनात हुए राधेश्याम पाल ने करीब दस वर्षों तक क्षेत्र में अपनी सेवाएं दीं और अपने कार्यकाल के दौरान सराहनीय कार्य किए।
रविवार को फायर स्टेशन परिसर में उनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग और अग्निशमन विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया और भावभीनी विदाई दी।
समारोह में समाजसेवी रवि गुप्ता, निरंकार प्रसाद बरनवाल, पत्रकार विश्वकान्त त्रिपाठी एवं रवीन्द्र कुमार सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पत्रकार विश्वकान्त त्रिपाठी ने राधेश्याम पाल के दस वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को प्रेरणादायक बताया।
रवि गुप्ता ने कहा कि राधेश्याम पाल ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया, जो सभी के लिए एक उदाहरण है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध शस्त्र के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 11.04.2026 को स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना खमरिया पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुये कुल 02 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों 1.जमील उर्फ भुर्जी पुत्र दूबर निवासी ग्राम भदमरा थाना रेउसा जनपद सीतापुर 2.रोज अली पुत्र हसन अली नि0 ग्राम गंगान थाना ईसानगर जनपद खीरी को थाना खमरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लुधौनी से करीब 01 कि0मी0 दूर नदी के किनारे में छप्पर डालकर संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री में अवैध शस्त्रों के निर्माण करते हुये गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 04 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 05 अदद देशी तमंचा 12 बोर, 04 अदद अर्द्धनिर्मित तमंचा बाड़ी, 09 अदद नाल 315 बोर, 02 अदद नाल 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस 12 बोर व 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुये हैं । उल्लेखनीय है कि अभियुक्त जमील उर्फ भुर्जी के विरूद्ध जनपद सीतापुर में अवैध शस्त्र रखने व अवैध शस्त्र निर्माण आदि जैसे अपराधों में कई अभियोग पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त रोज अली उपरोक्त पर गौकशी, व अवैध शस्त्र निर्माण करने जैसे आपराधिक कृत्य में अभियोग पंजीकृत हैं। उक्त दोनो अभियुक्तो द्वारा सुनसान इलाकों/नदी के किनारे व स्थान बदल बदल कर अपने उपकरण लगाकर असलहा निर्माण का कार्य किया जाता है । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खमरिया पर मु0अ0सं0 156/26 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-* 1.जमील उर्फ भुर्जी पुत्र दूबर निवासी ग्राम भदमरा थाना रेउसा जनपद सीतापुर 2.रोज अली पुत्र हसन अली नि0 ग्राम गंगान थाना ईसानगर जनपद खीरी *बरामदगी विवरणः* 04 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 05 अदद देशी तमंचा 12 बोर (कुल 09 अदद बचे तमंचा) 04 अदद अर्ध निर्मित तमंचा बाडी, 09 अदद लोहे की नाल 315 बोर, 02 अदद नाल 12 बोर, ट्रिगर 09 अदद, ट्रिगर स्प्रिंग 24 अदद , फायरिंग पिन 02 अदद, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 04 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 12 बोर *शस्त्र बनाने के उपकरणः* बरमा मशीन, शिकंजा, पंखा रिम मय जाली, रेती 05 अदद, सड़सी, पिलाश, पेचकस ,हथौड़ी 02, छेनी 02, बरमा सलाई 03, आरी फार्मा मय ब्लेड 07 अदद चेंबर/बैरल बनाने की रॉड, रेती, कमानी पट्टी 08 अदद, वेल्डिंग के लिए सुहागा व तार एक डिब्बी, सुम्मी, मुठिया की चाप की लकड़ी, तमंचा, बॉडी बनाने वाली लोहे की चादर/एंगल, ट्रिगर रॉड, रिपीट 17 अदद, बैरल साफ करने का बरमा व शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण । *आपराधिक इतिहास अभियुक्त जमील उर्फ भुर्जी उपरोक्त-* 1.मु0अ0सं0 34/2016 धारा 25(1बी) आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर 2.मु0अ0सं0 309/2017 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर 3.मु0अ0सं0 311/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर 4.मु0अ0सं0 274/2020 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना थानागंव जनपद सीतापुर 5.मु0अ0सं0 118/2021 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर 6.मु0अ0सं0 217/2022 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर 7.मु0अ0सं0 242/2024 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर 8.मु0अ0सं0 242/2024 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर *आपराधिक इतिहास अभियुक्त रोज अली उपरोक्त-* 1.मु0अ0सं0 974/2011 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवारण अधि0 थाना ईसानगर जनपद खीरी 2.मु0अ0सं0 101/2019 धारा 498ए /304बी भादवि व ¾ दहेज प्रतिषेध अधि0 थाना ईसानगर जनपद खीरी 3.मु0अ0सं0 266/2019 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना ईसानगर जनपद खीरी *गिरफ्तारी करने वाली प्रथम पुलिस टीमः* 1.उ0नि0 जयप्रकाश यादव प्रभारी स्वाट टीम, 2.स0उ0नि0/कम्प्यूटर आपरेटर शरद शुक्ला सर्विलांस टीम, 3.हे0का0 सत्यप्रकाश, 4.हे0का0 मनीष यादव, 5.का0 श्री ओम मिश्रा, 6.का0 विकास कुमार, 7.का0 विकास यादव, 8.का0 गोल्डन, 9.का0 सिकन्दर, 10.का0 अरूण, 11.हे0का0 चालक संजय कुमार स्वाट टीम, 12.का0 महताब आलम सर्विलांस टीम । *द्वितीय पुलिस टीमः* प्र0नि0 ओमप्रकाश राय थाना खमरिया मय टीम ।
    1
    पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध शस्त्र के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 11.04.2026 को स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना खमरिया पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुये कुल 02 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों 1.जमील उर्फ भुर्जी पुत्र दूबर निवासी ग्राम भदमरा थाना रेउसा जनपद सीतापुर 2.रोज अली पुत्र हसन अली नि0 ग्राम गंगान थाना ईसानगर जनपद खीरी को थाना खमरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लुधौनी से करीब 01 कि0मी0 दूर नदी के किनारे में छप्पर डालकर संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री में अवैध शस्त्रों के निर्माण करते हुये गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 04 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 05 अदद देशी तमंचा 12 बोर, 04 अदद अर्द्धनिर्मित तमंचा बाड़ी, 09 अदद नाल 315 बोर, 02 अदद नाल 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस 12 बोर व 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुये हैं । उल्लेखनीय है कि अभियुक्त जमील उर्फ भुर्जी के विरूद्ध जनपद सीतापुर में अवैध शस्त्र रखने व अवैध शस्त्र निर्माण आदि जैसे अपराधों में कई अभियोग पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त रोज अली उपरोक्त पर गौकशी, व अवैध शस्त्र निर्माण करने जैसे आपराधिक कृत्य में अभियोग पंजीकृत हैं। उक्त दोनो अभियुक्तो द्वारा सुनसान इलाकों/नदी के किनारे व स्थान बदल बदल कर अपने उपकरण लगाकर असलहा निर्माण का कार्य किया जाता है । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खमरिया पर मु0अ0सं0 156/26 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*
1.जमील उर्फ भुर्जी पुत्र दूबर निवासी ग्राम भदमरा थाना रेउसा जनपद सीतापुर 
2.रोज अली पुत्र हसन अली नि0 ग्राम गंगान थाना ईसानगर जनपद खीरी 
*बरामदगी विवरणः*
04 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 05 अदद देशी तमंचा 12 बोर (कुल 09 अदद बचे तमंचा)
04 अदद अर्ध निर्मित तमंचा बाडी, 09 अदद  लोहे की नाल 315 बोर, 02 अदद नाल 12 बोर, ट्रिगर 09 अदद, ट्रिगर स्प्रिंग 24 अदद , फायरिंग पिन 02 अदद, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 04 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 12 बोर
*शस्त्र बनाने के उपकरणः* 
बरमा मशीन, शिकंजा, पंखा रिम मय जाली, रेती 05 अदद, सड़सी, पिलाश, पेचकस ,हथौड़ी 02, छेनी 02, बरमा सलाई 03, आरी फार्मा मय ब्लेड 07 अदद  चेंबर/बैरल बनाने की रॉड, रेती, कमानी पट्टी 08 अदद, वेल्डिंग के लिए सुहागा व तार एक डिब्बी, सुम्मी, मुठिया की चाप की लकड़ी, तमंचा, बॉडी बनाने वाली लोहे की चादर/एंगल, ट्रिगर रॉड, रिपीट 17 अदद, बैरल साफ करने का बरमा व शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण ।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त जमील उर्फ भुर्जी उपरोक्त-*
1.मु0अ0सं0 34/2016 धारा 25(1बी) आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर
2.मु0अ0सं0 309/2017 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर
3.मु0अ0सं0 311/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर
4.मु0अ0सं0 274/2020 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना थानागंव जनपद सीतापुर
5.मु0अ0सं0 118/2021 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर
6.मु0अ0सं0 217/2022 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर
7.मु0अ0सं0 242/2024 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर
8.मु0अ0सं0 242/2024 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त रोज अली उपरोक्त-*
1.मु0अ0सं0 974/2011 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवारण अधि0 थाना ईसानगर जनपद खीरी
2.मु0अ0सं0 101/2019 धारा 498ए /304बी भादवि व ¾ दहेज प्रतिषेध अधि0 थाना ईसानगर जनपद खीरी
3.मु0अ0सं0 266/2019 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना ईसानगर जनपद खीरी
*गिरफ्तारी करने वाली प्रथम पुलिस टीमः*
1.उ0नि0 जयप्रकाश यादव प्रभारी स्वाट टीम, 
2.स0उ0नि0/कम्प्यूटर आपरेटर शरद शुक्ला सर्विलांस टीम, 
3.हे0का0 सत्यप्रकाश, 
4.हे0का0 मनीष यादव, 
5.का0 श्री ओम मिश्रा, 
6.का0 विकास कुमार, 
7.का0 विकास यादव, 
8.का0 गोल्डन, 
9.का0 सिकन्दर, 
10.का0 अरूण, 
11.हे0का0 चालक संजय कुमार स्वाट टीम, 
12.का0 महताब आलम सर्विलांस टीम । 
*द्वितीय पुलिस टीमः*
प्र0नि0 ओमप्रकाश राय थाना खमरिया मय टीम ।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) लखीमपुर विभाग द्वारा ‘वन्देमातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशव्यापी “परिसर-परिसर वन्देमातरम्” अभियान के तहत जनपद में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के 70 इंटर कॉलेजों में एक साथ, एक स्वर में ‘वन्देमातरम्’ का सामूहिक गान कराया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं में राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त वातावरण देखने को मिला। विद्यालय परिसरों में गूंजे ‘वन्देमातरम्’ के स्वर ने पूरे जनपद को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने युवा शक्ति के भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण, गर्व और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूती दी। वक्ताओं ने कहा कि ‘वन्देमातरम्’ सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना का प्रतीक है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों को प्रेरित किया। विभाग संयोजक अजय पाण्डेय ने कहा कि “वन्देमातरम् भारत की आत्मा का स्वर है। 150 वर्ष पूर्ण होने पर यह अभियान युवाओं में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को और अधिक सुदृढ़ कर रहा है।” वहीं प्रान्त नेपाली कार्य सह संयोजक सौम्य शुक्ला ने इसे युवा एकता और राष्ट्र के प्रति निष्ठा का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति की भावना को निरंतर जागृत करते रहेंगे। प्रान्त कार्यसमिति सदस्य तनिष्का तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि “वन्देमातरम् हमारे स्वाभिमान और अस्मिता का प्रतीक है। इस सामूहिक गान ने छात्र-छात्राओं में राष्ट्र के प्रति गर्व और कर्तव्यबोध को और अधिक मजबूत किया है।” अभाविप का यह अभियान निश्चित रूप से युवाओं में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्ज्वलित करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    1
    ASTv24 digital शाहिद लखाही 
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) लखीमपुर विभाग द्वारा ‘वन्देमातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशव्यापी “परिसर-परिसर वन्देमातरम्” अभियान के तहत जनपद में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के 70 इंटर कॉलेजों में एक साथ, एक स्वर में ‘वन्देमातरम्’ का सामूहिक गान कराया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं में राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त वातावरण देखने को मिला। विद्यालय परिसरों में गूंजे ‘वन्देमातरम्’ के स्वर ने पूरे जनपद को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने युवा शक्ति के भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण, गर्व और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूती दी। वक्ताओं ने कहा कि ‘वन्देमातरम्’ सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना का प्रतीक है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों को प्रेरित किया।
विभाग संयोजक अजय पाण्डेय ने कहा कि “वन्देमातरम् भारत की आत्मा का स्वर है। 150 वर्ष पूर्ण होने पर यह अभियान युवाओं में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को और अधिक सुदृढ़ कर रहा है।”
वहीं प्रान्त नेपाली कार्य सह संयोजक सौम्य शुक्ला ने इसे युवा एकता और राष्ट्र के प्रति निष्ठा का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति की भावना को निरंतर जागृत करते रहेंगे।
प्रान्त कार्यसमिति सदस्य तनिष्का तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि “वन्देमातरम् हमारे स्वाभिमान और अस्मिता का प्रतीक है। इस सामूहिक गान ने छात्र-छात्राओं में राष्ट्र के प्रति गर्व और कर्तव्यबोध को और अधिक मजबूत किया है।”
अभाविप का यह अभियान निश्चित रूप से युवाओं में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्ज्वलित करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
    user_Journalist Shahid lakhahi
    Journalist Shahid lakhahi
    Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा द्वारा जनपद में थाना खमरिया क्षेत्रान्तर्गत नदी के किनारे चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुये 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में दो दर्जन निर्मित/अर्धनिर्मित अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद करने के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, श्री विवेक तिवारी की बाइट*
    2
    *स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा द्वारा जनपद में थाना खमरिया क्षेत्रान्तर्गत नदी के किनारे चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुये 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में दो दर्जन निर्मित/अर्धनिर्मित अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद करने के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर, श्री विवेक तिवारी की बाइट*
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी परंपरा और शास्त्र स्पष्ट रूप से बताते हैं — “प्रजासुखे सुखं राज्ञः, प्रजानां च हिते हितम्”। अर्थात सच्चा शासन वही होता है, जहां प्रजा सुखी हो और जनता का कल्याण सर्वोपरि हो। उन्होंने कहा कि शासन की खुशी किसी व्यक्तिगत अभिलाषा की पूर्ति में नहीं, बल्कि जनता जनार्दन की खुशी में निहित होती है। जब जनता खुश और सुरक्षित होती है, तभी शासन को सफल माना जाता है। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि शासन का वास्तविक कल्याण भी तभी संभव है, जब वह पूर्ण निष्ठा के साथ जनता के हित और विकास के लिए कार्य करे। अगर चाहें तो मैं इसमें मुख्यमंत्री का नाम, स्थान या कार्यक्रम की डिटेल जोड़कर इसे और प्रोफेशनल न्यूज़ बना सकता हूँ
    1
    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी परंपरा और शास्त्र स्पष्ट रूप से बताते हैं — “प्रजासुखे सुखं राज्ञः, प्रजानां च हिते हितम्”। अर्थात सच्चा शासन वही होता है, जहां प्रजा सुखी हो और जनता का कल्याण सर्वोपरि हो।
उन्होंने कहा कि शासन की खुशी किसी व्यक्तिगत अभिलाषा की पूर्ति में नहीं, बल्कि जनता जनार्दन की खुशी में निहित होती है। जब जनता खुश और सुरक्षित होती है, तभी शासन को सफल माना जाता है।
मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि शासन का वास्तविक कल्याण भी तभी संभव है, जब वह पूर्ण निष्ठा के साथ जनता के हित और विकास के लिए कार्य करे।
अगर चाहें तो मैं इसमें मुख्यमंत्री का नाम, स्थान या कार्यक्रम की डिटेल जोड़कर इसे और प्रोफेशनल न्यूज़ बना सकता हूँ
    user_Dileep Tripathi
    Dileep Tripathi
    Farmer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी -थारु जनजाति के परिवारों को भौमिक अधिकार पट्टों के आवंटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये एक आयोजन मात्र नही बल्कि अधिकार के साथ साथ साथ आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की गारंटी भी है
    1
    लखीमपुर खीरी -थारु जनजाति के परिवारों को भौमिक अधिकार पट्टों के आवंटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये एक आयोजन मात्र नही बल्कि अधिकार के साथ साथ साथ आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की गारंटी भी है
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Local News Reporter Lakhimpur Kheri, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और बांग्लादेशी परिवार को भूमि अधिकार प्रमाण पत्र दिए गए है
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और बांग्लादेशी परिवार को भूमि अधिकार प्रमाण पत्र दिए गए है
    user_सुमित शाक्य
    सुमित शाक्य
    पत्रकार Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    8 hrs ago
  • 12/04/2026 पलिया तहसील क्षेत्र के ग्राम मझरा पश्चिम में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में ग्रामवासियों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कब्जा हटवाने की मांग की है। ग्रामीण आदित्य कुमार, देवतादीन, अनुज कुमार, रामकुमार एवं प्रेमकुमार आदि ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि ग्राम सभा की भूमि गाटा संख्या-402 रकबा 0.146 हेक्टेयर, जो नवीन परती के नाम दर्ज है, उस पर वर्षों से एक प्राचीन पीपल का पेड़ एवं कुआं स्थित है। यह स्थान गांव के लोगों की धार्मिक आस्था‌ से जुड़ा हुआ है।‌ ग्रामीण यहां पूजा-पाठ करते हैं। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उक्त सरकारी भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, आरोपित द्वारा कुएं को पाटकर वहां निर्माण कार्य भी कराया गया है, जिससे ग्रामीणों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में 31 मई 2025 को राजस्व व पुलिस टीम द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया था, लेकिन इसके बावजूद दोबारा कब्जा कर लिया गया है और अन्य लोगों को भी कब्जा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त पूजा स्थल एवं सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस संबंध में उपजिलाधिकारी डाॅ अवनीश कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    12/04/2026
पलिया तहसील क्षेत्र के ग्राम मझरा पश्चिम में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में ग्रामवासियों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कब्जा हटवाने की मांग की है।
ग्रामीण आदित्य कुमार, देवतादीन, अनुज कुमार, रामकुमार एवं प्रेमकुमार आदि ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि ग्राम सभा की भूमि गाटा संख्या-402 रकबा 0.146 हेक्टेयर, जो नवीन परती के नाम दर्ज है, उस पर वर्षों से एक प्राचीन पीपल का पेड़ एवं कुआं स्थित है। यह स्थान गांव के लोगों की धार्मिक आस्था‌ से जुड़ा हुआ है।‌ ग्रामीण यहां पूजा-पाठ करते हैं।
आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उक्त सरकारी भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं, आरोपित द्वारा कुएं को पाटकर वहां निर्माण कार्य भी कराया गया है, जिससे ग्रामीणों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में 31 मई 2025 को राजस्व व पुलिस टीम द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया था, लेकिन इसके बावजूद दोबारा कब्जा कर लिया गया है और अन्य लोगों को भी कब्जा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त पूजा स्थल एवं सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी डाॅ अवनीश कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.