Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़वानी: जागीरदारपुरा घाट समिति अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर का मनाया जन्मदिन, विधायक मंडलोई ने दी बधाई 🎂🚩
NIMAD DASTAK NEWS
बड़वानी: जागीरदारपुरा घाट समिति अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर का मनाया जन्मदिन, विधायक मंडलोई ने दी बधाई 🎂🚩
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by NIMAD DASTAK NEWS1
- बड़वानी। नवलपुरा क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित बलराम पिता भगवान वर्मा (54) निवासी नवलपुरा की शिकायत पर थाना बड़वानी में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फरियादी के अनुसार 4 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे उसकी बेटी आरती वर्मा की शादी के दौरान परिवारजन नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले का बिट्टू उर्फ रईस मंसूरी वहां पहुंचा और नाचने से मना करते हुए गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ में रखी शराब की बोतल से रौनक मंडलोई के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें सिर व हाथ में चोट आई, जबकि जितेंद्र मंडलोई के पैर में चोट पहुंची। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घायल रौनक मंडलोई ने बताया कि शादी समारोह के दौरान अचानक हमला किया गया, जिसके बाद सभी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। वहीं चेतन रोमेड ने भी घटना की पुष्टि करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में धारा 296बी, 115(2), 351(3) बीएनएस एवं SC/ST एक्ट की धाराओं 3(1)(व), 3(1)(घ), 3(2)(v-a) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उप निरीक्षक रविंद्र कन्नौज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी के पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड हैं और वह पुलिस की निगरानी सूची में शामिल है। गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इसके अलावा आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जाने की जानकारी भी सामने आई है, जिनमें कथित रूप से अभद्र व भड़काऊ भाषा का उपयोग किया गया है। पुलिस आरोपी के सोशल मीडिया कंटेंट (MC) की जांच कर साक्ष्य जुटा रही है।1
- 🚨 बड़वानी में निमाड़ गोल्ड कप 2026 ट्रॉफी का भव्य अनावरण; विधायक राजन मंडलोई और एएसपी धीरज बब्बर ने किया टूर्नामेंट का शंखनाद 🏆⚽1
- खजुरी में टेपर बनी बड़ी समस्या, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी ने उठाई आपत्ति खजुरी क्षेत्र में टेपर बनाए जाने से आमजन और व्यापारियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि यह मार्ग इंदौर जाने का सबसे अच्छा और प्रमुख रास्ता है, जिससे क्षेत्र के व्यापारियों को सीधा लाभ होता है। टेपर निर्माण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है, जिससे व्यापार और आवागमन दोनों बाधित हो रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।1
- PB Live | उज्जैन में बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवती अपने प्रेमी को कॉलर पकड़कर एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के कार्यालय तक ले आई। युवती ने आरोप लगाया कि वह पिछले पांच साल से युवक के साथ रिलेशनशिप में है, लेकिन अब युवक दूसरी लड़की से बात कर उसे नजरअंदाज कर रहा है। उसने यह भी कहा कि युवक के भाई द्वारा उसे धमकियां दी जा रही हैं। युवक संजय शर्मा ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह शादी करना चाहता है, लेकिन उसे थोड़ा समय चाहिए था। मामले की जानकारी मिलते ही महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को महिला थाने ले जाया गया। महिला थाना प्रभारी लीला सोलंकी के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच की जा रही है और जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। #pblive #viral #madhyapradesh #ujjain #coupleviral1
- खरगोन में चलती वैन बनी आग का गोला आग का गोला बनी वैन, बाल-बाल बचे लोग वैन जलकर खाक1
- Post by Ram Raj1
- बड़वानी। निमाड़ गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 12 से 15 फरवरी 2026 तक मिडिल स्कूल फुटबॉल मैदान, बड़वानी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में गोपाल काग ने टूर्नामेंट की जानकारी दी। मुख्य अतिथि विधायक राजन मंडलोई रहे। विशिष्ट अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष रविंद्र कुलकर्णी और एएसपी धीरज बब्बर रहे। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मोइनुद्दीन खान और अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी मधुबाला अलावा विशेष रूप से मौजूद रहीं। विष्णु बनडे ने आयोजन की सराहना की। एएसपी धीरज बब्बर ने इसे शहर के लिए सकारात्मक बताया। विधायक मंडलोई ने यंग ब्रदर्स फुटबॉल क्लब की प्रशंसा की। अंत में निमाड़ गोल्ड कप 2026 ट्रॉफी का अनावरण किया गया।1