सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचायें और 25 हजार रूपये पायें* *गोल्डन ऑवर में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले राह-वीर को मिलता है इनाम* मुरैना, 26 अगस्त 2026/शासन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में होनी वाली मृत्युदर में कमी लाने के लिए राह-वीर योजना शुरू की गई है। गाईड लाईन के अनुसार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर (दुर्घटना से एक घंटे के भीतर का समय) में अस्पताल पहुंचाने वाले राह-वीर को 25 हजार रूपये की नगद प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है, इसके साथ ही चुने हुए राह-वीरों में से सबसे योग्य 10 राह-वीरों को राष्ट्रीय स्तर पर एक-एक लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये जाने का प्रावधान भी है। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने नागरिको से अपील की है कि सडक दुर्घटना के मामलों में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचायें, इसके तहत मदद करने वालो को राहवीर योजना के तहत पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी। योजना के तहत कोई भी व्यक्ति जो मोटर यान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर तत्परता से पहुँचाकर जान बचाता है ऐसे सभी व्यक्ति राह-वीर योजना के लिए पात्र होंगे। गोल्डन ऑवर अर्थात दुर्घटना होने के एक घंटे के भीतर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश शासन द्वारा सडक दुर्घटना पीडितों को नकदी रहित उपचार स्कीम अंतर्गत नामांकित अस्पतालों में डेढ लाख रूपये तक की राशि का उपचार निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, नामांकित अस्पतालों को पीडित के अस्पताल लाये जाने पर तुरंत चिकित्सा उपचार शुरू किया जाता है।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचायें और 25 हजार रूपये पायें* *गोल्डन ऑवर में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले राह-वीर को मिलता है इनाम* मुरैना, 26 अगस्त 2026/शासन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में होनी वाली मृत्युदर में कमी लाने के लिए राह-वीर योजना शुरू की गई है। गाईड लाईन के अनुसार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर (दुर्घटना से एक घंटे के भीतर का समय) में अस्पताल पहुंचाने वाले राह-वीर को 25 हजार रूपये की नगद प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है, इसके साथ ही चुने हुए राह-वीरों में से सबसे योग्य 10 राह-वीरों को राष्ट्रीय स्तर पर एक-एक लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये जाने का प्रावधान भी है। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने नागरिको से अपील की है कि सडक दुर्घटना के मामलों में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचायें, इसके तहत मदद करने वालो को राहवीर योजना के तहत पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी। योजना के तहत कोई भी व्यक्ति जो मोटर यान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल/ट्रामा केयर सेंटर तत्परता से पहुँचाकर जान बचाता है ऐसे सभी व्यक्ति राह-वीर योजना के लिए पात्र होंगे। गोल्डन ऑवर अर्थात दुर्घटना होने के एक घंटे के भीतर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश शासन द्वारा सडक दुर्घटना पीडितों को नकदी रहित उपचार स्कीम अंतर्गत नामांकित अस्पतालों में डेढ लाख रूपये तक की राशि का उपचार निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, नामांकित अस्पतालों को पीडित के अस्पताल लाये जाने पर तुरंत चिकित्सा उपचार शुरू किया जाता है।
- सावन में ही नहीं, 12 महीने करें भगवान भोलेनाथ की पूजा, सेवा से दूर होते हैं जीवन के दुख : बीके रेखा बहन पोरसा। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना केवल सावन माह तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि वर्ष के 12 महीने श्रद्धा और विश्वास के साथ शिव की सेवा एवं स्मरण करना चाहिए। भगवान भोलेनाथ को भोले और शीघ्र प्रसन्न होने वाला देव माना जाता है। सच्ची श्रद्धा से की गई पूजा और सेवा से जीवन में सुख-शांति आती है तथा अनेक प्रकार के दुखों और परेशानियों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। यह बात बीके रेखा बहन ने गांधीनगर, पोरसा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में सावन मास के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व के साथ भगवान भोलेनाथ की उपासना, सेवा और नियमित स्मरण से होने वाले लाभों के बारे में श्रद्धालुओं को विस्तार से जानकारी दी गई। बीके रेखा बहन ने कहा कि सावन में जिस प्रकार श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति विशेष आस्था देखने को मिलती है, उसी भावना को पूरे वर्ष बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि हम प्रतिदिन भगवान का स्मरण करें और अच्छे कर्मों के साथ आध्यात्मिक जीवन अपनाएं, तो भोले बाबा की कृपा सदैव बनी रह सकती है। आपदा हरने वाला मंत्र बीके रेखा बहन ने सावन माह में भगवान भोलेनाथ की उपासना के लिए विशेष मंत्र का जाप करने की बात कही। उन्होंने श्रद्धालुओं को— “शिव आपदा हरण, करुणा कृपा करण, मन आशुतोष शिव का कर सर्वदा स्मरण।” मंत्र का नियमित जाप करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रतिदिन शिव का स्मरण करने से मन को शांति मिलती है और जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति प्राप्त होती है। सावन के महीने में विशेष रूप से इस मंत्र का जाप करने का महत्व बताया गया। हवन-यज्ञ और कांवड़ यात्रा से भक्तिमय होता है वातावरण सावन मास में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु हवन-यज्ञ, पूजा-अर्चना और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर शिवालयों तक पहुंचते हैं और “हर-हर भोले, बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना देते हैं। बीके रेखा बहन ने कहा कि सावन में भगवान को प्रसन्न करने के लिए जिस प्रकार श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति के साथ पूजा करते हैं, उसी प्रकार यदि प्रतिदिन भगवान का स्मरण और सेवा की जाए तो जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता बनी रह सकती है। शिव पूजा से मिलने वाले आध्यात्मिक लाभ कार्यक्रम में बताया गया कि भगवान भोलेनाथ की नियमित पूजा और स्मरण से श्रद्धालुओं को मानसिक शांति, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त हो सकती है। नियमित आध्यात्मिक साधना से मन को एकाग्र करने, नकारात्मक विचारों को दूर करने और जीवन में संयम एवं सद्भाव बढ़ाने में सहायता मिलती है। शिव का स्मरण व्यक्ति को सादगी, करुणा, क्षमा और सेवा की भावना अपनाने की प्रेरणा देता है। बीके रेखा बहन ने कहा कि भगवान शिव की आराधना का वास्तविक उद्देश्य केवल मनोकामना पूरी करना नहीं, बल्कि अपने जीवन को श्रेष्ठ विचारों, अच्छे कर्मों और मानव सेवा से जोड़ना भी है। जब व्यक्ति नियमित रूप से ईश्वर का स्मरण करता है और दूसरों के प्रति प्रेम एवं करुणा का भाव रखता है, तो उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगते हैं। ये रहे उपस्थित कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामकुमार गुप्ता, पवन शर्मा, सौरभ तोमर, सूरज तोमर, जसराम गुप्ता, रामशाह, कृष्णमुरारी गुप्ता, दीनदयाल गुप्ता, बीके भावना, बीके श्रीदेवी, बीके रेखा, बीना तोमर, रानी तोमर, गीता शर्मा, अनीता श्रीवास, सुमन, कमला, वंदना और रामबेटी तोमर सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संदेश यही रहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर जरूर है, लेकिन शिव का स्मरण, सेवा, सद्भाव और अच्छे कर्म किसी एक महीने तक सीमित नहीं होने चाहिए। यदि श्रद्धा को 12 महीने के जीवन का हिस्सा बनाया जाए तो हर दिन आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया जा सकता है।3
- मालनपुर नगर आगमन के अवसर पर मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का मालनपुर में गोदरेज फेक्ट्री में आगमन के अवसर पर गोहद के पूर्व विधायक रणवीर जाटव के नेतृत्व में मालनपुर नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया1
- पिनाहट चंबल घाट पर निरिक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी मनीष बंसल पिनाहट चंबल घाट पर निरिक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी मनीष बंसल, खनन वाले स्थानों का निरिक्षण किया. पिनाहट पक्के पुल के कार्य का निरिक्षण किया. पुल पर बनायी जा रही सिड्डीओ की जानकारी पुल पर कार्य रही कम्पनी के अधिकारिओ से ली. स्टीमर के संचालन को जिलाधिकारी द्वारा मध्यप्रदेश के प्रशासनिक अधिकारिओ से वार्ता करके संचालन की बात कही.4
- फतेहाबाद में धूमधाम से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत फतेहाबाद। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर बुधवार को फतेहाबाद कस्बे में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस मदरसा रजा-ए-मुस्तफा से शुरू हुआ और कस्बे के विभिन्न मुस्लिम मोहल्लों व मस्जिदों से होकर वापस मदरसे पर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में कस्बे के बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए पानी, पेटीज, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट, समोसे सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। पूरे मार्ग पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और धार्मिक माहौल बना रहा। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालते रहे। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान मखदूम मलिक एडवोकेट, मास्टर जाकिर अहमद, पत्रकार इमरान खान, इकरार मलिक, साकिब मलिक हिंदी,जफर खान मलिक कासिम मलिक आकिब मलिक सलमान खान मलिक साहिल खान, सोहेल, कामिल, अल्तमश, हाफिज मोमिन रजा, मौलाना रिहान रजा, हाफिज मुजम्मिल, हाफिज फरमान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- थाना फतेहाबाद में दारोगा पर तीस हजार रुपए मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है1
- पिनाहट में पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर बोला जानलेवा हमला आगरा ब्रेकिंग पिनाहट में पालतू कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर बोला जानलेवा हमला टहलते समय कुत्ते ने घेरकर बुजुर्ग महिला को जमीन पर पटक कर बुरी तरह नौचा जानलेवा हमला बोल बुजुर्ग महिला को गंभीर रूप से किया लहूलुहान बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से हुई घायल,परिजनों ने सीएचसी में कराया भर्ती गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने बुजुर्ग महिला को आगरा किया रेफर परिजनों ने कुत्ता स्वामी के खिलाफ थाना पिनाहट में दी लिखित तहरीर,कार्यवाही की मांग पर अड़े परिजन थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पूरन पुरा स्थित गतन वाले हनुमान मंदिर के पास का मामला1
- धौलपुर के राजाखेड़ा के गांव दिघी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार तीन लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर, राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर हुआ हादसा, रात 8 बजे बाइक को ट्रक ने रौंदा, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों, घायलों को राजाखेड़ा अस्पताल से हायर सेंटर रेफर, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतार, पुलिस मौके पर, समझाइश जारी धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दिघी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार हादसा आज *रात करीब 8 बजे* राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर गांव दिघी के पास हुआ। तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर राजाखेड़ा से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गौरव पुत्र रामशंकर* निवासी दिघी उम्र करीब 26 साल गंभीर रूप से घायल है। दीपू पुत्र और जग्गो पुत्रकुल्ला * घायल हैं। स्थानीय लोगों ने तीनों को राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दो की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया है। *गौरव पुत्र रामशंकर के सिर में गंभीर चोट है, उसे आगरा रेफर किया गया है। दूसरे को धौलपुर रेफर किया है।" हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे को गांव दिघी के पास जाम कर दिया। ग्रामीण ट्रक चालक की गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं जाम के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना राजाखेड़ा पुलिस और मनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश शुरू कर दी है। थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया, "दिघी गांव में ट्रक-बाइक हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। ट्रक को कब्जे में ले लिया है, चालक फरार है। घायलों को अस्पताल भेजा है। ग्रामीणों ने जाम लगा रखा है, समझाइश कर जाम खुलवाया जा रहा है।"बताया जा रहा है हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को थाने ले गई है। धौलपुर के राजाखेड़ा के गांव दिघी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार तीन लोग जख्मी, एक की हालत गंभीर, राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर हुआ हादसा, रात 8 बजे बाइक को ट्रक ने रौंदा, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों, घायलों को राजाखेड़ा अस्पताल से हायर सेंटर रेफर, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर वाहनों की लगी लंबी कतार, पुलिस मौके पर, समझाइश जारी धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दिघी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार हादसा आज *रात करीब 8 बजे* राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे पर गांव दिघी के पास हुआ। तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर राजाखेड़ा से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गौरव पुत्र रामशंकर* निवासी दिघी उम्र करीब 26 साल गंभीर रूप से घायल है। दीपू पुत्र और जग्गो पुत्रकुल्ला * घायल हैं। स्थानीय लोगों ने तीनों को राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दो की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया है। *गौरव पुत्र रामशंकर के सिर में गंभीर चोट है, उसे आगरा रेफर किया गया है। दूसरे को धौलपुर रेफर किया है।" हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने राजाखेड़ा-धौलपुर हाईवे को गांव दिघी के पास जाम कर दिया। ग्रामीण ट्रक चालक की गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं जाम के कारण हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना राजाखेड़ा पुलिस और मनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश शुरू कर दी है। थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया, "दिघी गांव में ट्रक-बाइक हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। ट्रक को कब्जे में ले लिया है, चालक फरार है। घायलों को अस्पताल भेजा है। ग्रामीणों ने जाम लगा रखा है, समझाइश कर जाम खुलवाया जा रहा है।"बताया जा रहा है हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक को थाने ले गई है।1
- संजीवनी केंद्र तक पहुंचने में 500 मीटर का ‘इम्तिहान’, बारिश ने खोली ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल मुरैना/जौरा। जौरा जनपद पंचायत के नंदपुरा गांव में सरकार ने ग्रामीणों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संजीवनी उप स्वास्थ्य केंद्र तो बना दिया, लेकिन केंद्र तक पहुंचने वाला रास्ता ही मरीजों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। बारिश के बाद करीब 500 मीटर का रास्ता पानी और कीचड़ से पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गया है। ऐसे में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।1