logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घोसी में ऑपरेशन मजनू का एक्शन 12 मनचलो से भरवारा मुचलका तीन वाहनों के चालान घोसी, मऊ। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर घोसी पुलिस ने ऑपरेशन मजनू के तहत विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में महिला एसआई यशोदा के नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वाड ने स्कूलों, कॉलेजों, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध युवकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान सर्वोदय डिग्री कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल मझवारा मोड़, मझवारा मोड़ रेलवे स्टेशन परिसर सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बिना उचित कारण घूम रहे युवकों से पूछताछ की गई। महिलाओं एवं छात्राओं को असहज करने वाले 12 युवकों से मुचलका भरवाया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 3 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने संबंधित युवकों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी भी दी। महिला एसआई यशोदा ने बताया कि कोतवाल रविन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो स्क्वाड के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा के लिए नियमित गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या उन्हें असुरक्षित महसूस कराने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अभियान में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

15 hrs ago
user_Umesh Yadav
Umesh Yadav
मधुबन, मऊ, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago
ae43ef3c-3e1f-41a4-bb2a-bedd4cdf5917

घोसी में ऑपरेशन मजनू का एक्शन 12 मनचलो से भरवारा मुचलका तीन वाहनों के चालान घोसी, मऊ। महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर घोसी पुलिस ने ऑपरेशन मजनू के तहत विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में महिला एसआई यशोदा के नेतृत्व में एंटी रोमियो स्क्वाड ने स्कूलों, कॉलेजों, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध युवकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान सर्वोदय डिग्री कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल मझवारा मोड़,

6020049b-f47d-4cd8-a5da-e775447a13f6

मझवारा मोड़ रेलवे स्टेशन परिसर सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बिना उचित कारण घूम रहे युवकों से पूछताछ की गई। महिलाओं एवं छात्राओं को असहज करने वाले 12 युवकों से मुचलका भरवाया गया, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 3 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने संबंधित युवकों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी भी दी। महिला एसआई यशोदा ने बताया कि कोतवाल रविन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में मिशन शक्ति

96a69550-d200-42da-8102-e58956cc5642

और एंटी रोमियो स्क्वाड के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा के लिए नियमित गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या उन्हें असुरक्षित महसूस कराने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अभियान में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by RISHI RAI
    1
    Post by RISHI RAI
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • विद्यालय की भोजन व्यवस्था पर सवाल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप। बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के पलिया गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे हाथ में रोटी लेकर विद्यालय परिसर में घूमते हुए खाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे भोजन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा नेता एवं मंडल महामंत्री सीयर शैलेंद्र सिंह ने इसे विद्यालय प्रशासन की लापरवाही बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।
    4
    विद्यालय की भोजन व्यवस्था पर सवाल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप।
बेल्थरारोड। तहसील क्षेत्र के पलिया गांव स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे हाथ में रोटी लेकर विद्यालय परिसर में घूमते हुए खाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे भोजन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
भाजपा नेता एवं मंडल महामंत्री सीयर शैलेंद्र सिंह ने इसे विद्यालय प्रशासन की लापरवाही बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हलचल मच गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि मामले में जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    23 hrs ago
  • लीजिए, *"Mau: सुल्तानपुर बनोरा गाँव में कोटा विवाद में महिला पहुंची डीएम के पास" *MAU | सुल्तानपुर बनोरा गांव* कोटा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सुल्तानपुर बनोरा गांव की एक महिला आज डीएम कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग की। महिला का आरोप है कि गांव में कोटा को लेकर गड़बड़ी की जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा। पीड़िता ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। #MauNews #SultanpurBanora #QuotaVivad #DMOffice #BahujanKiAwaaz #AbdulRahmanJournalist #BahujanKiAwaazAbdulRahman
    1
    लीजिए, *"Mau: सुल्तानपुर बनोरा गाँव में कोटा विवाद में महिला पहुंची डीएम के पास"
*MAU | सुल्तानपुर बनोरा गांव*  
कोटा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सुल्तानपुर बनोरा गांव की एक महिला आज डीएम कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग की। 

महिला का आरोप है कि गांव में कोटा को लेकर गड़बड़ी की जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा। पीड़िता ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई।

डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं।

#MauNews #SultanpurBanora #QuotaVivad #DMOffice #BahujanKiAwaaz #AbdulRahmanJournalist

 #BahujanKiAwaazAbdulRahman
    user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
    Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट दिनेश वर्मा ने दिया बयान पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का
    4
    अवैध कब्जे दारों ने घर में छोड़ रखा था विद्युत करेंट क्रिकेट बॉल लाने गए बच्चे को लगा करंट
क्रिकेट बाल लाने गए 9 वर्षीय बच्चे को लगा करंट
मकान मालिक का आरोप अवैध कब्जेदारों ने घर मे छोड़ रखा है विधुत करंट
गली में मोहल्ले के बच्चे खेलते है क्रिकेट
मकान मालिक पर भी किरायेदार ने किया जानलेवा हमला
करेंट की चपेट में आए 9 वर्षिय मासूम को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती
अवैध तरीके से विधुत कनेक्शन कर पूरे घर मे किराये दार ने दौड़ा रखा है करेंट
दिनेश वर्मा ने दिया बयान
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बललीपुरा इलाके का
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
    1
    गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
    user_भारत नेशन न्यूज
    भारत नेशन न्यूज
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विवादित बयान देने वाली महिला के सपोर्ट में आए अभिजीत दीपके । #highlightseveryone #BreakingNews #बीजेपीसरकार #PMOIndia #ABHIJITDIPKE
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विवादित बयान देने वाली महिला के सपोर्ट में आए अभिजीत दीपके ।
#highlightseveryone #BreakingNews #बीजेपीसरकार #PMOIndia #ABHIJITDIPKE
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by नवोदय वार्ता
    1
    Post by नवोदय वार्ता
    user_नवोदय वार्ता
    नवोदय वार्ता
    Newspaper publisher मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.