logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुजस वीडियो बुलेटिन🎥 राजस्थान की प्रमुख खबरों के साथ पेश है सुजस बुलेटिन। आज के इस बुलेटिन में देखिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के डूंगरपुर स्थित पावन बेणेश्वर धाम से जनजातीय विकास को समर्पित बड़े विकास कार्यों की सौगात। मुख्यमंत्री ने ₹1,902 करोड़ से अधिक लागत के 326 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया तथा जनजातीय समाज के कल्याण और सम्मान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।इसके साथ ही आज राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से समय पर टीकाकरण कराने का आह्वान किया। राजस्थान सरकार बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एचपीवी वैक्सीन के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर से बचाव का महत्वपूर्ण अभियान चला रही है।वहीं राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित ओडीओपी (One District One Product) और ‘जयपुर रत्नम्’ प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पादों की झलक देखने को मिल रही है। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित इस प्रदर्शनी में 120 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां 19 मार्च तक आमजन इन उत्पादों का अवलोकन और खरीदारी कर सकते हैंदेखिए राजस्थान की विकास यात्रा, कल्याणकारी योजनाएं और महत्वपूर्ण अपडेट्स — सिर्फ सुजस बुलेटिन में।```

8 hrs ago
user_पत्रकार आयुष गुप्ता
पत्रकार आयुष गुप्ता
Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
8 hrs ago

सुजस वीडियो बुलेटिन🎥 राजस्थान की प्रमुख खबरों के साथ पेश है सुजस बुलेटिन। आज के इस बुलेटिन में देखिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के डूंगरपुर स्थित पावन बेणेश्वर धाम से जनजातीय विकास को समर्पित बड़े विकास कार्यों की सौगात। मुख्यमंत्री ने ₹1,902 करोड़ से अधिक लागत के 326 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया तथा जनजातीय समाज के कल्याण और सम्मान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।इसके साथ ही आज राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से समय पर टीकाकरण कराने का आह्वान किया। राजस्थान सरकार बेटियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एचपीवी वैक्सीन के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर से बचाव का महत्वपूर्ण अभियान चला रही है।वहीं राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित ओडीओपी (One District One Product) और ‘जयपुर रत्नम्’ प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों के विशिष्ट उत्पादों की झलक देखने को मिल रही है। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित इस प्रदर्शनी में 120 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां 19 मार्च तक आमजन इन उत्पादों का अवलोकन और खरीदारी कर सकते हैंदेखिए राजस्थान की विकास यात्रा, कल्याणकारी योजनाएं और महत्वपूर्ण अपडेट्स — सिर्फ सुजस बुलेटिन में।```

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झालावाड़ में हिंदू नव वर्ष को लेकर अखाड़े की तलाई पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें हिंदू नव वर्ष को मनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई
    1
    झालावाड़ में हिंदू नव वर्ष को लेकर अखाड़े की तलाई पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें हिंदू नव वर्ष को मनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई
    user_हिन्दी दैनिक दो गज दूरी
    हिन्दी दैनिक दो गज दूरी
    Newspaper publisher झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • रामगंजमंडी में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत और मारामारी के बीच प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी की संयुक्त टीम ने सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे शहर में दुकानों पर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर टीम ने उन्हें जब्त कर लिया। साथ ही संबंधित दुकानदारों को भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। प्रशासन की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रामगंजमंडी में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत और मारामारी के बीच प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी की संयुक्त टीम ने सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे शहर में दुकानों पर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान कई दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर टीम ने उन्हें जब्त कर लिया। साथ ही संबंधित दुकानदारों को भविष्य में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं करने के लिए पाबंद किया गया। प्रशासन की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध उपयोग पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • लहसुन मंडी में अव्यवस्थाओं का आरोप, नहीं मिल रही किसानों को सुविधाएं छीपाबड़ौद - छीपाबड़ौद भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश वैष्णव ने कस्बे की लहसुन मंडी में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए किसानों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मंडी में दूर-दूर से आने वाले किसानों को कई आवश्यक सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। स्वच्छ पेयजल, किसानों व व्यापारियों की सुरक्षा तथा माल की सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं भी पर्याप्त नहीं हैं। वैष्णव ने कहा कि मंडी से हर माह टैक्स के रूप में करीब 50 लाख से एक करोड़ रुपए तक की आय होती है, इसके बावजूद किसानों के बैठने व भोजन करने के लिए छाया की उचित व्यवस्था नहीं है। मंडी में कलेवा योजना, आसपास अन्नपूर्णा रसोई तथा पुलिस चौकी भी नहीं है। ऐसे में किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी के नीलामी क्षेत्र के करीब 40 प्रतिशत हिस्से में कुछ दबंग लोग अपने खाली वाहन खड़े कर देते हैं है और किसानों को उन्हीं वाहनों में माल भरवाने के लिए मजबूर किया जाता है। इसके बदले किसानों से मनमाने रुपए वसूले जाते हैं। कुछ किसानों ने बताया कि लहसुन भरने के लिए खाली ट्रालियों में दो-दो हजार रुपए तक वसूले जा रहे है। वैष्णव ने जिला कलक्टर से मांग की है कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए मंडी की अव्यवस्थाओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।
    4
    लहसुन मंडी में अव्यवस्थाओं का आरोप, नहीं मिल रही किसानों को सुविधाएं
छीपाबड़ौद - 
छीपाबड़ौद भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश वैष्णव ने कस्बे की लहसुन मंडी में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए किसानों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मंडी में दूर-दूर से आने वाले किसानों को कई आवश्यक सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। स्वच्छ पेयजल, किसानों व व्यापारियों की सुरक्षा तथा माल की सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं भी पर्याप्त नहीं हैं। वैष्णव ने कहा कि मंडी से हर माह टैक्स के रूप में करीब 50 लाख से एक करोड़ रुपए तक की आय होती है, इसके बावजूद किसानों के बैठने व भोजन करने के लिए छाया की उचित व्यवस्था नहीं है। मंडी में कलेवा योजना, आसपास अन्नपूर्णा रसोई तथा पुलिस चौकी भी नहीं है। ऐसे में किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंडी के नीलामी क्षेत्र के करीब 40 प्रतिशत हिस्से में कुछ दबंग लोग अपने खाली वाहन खड़े कर देते हैं है और किसानों को उन्हीं वाहनों में माल भरवाने के लिए मजबूर किया जाता है। इसके बदले किसानों से मनमाने रुपए वसूले जाते हैं। कुछ किसानों ने बताया कि लहसुन भरने के लिए खाली ट्रालियों में दो-दो हजार रुपए तक वसूले जा रहे है। वैष्णव ने जिला कलक्टर से मांग की है कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए मंडी की अव्यवस्थाओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    32 min ago
  • 𝘂𝗷𝗷𝗮𝗻 𝗿𝗲𝗹𝘃𝗲 𝗽𝗹𝗲𝘁𝗳𝗼𝗿𝗺
    1
    𝘂𝗷𝗷𝗮𝗻 𝗿𝗲𝗹𝘃𝗲 𝗽𝗹𝗲𝘁𝗳𝗼𝗿𝗺
    user_Sanjay Kumar yati
    Sanjay Kumar yati
    गरोठ, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Chauthmal Verma
    1
    Post by Chauthmal Verma
    user_Chauthmal Verma
    Chauthmal Verma
    छबड़ा, बारां, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    1
    Post by वचन(कमल ) प्रजापति
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हिंदू नववर्ष महोत्सव को भव्य और उत्साहपूर्ण बनाने के लिए बकानी में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को आदर्श विद्या मंदिर बकानी में हिंदू नववर्ष महोत्सव आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को महोत्सव की तैयारियों की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी सदस्यों से सुझाव भी लिए गए। उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक के समापन के बाद समिति के सदस्यों द्वारा हिंदू नववर्ष महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर जारी होने के साथ ही महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।समिति के सदस्यों ने बताया कि हिंदू नववर्ष को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ पूरे उत्साह से मनाने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिससे क्षेत्र में नववर्ष का उत्सव विशेष रूप से मनाया जा सके।आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए समिति की अगली बैठक 19 मार्च गुरुवार को लक्ष्मी मार्केट में आयोजित की जाएगी, जिसमें महोत्सव से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों से भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि हिंदू नववर्ष महोत्सव को यादगार बनाया जा सके।
    1
    हिंदू नववर्ष महोत्सव को भव्य और उत्साहपूर्ण बनाने के लिए बकानी में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को आदर्श विद्या मंदिर बकानी में हिंदू नववर्ष महोत्सव आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को महोत्सव की तैयारियों की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए सभी सदस्यों से सुझाव भी लिए गए। उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक के समापन के बाद समिति के सदस्यों द्वारा हिंदू नववर्ष महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर जारी होने के साथ ही महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।समिति के सदस्यों ने बताया कि हिंदू नववर्ष को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ पूरे उत्साह से मनाने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिससे क्षेत्र में नववर्ष का उत्सव विशेष रूप से मनाया जा सके।आयोजन को अंतिम रूप देने के लिए समिति की अगली बैठक 19 मार्च गुरुवार को लक्ष्मी मार्केट  में आयोजित की जाएगी, जिसमें महोत्सव से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। समिति ने क्षेत्रवासियों से भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि हिंदू नववर्ष महोत्सव को यादगार बनाया जा सके।
    user_पत्रकार आयुष गुप्ता
    पत्रकार आयुष गुप्ता
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री छीपाबड़ौद भारत विकास परिषद के सदस्यों ने सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए भामाशाह आकाश गोयल के सहयोग से छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की सामग्री प्राप्त करते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।परिषद के सचिव विकास सोनी ने बताया कि ढोलम के मजरा सुल्तानपुरा एवं बींदाराडा के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को कॉपी, पेन सहित अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई।इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक महेन्द्र नागर, जिला समन्वयक धीरज बाठला, अध्यक्ष विक्रम सिंह हाड़ा, नरेंद्र बाठला, दीपक जैन, गिरिराज बंसल, नवीन नागर, आशीष बिंदल, चंदू शर्मा (ठेकेदार) सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
    5
    विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री
छीपाबड़ौद
भारत विकास परिषद के सदस्यों ने सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए भामाशाह आकाश गोयल के सहयोग से छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की सामग्री प्राप्त करते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।परिषद के सचिव विकास सोनी ने बताया कि ढोलम के मजरा सुल्तानपुरा एवं बींदाराडा के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को कॉपी, पेन सहित अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई।इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक महेन्द्र नागर, जिला समन्वयक धीरज बाठला, अध्यक्ष विक्रम सिंह हाड़ा, नरेंद्र बाठला, दीपक जैन, गिरिराज बंसल, नवीन नागर, आशीष बिंदल, चंदू शर्मा (ठेकेदार) सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by Chauthmal Verma
    1
    Post by Chauthmal Verma
    user_Chauthmal Verma
    Chauthmal Verma
    छबड़ा, बारां, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.