Shuru
Apke Nagar Ki App…
पाली में खूंखार कुत्ते का आतंक 🐕 8–10 लोगों पर हमला, CCTV में कैद LIVE तस्वीरें, इलाके में दहशत! 🚨 पाली से बड़ी खबर | LIVE CCTV फुटेज वायरल 🚨 पाली जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक खूंखार कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया 😨 📍 बताया जा रहा है कि इस हमले में करीब 8–10 लोग घायल हुए हैं 📹 पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसकी तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं 👥 स्थानीय लोगों के मुताबिक: - कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया - रास्ते में जो भी आया, उस पर हमला कर दिया - बचाने आए लोगों को भी नहीं छोड़ा ⚠️ इलाके में दहशत का माहौल, लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं 🛑 प्रशासन से मांग — ऐसे खतरनाक आवारा जानवरों पर तुरंत कार्रवाई की जाए 📢 लोकल न्यूज़ मगरा अपडेट पाली में कुत्ते का आतंक, CCTV में कैद खौफनाक मंजर 🔖 News Code: AVA/RJ/BAR/260221/01
लोकल न्यूज़ मगरा ✅👑
पाली में खूंखार कुत्ते का आतंक 🐕 8–10 लोगों पर हमला, CCTV में कैद LIVE तस्वीरें, इलाके में दहशत! 🚨 पाली से बड़ी खबर | LIVE CCTV फुटेज वायरल 🚨 पाली जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक खूंखार कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया 😨 📍 बताया जा रहा है कि इस हमले में करीब 8–10 लोग घायल हुए हैं 📹 पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसकी तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं 👥 स्थानीय लोगों के मुताबिक: - कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया - रास्ते में जो भी आया, उस पर हमला कर दिया - बचाने आए लोगों को भी नहीं छोड़ा ⚠️ इलाके में दहशत का माहौल, लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं 🛑 प्रशासन से मांग — ऐसे खतरनाक आवारा जानवरों पर तुरंत कार्रवाई की जाए 📢 लोकल न्यूज़ मगरा अपडेट पाली में कुत्ते का आतंक, CCTV में कैद खौफनाक मंजर 🔖 News Code: AVA/RJ/BAR/260221/01
More news from राजस्थान and nearby areas
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी ठेकाकर्मी की करंट से मौत: मुआवजे, नौकरी और अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर धरना बाद में बनी सहमति,माली समाज में आक्रोश,मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख,ठेकेदार ने दिए 2 लाख ब्यावर में अजमेर रोड़ स्थित सतपुलिया के पास शुक्रवार देर रात विद्युत करंट की चपेट में आने से ठेकाकर्मी टीकम माली (26) की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद माली समाज में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। समाज के लोगों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और मांगें पूरी होने तक किसी भी समझौते से इंकार किया। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया। बाद में प्रशासन की और से समझाइश के बाद सहमति बनी। जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपए दिलवाने का आश्वासन दिया । वहीं ठेकेदार ने भी 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। काम के दौरान हुआ हादसा : जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम तेज आंधी, तूफान और बारिश के कारण कई स्थानों पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे। विद्युत विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से बंद पड़ी लाइनों को चालू कराने के निर्देश दिए। इसी दौरान अवकाश पर चल रहे टीकम माली को काम पर बुलाया गया। रात करीब 8 बजे वह सतपुलिया के पास अजमेर रोड़ पर पोल पर चढ़कर टूटे तारों को ठीक कर रहा था। तभी अचानक बिना सूचना के विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई और वह करंट की चपेट में आ गया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ : टीकम माली अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। उसका विवाह करीब 8-9 महीने पहले ही हुआ था। पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का खर्च चलाते हैं । जबकि छोटा भाई चाय की थड़ी लगाकर सहयोग करता है। उसकी मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें : मृतक परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, डेयरी बूथ आवंटन, जिम्मेदार अधिकारियों (कनिष्ठ अभियंता व सहायक अभियंता) पर कार्रवाई की।मांग की गई । बाद में प्रशासन और समाज प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी । जिसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।1
- Post by Kailash Fulwari1
- सूने मकान में लाखों की चोरी, सोना-चांदी के जेवरात ले उड़े बदमाश चोर,सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर 10 तोला सोना-चांदी के जेवरात ओर 2 लाख रुपये की नगदी पर किया हाथ साफ, पीड़ित परिवार के बाहर जाने के दौरान चोरो ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे, घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची,पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की,पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।1
- UdalSangh1
- अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में हाई-प्रोफाइल ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। अरावली कॉलोनी निवासी पीड़िता हेमा पारवानी ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले सुमित तिलोकानी और कमल तिलोकानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने चीन की एक कंपनी में पेमेंट भेजने का झांसा देकर उनसे करीब 1 करोड़ रुपये लिए। आरोप है कि आरोपियों ने यह रकम विदेश भेजने का भरोसा दिलाया, लेकिन जब पीड़िता ने संबंधित कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि वहां कोई पेमेंट नहीं पहुंचा। इसके बाद खुद को ठगा महसूस करते हुए पीड़िता ने कृष्णगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि बड़े ट्रांजैक्शन में सतर्क रहना कितना जरूरी है।1
- अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने सगाई के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, विजयनगर निवासी आरोपी धनराज रेगर ने पहले सगाई की बात कर भरोसा जीता और बाद में शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ चौपाटी क्षेत्र में मारपीट भी की। मामले की शिकायत कृष्णगंज थाने में दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धनराज रेगर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कृष्णगंज थाना के सब इंस्पेक्टर उगमाराम ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।1
- छावनी क्षेत्र मे एक बार फिर हुई ओलावृष्टि से मोर की मौत एक दिन पूर्व में भी 11 हजार केवी लाइन के करंट से राष्ट्रीय पक्षी की मौत हो गई आज फिर भगवान टॉक द्वारा सूचना दी गई मोर सूचना पर तरुण सैनी मौके पर पहुच मोर को अपने कब्जे में लेकर क्षेत्रवासी तरुण सैनी भगवान टॉक द्वारा उसे मृत मोर को वन विभाग कार्यालय क्षेत्रीय वन अधिकारी ओम प्रकाश जी को सुपुर्द किया गया2
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा दिनाक 05 व 06 अप्रैल को आयोजित राजस्थान पुलिस राब इरपेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर भूपेन्द्र शर्मा द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर लगे पुलिस जाप्ता को ब्रीफींग की गई। जिले में स्थापित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया, पहचान सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, संवेदनशील बिंदुओ एवं पुलिस जाब्ते की तैनाती का गहनता से जायजा लिया। केन्द्राधीक्षकों एवं संबंधित स्टाफ को निर्देशित किया कि परीक्षा की गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल, अनुचित साधनों के उपयोग अथवा कानून-व्यवस्था भंग करने के प्रयासों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल, सादा वर्दी में कर्मियों की तैनाती तथा मोबाइल गश्त की विशेष व्यवस्था की गई है। ब्यावर पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों एवं आमजन से अपील की जाती है कि वे परीक्षा के दौरान शांति एवं अनुशासन बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस को देने का आग्रह किया गया है ।1
- Post by Kailash Fulwari1