logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गैस संकट की खबर वायरल होते ही हरकत में प्रशासन, डीएसओ ने किया एजेंसी का औचक निरीक्षण लखीमपुर खीरी शहर में गैस सिलेंडर न मिलने की शिकायतों से उपभोक्ताओं में हाहाकार मच गया। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और शहर की इंडियन गैस एजेंसी रानी सती का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान एजेंसी मालिक राजेश अग्रवाल भी मौके पर मौजूद रहे। एजेंसी पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए भटकते नजर आए। जांच के दौरान सामने आया कि सर्वर पूरी तरह डाउन होने के कारण पी-बुकिंग (ऑनलाइन बुकिंग) बंद हो गई थी, जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर ठप होने की वजह से गैस वितरण व्यवस्था भी प्रभावित रही और कई उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा। जिला पूर्ति अधिकारी ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और एजेंसी संचालक को व्यवस्था जल्द सामान्य करने के निर्देश दिए। गैस न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने मांग की है कि प्रशासन एजेंसी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखे, ताकि आम जनता को इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

4 hrs ago
user_Ajay shukla
Ajay shukla
Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
4 hrs ago
8489cf56-1b77-44e6-85af-0193fe1202d5

गैस संकट की खबर वायरल होते ही हरकत में प्रशासन, डीएसओ ने किया एजेंसी का औचक निरीक्षण लखीमपुर खीरी शहर में गैस सिलेंडर न मिलने की शिकायतों से उपभोक्ताओं में हाहाकार मच गया। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और शहर की इंडियन गैस एजेंसी रानी सती का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान एजेंसी मालिक राजेश अग्रवाल भी मौके पर मौजूद रहे। एजेंसी पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलेंडर के लिए भटकते नजर आए। जांच के दौरान सामने आया कि सर्वर पूरी तरह डाउन होने के कारण पी-बुकिंग (ऑनलाइन बुकिंग) बंद हो गई थी, जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर ठप होने की वजह से गैस वितरण व्यवस्था भी प्रभावित रही और कई उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा। जिला पूर्ति अधिकारी ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और एजेंसी संचालक को व्यवस्था जल्द सामान्य करने के निर्देश दिए। गैस न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने मांग की है कि प्रशासन एजेंसी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखे, ताकि आम जनता को इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। आज बुधवार को पलिया पुलिस क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौराम पुलिस टीम ने नगर के मोहल्ला माहिगिरान द्वितीय निवासी सदाकत अली पुत्र शराफत अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के पास से 4.45 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, उपनिरीक्षक आदित्य कुमार, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल अनुज कुमार एवं कांस्टेबल अमन राय शामिल रहे। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के बाद भी पलिया क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
    1
    अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। 
आज बुधवार को पलिया पुलिस क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौराम पुलिस टीम ने नगर के मोहल्ला माहिगिरान द्वितीय निवासी सदाकत अली पुत्र शराफत अली को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के पास से 4.45 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, उपनिरीक्षक आदित्य कुमार, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल अनुज कुमार एवं कांस्टेबल अमन राय शामिल रहे। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के बाद भी पलिया क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • खीरी टाउन में भारत एजेंसी पर गैस की किल्लत,बुकिंग नम्बर भी बन्द ये उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती का है लोग सिलेंडर लेकर लाइन लगाने के लिए टूट पड़े हैं यूपी के श्रावस्ती जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए घंटो लाईन में खड़े रहने के कारण महिला हुई बेहोश मार गोरखपुर में LPG सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े लड़कों के बीच तगड़ा मार हो गया
    1
    खीरी टाउन में भारत एजेंसी पर गैस की किल्लत,बुकिंग नम्बर भी बन्द ये उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती का है लोग सिलेंडर लेकर लाइन लगाने के लिए टूट पड़े हैं यूपी के श्रावस्ती जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए घंटो लाईन में खड़े रहने के कारण महिला हुई बेहोश मार गोरखपुर में LPG सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े लड़कों के बीच तगड़ा मार हो गया
    user_प्रेस रिपोर्टर मतलुम सिद्दीक़ी
    प्रेस रिपोर्टर मतलुम सिद्दीक़ी
    Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • Post by अमित कुमार
    2
    Post by अमित कुमार
    user_अमित कुमार
    अमित कुमार
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखीमपुर खीरी। नो स्मोकिंग डे के अवसर पर सीएमओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम व हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को तंबाकू का सेवन न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि भारत में तंबाकू सेवन से हर साल लगभग 13 लाख लोगों की मौत होती है और युवाओं में इसकी लत तेजी से बढ़ रही है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा, डॉ. धनीराम, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. पूनम समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    लखीमपुर खीरी। नो स्मोकिंग डे के अवसर पर सीएमओ कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम व हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को तंबाकू का सेवन न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि भारत में तंबाकू सेवन से हर साल लगभग 13 लाख लोगों की मौत होती है और युवाओं में इसकी लत तेजी से बढ़ रही है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा, डॉ. धनीराम, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. पूनम समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनांक 11.03.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सुहेब अली पुत्र रोज अली निवासी मोहनपुरवा थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
    1
    पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में आज दिनांक 11.03.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2026 धारा 65(1) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त सुहेब अली पुत्र रोज अली निवासी मोहनपुरवा थाना कोतवाली सदर जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
    user_AVP भारत न्यूज़
    AVP भारत न्यूज़
    Taxi Driver Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    3 hrs ago
  • Post by Anuj
    1
    Post by Anuj
    user_Anuj
    Anuj
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मार....मार....मार गोरखपुर में LPG सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े लड़कों के बीच तगड़ा मार हो गया
    1
    मार....मार....मार
गोरखपुर में LPG सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े लड़कों के बीच तगड़ा मार हो गया
    user_Shaban Siddiqui
    Shaban Siddiqui
    Court reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। आज बुधवार को पलिया पुलिस क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौराम पुलिस टीम ने नगर के मोहल्ला माहिगिरान द्वितीय निवासी सदाकत अली पुत्र शराफत अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के पास से 4.45 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, उपनिरीक्षक आदित्य कुमार, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल अनुज कुमार एवं कांस्टेबल अमन राय शामिल रहे। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के बाद भी पलिया क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
    1
    अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने एक युवक को ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। 
आज बुधवार को पलिया पुलिस क्षेत्राधिकारी के मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौराम पुलिस टीम ने नगर के मोहल्ला माहिगिरान द्वितीय निवासी सदाकत अली पुत्र शराफत अली को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के पास से 4.45 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, उपनिरीक्षक आदित्य कुमार, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल अनुज कुमार एवं कांस्टेबल अमन राय शामिल रहे। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे इस अभियान के बाद भी पलिया क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.