logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगागढ़, शाह मऊ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ अमेठी। सुविधा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर द्वारा गंगागढ़, शाह मऊ में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा अमेठी के जिला महामंत्री श्री सोनू सिंह जी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी भाई इरशाद अहमद जी द्वारा किया गया, जो पिछले 20 वर्षों से निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस प्रयास की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। शिविर में डॉ. मुबारक, डॉ. एम. वर्मा, एम.आर. आस्तिक जी, राहुल मिश्रा जी तथा वरिष्ठ पत्रकार भाई नीलू सोनी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई। सभी मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच एवं दवाइयों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि श्री सोनू सिंह जी ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं और समाज के कमजोर वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करने के साथ किया गया।

7 hrs ago
user_Adarsh pratap singh
Adarsh pratap singh
Local News Reporter तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

गंगागढ़, शाह मऊ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों ने लिया लाभ अमेठी। सुविधा हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर द्वारा गंगागढ़, शाह मऊ में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा अमेठी के जिला महामंत्री श्री सोनू सिंह जी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी भाई इरशाद अहमद जी द्वारा किया गया, जो पिछले 20 वर्षों से निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस प्रयास की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। शिविर में डॉ. मुबारक, डॉ. एम. वर्मा, एम.आर. आस्तिक जी, राहुल मिश्रा जी तथा वरिष्ठ पत्रकार भाई नीलू सोनी जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई। सभी मरीजों को निःशुल्क परामर्श, जांच एवं दवाइयों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि श्री सोनू सिंह जी ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं और समाज के कमजोर वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हैं। कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करने के साथ किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बच्चों की चोरी करने वाली महिला को ही स्थानीय लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले ।
    1
    बच्चों की चोरी करने वाली महिला को ही स्थानीय लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले ।
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रायबरेली में प्रेमिका के उकसाने पर प्रेमी ने वीडियो बनाने के बाद फाँसी लगा ली। प्रेमी फाँसी से मरने मे नाकाम रहा तो उसने खुद पर डीज़ल छिड़क आग लगा ली। गंभीर तौर पर झूलसा युवक अब अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मामला बछरावां थाना क्षेत्र के राजामऊ गांव का है। यहाँ के रहने वाले प्रमोद का अपने बड़े भाई की साली से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रमोद के मुताबिक उसका दो वर्ष से उन्नाव की रहने वाली भाई की साली से प्रेम प्रसंग था। उसने फाँसी लगाने से पहले बनाये गए वीडियो में बताया कि उसकी प्रेमिका एक महीने के गर्भ से भी है जिसके नाम पर उससे पैसे लिए गए हैं। प्रेमी अपनी प्रेमिका को सम्बोधित करते हुए वीडियो में यह भी कह रहा है कि एक छोटी सी गलती के चलते मुझे छोड़ दिया और कह रही हो कि फाँसी लगा लूँ। उसने इतने कह कर वीडिओ बंद किया और फाँसी लगाए हुए फोटो खींच ली। प्रेमी ने बाद में इलाज के दौरान बयान दिया कि फाँसी से मौत न होने पर उसने खुद पर डीज़ल डाल कर आग लगा ली। फिलहाल प्रेमी का इलाज जारी है जहाँ डॉक्टरों ने उसकी स्थिति चिंता जनक बताई है। वहीं पुलिस ने मजिस्ट्रेटी बयान के लिए लिख कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थान बछरावां रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली में प्रेमिका के उकसाने पर प्रेमी ने वीडियो बनाने के बाद फाँसी लगा ली। प्रेमी फाँसी से मरने मे नाकाम रहा तो उसने खुद पर डीज़ल छिड़क आग लगा ली। गंभीर तौर पर झूलसा युवक अब अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मामला बछरावां थाना क्षेत्र के राजामऊ गांव का है। यहाँ के रहने वाले प्रमोद का अपने बड़े भाई की साली से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रमोद के मुताबिक उसका दो वर्ष से उन्नाव की रहने वाली भाई की साली से प्रेम प्रसंग था। उसने फाँसी लगाने से पहले बनाये गए वीडियो में बताया कि उसकी प्रेमिका एक महीने के गर्भ से भी है जिसके नाम पर उससे पैसे लिए गए हैं। प्रेमी अपनी प्रेमिका को सम्बोधित करते हुए वीडियो में यह भी कह रहा है कि एक छोटी सी गलती के चलते मुझे छोड़ दिया और कह रही हो कि फाँसी लगा लूँ। उसने इतने कह कर वीडिओ बंद किया और फाँसी लगाए हुए फोटो खींच ली। प्रेमी ने बाद में इलाज के दौरान बयान दिया कि फाँसी से मौत न होने पर उसने खुद पर डीज़ल डाल कर आग लगा ली। फिलहाल प्रेमी का इलाज जारी है जहाँ डॉक्टरों ने उसकी स्थिति चिंता जनक बताई है। वहीं पुलिस ने मजिस्ट्रेटी बयान के लिए लिख कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थान बछरावां रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ऊँचाहार शिव बारात 2026
    1
    ऊँचाहार शिव बारात 2026
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    पत्रकार Unchahar, Rae Bareli•
    18 hrs ago
  • रात 10 बजे इंसानियत की दस्तक: पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह पहुंचे पीड़ित के घर, कैंसर योद्धा ज्ञानचंद लोधी को दिया सहारा
    1
    रात 10 बजे इंसानियत की दस्तक: पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह पहुंचे पीड़ित के घर, कैंसर योद्धा ज्ञानचंद लोधी को दिया सहारा
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    News Anchor Lalganj, Rae Bareli•
    19 hrs ago
  • किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर आचार्य कौशल्या नंद गिरी एसपी ऑफिस पहुंचकर किन्नरों के आपसी विवाद को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की देखें क्या कुछ कहा।
    1
    किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर आचार्य कौशल्या नंद गिरी एसपी ऑफिस पहुंचकर किन्नरों के आपसी विवाद को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की देखें क्या कुछ कहा।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बाराबंकी में हरियाली पर आरा कुल्हाड़ी: परमिट दो पेड़ों का, कटे सत्रह-वन विभाग और पुलिस पर मिलीभगत के आरोप बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करसंडा के पास स्थित बसवाड़ी बाग में प्रतिबंधित 17 जामुन के पेड़ों की कटान ने एक बार फिर वन विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई चोरी-छिपे हुआ अपराध नहीं, बल्कि खुलेआम मिलीभगत से अंजाम दिया गया हरित संहार है, जिसकी शिकायत वन प्रभागीय निदेशक तक पहुंचाई जा चुकी है। बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण में केवल दो पेड़ों का परमिट जारी हुआ था, लेकिन उसी की आड़ में 17 पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभागीय निगरानी सचमुच मौजूद होती तो इतनी बड़ी कटान दिनदहाड़े संभव ही नहीं थी। वन दरोगा श्याम लाल ने भी स्वीकार किया कि अनुमति सिर्फ दो पेड़ों की थी—ऐसे में बाकी पेड़ों की कटान किस संरक्षण में हुई, यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है। सरकार एक ओर हर साल हरियाली बढ़ाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, पौधरोपण के दावे किए जाते हैं, पर्यावरण बचाने के संदेश दिए जाते हैं-लेकिन दूसरी ओर वही विभागीय तंत्र आरा और कुल्हाड़ी को संरक्षण देता दिखे तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि व्यवस्था पर धब्बा माना जाएगा। हैरानी की बात यह भी है कि इस अवैध कटान से जुड़े ठेकेदार ने खुले तौर पर कहा कि बिना पुलिस और वन विभाग की जानकारी कोई काम नहीं कराया जाता। यह बयान पूरे तंत्र की कार्यप्रणाली पर सीधा आरोप है। ग्रामीणों का दावा है कि रामनगर रेंज का हाल और भी बदतर है, जहां विभागीय सह पर रोज पेड़ों का सीना चीरा जाता है और शिकायतें फाइलों में दफन होकर रह जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की फील्ड से दूरी और कर्मचारियों की मनमानी ने वन माफियाओं के हौसले बुलंद कर दिए हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में केवल खानापूरी होगी या फिर वास्तव में दोषियों पर कार्रवाई कर हरियाली के कातिलों को बेनकाब किया जाएगा। जब पेड़ ही सुरक्षित नहीं, तो पर्यावरण बचाने के सरकारी दावे कितने खोखले हैं-यह घटना उसी की कड़वी मिसाल बनकर सामने आई है।
    1
    बाराबंकी में हरियाली पर आरा कुल्हाड़ी: परमिट दो पेड़ों का, कटे सत्रह-वन विभाग और पुलिस पर मिलीभगत के आरोप
बाराबंकी।
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम करसंडा के पास स्थित बसवाड़ी बाग में प्रतिबंधित 17 जामुन के पेड़ों की कटान ने एक बार फिर वन विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई चोरी-छिपे हुआ अपराध नहीं, बल्कि खुलेआम मिलीभगत से अंजाम दिया गया हरित संहार है, जिसकी शिकायत वन प्रभागीय निदेशक तक पहुंचाई जा चुकी है।
बताया जा रहा है कि पूरे प्रकरण में केवल दो पेड़ों का परमिट जारी हुआ था, लेकिन उसी की आड़ में 17 पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभागीय निगरानी सचमुच मौजूद होती तो इतनी बड़ी कटान दिनदहाड़े संभव ही नहीं थी। वन दरोगा श्याम लाल ने भी स्वीकार किया कि अनुमति सिर्फ दो पेड़ों की थी—ऐसे में बाकी पेड़ों की कटान किस संरक्षण में हुई, यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है।
सरकार एक ओर हर साल हरियाली बढ़ाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, पौधरोपण के दावे किए जाते हैं, पर्यावरण बचाने के संदेश दिए जाते हैं-लेकिन दूसरी ओर वही विभागीय तंत्र आरा और कुल्हाड़ी को संरक्षण देता दिखे तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि व्यवस्था पर धब्बा माना जाएगा।
हैरानी की बात यह भी है कि इस अवैध कटान से जुड़े ठेकेदार ने खुले तौर पर कहा कि बिना पुलिस और वन विभाग की जानकारी कोई काम नहीं कराया जाता। यह बयान पूरे तंत्र की कार्यप्रणाली पर सीधा आरोप है। ग्रामीणों का दावा है कि रामनगर रेंज का हाल और भी बदतर है, जहां विभागीय सह पर रोज पेड़ों का सीना चीरा जाता है और शिकायतें फाइलों में दफन होकर रह जाती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की फील्ड से दूरी और कर्मचारियों की मनमानी ने वन माफियाओं के हौसले बुलंद कर दिए हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में केवल खानापूरी होगी या फिर वास्तव में दोषियों पर कार्रवाई कर हरियाली के कातिलों को बेनकाब किया जाएगा।
जब पेड़ ही सुरक्षित नहीं, तो पर्यावरण बचाने के सरकारी दावे कितने खोखले हैं-यह घटना उसी की कड़वी मिसाल बनकर सामने आई है।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर ।
    1
    अमेठी से इस वक्त की बड़ी खबर ।
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ऊंचाहार नगर में भव्य भंडारा व शोभा यात्रा निकाली गई
    1
    ऊंचाहार नगर में भव्य भंडारा व शोभा यात्रा निकाली गई
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    पत्रकार Unchahar, Rae Bareli•
    18 hrs ago
  • रमजान और होली को लेकर मसौली में शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट पर सख्ती की चेतावनी मसौली (बाराबंकी)। आगामी रमजान और होली त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना मसौली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और ग्राम प्रधानों से संवाद करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि रमजान और होली एक साथ पड़ रहे हैं, ऐसे में सभी लोग जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और मिलजुलकर अपने-अपने पर्व मनाएं। किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। साथ ही निर्देश दिए गए कि होलिका दहन पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही किया जाएगा और कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने रमजान के दौरान नमाज के समय और होली जुलूसों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा जबरन रंग डालने और हुड़दंग जैसी घटनाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया गया। गांवों में जिम्मेदार लोगों को वालंटियर के रूप में नामित कर निगरानी रखने की सलाह भी दी गई। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
    1
    रमजान और होली को लेकर मसौली में शांति समिति की बैठक, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट पर सख्ती की चेतावनी
मसौली (बाराबंकी)। आगामी रमजान और होली त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना मसौली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंथ ने की।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और ग्राम प्रधानों से संवाद करते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि रमजान और होली एक साथ पड़ रहे हैं, ऐसे में सभी लोग जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और मिलजुलकर अपने-अपने पर्व मनाएं। किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। साथ ही निर्देश दिए गए कि होलिका दहन पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही किया जाएगा और कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने रमजान के दौरान नमाज के समय और होली जुलूसों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा जबरन रंग डालने और हुड़दंग जैसी घटनाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया गया। गांवों में जिम्मेदार लोगों को वालंटियर के रूप में नामित कर निगरानी रखने की सलाह भी दी गई।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए शांति और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.