पंचकूला में सकेतड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की...* *पंचकूला में सकेतड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की...* हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सावन के पहले सोमवार के दिन पंचकूला के सकेतड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज इस अवसर पर कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हरियाणा के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी लगातार देश और हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं...* *मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी प्रदेशवासियों को पवित्र सावन माह की शुभकामनाएं भी दीं।* इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन माह के दौरान निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों और आम नागरिकों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही हरियाणा और देश का भविष्य है...* उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

- कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक नागेश्वर महादेव मंदिर (दरा खेड़ा) में सावन के पहले सोमवार पर धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा। #news #LatestUpdates #Haryana1
- चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में महान गायक, संगीतकार मोहम्मद रफी को गीतों के माध्यम से दी श्रद्धांजलि1
- गाड़ी तो ले ली थी भाई, अब लगता है नाव 🛶 का ही चालान कटवाना पड़ेगा! गज़ब की स्मार्ट सिटी है! 💯💯"1
- कांवड़ यात्रियों के लिए जरूरी सूचना! सुनेकांवड़ यात्रियों के लिए जरूरी सूचना! सुने1
- प्रधान रजनी भल्ला ने बताया कि विधायक बाबा हरदीप सिंह ने ग्रामीणों की इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई है। पंचायत कर्सोली की प्रधान रजनी भल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक बाबा हरदीप सिंह के विशेष प्रयासों से गांव गुलरवाला में लंबे समय से लंबित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पिछले कई वर्षों से इस स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहे थे, क्योंकि छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को हर बार नालागढ़ अस्पताल जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की परेशानी उठानी पड़ती थी। प्रधान रजनी भल्ला ने बताया कि विधायक बाबा हरदीप सिंह ने ग्रामीणों की इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई है। इस स्वास्थ्य केंद्र के बनने के बाद गांव गुलरवाला सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित जांच और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगी। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि इस परियोजना का टेंडर लोक निर्माण विभाग (PWD) को सौंप दिया गया है। विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया है कि पीएचसी भवन का निर्माण कार्य छह महीने के भीतर पूरा कर दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ मिल सके। प्रधान रजनी भल्ला ने विधायक बाबा हरदीप सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के विकास से जुड़े जिस भी कार्य के लिए उन्होंने विधायक से सहयोग मांगा, उन्होंने हमेशा सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक राशि उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि बाबा हरदीप सिंह ने विकास कार्यों को प्राथमिकता देकर गांववासियों का विश्वास जीता है और आज उसी का परिणाम है कि गांव में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। गांववासियों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जताई है। उनका कहना है कि पीएचसी बनने से स्वास्थ्य सेवाएं लोगों के घर के नजदीक उपलब्ध होंगी और सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए अब बार-बार नालागढ़ नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि लोक निर्माण विभाग तय समय के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर इस महत्वपूर्ण परियोजना को जनता को समर्पित करेगा। गांव गुलरवाला में बनने जा रहा यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि निर्माण कार्य निर्धारित छह महीने की समय सीमा में पूरा होता है, तो यह क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगा। , DK News Nalagarh, शम्मी राजपूत1
- भाजपा ने विधायकों के फोन टैपिंग और पुलिस ड्यूटी की टाइमिंग पर उठाए सवाल1
- 🚨 सेक्टर-1 जिला सचिवालय में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल 🚨 सेक्टर-1 जिला सचिवालय में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल सेक्टर-1 स्थित जिला सचिवालय में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य विभागों की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा के समय विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।1
- जीरकपुर में महिला होटल कर्मचारियों से मारपीट के आरोप में बलटाना चौकी प्रभारी पुलिस लाइन भेजे गए जीरकपुर में महिला होटल कर्मचारियों से मारपीट के आरोप में बलटाना चौकी प्रभारी पुलिस लाइन भेजे गए जीरकपुर के बलटाना इलाके में होटल की दो महिला कर्मचारियों से कथित मारपीट के आरोप में चौकी प्रभारी हरिंदर सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। घटना होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, होटल कर्मचारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।1