हमीरपुर के कोहली क्षेत्र से घर के बाहर खड़ा ट्रक चोरी, ऊना से लौटे चालक को नहीं मिला वाहन, पुलिस जांच में जुटी हमीरपुर सदर थाना हमीरपुर के तहत कोहली क्षेत्र से घर के बाहर खड़ा ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक की तलाश के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।पुलिस को दी शिकायत में गांव पंजाहली, डाकघर डुग्घा, तहसील व जिला हमीरपुर निवासी 37 वर्षीय विजय कुमार ने बताया कि वह ट्रक नंबर एचपी-67ए-4900 को बरमाणा में चलाता है। इस ट्रक के मालिक गांव व डाकघर कड़ोहता, तहसील भोरंज निवासी बचित्र सिंह हैं। विजय कुमार के अनुसार उन्होंने 30 जुलाई की शाम ट्रक को अपने घर के सामने कोहली क्षेत्र में खड़ा किया था। इसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ ऊना चले गए। जब रात के दौरान वह घर पर नहीं थे, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रक चोरी कर लिया।शुक्रवार को घर लौटने पर चालक को ट्रक अपनी जगह पर नहीं मिला। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने सदर थाना हमीरपुर पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रक की तलाश की जा रही है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

- 📢 रविवार, 2 अगस्त को श्री बिजली महादेव मंदिर में भोले बाबा के दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कार सेवा दल संस्था के आजीवन सदस्य श्री राकेश शर्मा जी द्वारा कराटे गांव (जहां से श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा शुरू होती है) में विशाल लंगर भंडारे का आयोजन प्रातः 7 बजे से शाम तक चलता रहेगा। सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि भोले बाबा का प्रसाद (लंगर) ग्रहण करके जाएं। साथ ही वहां कार सेवा संस्था द्वारा Full Body/ Health Awareness कार्यक्रम भी होगा। *आयोजक:* *नागचला बरतन स्टोर/ परंपरा रेस्टोरेंट*1
- सैंज में सेब की बम्पर पैदावार, मंडी तक सेब पहुंचाने से पहले ग्रेडिंग मशीन का देखें कमाल। रिपोर्ट बुद्धि सिंह ठाकुर इन दिनों सैंज घाटी में सेब का सीज़न जोरों पर है अपनी फसल को मंडी तक पहुंचने में बागवान लगे हुए हैं और इससे पहले पैकिंग और तुड़ान का काम बगीचा में प्रगति पर हुआ है1
- धर्मेंद्र शर्मा के गीतों पर झूमा लाहौल! माता कोकसर मंदिर में दिखा आस्था का अद्भुत जनसैलाब! कोकसर जागरण: लोक गायक धर्मेंद्र शर्मा और सेऊबाग मंडली की सुरीली भजनों की शाम, देखें धर्मेंद्र शर्मा के गीतों पर झूमा लाहौल! माता कोकसर मंदिर में दिखा आस्था का अद्भुत जनसैलाब! कोकसर जागरण: लोक गायक धर्मेंद्र शर्मा और सेऊबाग मंडली की सुरीली भजनों की शाम, देखें4
- मोदी को गाली देने बाली ग़ालिबाज लड़की ने कानूनी कार्यवाही क़े बाद माफ़ी मांगी मैं मात्र 15 साल की हूँ मैंने जो किया वो माफ़ी के लायक नहीं था... मैं पूरे देश से माफ़ी माँगती हूँ। नई दिल्ली के जंतर मंतर प्रोटेस्ट में प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने रुचिका सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी। फ़िलहाल रुचिका ने माफ़ी माँगी है। #PMOIndia1