बहराइच में किसान दिवस पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश बहराइच, 18 फरवरी। विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने की। बैठक में पूर्व में प्राप्त शिकायतों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि जनपद कृषि प्रधान है और किसानों को खाद, बीज, केसीसी व प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ समय से उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री बनवाने की अपील भी की गई। उप निदेशक कृषि ने फसल अवशेष न जलाने तथा स्ट्रा रीपर के उपयोग की सलाह दी। जिला कृषि अधिकारी ने बीज व खाद की उपलब्धता की जानकारी देते हुए उर्द व मूंग मिनीकिट बुकिंग तथा जायद हेतु मक्का बीज अनुदान पर उपलब्ध होने की जानकारी दी। किसानों ने नालों की सफाई, नलकूप रिबोर एवं बीज पर अधिक अनुदान की मांग उठाई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बड़ी संख्या में अधिकारी व किसान बैठक में उपस्थित रहे।

- बहराइच में राकेश टिकैत ने किसान महापंचायत को किया सम्बोधित सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल बहराइच। शहर के गल्ला मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में शिरकत करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकट ने महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील भारत के किसानों को बर्बाद कर देगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को भी नसीहत की और राज्यों के चुनाव में समझौता करना चाहिए।2
- उत्तर प्रदेश,बहराइच- नानपारा निवासी देश के नाम चीन शायर शारिक रब्बानी ने पडोसी राष्ट्र नेपाल में अपनी शायरी का जलवा बिखेरा.आप भी सुनिए...1
- Post by Ravi Verma Bahraich1
- UP bahraich babaganj kusur1
- *बनियाहारी मिलावटी दूध बेचने का विरोध करने पर दो भाइयों की हुई जमकर पिटाई* बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र के बनियाहारी गांव में मिलावटी दूध बेचने का विरोध करने पर दो सगे भाइयों रामकुमार (28) और रामभवन (32) की लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई की गई। दोनों का सिर फट गया। घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजनों ने गांव के 4 लोगों पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।3
- बहराइच -: सरकारी किताबों से भरी ट्रक पकड़ी गई,,,,कबाड़ी की दुकान पर बिकने जा रही थी किताबें,,,,DM अक्षय त्रिपाठी ने लिया मामले का संज्ञान,,,,तत्काल मौके पर पुलिस, प्रशासन पहुंचा,,,,सरकारी किताबों को कब्जे में लिया गया,,,,पुलिस, प्रशासन ने शुरू की मामले की जांच।1
- बहराइच में सरकारी स्कूलों के लिए भेजी गई मुफ्त पाठ्यपुस्तकें कबाड़ के गोदामों में तौली जाती मिलीं। जिन किताबों पर “बिक्री के लिए नहीं” लिखा है, वही रद्दी में बिकती दिखाई दीं। सत्र शुरू होने के बाद भी बच्चों को किताबें नहीं मिल रहीं, जबकि उनका हक बाजार में बेचा जा रहा है। मामला सामने आने के बाद जिम्मेदारी और कार्रवाई को लेकर सवाल तेज हो गए हैं।1
- *टेपरा बगिया के पास में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार को कुचला, मौत* बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र के टेपरा बगिया के पास में मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार विनोद (पुत्र रामगोपाल, निवासी मदनजोत दा० रायपुर) को टक्कर मार दी। गंभीर घायल विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज दौरान मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर शांति है, यातायात सुचारू है।3