बाल विवाह डायन कुप्रथा और नशाखोरी जैसे बुराइयों के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान संवाददाता सेन्हा-लोहरदगा: लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के उगरा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोराम्बे गोराटोली में झालसा राँची के निर्देशानुसार डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा एवं सचिव राजेश कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बाल विवाह रोक थाम और डायन बिसाही,भ्रूण हत्या एवं नशापान जैसे कुरीति और बुराइयों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी निमित पीएलवी प्रियांशु यादव के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोराम्बे गोराटोली में शिक्षक शिक्षिका और छात्राओं को कम उम्र में विवाह नही करने के बारे में विशेष जानकारी देते हुए बाल विवाह रोक थाम के साथ डायन बिसाही, नशापान,भ्रूण हत्या,सड़क सुरक्षा जैसे अनेकों समाजिक बुराइयों के विरुद्ध विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह,डायन- बिसाही,भ्रूण हत्या के प्रति आम जनों को जागरूक करने के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं से अपील गया। इस संदर्भ में पीएलवी द्वारा बताते हुए कहा गया कि कम उम्र में शादी विवाह करना कानून अपराध है। सरकार द्वारा निर्धारित उम्र से पहले माता पिता अपने लड़के लड़कियों का विवाह करते हैं तो उन्हें आर्थिक दंड के साथ जेल की सजा हो सकती है। या जेल और आर्थिक दंड दोनों सजा एक साथ हो सकती है। सभी लोगों को पढ़ाई लिखाई कर भविष्य को संवारने का पूर्ण अधिकार है। साथ ही बताया गया कि कम उम्र में विवाह करने से लड़के लड़कियां जल्द ही माता पिता बन जाते हैं। जिससे उनको काफी परेशानी होती है। खास कर कम उम्र में विवाह करने से अधिकांश लड़कियों को शारीरक मानसिक तनाव के साथ घर की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। और ऐसे स्थिति में भविष्य अत्यअधिक कष्ट होता है। सरकार द्वारा लडकों एवं लड़कियों के लिए विवाह का उम्र सीमा 20 वर्ष निर्धारित किया गया है। छात्राओं को पढ़ाई लिखाई कर भविष्य संवारने के लिए अपील किया गया। पढ़ाई लिखाई कर भविष्य को संवारने के बाद शादी विवाह करने से जीवन खुशहाल होगा तथा शिक्षित और जागरूक होने से और सभी के सहयोग से बाल विवाह,भ्रूण हत्या,नशापान एवं डायन बिसाही कुप्रथा जैसे गलत कार्यो में कमी आएगी। मौके पर हरिचरण नायक,कलावती देवी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और सत्येंद्र बड़ाइक,अनुज महतो,ममता कुमारी,उषा कुमारी,दुर्गा महतो, रोहित उरांव,कार्तिक महतो,सुधीर उरांव,अनिशा कुमारी,रेशम उरांव, शिवानी कुमारी के अलावे सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
बाल विवाह डायन कुप्रथा और नशाखोरी जैसे बुराइयों के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान संवाददाता सेन्हा-लोहरदगा: लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के उगरा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोराम्बे गोराटोली में झालसा राँची के निर्देशानुसार डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा एवं सचिव राजेश कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बाल विवाह रोक थाम और डायन बिसाही,भ्रूण हत्या एवं नशापान जैसे कुरीति और बुराइयों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी निमित पीएलवी प्रियांशु यादव के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोराम्बे गोराटोली में शिक्षक शिक्षिका और छात्राओं को कम उम्र में विवाह नही करने के बारे में विशेष जानकारी देते हुए बाल विवाह रोक थाम के साथ डायन बिसाही, नशापान,भ्रूण हत्या,सड़क सुरक्षा जैसे अनेकों समाजिक बुराइयों के विरुद्ध
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह,डायन- बिसाही,भ्रूण हत्या के प्रति आम जनों को जागरूक करने के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं से अपील गया। इस संदर्भ में पीएलवी द्वारा बताते हुए कहा गया कि कम उम्र में शादी विवाह करना कानून अपराध है। सरकार द्वारा निर्धारित उम्र से पहले माता पिता अपने लड़के लड़कियों का विवाह करते हैं तो उन्हें आर्थिक दंड के साथ जेल की सजा हो सकती है। या जेल और आर्थिक दंड दोनों सजा एक साथ हो सकती है। सभी लोगों को पढ़ाई लिखाई कर भविष्य को संवारने का पूर्ण अधिकार है। साथ ही बताया गया कि कम उम्र में विवाह करने से लड़के लड़कियां जल्द ही माता पिता बन जाते हैं। जिससे उनको काफी परेशानी होती है। खास कर कम
उम्र में विवाह करने से अधिकांश लड़कियों को शारीरक मानसिक तनाव के साथ घर की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। और ऐसे स्थिति में भविष्य अत्यअधिक कष्ट होता है। सरकार द्वारा लडकों एवं लड़कियों के लिए विवाह का उम्र सीमा 20 वर्ष निर्धारित किया गया है। छात्राओं को पढ़ाई लिखाई कर भविष्य संवारने के लिए अपील किया गया। पढ़ाई लिखाई कर भविष्य को संवारने के बाद शादी विवाह करने से जीवन खुशहाल होगा तथा शिक्षित और जागरूक होने से और सभी के सहयोग से बाल विवाह,भ्रूण हत्या,नशापान एवं डायन बिसाही कुप्रथा जैसे गलत कार्यो में कमी आएगी। मौके पर हरिचरण नायक,कलावती देवी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और सत्येंद्र बड़ाइक,अनुज महतो,ममता कुमारी,उषा कुमारी,दुर्गा महतो, रोहित उरांव,कार्तिक महतो,सुधीर उरांव,अनिशा कुमारी,रेशम उरांव, शिवानी कुमारी के अलावे सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
- आप देख सकते हैं1
- Post by AAM JANATA1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by Sonesh Oraon1
- सिसई (गुमला)। सिसई प्रखंड अंतर्गत मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 से संबंधित सभी राजनैतिक दलों / बीएलए ii एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सभी बीएलओ को अपने अपने क्षेत्र में सभी घरों में स्टिकर को चिस्पा करने एवं नोशनल नंबर कैसे दर्शाया जाना है, से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही योग्य मतदाता किसी भी प्रकार से छूटे ना इसके बारे में बतलाया गया। सभी उपस्थित बीएलए-ii को SIR से संबंधित बीएलओ को विशेष सहयोग प्रदान करने तथा वैसे मतदाता जो बाहर से आए है जैसे शादी कर बहू आई है और उनका मैपिंग नहीं हुआ है तो उन्हें उनके माता पिता का 2003 के मतदाता सूची लेकर मैपिंग का कार्य किया जाना है l बैठक में रमेश कुमार यादव प्रखंड विकास पदाधिकारी, सिसई, सोमराई कीड़ो प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सिसई, सुमित केशरी निर्वाचन शाखा सिसई सहित सभी निर्वाचन पर्यवेक्षक सहायक अभियंता ,कनीय अभियंता एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे ।4
- रायडीह थाना क्षेत्र के जोड़ाजाम महादेव नगर के समीप भीषण सड़क हादसे में भरनो निवासी उमेश महतो बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जाता है वह अपनी बहन की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान जोड़ाजम के समीप चलती बाइक पर मोबाइल पर बात कर रहा था और सामने से आ रही ऑटो से टक्कर हो गई। ऑटो से टकराने के बाद वह सड़क पर गिर गया और विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार की ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक का बायां हाथ कटकर बाइक सहित ट्रक में फंस गया। तत्काल पुलिस की मदद से घायल को सफर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत में रांची रेफर किया गया। वहीं मौके से ऑटो चालक फरार हो गया जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।2
- Post by RAMSEWAK SAHU1
- Post by AAM JANATA1