पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के संबंध में बैठक कर, कांवड़ यात्रा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश प्रयागराज : पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया की अध्यक्षता में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ0 अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय विजय ढुल, के साथ रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के सम्बन्ध में गोष्ठी आयोजित की गयी एवं निम्न दिशानिर्देश दिये गये- ड्यूटी में लगे पुलिस बल द्वारा कांवड़ियों के साथ सौम्य व्यवहार किया जाये, एवं उनका सहयोग किया जाये यात्रा मार्गों पर साइन बोर्ड लगाये जाये जिससे कांवड़ियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण/भ्रमण निरंतर करते रहें। डिवाइडर के मध्य में यदि कहीं पर अवैध कट हो तो उसे तत्काल बंद किया जाये। कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाये एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सीसीटीवी, ड्रोन इत्यादि के माध्यम से कांवड़ मार्गों की सतत निगरानी करते हुये कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।अधिकारियों/थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों द्वारा लाउडस्पीकर का प्रयोग निर्धारित ध्वनि सीमा में ही किया जाये। घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाये एवं सतत निरीक्षण सुनिश्चित किया जाये। तैनात पुलिस बल द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम से निरंतर आवश्यक निर्देश दिये जाते रहें एवं जगह-जगह पर आवश्यकतानुसार साइन बोर्ड/फ्लोटिंग बैरियर लगाये जायें। अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा यात्रा मार्ग में पड़ने वाले शिविर, विश्राम गृहों का भ्रमण कर व्यवस्थापन का निरीक्षण कर लिया जाये। श्रावण मास में यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत रूट डायवर्जन के सम्बन्ध में ट्रक एसोसिएशनों से वार्ता कर ली जाये एवं एवं डायवर्जन प्वाइंट एवं पेट्रोल पंप /ढाबों पर रूट डायवर्जन के सम्बन्ध में साइन बोर्ड लगाये जाये जिससे कि कोई भी वाहन कांवड़ यात्रा मार्ग पर न आ सके। पुलिस आयुक्त द्वारा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले आगंतुकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाये एवं शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। पुलिस द्वारा आगंतुकों के साथ सौम्य व्यवहार किया जाये।समस्त सहायक पुलिस आयुक्त/थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित बाजार व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर नियमित पैदल गश्त व संदिग्धों की चेकिंग करना सुनिश्चित करें

- सेवा में श्री मान थाना अध्यक्ष महोदय थाना अध्यम सेत्री जनपद क महोदय जी निवेदन है कि प्रार्थी रामनाथ सरोज पुत्र प्यारेलाल जिवासी अहिराशयाना कोखराज जनपद का रहने बाला है। मैं प्रेम गाड में व्यार्पयत है। रोजाना भाभी तरह से आज दिनीक 31-7-2026 मेज से ठाकले सियो अधिस सिराथू ३० रहा था 'भाड़ी का UP70 K.T 3640 अवफा से बैठने कोखराज से वाहते में मनया मोड़ तो उपरोक्त चालष्क सैनीय रहा था वाह के पास जैसे पहुंचा तो नाम पता असात ने मुझसे विश्वाचा भागा मैने उसे पचास रुपया दिया और मैने बोला अपन जो पैसा रहरू किराया है उसे यह के मुझे वैसा 25 20 वापस कर हो इतरे में सुरोत्तमाड़ी रोक्न के मुझे गाली नबाँध देते हुवे लात घूंसों से मारा और जयन से merit ant - 6445 2 2ET IT' अतः की भान जी से निवेदन है कि प्राचीन 31-7-2026 90052221671
- प्रयागराज: Pond Ash तालाब से प्रदूषण, बंजर हो रही सैकड़ों एकड़ जमीन भाजपा नेता ने DM को सौंपा मांग पत्र प्रयागराज आज भाजपा नेता सुबोध सिंह अध्यक्ष और उनकी टीम ने जिलाधिकारी प्रयागराज को ज्ञापन देकर बारा-शंकरगढ़ क्षेत्र में Pond Ash तालाब के कारण हो रहे नुकसान की ओर ध्यान दिलाया और कहा कि कंपनी का Pond Ash आबादी और बाउंड्री से सटा हुआ है। जबकि नियमों से एक किलोमीटर दूर होना चाहिए। मानक के अनुसार तालाब न बनने के कारण सैकड़ों एकड़ जमीन बंजर हो रही है पानी जहरीला हो रहा है क्षेत्र में बीमारियां बढ़ रही हैं इनकी 4 प्रमुख मांगें है कि Pond Ash को तत्काल बाउंड्री से कम से कम 500 मीटर दूर किया जाए किसानों के खेत की तरफ गंदा पानी न छोड़ा जाए कंपनी चाहे तो अपनी बाउंड्री का निर्माण ठीक से करके अंदर का पानी गांव के तालाब में नाला बनाकर निकाल सकती है।गांव के तालाब में अभी तक प्रदूषण यंत्र सही से प्रयोग नहीं किया गया है।जिसे जल्द शुरू किया जाए और कंपनी लोगों का फ्री इलाज कराए क्योंकि इसके पहले दमा, TB व अन्य बीमारियों से कई किसानों की मृत्यु भी हो चुकी है। शिक्षा कंपनी के शिक्षण संस्थानों में गांव के किसानों के बच्चों से फीस ली जा रही है, जबकि फ्री शिक्षा देने का वादा किया गया था।रोजगार 10 साल से PPGCL कंपनी ने प्रभावित गांवों के किसानों के बच्चों को स्थाई नौकरी नहीं दी। केवल लेबर रेट पर काम करवाया जा रहा है। मांग है कि कम से कम वेतन 25000 रुपये हो और उन्हें स्थाई किया जाए। विकास कंपनी ने प्रभावित गांवों के विकास का वादा किया था, लेकिन आज भी गांवों में सड़कें नाले टूटे हैं और जल की समस्या है।प्रशासन SDM और CO कंपनी के अंदर ही ज्यादातर रहते हैं। इससे वो कंपनी के कर्मचारी की तरह काम करते हैं और आम जनता व किसानों की सुनवाई कम हो पाती है। मांग है कि उन्हें वहां से हटाया जाए। पत्र में कहा गया कि PPGCL कंपनी की तानाशाही पर तत्काल रोक लगाई जाए। कंपनी किसानों और मजदूरों के हित में होनी चाहिए न कि उनकी बर्बादी का कारण बने अब देखना है कि कितनी मांगे पूरी की जाती है1
- कांवड़ यात्रा के लिए डीसीपी गंगानगर ने घाटों व मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की प्रयागराज : श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारू और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज गंगानगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नज़र आया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील घाटों, कांवड़ मार्गों, चौराहों और प्रमुख मंदिरों का विस्तृत धरातलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डीसीपी गंगानगर ने कांवड़ यात्रियों के आवागमन के मुख्य मार्गों पर पड़ने वाले प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा, कांवड़ियों के विश्राम व आश्रय स्थलों, बैरिकेडिंग तथा पुलिस बल की तैनाती का गहराई से अवलोकन किया। इस दौरान एसीपी झूंसी कुंजलता एसीपी थरवई, थाना प्रभारी झूंसी महेश मिश्रा मौजूद रहे।1
- [01/08, 8:08 pm] Saima Shahida: प्रयागराज में शनिवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का गला रेता हुआ शव मिला प्रयागराज में शनिवार सुबह करीब 8 बजे रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का गला रेता हुआ शव मिला। करीब 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या की आशंका जताई जा रही है। गांव में मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।: मऊआइमा थाना क्षेत्र के नौवा का बाग कामामला1
- राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन का जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग एवं सामाजिक उत्थान का अनु प्रयागराज। लोक सेवक मंडल प्रयागराज द्वारा भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि माननीय प्रोफेसर हरीश प्रताप सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज ने कहा कि लोक सेवक मंडल के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय ने भारत के गरीबों, किसानों, अशिक्षित महिलाओं एवं वंचित वर्ग के उत्थान के उद्देश्य से लोक सेवक मंडल की स्थापना की। उन्होंने कहा कि राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी ने अपने त्याग, तपस्या एवं सत्कर्मों के बल पर लाला लाजपत राय के आदर्शों को आत्मसात करते हुए लोक सेवक मंडल के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। हिंदी को राजभाषा का सम्मान दिलाने के लिए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। विशिष्ट अतिथि राजीव शुक्ला अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज ने कहा कि राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के विकास, सामाजिक समरसता एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि टंडन जी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि प्रख्यात पत्रकार, लेखक, विचारक एवं कुशल प्रशासक भी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्म प्रकाश तिवारी सचिव, लोक सेवक मंडल प्रयागराज ने की। स्वागत भाषण शिव सेवक सिंह, वरिष्ठ सदस्य लोक सेवक मंडल स्थानीय सलाहकार समिति, प्रयागराज एवं वरिष्ठ पार्षद, नगर निगम प्रयागराज ने दिया। उपरोक्त जानकारी रविशंकर मिश्र मिडिया प्रभारी लोकसेवक मंडल ने दिया l ओम प्रकाश शुक्ला, निदेशक, गांधी एकेडमिक संस्थान ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया। आनंद घिल्डियाल, वरिष्ठ पार्षद ने आभार व्यक्त किया तथा अरविंद चोपड़ा, प्रभारी, लोक सेवक मंडल प्रयागराज ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में समाजसेविका अनुराधा एवं शिवांगी साहनी के निर्देशन में स्लम बस्तियों के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत राष्ट्रीय गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति से प्रभावित होकर मुख्य अतिथि ने बच्चों को मेडल एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शिक्षक श्रीनारायण यादव, समाजसेविका मधु, लवलेश सिंह, घनश्याम मास्टर, कर्मचारी नेता फूलचंद यादव, राकेश बनोधा, सगीर अहमद, दूधनाथ, शिखा गुप्ता, मनोज केशरवानी, संजय पाण्डेय, नीलू जायसवाल, बेदप्रकाश, डॉ यशवंत पाल, सुभाष चंद्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।3
- प्रयागराज में हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्वः झूसी पुल से वाराणसी तक बैरिकेडिंग; ड्रोन से निगरानी, रूट डायवर्जन प्रयागराज। भगवान शिव की आराधना का पवित्र श्रावण (सावन) माह की शुरुआत हो गई है। प्रयागराज में मंदिरों, शिवालयों में भीड़ उमड़ रही है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रयागराज में रूट डायवर्जन लागू हो गया है। पहले सोमवार से पहले शनिवार रात से प्रयागराज से वाराणसी तक एक लेन कावंड़ियों के लिए रिजर्व कर दी गई है। सावन माह की कांवड़ यात्रा के लिए अब 29 अगस्त तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था और रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर एक लेन पूरी तरह कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी और दूसरी लेन से सामान्य वाहन चलेंगे। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शास्त्री पुल (झूसी पुल) पर भारी वाहनों और रोडवेज बसों की एंट्री रोक दी गई। बड़े वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा। *ट्रैफिक प्लान- डायवर्जन* प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर झूसी से हनुमानगंज, हंडिया और बरौत तक बैरिकेडिंग की गई है। हाईवे की एक लेन पैदल यात्री और कावंड़ यात्रा के लिए सुरक्षित है, जबकि दूसरी लेन से सीमित और नियंत्रित ट्रैफिक चलेगा। बड़े वाहन पुल से नहीं गुजरेंगे। शास्त्री पुल पर रोडवेज बसों और भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया। रोडवेज बसों के लिए बाईपास दिया गया है। अब वाराणसी और जौनपुर की तरफ से आने वाली बसें हंडिया- सहसों- फाफामऊ के रास्ते प्रयागराज में प्रवेश करेंगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के भारी और कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक है। ऐसे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। चौराहों और तिराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की तैयारी है। *संगम नगरी प्रयागराज के त्रिवेणी से भर रहे गंगाजल* सावन माह में बड़ी संख्या में कांवड़िए त्रिवेणी संगम से गंगाजल भरकर मनकामेश्वर सहित शहर के विभिन्न शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने आते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और कांवड़ मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सहायता और सफाई व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। बाइट... डीपी नगर कुलदीप सिंह गुनावत1
- सेवा में श्री मान थाना अध्यक्ष महोदय थाना अध्यम सेत्री जनपद क महोदय जी निवेदन है कि प्रार्थी रामनाथ सरोज पुत्र प्यारेलाल जिवासी अहिराशयाना कोखराज जनपद का रहने बाला है। मैं प्रेम गाड में व्यार्पयत है। रोजाना भाभी तरह से आज दिनीक 31-7-2026 मेज से ठाकले सियो अधिस सिराथू ३० रहा था 'भाड़ी का UP70 K.T 3640 अवफा से बैठने कोखराज से वाहते में मनया मोड़ तो उपरोक्त चालष्क सैनीय रहा था वाह के पास जैसे पहुंचा तो नाम पता असात ने मुझसे विश्वाचा भागा मैने उसे पचास रुपया दिया और मैने बोला अपन जो पैसा रहरू किराया है उसे यह के मुझे वैसा 25 20 वापस कर हो इतरे में सुरोत्तमाड़ी रोक्न के मुझे गाली नबाँध देते हुवे लात घूंसों से मारा और जयन से merit ant - 6445 2 2ET IT' अतः की भान जी से निवेदन है कि प्राचीन 31-7-2026 90052221671
- राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी का उग्र प्रदर्शन: सनातन के अपमान पर सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका, सदस्यता रद्द करने की मांग राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी ने सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाते हुए सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान उनका पुतला दहन किया और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।प्रदर्शन के दौरान पंडित विमल तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार रावण ने सीता का हरण करने के लिए साधु का भेष धारण किया था और कालनेमी ने रूप बदला था, उसी प्रकार पप्पू यादव ने सनातन और लोकतंत्र के मंदिरों का अपमान करने के लिए कुकृत्य किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम की प्रतिमा को जमीन पर रगड़ने का काम किया गया है, जिसे सनातन समाज कभी सहन नहीं करेगा। उस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राष्ट्रपति से मांग की है कि ऐसे जनप्रतिनिधि की संसद में कोई आवश्यकता नहीं है, उनकी सदस्यता समाप्त कर उन्हें तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र कानूनी कदम नहीं उठाए गए, तो विरोध और अधिक तीव्र किया जाएगा।1