भारतीय युवा कांग्रेस के देशव्यापी "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत अमेठी में एक विशाल छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अमेठी युवा कांग्रेस द्वारा जिला अध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में गोकुलधाम, आरआरपीजी कॉलेज के बगल (186 विधानसभा) में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों ने शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक और बढ़ती बेरोज़गारी जैसे गंभीर मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि बार-बार होने वाले पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं से लाखों युवाओं की मेहनत और उनका भविष्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष परीक्षाएं कराना युवाओं का अधिकार है और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना सरकार एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है। परीक्षाओं के रद्द होने और लगातार हो रही गड़बड़ियों के कारण छात्र मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। ऐसे में "छात्रों की गूंज" अभियान के जरिए छात्रों की समस्याओं और मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से देश के सामने रखने की सख्त जरूरत है। इस कार्यक्रम में अमेठी लोकसभा प्रभारी अरबाज खान और अमेठी विधानसभा प्रभारी शहबाज़ खान की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष दुर्गेश प्रताप सिंह, रवि मौर्य, शिवम पांडे, आलोक सिंह, बृजेंद्र सिंह लोहा, शुभम तिवारी, अमन और अफजल सहित युवा कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

- दिल्ली के जंतर-मंतर पर कोकराज जनता पार्टी के चल रहे धरने में सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उन्हें भूख हड़ताल पर बैठे हुए आज 18 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य की अनदेखी करते हुए वे भारत के सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अनशन कर रहे हैं। इस कड़े संघर्ष के कारण उनका वजन भी 9 किलो घट चुका है। सोनम वांगचुक ने अपने गिरते स्वास्थ्य की चिंता किए बिना देश की जनता, युवाओं और छात्रों से एकजुट होकर जंतर-मंतर पर पहुंचने की बड़ी गुहार लगाई है। वे छात्रों के सुरक्षित भविष्य और न्याय के लिए अपने जीवन तक का बलिदान देने के लिए तैयार हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जनता और विशेष रूप से वे छात्र, जिनके लिए सोनम वांगचुक संघर्ष कर रहे हैं, उनके इस आह्वान पर जंतर-मंतर पर एकत्र होंगे या फिर सोनम वांगचुक एक क्रांतिकारी की तरह शहीद हो जाएंगे।1
- दिल्ली के पूर्व CM और AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि युवाओं, कॉकरोच मूवमेंट और सोनम वांगचुक की बात सुनी जानी चाहिए, नहीं तो तीन साल बाद सेंट्रल गवर्नमेंट का 2014 जैसा हश्र होगा। अरविंद केजरीवाल ने इसके साथ ही एक प्रपोज़ल देते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की है। उन्होंने पीएम को सजेस्ट किया है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को देश का यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर बना दिया जाना चाहिए।1
- जंतर-मंतर से समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने देश के नागरिकों को एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि यह सिर्फ छात्रों की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूरे देश के भविष्य की लड़ाई है। जब शिक्षा व्यवस्था की लापरवाही के कारण देश का युवा सड़क पर उतरने को मजबूर हो, तब किसी भी नागरिक के लिए चुप रहना विकल्प नहीं हो सकता। डिंपल यादव ने आगामी 20 जुलाई को होने वाले विशाल मार्च में हर नागरिक से अपनी भागीदारी निभाने की अपील की है और आगाह किया है कि अगर आज हम नहीं बोले, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमसे सवाल करेंगी।1
- जगत न्यूज़ 24 परिवार की तरफ से सभी लोगों को भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।1
- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पहुंचे हैं। वह वहां आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में शामिल हुए।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर सपा सांसद डिंपल यादव एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं। सोनम वांगचुक आज लगातार 19वें दिन से यहां भूख हड़ताल पर हैं, जिनसे मुलाकात करने के लिए सपा सांसद वहां पहुंचीं।1
- दिल्ली में एमसीडी वार्ड कमेटी चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ जाकर क्रॉस-वोटिंग करने वाले पार्षदों पर आम आदमी पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। वेस्ट ज़ोन में चेयरमैन चुनाव और सिटी एसपी ज़ोन में पार्टी लाइन के खिलाफ क्रॉस-वोटिंग करने वाले पार्षदों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आम आदमी पार्टी ने एक कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है कि जनादेश और पार्टी के साथ गद्दारी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी का मानना है कि चुनाव कोई एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरी पार्टी लड़ती है। इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होगा, उसके खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- गोरखपुर के गुरुकुल इनलाइटेंड पब्लिक स्कूल में भारतीय न्यूज एजेंसी (BNA) द्वारा साइबर अवेयरनेस और नारी सशक्तिकरण विषय पर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और वहां उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों व उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए साइबर कमांडो उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि साइबर ठगों से बचने का सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता और सतर्कता है। उन्होंने छात्रों को साइबर ठगी के नए तरीकों, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। वहीं, अधिवक्ता पूजा गुप्ता ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कानून महिलाओं को सुरक्षा और समान अधिकार देता है, लेकिन आवश्यकता उन्हें जानने और व्यावहारिक तौर पर अपनाने की है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, संवैधानिक व कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों सहित आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान भारतीय न्यूज एजेंसी के मुख्य ट्रस्टी ई. शक्ति शंकर, कोषाध्यक्ष वर्षा रावत, डायरेक्टर बलराम सिंह, विद्यालय के प्रिंसिपल एस. डी. शुक्ला और वाइस प्रिंसिपल श्रीमती सीमा विजेता ने अतिथियों का स्वागत किया। विशाल राय द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में पत्रकार जावेद खान, अमित भारती, अंशुल वर्मा, दबीर आलम, अहमद फ्रेजर, महेश सरन श्रीवास्तव, आबिद अली और विजय कुमार गुप्ता सहित स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एजेंसी ने भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।1
- दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघु बॉर्डर पर ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसे में ट्रैफिक पुलिस के कांस्टेबल की जान चली गई। उन्हें एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद आरोपी चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। हादसे की वजह से कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी चालक और उसके वाहन की पहचान करने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।1