logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही का दिखा नजारा, टला बड़ा हादसा, वीडियो हुआ वायरल पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही का दिखा नजारा, टला बड़ा हादसा, वीडियो हुआ वायरल बछरावा रायबरेली। कस्बे में स्थित लालगंज रोड निकट रेलवे क्रॉसिंग के पास का एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही का नजारा पूर्ण रूप से देखा जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले उक्त मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट मार्ग के बीचों बीच एक भारी गड्ढा बन गया। जिसमें लगातार हो रही भारी बारिश का पानी भर गया। बारिश का पानी भरने की वजह से उक्त गड्ढे में सवारियों से भरा एक ई रिक्शा पलट गया, जिसमें कई सवारियां घायल हो गई। जिसका वीडियो मौके पर मौजूद किसी स्थानीय नागरिक के द्वारा कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के पश्चात क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोकनिर्माण विभाग की अनदेखी व लापरवाही को कोसते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल उक्त हादसे में किसी के गंभीर होने की कोई सूचना नहीं है।

3 hrs ago
user_ऋषि कुमार मिश्रा
ऋषि कुमार मिश्रा
Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही का दिखा नजारा, टला बड़ा हादसा, वीडियो हुआ वायरल पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही का दिखा नजारा, टला बड़ा हादसा, वीडियो हुआ वायरल बछरावा रायबरेली। कस्बे में स्थित लालगंज रोड निकट रेलवे क्रॉसिंग के पास का एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही का नजारा पूर्ण रूप से

fd894023-c190-41a0-ba36-75c70231c144

देखा जा सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले उक्त मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट मार्ग के बीचों बीच एक भारी गड्ढा बन गया। जिसमें लगातार हो रही भारी बारिश का पानी भर गया। बारिश का पानी भरने की वजह से उक्त गड्ढे में सवारियों से भरा एक ई रिक्शा पलट गया, जिसमें कई सवारियां घायल हो गई। जिसका

bbae251d-9ae8-402f-b8e0-a346525d2700

वीडियो मौके पर मौजूद किसी स्थानीय नागरिक के द्वारा कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के पश्चात क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोकनिर्माण विभाग की अनदेखी व लापरवाही को कोसते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल उक्त हादसे में किसी के गंभीर होने की कोई सूचना नहीं है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 1155 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में 1155 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में बछरावां रायबरेली। बीते रविवार की देर शाम जारी पुलिस प्रेस नोट के अनुसार पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ/ द्रव्यों की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 16 अगस्त 2026 को थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त विजय सिंह उर्फ अन्ना पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम सेहगो पश्चिम थाना बछरावां जनपद रायबरेली को 1155 ग्राम अवैध गांजा के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाना बछरावां पर मुकदमा अपराध संख्या 293/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त के पास से एक अदद मोटरसाइकिल संख्या यूपी 33 बीआर 1460 सीज अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट भी बरामद की गई है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक नितिन कुमार, आरक्षी आशीष कुमार आरक्षी एजाज अहमद की महती भूमिका रही।
    2
    1155 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में 
1155 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में 
बछरावां रायबरेली। बीते रविवार की देर शाम जारी पुलिस प्रेस नोट के अनुसार पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ/ द्रव्यों की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 16 अगस्त 2026 को थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त विजय सिंह उर्फ अन्ना पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम सेहगो पश्चिम थाना बछरावां जनपद रायबरेली को 1155 ग्राम अवैध गांजा के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाना बछरावां पर मुकदमा अपराध संख्या 293/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त के पास से एक अदद मोटरसाइकिल संख्या यूपी 33 बीआर 1460 सीज अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट भी बरामद की गई है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक नितिन कुमार, आरक्षी आशीष कुमार आरक्षी एजाज अहमद की महती भूमिका रही।
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • उत्तर प्रदेश जिला रायबरेली तहसील सलवन में ब्लॉक पर सभागार में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का आयोजन ब्लॉक सभा कार्य में रखा गया जहां पर समस्त पत्रकार जिला रायबरेली सम्मिलित हुए हमारे संरक्षक श्री संदीपश्रीवास्तव जी का है और रायबरेली पत्रकार परिषद के अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी के मार्गदर्शन में समस्त पत्रकारों का स्वागत समारोह हुआ सलवन‌से रिपोर्टर शिव कुमारी
    1
    उत्तर प्रदेश जिला रायबरेली तहसील सलवन में ब्लॉक पर सभागार में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का आयोजन ब्लॉक सभा कार्य में रखा गया जहां पर समस्त पत्रकार जिला रायबरेली सम्मिलित हुए हमारे संरक्षक श्री संदीपश्रीवास्तव जी का है और रायबरेली पत्रकार परिषद के अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी के मार्गदर्शन में समस्त पत्रकारों का स्वागत समारोह हुआ सलवन‌से रिपोर्टर शिव कुमारी
    user_शिव कुमारी
    शिव कुमारी
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • प्रतापगढ़ हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा नेता डॉ. शशिकांत शर्मा हाउस अरेस्ट, गरमाई राजनीति रायबरेली l उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुए सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड को लेकर प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और घटना की रिपोर्ट तैयार करने जा रहे पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा (विश्वकर्मा) को पुलिस ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर लिया है। प्रतापगढ़ के थाना लीलापुर क्षेत्र के मानापुर गांव में दबंगों ने सौरभ विश्वकर्मा की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया है। आज 17 अगस्त को सपा का एक 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रतापगढ़ पहुंचने वाला था। इस दल में सांसद, विधायक और पूर्व मंत्री शामिल हैं, जिन्हें घटनास्थल का दौरा कर अपनी रिपोर्ट पार्टी कार्यालय में देनी थी। दौरे से ठीक पहले डॉ. शशिकांत शर्मा के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया गया। समाजवादी पार्टी ने इस कार्रवाई को 'लोकतंत्र की हत्या' करार दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज दबा रही है और पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं दे रही है।
    3
    प्रतापगढ़ हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा नेता डॉ. शशिकांत शर्मा हाउस अरेस्ट, गरमाई राजनीति
रायबरेली l उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुए सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड को लेकर प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और घटना की रिपोर्ट तैयार करने जा रहे पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा (विश्वकर्मा) को पुलिस ने उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर लिया है।
प्रतापगढ़ के थाना लीलापुर क्षेत्र के मानापुर गांव में दबंगों ने सौरभ विश्वकर्मा की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया है। आज 17 अगस्त को सपा का एक 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रतापगढ़ पहुंचने वाला था। इस दल में सांसद, विधायक और पूर्व मंत्री शामिल हैं, जिन्हें घटनास्थल का दौरा कर अपनी रिपोर्ट पार्टी कार्यालय में देनी थी।
दौरे से ठीक पहले डॉ. शशिकांत शर्मा के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया गया। समाजवादी पार्टी ने इस कार्रवाई को 'लोकतंत्र की हत्या' करार दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज दबा रही है और पीड़ित परिवार से मिलने तक नहीं दे रही है।
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • रायबरेली जिले में सोशल मीडिया पर युवकों का तलवार लहराते हुए रील बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना डीह थाना क्षेत्र के लोधवारी गांव की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रायबरेली जिले में सोशल मीडिया पर युवकों का तलवार लहराते हुए रील बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना डीह थाना क्षेत्र के लोधवारी गांव की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में युवक वीरा पासी की मूर्ति स्थल पर खुलेआम तलवार का प्रदर्शन करते हुए दिख रहा है। उसके हाथ में एक जातिगत बोर्ड भी है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'तलवार पासियों की' गाना बज रहा है, जिसके साथ युवक आक्रामक मुद्रा में तलवार लहरा रहा है। एक ऐतिहासिक और सम्मानित स्थल पर हथियार का इस तरह सार्वजनिक प्रदर्शन स्थानीय लोगों के बीच चिंता का विषय बन गया है। इसे नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है। जब इस संबंध में डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया है।
    1
    रायबरेली जिले में सोशल मीडिया पर युवकों का तलवार लहराते हुए रील बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना डीह थाना क्षेत्र के लोधवारी गांव की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायबरेली जिले में सोशल मीडिया पर युवकों का तलवार लहराते हुए रील बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना डीह थाना क्षेत्र के लोधवारी गांव की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो में युवक वीरा पासी की मूर्ति स्थल पर खुलेआम तलवार का प्रदर्शन करते हुए दिख रहा है। उसके हाथ में एक जातिगत बोर्ड भी है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'तलवार पासियों की' गाना बज रहा है, जिसके साथ युवक आक्रामक मुद्रा में तलवार लहरा रहा है।
एक ऐतिहासिक और सम्मानित स्थल पर हथियार का इस तरह सार्वजनिक प्रदर्शन स्थानीय लोगों के बीच चिंता का विषय बन गया है। इसे नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।
जब इस संबंध में डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया है।
    user_C. K. OJHA
    C. K. OJHA
    Media company सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रायबरेली: युवाओं में नहीं रुक रहा रीलबाजी का ट्रेंड हाथ मे तलवार लेकर बनाई गई रील रायबरेली: युवाओं में नहीं रुक रहा रीलबाजी का ट्रेंड हाथ मे तलवार लेकर बनाई गई रील वीरा पासी की मूर्ति स्थल पर तलवार का प्रदर्शन करते दिखा युवक गाने में तलवार के साथ प्रदर्शन का वीडियो हुआ वायरल डीह थाना क्षेत्र के लोधवारी का बताया जा रहा वायरल वीडियो
    1
    रायबरेली: युवाओं में नहीं रुक रहा रीलबाजी का ट्रेंड हाथ मे तलवार लेकर बनाई गई रील
रायबरेली: युवाओं में नहीं रुक रहा रीलबाजी का ट्रेंड हाथ मे तलवार लेकर बनाई गई रील वीरा पासी की मूर्ति स्थल पर तलवार का प्रदर्शन करते दिखा युवक गाने में तलवार के साथ प्रदर्शन का वीडियो हुआ वायरल डीह थाना क्षेत्र के लोधवारी का बताया जा रहा वायरल वीडियो
    user_मीडिया प्रभारी पत्रकार सौरभ बा
    मीडिया प्रभारी पत्रकार सौरभ बा
    Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • दिनाँक 17 अगस्त 2026, दिन-सोमवार ग्राम मिहीखेड़ा पोस्ट कसरावाँ, बछरावाँ से गंगासो से जल भर कर भँवरेश्वर मन्दिर तक काँवड यात्रा प्रथम डाक कांवड़ यात्रा और पवित्र सावन मास के इस पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। पासी समाज की ओर से दी गई इस सुंदर शुभकामना व आस्था के संदेश के लिए आपका धन्यवाद। हर हर महादेव!
    1
    दिनाँक 17 अगस्त 2026, दिन-सोमवार

ग्राम मिहीखेड़ा पोस्ट कसरावाँ, बछरावाँ से गंगासो से जल भर कर भँवरेश्वर मन्दिर तक काँवड यात्रा
प्रथम डाक कांवड़ यात्रा और पवित्र सावन मास के इस पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। पासी समाज की ओर से दी गई इस सुंदर शुभकामना व आस्था के संदेश के लिए आपका धन्यवाद। हर हर महादेव!
    user_राहुल पत्रकार
    राहुल पत्रकार
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • इलाज में लापरवाही का आरोप,ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत,परिजनों का हंगामा
    1
    इलाज में लापरवाही का आरोप,ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत,परिजनों का हंगामा
    user_महुआ न्यूज़ लखनऊ
    महुआ न्यूज़ लखनऊ
    Media house सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आस्तिक बाबा मंदिर में आस्था का जन सैलाब, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक आस्तिक बाबा मंदिर में आस्था का जन सैलाब, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक हरचंदपुर रायबरेली। नाग पंचमी के अवसर पर जनपद का विशाल मेला आस्तिक बाबा मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड पड़ा। सोमवार की भोर 3 बजे से दोपहर 12:00 तक लाखों की संख्या में मंदिर पर जन सैलाब देखने को मिला। नाग पंचमी व श्रावण मास का सोमवार होने के चलते हरचंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालूपुर गांव के पास स्थिति आस्तिक बाबा का मंदिर स्थापित है। जहां प्रतिवर्ष नाग पंचमी के दिन इस प्रांगण में लाखों भक्त जलाभिषेक करते हैं। सुबह 3:00 बजे से ही लंबी लाइन व कतारे देखी गई, पुलिस प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं के लिए चुस्त व दुरुस्त व्यवस्थाएं की है। सई नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक आस्तिक बाबा मंदिर में श्रावण मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई लोगों की मान्यता है, कि सर्प वंश की रक्षा करने वाले ऋषि आस्तिक के इस पावन धाम में नाग पंचमी और सावन के महीने में खंभिया चढ़ाने व जलाभिषेक की अनोखी परंपरा है। जिसके लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए जनपद के पुलिस के विभिन्न अधिकारी व कई थानों की पुलिस फोर्स तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम और मेला कमेटी की सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है।
    4
    आस्तिक बाबा मंदिर में आस्था का जन सैलाब, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
आस्तिक बाबा मंदिर में आस्था का जन सैलाब, लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
हरचंदपुर रायबरेली। नाग पंचमी के अवसर पर जनपद का विशाल मेला आस्तिक बाबा मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड पड़ा। सोमवार की भोर 3 बजे से दोपहर 12:00 तक लाखों की संख्या में मंदिर पर जन सैलाब देखने को मिला। नाग पंचमी व श्रावण मास का सोमवार होने के चलते हरचंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालूपुर गांव के पास स्थिति आस्तिक बाबा का मंदिर स्थापित है। जहां प्रतिवर्ष नाग पंचमी के दिन इस प्रांगण में लाखों भक्त जलाभिषेक करते हैं। सुबह 3:00 बजे से ही लंबी लाइन व कतारे देखी गई, पुलिस प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं के लिए चुस्त व दुरुस्त व्यवस्थाएं की है।
सई नदी के तट पर स्थित ऐतिहासिक आस्तिक बाबा मंदिर में श्रावण मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई लोगों की मान्यता है, कि सर्प वंश की रक्षा करने वाले ऋषि आस्तिक के इस पावन धाम में नाग पंचमी और सावन के महीने में खंभिया चढ़ाने व जलाभिषेक की अनोखी परंपरा है। जिसके लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए जनपद के पुलिस के विभिन्न अधिकारी व कई थानों की पुलिस फोर्स तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम और मेला कमेटी की सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है।
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.