logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चकरभाठा बस्ती में शोक की लहर: प्रसिद्ध रामायनिक श्री किशोर कुमार पांडेय का आकस्म चकरभाठा बस्ती में शोक की लहर: प्रसिद्ध रामायनिक श्री किशोर कुमार पांडेय का आकस्मिक निधन शोक शभा मे सामिल हुवे कई कांग्रेसी नेता आज शनिवार की रात 9.30 बजे शुभम पांडे से मिली जानकारी अनुसार चकरभाठा बस्ती में आज शनिवार दिनांक 20 मार्च 2026 को क्षेत्र के प्रसिद्ध रामायनिक किशोर कुमार पांडेय का आकस्मिक निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और लोगों के बीच गहरा दुःख व्याप्त है। स्वर्गीय पांडेय जी अपनी मधुर एवं सुरीली आवाज के लिए जाने जाते थे। वे भजन एवं रामायण पाठ के माध्यम से लोगों के हृदय को भावविभोर कर देते थे और धार्मिक आयोजनों में उनकी विशेष पहचान थी। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों के प्रिय थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए आज कई गणमान्य लोग उनके निवास पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कृषि मंडी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला जी, ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय पांडेय जी श्री कन्हैया पांडेय जी चकरभाठा बस्ती के सरपंच मनोज पांडेय जी , नरेंद्र पांडेय जी एवं राजेंद्र पांडेय जी के चाचा तथा शुभम पांडेय जी के पिता थे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी सदैव महसूस की जाएगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

1 day ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
1 day ago

चकरभाठा बस्ती में शोक की लहर: प्रसिद्ध रामायनिक श्री किशोर कुमार पांडेय का आकस्म चकरभाठा बस्ती में शोक की लहर: प्रसिद्ध रामायनिक श्री किशोर कुमार पांडेय का आकस्मिक निधन शोक शभा मे सामिल हुवे कई कांग्रेसी नेता आज शनिवार की रात 9.30 बजे शुभम पांडे से मिली जानकारी अनुसार चकरभाठा बस्ती में आज शनिवार दिनांक 20 मार्च 2026 को क्षेत्र के प्रसिद्ध रामायनिक किशोर कुमार पांडेय का आकस्मिक निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और लोगों के बीच गहरा दुःख व्याप्त है। स्वर्गीय पांडेय जी अपनी मधुर एवं सुरीली आवाज के लिए जाने जाते थे। वे भजन एवं रामायण पाठ के माध्यम से लोगों के हृदय को भावविभोर कर देते थे और धार्मिक आयोजनों में उनकी विशेष पहचान थी। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों के प्रिय थे। उनके अंतिम दर्शन के लिए आज कई गणमान्य लोग उनके निवास पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कृषि मंडी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला जी, ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय पांडेय जी श्री कन्हैया पांडेय जी चकरभाठा बस्ती के सरपंच मनोज पांडेय जी , नरेंद्र पांडेय जी एवं राजेंद्र पांडेय जी के चाचा तथा शुभम पांडेय जी के पिता थे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी सदैव महसूस की जाएगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • मदकू द्वीप में पुरुषोत्तम मास के भव्य अनुष्ठान की तैयारियां प्रारंभ, पत्रिका समर्पण कार्यक्रम सम्पन्न रविवार की रात 8:30 पर सेवा समिति मदकु दीप द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार पवित्र तपोभूमि श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में आगामी पुरुषोत्तम मास के अवसर पर एक माह तक चलने वाले भव्य धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां विधिवत रूप से प्रारंभ हो गई हैं। विक्रम संवत 2083 (2026) के अंतर्गत ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा (17 मई) से ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या (15 जून) तक यहां विविध आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवधि में विष्णुसहस्त्रनाम अनुष्ठान, यज्ञ, रुद्राभिषेक, सहस्त्रार्चन एवं 108 श्रीमद्भागवत पाठ जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे, जिनमें दूर-दूर से श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनने लगा है। इसी क्रम में रविवार को श्री अष्टभुजी गणेश मंदिर मदकू द्वीप में यज्ञ अनुष्ठान की पत्रिका समर्पण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विधिवत पूजन-अर्चन कर अनुष्ठान की सफलता एवं निर्विघ्न संपन्नता के लिए मंगलकामनाएं की गईं। इस अवसर पर संत रामरूप दास महात्यागी सहित श्री राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति एवं श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से भगवान से प्रार्थना की कि यह महाअनुष्ठान क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश लेकर आए। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा, कथा एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे न केवल आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होगा बल्कि क्षेत्र की धार्मिक पहचान भी और सुदृढ़ होगी। स्थानीय श्रद्धालुओं में इस महाआयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    मदकू द्वीप में पुरुषोत्तम मास के भव्य अनुष्ठान की तैयारियां प्रारंभ, पत्रिका समर्पण कार्यक्रम सम्पन्न
रविवार की रात 8:30 पर सेवा समिति मदकु दीप द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार
पवित्र तपोभूमि श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में आगामी पुरुषोत्तम मास के अवसर पर एक माह तक चलने वाले भव्य धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां विधिवत रूप से प्रारंभ हो गई हैं। विक्रम संवत 2083 (2026) के अंतर्गत ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा (17 मई) से ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या (15 जून) तक यहां विविध आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस पावन अवधि में विष्णुसहस्त्रनाम अनुष्ठान, यज्ञ, रुद्राभिषेक, सहस्त्रार्चन एवं 108 श्रीमद्भागवत पाठ जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे, जिनमें दूर-दूर से श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बनने लगा है।
इसी क्रम में रविवार को श्री अष्टभुजी गणेश मंदिर मदकू द्वीप में यज्ञ अनुष्ठान की पत्रिका समर्पण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विधिवत पूजन-अर्चन कर अनुष्ठान की सफलता एवं निर्विघ्न संपन्नता के लिए मंगलकामनाएं की गईं।
इस अवसर पर संत रामरूप दास महात्यागी सहित श्री राधाकृष्ण मंदिर सेवा समिति एवं श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से भगवान से प्रार्थना की कि यह महाअनुष्ठान क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश लेकर आए।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा, कथा एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे न केवल आध्यात्मिक चेतना का विस्तार होगा बल्कि क्षेत्र की धार्मिक पहचान भी और सुदृढ़ होगी।
स्थानीय श्रद्धालुओं में इस महाआयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है और इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • 1.36 करोड़ से अधिक राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित, हितग्राहियों को मिला सीधा लाभ**
    1
    1.36 करोड़ से अधिक राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित, हितग्राहियों को मिला सीधा लाभ**
    user_जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • 💐💐🇮🇳🙏🏻महान क्रांतिकारी व अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को शहीद दिवस पर कोटि-कोटि नमन।💐💐💐🙏🏻🙏🏻🙏🏻 23 MARCH 2026
    1
    💐💐🇮🇳🙏🏻महान क्रांतिकारी व अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को शहीद दिवस पर कोटि-कोटि नमन।💐💐💐🙏🏻🙏🏻🙏🏻
23 MARCH 2026
    user_Mr. RAMAKANT GANDHARV
    Mr. RAMAKANT GANDHARV
    Education Department Bilaspur, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
  • last Stage कैंसर का इलाज
    1
    last Stage कैंसर का इलाज
    user_Reporter Ravinder
    Reporter Ravinder
    Business management consultant Bhatapara, Baloda Bazar•
    16 hrs ago
  • चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी कारण दुर्ग–नागपुर हाईवे पर रोज़ाना शाम के समय 20 से 25 किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के चलते हाईवे का एक हिस्सा बंद करना पड़ रहा है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
    1
    चैत्र नवरात्रि के अवसर पर डोंगरगढ़ में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी कारण दुर्ग–नागपुर हाईवे पर रोज़ाना शाम के समय 20 से 25 किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है। पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के चलते हाईवे का एक हिस्सा बंद करना पड़ रहा है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    16 hrs ago
  • गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सबका स्वागत है अभिनंदन है अभी नही तो कभी नही
    1
    गौ सम्मान आव्हान अभियान मे आप सबका स्वागत है अभिनंदन है अभी नही तो कभी नही
    user_Navin Gauraha
    Navin Gauraha
    Animal Protection Organisation बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • *“मासूम पर बेरहमी” : अंबुजा संयंत्र में कथित पिटाई से भड़का जनाक्रोश, मानवता पर उठे सवाल* *संपादक वंदे भारत बलौदाबाजार 8839398932* बलौदा बाजार। जिले के अंबुजा सीमेंट संयंत्र से जुड़ा एक अत्यंत शर्मनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि महज 8 से 10 वर्ष के एक मासूम बच्चे को आम तोड़ते हुए देखने पर संयंत्र के सुरक्षा गार्डों द्वारा बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि बच्चा मासूमियत में पेड़ से आम तोड़ रहा था, तभी अंबुजा संयंत्र के सुरक्षा गार्डों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद जो हुआ, उसने मानवता को शर्मसार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षा कर्मियों ने बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे बुरी तरह पीटा। मासूम की चीखें और डर से भरी आंखें इस घटना की भयावहता को बयां कर रही हैं। इस घटना के सामने आते ही स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि गलती चाहे जो भी हो, लेकिन एक छोटे बच्चे के साथ इस तरह की क्रूरता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती। “क्या आम तोड़ना इतनी बड़ी सजा का हकदार था?” — यह सवाल अब हर किसी की जुबान पर है। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में आम नागरिक कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने दोषी सुरक्षा गार्डों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन और उग्र हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने इसे न केवल एक बच्चे के साथ अत्याचार बताया, बल्कि पूरे समाज की संवेदनशीलता पर चोट करार दिया। उनका कहना है कि उद्योगों को जहां रोजगार और विकास का प्रतीक माना जाता है, वहीं ऐसी घटनाएं उनके दायित्व और मानवीय मूल्यों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 👉 यह घटना केवल एक मासूम की पिटाई का मामला नहीं, बल्कि यह समाज के उस चेहरे को उजागर करती है जहां संवेदनाएं कहीं पीछे छूटती नजर आती हैं। अब देखना यह होगा कि क्या इस मासूम को न्याय मिल पाता है या यह मामला भी समय के साथ ठंडे बस्ते में चला जाएगा। https://vandebharatlivetvnews.com/?p=653283
    2
    *“मासूम पर बेरहमी” : अंबुजा संयंत्र में कथित पिटाई से भड़का जनाक्रोश, मानवता पर उठे सवाल*
*संपादक वंदे भारत बलौदाबाजार 8839398932*
बलौदा बाजार। जिले के अंबुजा सीमेंट संयंत्र से जुड़ा एक अत्यंत शर्मनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि महज 8 से 10 वर्ष के एक मासूम बच्चे को आम तोड़ते हुए देखने पर संयंत्र के सुरक्षा गार्डों द्वारा बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि बच्चा मासूमियत में पेड़ से आम तोड़ रहा था, तभी अंबुजा संयंत्र के सुरक्षा गार्डों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद जो हुआ, उसने मानवता को शर्मसार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षा कर्मियों ने बच्चे के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे बुरी तरह पीटा। मासूम की चीखें और डर से भरी आंखें इस घटना की भयावहता को बयां कर रही हैं।
इस घटना के सामने आते ही स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। लोगों का कहना है कि गलती चाहे जो भी हो, लेकिन एक छोटे बच्चे के साथ इस तरह की क्रूरता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकती। “क्या आम तोड़ना इतनी बड़ी सजा का हकदार था?” — यह सवाल अब हर किसी की जुबान पर है।
घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में आम नागरिक कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने दोषी सुरक्षा गार्डों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन और उग्र हो सकता है।
स्थानीय नागरिकों ने इसे न केवल एक बच्चे के साथ अत्याचार बताया, बल्कि पूरे समाज की संवेदनशीलता पर चोट करार दिया। उनका कहना है कि उद्योगों को जहां रोजगार और विकास का प्रतीक माना जाता है, वहीं ऐसी घटनाएं उनके दायित्व और मानवीय मूल्यों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। प्रशासन ने भी आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
👉 यह घटना केवल एक मासूम की पिटाई का मामला नहीं, बल्कि यह समाज के उस चेहरे को उजागर करती है जहां संवेदनाएं कहीं पीछे छूटती नजर आती हैं। अब देखना यह होगा कि क्या इस मासूम को न्याय मिल पाता है या यह मामला भी समय के साथ ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
https://vandebharatlivetvnews.com/?p=653283
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    Journalist Baloda Bazar, Chhattisgarh•
    14 hrs ago
  • पुलिस बीट प्रणाली हो रही कारगर अवैध हथियार के साथ हिर्री पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार आज रविवार के शाम 6:00 बजे के करीब हिर्री पुलिस द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के कब्जे से लोहे की अवैध हथियार (भुजाली) जप्त की गई है आरोपी - पोखराजपुरी गोस्वामी पिता उमेद्र पुरी उम्र 53 साल साकिन छोटामेडपार थाना हिरीं जिला बिलासपुर छ.ग. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज रविवार की दोपहर 2.05 मिनट पर हिर्री पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियार लेकर धौराभाठा छोटा मेडपार मार्ग की ओर जा रहा है कि मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार (भुजाली) के साथ पकडा गया हथियार रखने के संबध मे कोई वैध दस्तावेज नही होने के कारण आरोपी का यह कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया जिसे जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है
    1
    पुलिस बीट प्रणाली हो रही कारगर अवैध हथियार के साथ हिर्री पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
आज रविवार के शाम 6:00 बजे के करीब हिर्री पुलिस द्वारा जारी किये गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार
आरोपी के कब्जे से लोहे की अवैध हथियार (भुजाली) जप्त
की गई है 
आरोपी - पोखराजपुरी गोस्वामी पिता उमेद्र पुरी उम्र 53 साल साकिन छोटामेडपार थाना हिरीं जिला बिलासपुर छ.ग.
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज रविवार की दोपहर 2.05 मिनट पर हिर्री पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अवैध रूप से हथियार लेकर धौराभाठा छोटा मेडपार मार्ग की ओर जा रहा है कि मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार (भुजाली) के साथ पकडा गया हथियार रखने के संबध मे कोई वैध दस्तावेज नही होने के कारण आरोपी का यह कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया जिसे जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.