logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान में किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए 'ग्राम रथ अभियान' शुरू किया गया है। इस अभियान में एलईडी वैन और लोक कलाकार गांवों में जाकर प्रेरक फिल्में दिखाकर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर जागरूकता फैला रहे हैं। इसका लक्ष्य पात्र लोगों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना है।

6 hrs ago
user_Praveen singh od
Praveen singh od
Actor पाली, पाली, राजस्थान•
6 hrs ago
1da95f3f-c14f-4210-8b07-37e403e736f0

राजस्थान में किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए 'ग्राम रथ अभियान' शुरू किया गया है। इस अभियान में एलईडी वैन और लोक कलाकार गांवों में जाकर प्रेरक फिल्में दिखाकर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर जागरूकता फैला रहे हैं। इसका लक्ष्य पात्र लोगों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसी योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान के पाली में 108 एंबुलेंस में एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जोधपुर रेफर करते समय रास्ते में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण ऐसा हुआ। इस लापरवाही के खिलाफ मृतक के परिजन और समाजबंधु अस्पताल में जमा हुए।
    1
    राजस्थान के पाली में 108 एंबुलेंस में एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जोधपुर रेफर करते समय रास्ते में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण ऐसा हुआ। इस लापरवाही के खिलाफ मृतक के परिजन और समाजबंधु अस्पताल में जमा हुए।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Voice of people पाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • नाडोल में सियाराम गेस्ट हाउस एवं स्विमिंग पूल का आनंद लेते युवक युवतियों व बच्चों का मनमोहक प्रस्तुति यहां पर नाडोल के आस पास ऐसा मनमोहक स्थल कहीं नहीं है यहां आसपास के पर्यटन स्थल में एक है यहां पर शादियों समारोह भी आयोजित किए जाते हैं भारत से अलग-अलग राष्ट्रो के नाम पर कमरों का नाम संस्करण किया गया है यहां पर एक सुरक्षित स्थान है बच्चों के लिये मनोरंजन झुले विश्राम गृह भी बने हुए है
    4
    नाडोल में सियाराम गेस्ट हाउस एवं स्विमिंग पूल का आनंद लेते युवक युवतियों व बच्चों का मनमोहक प्रस्तुति यहां पर नाडोल के आस पास ऐसा मनमोहक स्थल कहीं नहीं है यहां आसपास के पर्यटन स्थल में एक है यहां पर शादियों समारोह भी आयोजित किए जाते हैं भारत से अलग-अलग राष्ट्रो के नाम पर कमरों का नाम संस्करण किया गया है यहां पर एक सुरक्षित स्थान है बच्चों के लिये मनोरंजन झुले विश्राम गृह भी बने हुए है
    user_Umed Joya
    Umed Joya
    Voice of people रानी, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की बड़ी कार्रवाई - 100 किलो प्लास्टिक कैरी बैग सहित डिस्पोजल आइटम किए जब्त जोधपुर, 09 मई। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटे नगरनिगम ने शनिवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक बड़ी कारवाही करते हुए करीब 100 किलो प्लास्टिक कैरी बैग सहित काफी डिस्पोजल आइटम जब्त किए हैं। वहीं सरदारपुरा क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया। आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पाल रोड क्षेत्र में कार्रवाई की गई। निगम टीम को वहां से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा में रखे कार्टूनों पर संदेह हुआ। पॉलिथीन कैरी बैग रोकथाम प्रभारी पंकज पंडित की टीम ने जब ऑटो की जांच की तो उनमें काफी मात्रा में प्लास्टिक के डिस्पोजल ग्लास पाए गए। प्रत्येक कार्टून में लगभग 2000 से 2500 डिस्पोजल ग्लास मौजूद थे। कुल पांच कार्टून जब्त किए गए साथ ही करीब 100 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक केरी बैग भी बरामद किए गए। आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3400 रुपये का जुर्माना वसूला गया साथ ही भविष्य में प्लास्टिक सामग्री का उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। वही पॉलीथिन कैरी बैग रोकथाम प्रभारी अनिल सियोता की टीम ने सरदारपुरा क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें व्यापारियों एवं आमजन से प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े की थैलियों का उपयोग करने की अपील की गई। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने का संदेश दिया गया। आयुक्त जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग बंद करें ताकि हम अपने शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त शहर बना सके ।
    4
    प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की बड़ी कार्रवाई 
- 100 किलो प्लास्टिक कैरी बैग सहित डिस्पोजल आइटम किए जब्त
जोधपुर, 09 मई। 
स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों में जुटे नगरनिगम ने शनिवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक बड़ी कारवाही करते हुए करीब 100 किलो प्लास्टिक कैरी बैग सहित काफी डिस्पोजल आइटम जब्त किए हैं। वहीं सरदारपुरा क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया। 
आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि नगर निगम की ओर से शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पाल रोड क्षेत्र में कार्रवाई की गई। निगम टीम को वहां से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा में रखे कार्टूनों पर संदेह हुआ। पॉलिथीन कैरी बैग रोकथाम प्रभारी पंकज पंडित की टीम ने जब ऑटो की जांच की तो उनमें काफी मात्रा में प्लास्टिक के डिस्पोजल ग्लास पाए गए। प्रत्येक कार्टून में लगभग 2000 से 2500 डिस्पोजल ग्लास मौजूद थे। कुल पांच कार्टून जब्त किए गए साथ ही करीब 100 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक केरी बैग भी बरामद किए गए। आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3400 रुपये का जुर्माना वसूला गया साथ ही भविष्य में प्लास्टिक सामग्री का उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। वही पॉलीथिन कैरी बैग रोकथाम प्रभारी अनिल सियोता की टीम ने सरदारपुरा क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें व्यापारियों एवं आमजन से प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े की थैलियों का उपयोग करने की अपील की गई। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने का संदेश दिया गया। आयुक्त जैन ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग बंद करें ताकि हम अपने शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त शहर बना सके ।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    42 min ago
  • Post by RAWALGIRI
    1
    Post by RAWALGIRI
    user_RAWALGIRI
    RAWALGIRI
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजस्थान के जोधपुर में डोडा पोस्त तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 69 किलो से अधिक डोडा पोस्त और पिस्टल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी पहले भी मादक पदार्थ और हथियार तस्करी में शामिल रहे हैं।
    2
    राजस्थान के जोधपुर में डोडा पोस्त तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 69 किलो से अधिक डोडा पोस्त और पिस्टल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी पहले भी मादक पदार्थ और हथियार तस्करी में शामिल रहे हैं।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Voice of people पाली, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • ऽ डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की अवैध डोडा पोस्त तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, डोडा पोस्त से भरी बेलेनो कार को किया जब्त। ऽ ⁠⁠⁠डोडा तस्कर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए की पुलिस पर की फायरिंग, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई फायरिंग कर तस्कर को दबोचा। ऽ बेलेनो कार से 69 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व एक लोडेड पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस बरामद। ऽ ⁠बेलेनो कार चालक बंशीलाल बिश्नोई निवासी जालेली चम्पावता थाना डांगियावास व मांगीलाल बिश्नोई निवासी ओलवी थाना कापरड़ा को किया गिरफ्तार। जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पी.डी. नित्या ने बताया कि डीएसटी जोधपुर ग्रामीण द्वारा पुलिस थाना बोरून्दा के सरहद गढसूरिया में मेड़ता-जोधपुर राज्य मार्ग-21 पर पुलिस थाना बोरून्दा के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुवे एक बेेलेनो कार से कुल 69.800 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त व एक पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस बरामद कर 02 मुलजिमों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। कार्यवाही पुलिस विवरण - जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय व श्री सत्येन्द्रसिंह, महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, जोधपुर के निर्देषानुसार अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री भोपालसिंह लखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेत्त्व में डीएसटी को अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। जिसपर दिनांक 09.05.2026 को अन्नराजसिंह राजपुरोहित वृताधिकारी बिलाडा के निकटतम सुपरविजन में डीएसटी की सूचना पर मेड़ता-जोधपुर राज्य मार्ग-21 पर एक बेलेनो कार को रोकने के लिये नवनिर्मित पुलिस थाना बोरूदंा के सामने व गढसूरिया घाटी के पास द्विस्तरीय नाकाबंदी शुरू की गई, दौराने नाकाबंदी ईतलानुसार एक संदिग्ध बेलेनो कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकवाने का प्रयास किया गया तो बेलेनो कार चालक ने नाकाबंदी तोड़कर कार को पीपाड़ शहर की तरफ भगाने लगा, जिसपर डीएसटी व थाना बोरूंदा टीम ने तत्परता से उक्त संदिग्ध बेलेनो कार का पीछा कर आगे पीछे वाहन लगाकर संदिग्ध कार को घेरकर रूकवाया गया तो कार चालक गाड़ी को छोड़कर भागने लगा तो डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया मय टीम ने तत्परता से कार चालक का खेतों में पीछा शुरू किया गया तो कार चालक ने पुलिस पार्टी की तरफ फायरिंग करता हुआ खेतों की कच्ची दिवारे फांदते हुवे भागने लगा, जिसपर डीएसटी के सोहनलाल कमाण्डो ने जवाबी कार्यवाही व आत्मरक्षार्थ हवाई फायर किये एवं पुलिस टीम ने बहादुरी का परिचय देते हुवे सुनियोजित घेराबंदी कर आरोपी कार चालक को दस्तयाब कर मौके पर लाया गया व शेष पुलिस जाब्ता द्वारा कार में बैठे कार चालक के साथी व्यक्ति मांगीलाल विष्नोई को डिटेन किया गया। उक्त कार्यावाही में बेलेनो कार से कुल 69.800 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी कार चालक बंषीलाल के कब्जे से 01 पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस के जब्त किये गये। अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में प्रयुक्त बेलेनो कार को कब्जा पुलिस लिया जाकर मुलजिमों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त दोनों आरोपी पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व हथियार रखने के आरोप में जेल जा चुके हैं। अवैध मादक पदार्थ व हथियार की खरीद-फरोक्त के सम्बन्ध में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार मुलजिम - 1. बंशीलाल पुत्र छोगाराम बिश्नोई निवासी जालेली चम्पावता पुलिस थाना डांगियावास। 2. ⁠मांगीलाल पुत्र छोगाराम बिश्नोई निवासी ओलवी पुलिस थाना कापरडा। कार्यवाही टीम - उक्त कार्यवाही में डीएसटी प्रभारी श्री श्रवणकुमार भंवरिया, हैडकानि0 मदन मीणा, मुकनसिंह, कमाण्डो सोहनराम, हरेन्द्र लोहरा (मुख्य भूमिका) एवं पपूराम एंव थाना बोरून्दा से श्री सुजानाराम नि0पु0 थानाधिकारी, हैडकानि. लखपत, सुखदेव, रामेश्वर नेहरा, सुभाष, सोहनराम व मूलाराम ने विशेष भूमिका निभाई।
    1
    ऽ	डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की अवैध डोडा पोस्त तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, डोडा पोस्त से भरी बेलेनो कार को किया जब्त।
ऽ	⁠⁠⁠डोडा तस्कर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए की पुलिस पर की फायरिंग, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हवाई फायरिंग कर तस्कर को दबोचा।
ऽ	बेलेनो कार से 69 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व एक लोडेड पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस बरामद। 
ऽ	⁠बेलेनो कार चालक बंशीलाल बिश्नोई निवासी जालेली चम्पावता थाना डांगियावास व मांगीलाल बिश्नोई निवासी ओलवी थाना कापरड़ा को किया गिरफ्तार।
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण  पी.डी. नित्या ने बताया कि डीएसटी जोधपुर ग्रामीण द्वारा पुलिस थाना बोरून्दा के सरहद गढसूरिया में मेड़ता-जोधपुर राज्य मार्ग-21 पर पुलिस थाना बोरून्दा के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुवे एक बेेलेनो कार से कुल 69.800 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त व एक पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस बरामद कर 02 मुलजिमों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।
कार्यवाही पुलिस विवरण -		
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण  पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय व श्री सत्येन्द्रसिंह, महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज, जोधपुर के निर्देषानुसार अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री भोपालसिंह लखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेत्त्व में डीएसटी को अवैध मादक पदार्थ व हथियार तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। जिसपर दिनांक 09.05.2026 को  अन्नराजसिंह राजपुरोहित वृताधिकारी बिलाडा के निकटतम सुपरविजन में डीएसटी की सूचना पर मेड़ता-जोधपुर राज्य मार्ग-21 पर एक बेलेनो कार को रोकने के लिये नवनिर्मित पुलिस थाना बोरूदंा के सामने व गढसूरिया घाटी के पास द्विस्तरीय नाकाबंदी शुरू की गई, दौराने नाकाबंदी ईतलानुसार एक संदिग्ध बेलेनो कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा रूकवाने का प्रयास किया गया तो बेलेनो कार चालक ने नाकाबंदी तोड़कर कार को पीपाड़ शहर की तरफ भगाने लगा, जिसपर डीएसटी व थाना बोरूंदा टीम ने तत्परता से उक्त संदिग्ध बेलेनो कार का पीछा कर आगे पीछे वाहन लगाकर संदिग्ध कार को घेरकर रूकवाया गया तो कार चालक गाड़ी को छोड़कर भागने लगा तो डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया मय टीम ने तत्परता से कार चालक का खेतों में पीछा शुरू किया गया तो कार चालक ने पुलिस पार्टी की तरफ फायरिंग करता हुआ खेतों की कच्ची दिवारे फांदते हुवे भागने लगा, जिसपर डीएसटी के सोहनलाल कमाण्डो ने जवाबी कार्यवाही व आत्मरक्षार्थ हवाई फायर किये एवं पुलिस टीम ने बहादुरी का परिचय देते हुवे सुनियोजित घेराबंदी कर आरोपी कार चालक को दस्तयाब कर मौके पर लाया गया व शेष पुलिस जाब्ता द्वारा कार में बैठे कार चालक के साथी व्यक्ति मांगीलाल विष्नोई को डिटेन किया गया। उक्त कार्यावाही में बेलेनो कार से कुल 69.800 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी कार चालक बंषीलाल के कब्जे से 01 पिस्टल मय 03 जिंदा कारतूस के जब्त किये गये। अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में प्रयुक्त बेलेनो कार को कब्जा पुलिस लिया जाकर मुलजिमों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त दोनों आरोपी पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व हथियार रखने के आरोप में जेल जा चुके हैं। अवैध मादक पदार्थ व हथियार की खरीद-फरोक्त के सम्बन्ध में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार मुलजिम - 
1. बंशीलाल पुत्र छोगाराम बिश्नोई निवासी जालेली चम्पावता पुलिस थाना डांगियावास। 
2. ⁠मांगीलाल पुत्र छोगाराम बिश्नोई निवासी ओलवी पुलिस थाना कापरडा।
कार्यवाही टीम - 
उक्त कार्यवाही में डीएसटी प्रभारी श्री श्रवणकुमार भंवरिया, हैडकानि0 मदन मीणा, मुकनसिंह, कमाण्डो सोहनराम, हरेन्द्र लोहरा (मुख्य भूमिका) एवं पपूराम एंव थाना बोरून्दा से श्री सुजानाराम नि0पु0 थानाधिकारी, हैडकानि. लखपत, सुखदेव, रामेश्वर नेहरा, सुभाष, सोहनराम व मूलाराम ने विशेष भूमिका निभाई।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • हिंदू संस्कृति एवं हिंदू तिथि को स्मरण रखते हुए 17 जून को प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती एक साथ मनाने का समिति द्वारा आगाज बाली महाराणा प्रताप सेवा समिति बाली के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष हिंदू तिथि अनुसार 17 जून 2026 को महाराणा प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती मनाने की पूर्व तैयारी निमित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, बाली में समिति की बैठक सम्पन्न हुई। समिति के संयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि बैठक समिति के संरक्षक अमृत परमार पूर्व विधायक एवं समिति के 55 सदस्य बंधुओं की उपस्थिति में शुरू की गई। भारत माता की जयकारे एवं देश भक्ति गीत के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। बैठक में सह संयोजक महावीरसिंह देवड़ा, न पा पूर्व अध्यक्ष एवं सह संयोजक चुन्नीलाल चौधरी, विहिप जिला अध्यक्ष वनाराम चौधरी, सनातन धर्म अध्यक्ष अजयपाल सिंह जोधा, प्रांत विहिप समरसता प्रमुख लखमाराम परमार, विहिप नगर अध्यक्ष सुरेश कंसारा, भाजपा नगर महामंत्री ललित वैष्णव सभी ने जयंती मनाने को लेकर अपने विचार और सुझाव रखे। नरेन्द्र परमार ने सुझावों को ध्यान में रखते हुए जयंती मनाने को लेकर हमेशा की तरह से रूपरेखा सबके समक्ष रखते हुए जयंती मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। परमार ने कहा कि 1983 से लेकर हर वर्ष बाली में अखंड चार महापुरुषों की जयंती समिति द्वारा मनाई जा रही है। जिसमें 4 स्मारक महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, छत्रपति शिवाजी, डॉ अंबेडकर बाली में स्थापित हुए है। सबके सौभाग्य से 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में बाली में चौथा स्मारक वीर दुर्गादास जी का रडावा बाली में अनावरण हुआ। जिससे समिति द्वारा अमृत परमार की प्रेरणा से बाली में पांचवां स्मारक स्थापित हुआ। जो 36 कौम का आशीर्वाद एवं सहयोग और समिति के सदस्य बंधुओं की मेहनत से ही संभव है जिससे बाली नगर में समरसता का भाव जगा। महापुरुषों की जयंतियां हिंदू संस्कृति और हिंदू तिथि अनुसार ही हमारे पूर्वज मनाते आए हुए है और इस परिपाटी को हमें संगठित होकर सुचारू रखना है। 17 जून को शाम 4.30 बजे बाली मुख्य बाजार हनुमान चौक से शोभायात्रा शुरू होगी जो प्रताप चौक पर समापन होगी। बैठक में वीर दुर्गादास स्मारक रड़ावा से पृथ्वीराज चौहान चौक तक शोभायात्रा आएगी जिसका संगम पृथ्वीराज चौहान चौक पर होगा। कार्यक्रम के पूर्व पांचों स्मारकों पर रोशनी, भगवाकरण, होल्डिंग सभी व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता अग्रसर होकर व्यवस्था में लगने का निर्णय लिया। बैठक में उदय सिंह राठौड़, गवेंद्र सिंह राणावत, राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश रावल, नरेन्द्र सिंह चौहान, छगन प्रजापत, मनोहर सिंह राजपुरोहित, चुन्नीलाल बाबा, करण सिंह सिसोदिया, रूपाराम घांची, धीरज चारण, लक्ष्मण राजपुरोहित , रमेश भंडारी, अजय पूरी, गणपतसिंह, फूलचंद टेलर,निखिल चौहान, मोहन मेघवाल, किरण मारू, राजाराम जणवा, प्रकाश चौधरी, अमित देवगन, नरेश वर्मा एवं सदस्य एवं मातृशक्ति में सीता कंवर, शारदा देवी, डूंगर पूरी, अमृत कंवर, लीला कंवर, राधा मारू एवं सदस्या उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन बाली महाराणा प्रताप सेवा समिति की बैठक में चर्चा करते हुए।
    1
    हिंदू संस्कृति एवं हिंदू तिथि को स्मरण रखते हुए 17 जून को प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती एक साथ मनाने का समिति द्वारा आगाज
बाली महाराणा प्रताप सेवा समिति बाली के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष हिंदू तिथि अनुसार 17 जून 2026 को महाराणा प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती मनाने की पूर्व तैयारी निमित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, बाली में समिति की बैठक सम्पन्न हुई। 
समिति के संयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि बैठक समिति के संरक्षक अमृत परमार पूर्व विधायक एवं समिति के 55 सदस्य बंधुओं की उपस्थिति में शुरू की गई। भारत माता की जयकारे एवं देश भक्ति गीत के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। 
बैठक में सह संयोजक महावीरसिंह देवड़ा, न पा पूर्व अध्यक्ष एवं सह संयोजक चुन्नीलाल चौधरी, विहिप जिला अध्यक्ष वनाराम चौधरी, सनातन धर्म अध्यक्ष अजयपाल सिंह जोधा, प्रांत विहिप समरसता प्रमुख लखमाराम परमार, विहिप नगर अध्यक्ष सुरेश कंसारा, भाजपा नगर महामंत्री ललित वैष्णव सभी ने जयंती मनाने को लेकर अपने विचार और सुझाव रखे। 
नरेन्द्र परमार ने सुझावों को ध्यान में रखते हुए जयंती मनाने को लेकर हमेशा की तरह से रूपरेखा सबके समक्ष रखते हुए जयंती मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। परमार ने कहा कि 1983 से लेकर हर वर्ष बाली में अखंड चार महापुरुषों की जयंती समिति द्वारा मनाई जा रही है। जिसमें 4 स्मारक महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, छत्रपति शिवाजी, डॉ अंबेडकर बाली में स्थापित हुए है। सबके सौभाग्य से  2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में बाली में चौथा स्मारक वीर दुर्गादास जी का रडावा बाली में अनावरण हुआ। जिससे समिति द्वारा अमृत परमार की प्रेरणा से बाली में पांचवां स्मारक स्थापित हुआ। जो 36 कौम का आशीर्वाद एवं सहयोग और समिति के सदस्य बंधुओं की मेहनत से ही संभव है जिससे बाली नगर में समरसता का भाव जगा। महापुरुषों की जयंतियां हिंदू संस्कृति और हिंदू तिथि अनुसार ही हमारे पूर्वज मनाते आए हुए है और इस परिपाटी को हमें संगठित होकर सुचारू रखना है। 17 जून को शाम 4.30 बजे बाली मुख्य बाजार हनुमान चौक से शोभायात्रा शुरू होगी जो प्रताप चौक पर समापन होगी। 
बैठक में वीर दुर्गादास स्मारक रड़ावा से पृथ्वीराज चौहान चौक तक शोभायात्रा आएगी जिसका संगम पृथ्वीराज चौहान चौक पर होगा। कार्यक्रम के पूर्व पांचों स्मारकों पर रोशनी, भगवाकरण, होल्डिंग सभी व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता अग्रसर होकर व्यवस्था में लगने का निर्णय लिया। 
बैठक में उदय सिंह राठौड़, गवेंद्र सिंह राणावत, राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश रावल, नरेन्द्र सिंह चौहान, छगन प्रजापत, मनोहर सिंह राजपुरोहित, चुन्नीलाल बाबा, करण सिंह सिसोदिया, रूपाराम घांची, धीरज चारण, लक्ष्मण राजपुरोहित , रमेश भंडारी, अजय पूरी, गणपतसिंह, फूलचंद टेलर,निखिल चौहान, मोहन मेघवाल, किरण मारू, राजाराम जणवा, प्रकाश चौधरी, अमित देवगन, नरेश वर्मा  एवं सदस्य एवं मातृशक्ति में सीता कंवर, शारदा देवी, डूंगर पूरी, अमृत कंवर, लीला कंवर, राधा मारू एवं सदस्या उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन
बाली महाराणा प्रताप सेवा समिति की बैठक में चर्चा करते हुए।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.