घोसवरी में खेत से बुलाकर किसान पर हमला, पिस्टल के बट से सिर फोड़ने का आरोप बख्तियारपुर/घोसवरी: बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तेजा बीघा निवासी टीला राय (पिता- लखनदेव राय) पर घोसवरी गांव में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल टीला राय के अनुसार, वह खुरपाती जी के सब्जी के खेत में सब्जी के पौधों में आलान (सहारा) लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान दो लोग उन्हें खेत से बाहर बुलाकर बिना किसी बात के मारपीट करने लगे। टीला राय का आरोप है कि हमलावरों ने पिस्टल के बट से उनके सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बख्तियारपुर पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने सिर में गहरी चोट होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना के एसआई शत्रुघ्न कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल का आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आवेदन में जिन लोगों के नाम का उल्लेख किया गया है, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- बख्तियारपुर में 20 महिलाओं को मिला मुफ्त गैस कनेक्शन, उज्ज्वला योजना के तहत किया गया वितरण1
- प्रोटेस्ट के दौरान स्टूडेंट के द्वारा की गई अभद्र व्यवहार और गालियों के बारे में सुनिए क्या कुछ कहे pm मोदी1
- सफाई कर्मी के हड़ताल पर चले जाने से शहर में लगा कचरो का अंबार, आमलोग परेशान बाढ नगर परिषद के सफाई कर्मी का हड़ताल का आज तीसरा दिन है। सफाई कर्मी के हड़ताल पर चले जाने से शहर में जगह-जगह सड़क किनारे कचरो का अंबार लग गया है कचरे से बदबू आने जाने वाले आमजन परेशान है। लोगों का कहना है कि बरसात का समय है इस तरह सड़क किनारे कचरो का ढेर बीमारी को आमंत्रण दे रही है। मात्र तीन दिन में शहर की हालत न किए हो गई है। सड़क से जाने वाले लोग कचरे से उठने वाले बदबू को लेकर नाक मुंह ढक करके गुजरते हैं। हालांकि कुछ स्थाई सफाई कर्मी हड़ताल पर नहीं है। नगर परिषद द्वारा स्थाई कर्मी से काम करने पर अस्थाई सफाई कर्मी बाधा पहुंचा रहे हैं। जिस शहर का हालात बिगड़ते जा रहा है। नगर परिषद को सफाई करने के लिए प्रशासनिक मदद की जरूरी है अब देखना होगा कि कब तक नगर परिषद शहर में सफाई करने में सफल होती है। बाइट अनूप कुमार स्थानीय बाइट दीपक कुमार स्थानीय दुकानदार1
- बेलछी से दो बच्चे लापता पुलिस लगातार कर रही है प्रयास परिजनों का रो रोकर बुरा हाल कोरारी गाँव से दो बचे लापता बाइक सवार बच्चे को लेकर फरार पुलिस सीसीटीवी कैमरे का कर रही है अवलोकन? आयुष श्रीवास्तव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 लगातार पीड़ित परिवार से संपर्क में दिया आश्वासन। टेक्निकल टीम लगी काम पर वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल।1
- स्थानीय विधायक ने मोहिउद्दीन नगर बाजार वासियों को दिया बड़ी सौगात। आम लोगों ने किया सराहना। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर बाजार में आने वाले आम जनताओं के द्वारा वर्षों से की जा रही है मांग को को लेकर स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने आज फीता काटकर सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर जनता को किया समर्पित। इस मौके पर समाज सेवी भाई रणधीर ने सभा को किया संबोधित।1
- सावन के पावन महीने में शिवभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी@बाढ़। पटना जिले के बाढ़ से सुल्तानगंज तक जाने वाले कांवरियों के लिए निःशुल्क एसी बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस सेवा का शुभारंभ राम लक्ष्य फाउंडेशन की डायरेक्टर नेहा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। पहले जत्थे के श्रद्धालुओं को गमछा, खाने-पीने का सामान और जरूरी दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। नेहा सिंह ने बताया कि यह सेवा सप्ताह में दो दिन चलेगी और इसका लाभ लेने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिवभक्तों के लिए बड़ी सौगात बताया।1
- समस्तीपुर पुलिस का एक्शन, इस्तिहारी मुजरिम समेत कोर्ट वारंटी गिरफ्तार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक इस्तिहारी मुजरिम और एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार इस्तिहारी मुजरिम मटिऔर गांव निवासी सुजिन्दर राय के 42 वर्षीय पुत्र रणधीर कुमार हैं, जबकि कोर्ट वारंटी धर्मपुर गांव निवासी जितेश कुमार के 26 वर्षीय पुत्र मंटू राय हैं। दोनों को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।1