logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिमडेगा चुनाव कवरेज

15 hrs ago
user_We News 24
We News 24
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
15 hrs ago

सिमडेगा चुनाव कवरेज

More news from झारखंड and nearby areas
  • लरंगो महादेव टोंगरी में मंदिर निर्माण के लिए खोदे जा गड्ढे से निकला अलग प्रजाति का सर्प , श्रद्धालुओं ने बताया ‘महादेव का साक्षात दर्शन’ सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र अंतर्गत लरंगो महादेव टोंगरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में उस समय आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब मंदिर निर्माण हेतु चल रही नींव की खुदाई के दौरान एक सर्प दिखाई दिया। सर्प के दर्शन होते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं में इसे लेकर विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य के लिए नेव (नींव) की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी के भीतर से एक सर्प निकलता हुआ दिखाई पड़ा। उपस्थित ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इसे भगवान शिव का प्रतीक मानते हुए ‘साक्षात महादेव का दर्शन’ बताया। भवानी सेना लरंगो के अध्यक्ष सूरज साहू ने बताया कि यह स्थान वर्षों से आस्था का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के शुभ कार्य के दौरान सर्प का प्रकट होना भगवान महादेव की कृपा का संकेत माना जा रहा है। सर्प के दिखते ही वहां उपस्थित लोगों ने “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया। घटना की सूचना आसपास के गांवों में फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचने लगे। लोगों ने पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य की सफलता की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि लरंगो महादेव टोंगरी प्राचीन काल से धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है और यहां समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते रहते हैं। फिलहाल निर्माण कार्य को थोड़ी देर के लिए रोका गया था, बाद में श्रद्धालुओं की सहमति और सावधानी बरतते हुए कार्य को पुनः शुरू करने की बात कही गई। प्रशासन की ओर से शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और लोग इसे मंदिर निर्माण के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं।
    1
    लरंगो महादेव टोंगरी में मंदिर निर्माण के लिए खोदे जा गड्ढे से निकला अलग प्रजाति का सर्प , श्रद्धालुओं ने बताया ‘महादेव का साक्षात दर्शन’
सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र अंतर्गत लरंगो महादेव टोंगरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में उस समय आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब मंदिर निर्माण हेतु चल रही नींव की खुदाई के दौरान एक सर्प दिखाई दिया। सर्प के दर्शन होते ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं में इसे लेकर विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य के लिए नेव (नींव) की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान मिट्टी के भीतर से एक सर्प निकलता हुआ दिखाई पड़ा। उपस्थित ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इसे भगवान शिव का प्रतीक मानते हुए ‘साक्षात महादेव का दर्शन’ बताया।
भवानी सेना लरंगो के अध्यक्ष सूरज साहू ने बताया कि यह स्थान वर्षों से आस्था का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के शुभ कार्य के दौरान सर्प का प्रकट होना भगवान महादेव की कृपा का संकेत माना जा रहा है। सर्प के दिखते ही वहां उपस्थित लोगों ने “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया।
घटना की सूचना आसपास के गांवों में फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचने लगे। लोगों ने पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य की सफलता की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि लरंगो महादेव टोंगरी प्राचीन काल से धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है और यहां समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होते रहते हैं।
फिलहाल निर्माण कार्य को थोड़ी देर के लिए रोका गया था, बाद में श्रद्धालुओं की सहमति और सावधानी बरतते हुए कार्य को पुनः शुरू करने की बात कही गई। प्रशासन की ओर से शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल है और लोग इसे मंदिर निर्माण के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • विद्युत ऊर्जा चोरी मामला में चार नामजद हुई प्राथमिक बिजली विभाग के आवेदन पर पुलिस कर रही है कारवाई
    1
    विद्युत ऊर्जा चोरी मामला में चार नामजद हुई प्राथमिक बिजली विभाग के आवेदन पर पुलिस कर रही है कारवाई
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    12 hrs ago
  • एक हज़ार फीट ऊपर जाकर आपलोग को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं? #lohardga #news
    1
    एक हज़ार फीट ऊपर जाकर आपलोग को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं? #lohardga #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • कुसमी से जसपुर मुख्य मार्ग गलफूला नदी के पास हुई भयानक सड़क हादसा ट्रेक्टर ने एक बाइक को मारी टकर,हुई बाइक चालक की मौत,और बाइक में सवार व्यक्ति की गंभीर हालत।
    3
    कुसमी से जसपुर मुख्य मार्ग गलफूला नदी के पास हुई भयानक सड़क हादसा ट्रेक्टर ने एक बाइक को मारी टकर,हुई बाइक चालक की मौत,और बाइक में सवार व्यक्ति की गंभीर हालत।
    user_कुसमी की प्रमुख खबरें।
    कुसमी की प्रमुख खबरें।
    समरी (कुसमी), बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • मैनपाट में आज से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का का शुभारंभ सीएम विष्णु देव साय ने किया है। सीएम साय ने दी सरगुजा में की बड़ी घोषणाएं, 527 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले सरगुजा जिले के मैनपाट में आज से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का का शुभारंभ सीएम विष्णु देव साय ने किया है। आपको बता दें कि, आज 13 फरवरी 2026 से लगातार तीन दिनों तक यानी 13,14 और 15 फरवरी तक मैनपाट महोत्सव 2026 में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं इस दौरान सीएम विष्णु देव साय के साथ छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और भाजपा सांसद मनोज तिवारी और लुण्ड्रा और सीतापुर विधायक भी मौजूद रहे। सरगुजा को मिली 527 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात इस दौरान सीएम विष्णु देव साय ने मैनपाट महोत्सव 2026 के जरिए सरगुजा को 527 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। सीएम विष्णु देव साय ने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि, मैनपाट महोत्सव हर वर्ष आयोजित हो इसके लिए सरकार द्वारा जल्द ही एक निश्चित तिथि तय करने की बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि, मैनपाट महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ष ₹50 लाख रुपये देगी ताकि इसका आयोजन और भी भव्य रूप से हो सकें। सीएम विष्णु देव साय ने सीतापुर के स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो की मांग पर मैनपाट में पर्यटन स्थलों के विस्तार के लिए ₹1 करोड़ रुपये और सीतापुर आलीशान और सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड बनाएं जाने की घोषणा की है। प्रदेश में पूरी हो रही मोदी की हर गारंटी: सीएम साय मीडिया से खास बातचीत में सीएम विष्णु देव साय ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में मोदी की तमाम गारंटियों को पूरा किया जा रहा है जिससे यहां की जनता काफी खुश है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद का खात्मा हो रहा है और नक्सली बैकफुट पर जा रहें है, क्योंकि बीते 02 वर्षों में ही हमारे छत्तीसगढ़ के सुरक्षाबलों के जवानों ने कई खूंखार नक्सलियों को मारकर नक्सलवाद को समाप्ति की ओर ले आएं है। सीएम विष्णु देव ने दावा करते हुए यह भी बताया कि आगामी 31 मार्च 2026 तक पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा क्योंकि इसके लिए लगातार रणनीति तैयार कर धड़ाधड़ ऑपरेशन चलाए जा रहें है। प्रदेश के विकास के लिए तेजी से काम कर रही सरकार सीएम विष्णु देव साय ने यह भी बताया कि सरगुजा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट सहित सरगुजा और छत्तीसगढ़ के कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों को संवारने का काम छत्तीसगढ़ सरकार कर रहीं है। सीएम विष्णु देव साय ने यह भी बताया कि मोदी सरकार विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहीं है और हमारी सरकार केंद्र के सहयोग से तेजी से इस प्रदेश का विकास कर रहीं है। आज राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की बस्तियों तक इस प्रदेश में विकास पहुंच रहा है और पीएम आवास के माध्यम से हर गरीब को पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान देने का काम सरकार कर रही है।
    1
    मैनपाट में आज से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का का शुभारंभ सीएम विष्णु देव साय ने किया है।
सीएम साय ने दी सरगुजा में की बड़ी घोषणाएं, 527 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले सरगुजा जिले के मैनपाट में आज से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का का शुभारंभ सीएम विष्णु देव साय ने किया है। आपको बता दें कि, आज 13 फरवरी 2026 से लगातार तीन दिनों तक यानी 13,14 और 15 फरवरी तक मैनपाट महोत्सव 2026 में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं इस दौरान सीएम विष्णु देव साय के साथ छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और भाजपा सांसद मनोज तिवारी और लुण्ड्रा और सीतापुर विधायक भी मौजूद रहे।
सरगुजा को मिली 527 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
इस दौरान सीएम विष्णु देव साय ने मैनपाट महोत्सव 2026 के जरिए सरगुजा को 527 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। सीएम विष्णु देव साय ने मंच से बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि, मैनपाट महोत्सव हर वर्ष आयोजित हो इसके लिए सरकार द्वारा जल्द ही एक निश्चित तिथि तय करने की बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि, मैनपाट महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ सरकार हर वर्ष ₹50 लाख रुपये देगी ताकि इसका आयोजन और भी भव्य रूप से हो सकें। सीएम विष्णु देव साय ने सीतापुर के स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो की मांग पर मैनपाट में पर्यटन स्थलों के विस्तार के लिए ₹1 करोड़ रुपये और सीतापुर आलीशान और सर्व सुविधायुक्त बस स्टैंड बनाएं जाने की घोषणा की है।
प्रदेश में पूरी हो रही मोदी की हर गारंटी: सीएम साय
मीडिया से खास बातचीत में सीएम विष्णु देव साय ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में मोदी की तमाम गारंटियों को पूरा किया जा रहा है जिससे यहां की जनता काफी खुश है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद का खात्मा हो रहा है और नक्सली बैकफुट पर जा रहें है, क्योंकि बीते 02 वर्षों में ही हमारे छत्तीसगढ़ के सुरक्षाबलों के जवानों ने कई खूंखार नक्सलियों को मारकर नक्सलवाद को समाप्ति की ओर ले आएं है। सीएम विष्णु देव ने दावा करते हुए यह भी बताया कि आगामी 31 मार्च 2026 तक पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा क्योंकि इसके लिए लगातार रणनीति तैयार कर धड़ाधड़ ऑपरेशन चलाए जा रहें है।
प्रदेश के विकास के लिए तेजी से काम कर रही सरकार
सीएम विष्णु देव साय ने यह भी बताया कि सरगुजा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट सहित सरगुजा और छत्तीसगढ़ के कई धार्मिक और पर्यटन स्थलों को संवारने का काम छत्तीसगढ़ सरकार कर रहीं है। सीएम विष्णु देव साय ने यह भी बताया कि मोदी सरकार विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहीं है और हमारी सरकार केंद्र के सहयोग से तेजी से इस प्रदेश का विकास कर रहीं है। आज राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की बस्तियों तक इस प्रदेश में विकास पहुंच रहा है और पीएम आवास के माध्यम से हर गरीब को पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान देने का काम सरकार कर रही है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    Journalist सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • मैनपाट महोत्सव का भव्य आगाज़, लोक संस्कृति में रंगी वादियाँ मैनपाट। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में बहुप्रतीक्षित मैनपाट महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो चुका है। महोत्सव के पहले दिन लोक कलाकारों की मनमोहक गायन प्रस्तुतियों ने समूचे क्षेत्र को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। महोत्सव स्थल पर विभिन्न प्रकार की दुकानें सज चुकी हैं, जहां पारंपरिक हस्तशिल्प, खान-पान और स्थानीय उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, वैसे-वैसे दर्शकों की भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बन गया है। शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं का दिल जीतेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रदेश के मुखिया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी मैनपाट आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुल मिलाकर मैनपाट महोत्सव का यह शुभारंभ लोक संस्कृति, संगीत और जनउत्साह का अद्भुत संगम बनता नजर आ रहा है।
    2
    मैनपाट महोत्सव का भव्य आगाज़, लोक संस्कृति में रंगी वादियाँ
मैनपाट। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में बहुप्रतीक्षित मैनपाट महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो चुका है। महोत्सव के पहले दिन लोक कलाकारों की मनमोहक गायन प्रस्तुतियों ने समूचे क्षेत्र को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।
महोत्सव स्थल पर विभिन्न प्रकार की दुकानें सज चुकी हैं, जहां पारंपरिक हस्तशिल्प, खान-पान और स्थानीय उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, वैसे-वैसे दर्शकों की भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बन गया है।
शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी अपनी मधुर आवाज़ से श्रोताओं का दिल जीतेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इसी कड़ी में आज प्रदेश के मुखिया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भी मैनपाट आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कुल मिलाकर मैनपाट महोत्सव का यह शुभारंभ लोक संस्कृति, संगीत और जनउत्साह का अद्भुत संगम बनता नजर आ रहा है।
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • अमरा ओपन खदान में चोरी के 21 आरोपी पकड़े गए 1.5 टन कोयला, 13 साइकिल और 19 मोटरसाइकिल समेत लगभग 6 लाख रुपये का सामान जप्त लखनपुर (सरगुजा): अमेरा ओपन कोयला खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में संगठित रूप से हो रही कोयला चोरी पर लखनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.5 टन कोयला, 13 साइकिल और 19 मोटरसाइकिल समेत लगभग 6 लाख रुपये का मशरुका जप्त किया है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर कोयला चोरी व तस्करी किए जाने तथा सुरक्षा कर्मियों से विवाद की शिकायतें मिल रही थीं। डीआईजी व एसएसपी सरगुजा के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने संगठित रूप से चोरी करना स्वीकार किया। मामले में थाना लखनपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही खदान व आसपास नदियों के मुहानों पर अवैध उत्खनन के लिए खोदे गए गड्ढों को जेसीबी से पाटकर समतल कराया गया। कार्रवाई में एसडीओपी ग्रामीण तुल सिंह पट्टावी, थाना प्रभारी संपत पोटाई सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही। शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    1
    अमरा ओपन खदान में चोरी के 21 आरोपी पकड़े गए 
1.5 टन कोयला, 13 साइकिल और 19 मोटरसाइकिल समेत लगभग 6 लाख रुपये का सामान जप्त
लखनपुर (सरगुजा): अमेरा ओपन कोयला खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में संगठित रूप से हो रही कोयला चोरी पर लखनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.5 टन कोयला, 13 साइकिल और 19 मोटरसाइकिल समेत लगभग 6 लाख रुपये का मशरुका जप्त किया है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर कोयला चोरी व तस्करी किए जाने तथा सुरक्षा कर्मियों से विवाद की शिकायतें मिल रही थीं। डीआईजी व एसएसपी सरगुजा के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने संगठित रूप से चोरी करना स्वीकार किया।
मामले में थाना लखनपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही खदान व आसपास नदियों के मुहानों पर अवैध उत्खनन के लिए खोदे गए गड्ढों को जेसीबी से पाटकर समतल कराया गया।
कार्रवाई में एसडीओपी ग्रामीण तुल सिंह पट्टावी, थाना प्रभारी संपत पोटाई सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और जमीयत उलमा-ए-हिंद ने वंदे मातरम को लेकर के अपना रुख साफ किया।
    1
    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और जमीयत उलमा-ए-हिंद ने वंदे मातरम को लेकर के अपना रुख साफ किया।
    user_Kp Ahmed Media House
    Kp Ahmed Media House
    Media house Ranchi, Jharkhand•
    3 hrs ago
  • आदिवासी एकता महासभा जिला समिति बलरामपुर रामानुगंज एवं छत्तीसगढ़ किसान सभा के द्वारा केन्द्र के भाजपा सरकार ने श्रम संहिता कानून पारित किया गया है उसके विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम पर शंकर गढ़ SDO को ज्ञापन सौंपा गया
    4
    आदिवासी एकता महासभा जिला समिति बलरामपुर रामानुगंज एवं छत्तीसगढ़ किसान सभा के द्वारा केन्द्र के भाजपा सरकार ने श्रम संहिता कानून पारित किया गया है उसके विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम पर शंकर गढ़ SDO को ज्ञापन सौंपा गया
    user_कृष्ण कुमार
    कृष्ण कुमार
    Shankargarh, Balrampur•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.