विशेष सत्संग आयोजन 🔸 होली के पावन पर्व पर विशेष सत्संग जोधपुर मथानिया रजासनी गांव में रखी गई समाज सेवी भगवान सिंह सांखला ने बताया कि भेदीजन नि: केवल राम स्नेही संत श्री हिरालाल जी कच्छवाहा द्वारा सतगुरु सुखराम जी महाराज जी की वाणी जी की एक दिवसीय सत्संग नोकिया ट्यूबवेल राम भवन (राजासनी ) मथानिया में रखी गई जिसमें हजारों की संख्या में राम स्नेही भक्तों ने सत्संग का लाभ उठाया सत्संग में संत हीरालाल जी कच्छवाहा ने बताया कि माला फेरत जुग भया, फिरा न मन का फेर। कर का मनका डार दे, मन का मनका फेर॥ इसका मतलब यह है कि केवल हाथ से माला जपते रहने से कोई लाभ नहीं, जब तक मन नहीं बदलता। हाथ की माला छोड़कर अपने मन को बदलो, सच्चे मन से राम का स्मरण करोगे तभी परमात्मा से मिलन होगा। सत्संग के समय राम स्नेही भक्तों का सुमिरन व ध्यान भी लगवाया गया। भक्तों ने सतगुरु सुखराम जी महाराज ने धन्य हो धन्य हो जयघोष से पुरा पंडाल गुंज उठा सत्संग के समापन के बाद प्रसादी का भी आयोजन रखा गया..!!
विशेष सत्संग आयोजन 🔸 होली के पावन पर्व पर विशेष सत्संग जोधपुर मथानिया रजासनी गांव में रखी गई समाज सेवी भगवान सिंह सांखला ने बताया कि भेदीजन नि: केवल राम स्नेही संत श्री हिरालाल जी कच्छवाहा द्वारा सतगुरु सुखराम जी महाराज जी की वाणी जी की एक दिवसीय सत्संग नोकिया ट्यूबवेल राम भवन (राजासनी ) मथानिया में रखी गई जिसमें हजारों की संख्या में राम स्नेही भक्तों ने सत्संग का लाभ उठाया सत्संग में संत हीरालाल जी कच्छवाहा ने बताया कि माला फेरत जुग भया, फिरा न मन का फेर। कर का मनका डार दे, मन का मनका फेर॥ इसका मतलब यह है कि केवल हाथ से माला जपते रहने से कोई लाभ नहीं, जब तक मन नहीं बदलता। हाथ की माला छोड़कर अपने मन को बदलो, सच्चे मन से राम का स्मरण करोगे तभी परमात्मा से मिलन होगा। सत्संग के समय राम स्नेही भक्तों का सुमिरन व ध्यान भी लगवाया गया। भक्तों ने सतगुरु सुखराम जी महाराज ने धन्य हो धन्य हो जयघोष से पुरा पंडाल गुंज उठा सत्संग के समापन के बाद प्रसादी का भी आयोजन रखा गया..!!
- *सिक्किम राज्यपाल माथुर ने ओम आश्रम में किये भगवान के दर्शन* रिपोर्टर रामलाल चौहान पाली पाली, 09 मार्च। सिक्किम राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने सोमवार को जिले के जाडन स्थित ओम आश्रम जाकर अक्लोकन किया और भगवान शिव के दर्शन कर जलाअभिषेक कर सबकी खुशहाली की कामना की । इस अवसर पर उन्होंने मंदिर को देखा व वहां कलाकृति और नक्काशी को निहारा व संतो से भी मुलाकात कर बातचीत की। इस अवसर पर पूर्व सांसद पुष्प जैन, गिरवर सिंह, संतजन आदि मौजूद रहे।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली,मनीष राठौड़। जिला कलेक्टर एल एन मंत्री के निर्देशानुसार अति. जिला कलक्टर सीलिंग ओम प्रभा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुयी। बैठक में अति. जिला कलक्टर सीलिंग ओम प्रभा ने राजउन्नति योजना, बजट घोषणाओं, भूखंड आवंटन, केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न फलैगशिप योजनाओं के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सम्पर्क पर लागिन व पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण विभिन्न विभागों के, मेडिकल, सार्वजनिक निर्माण विभाग, वन, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, पीएचईडी, शिक्षा विभाग खेल मैदानों के बारे में, रसद में राष्ट्रीय खा़ध सुरक्षा योजना के बारे में, नगरीय निकाय व नगर निगम के बकाया कामो के लिये सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग के पेशन सत्यापन, कृषि विभाग की योजनाओं, पशुपालन मंगला पशु बीमा योजना, उधोग, आदि विभागों की योजनाओ ंकी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस बीरजु गोपाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग ओम प्रभा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत व अन्य सभी विभागो ंके अधिकारी मौजूद रहे।4
- Post by Purshotam Pareek1
- सिवाना में श्रद्धा के साथ महिलाओं ने की शीतला माता की कथा, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना सिवाना कस्बे में शीतला माता के प्रति आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कस्बे में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर श्रद्धा भाव से शीतला माता की कथा का आयोजन किया। कथा के दौरान महिलाओं ने माता के भजन गाए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।कथा आयोजन में महिलाओं ने शीतला माता के जीवन प्रसंगों और उनके महत्व को सुनते हुए भक्ति भाव से भाग लिया। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं ने भजन-कीर्तन कथा के पश्चात महिलाओं ने माता को प्रसाद अर्पित कर उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित की। महिलाओं का कहना है कि शीतला माता की पूजा से क्षेत्र में रोग-व्याधियों से मुक्ति और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इसलिए हर वर्ष बड़ी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार महिलाएं शीतला माता की कथा व पूजा करती हैं।इस अवसर पर कस्बे की अनेक महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने सामूहिक रूप से माता की आराधना कर क्षेत्र में खुशहाली और शांति की कामना की।1
- बालोतरा। बालोतरा के विभिन्न गांव में होली के बाद 7 दिन तक गैर नृत्य का आयोजन किया जाता है।1
- जोधपुर में बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं कराने पर 5 बिल्डिंग को किया सीज - नगरनिगम ने बकायेदारों पर कसा शिकंजा जोधपुर नगर निगम की ओर से बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान शुरू किया है और सोमवार को पांच बिल्डिंग को सीज करने की कार्रवाई की। आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की ओर से बकायेदारों को समय-समय पर नोटिस जारी किए, साथ ही कई बकायेदारों को अंतिम नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद भी कई बकायेदारों की ओर से बकाया नगरीय विकास कर जमा नहीं करवाया जा रहा है। इसको लेकर विशेष अभियान चलाकर बकायदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को उपायुक्त राजस्व द्वितीय स्वरुप सिह के निर्देशानुसार जोन 6 राजस्व अधिकारी रेखा ने दो बिल्डिंग को और जोन 7 राजस्व अधिकारी निरंजन चौधरी ने 3 बिल्डिंग को सीज करने की पत्रावली को पूरा किया इसके बाद राजस्व निरीक्षक अजय शेखावत, अतिक्रमण प्रभारी सुरेश हंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग को सीज करने की कारवाही की। नगरनिगम ने आमजन से अपील की है कि वह समय पर अपना बकाया नगरीय विकास कर जमा करवरकर शहर के विकास में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि बकाया नगरीय विकास जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ सीज की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- मृतक के आरोपियों पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर खटीक समाज विकास सेवा समिति के अध्यक्ष रतन चंदेल के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन,,,, पाली,,, खटीक समाज विकास सेवा समिति के जिला अध्यद रतन चन्देल के नेतृत्व में पाली के नर्सिंग कर्मी कैलाश नागौरा एवं दिल्ली में हुवे तरूण खटीक के हत्यारो को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर श्री मति रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार के नाम पाली जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रतन चंदेल ने बतायां की समस्त खटीक समाज के समाजबंधुओ की और से आपसे आग्रह है कि 04 मार्च को हिन्दु धर्म के बडे होली पर्व एक छोटी सी 7 वर्ष की बच्ची के हाथो से गुब्बारा नीचे गिरने पर विशेष समुदाय की एक महिला पर कलर लग जाने से माहौल गरम हो गया ओर तरूण खटीक के परिवार घरवालो ने माफी मांगी उसके बाद भी उक्त समुदाय के करीब 30-40 लौगो के द्वारा षडयंत्र रचकर आस पास के घर के मुख्य दरवाजो को बाहर से बंद करके पर तरूण खटीक के घर में घुसकर विशेष समुदाय के लौगो के द्वारा तरूण खटीक के घर में अनाधिकृत घुसकर लाठी डण्डो से तरूण खटीक को पीट पीटकर जान ले ली जिससे हमारा खटीक समाज काफी गुस्से में है तरूण खटीक के पीछे उसके वृद्ध माता पिता है जिसका सहारा तरूण खटीक था। हमारे समाज द्वारा मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार से मांग करती है कि तरूण खटीक के हत्यारो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर दोषियो को फांसी की सजा दिलावें व तरूण खटीक के परिवार को उचिच से उचित सहायता प्रदान करावें साथ ही जोधपुर में सरकारी अस्पताल में नर्सिंग कर्मी कैलाश नागौरा पर अन्य नर्सिंग महिला कर्मी द्वारा मानसिक दबाव डालने पर कैलाश ने आत्महत्या कर ली थी, लेकिन घटना के लिप्त आरोपी अभी भी पुलिस की गिरपत से बाहर है। ज्ञापन के जरिए दोनों की घटना में लिप्त आरोपियों को कानूनी सजा दिलाने की मांग रखी। पाली से रामलाल चौहान की रिपोर्ट,,,2
- Post by District.reporter.babulaljogaw1