*चायल फीडर में रोज शाम होते ही बिजली कटौती से भरवारी के लोग परेशान, 41 नागरिकों ने अवर अभियंता को सौंपा ज्ञापन* *चायल फीडर में रोज शाम होते ही बिजली कटौती से भरवारी के लोग परेशान, 41 नागरिकों ने अवर अभियंता को सौंपा ज्ञापन* कौशांबी। चायल तहसील की नगर पालिका परिषद भरवारी में बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। चायल फीडर से जुड़े वार्डों में प्रतिदिन शाम होते ही बिजली काट दी जाती है। इससे नाराज 41 नागरिकों ने अवर अभियंता विद्युत उपखंड भरवारी को ज्ञापन देकर तत्काल समस्या के निस्तारण की मांग की है। एडवोकेट घनश्याम पासी, पार्षद प्रतिनिधि और गंगा देवी, पार्षद वार्ड नं0 2 के नेतृत्व में 20 मार्च 2026 को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि चायल फीडर के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं0 2 सुहेलदेव नगर चंदीपुर, परसरा और वार्ड नं0 9 सुभाष चंद्र बोस नगर मझियावा, मौली में कई दिनों से शाम होते ही बिजली काट दी जाती है। *बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर असर:* शिकायत में कहा गया है कि अनियंत्रित कटौती से आम जनमानस परेशान है। विद्यार्थी और परीक्षार्थियों की पढ़ाई लिखाई पूरी तरह बाधित हो रही है। महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे अंधेरे में असुरक्षित महसूस करते हैं। रात में आपात स्थिति में भी बिजली नहीं मिलती। पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। *नागरिकों की मांग:* 1. बिजली कटौती का समय दिन में किया जाए, ताकि रात में आपूर्ति निर्बाध रहे। 2. चायल फीडर की लाइन को भरवारी नगर की मुख्य लाइन से जोड़ दिया जाए। ज्ञापन पर अमित विश्वकर्मा, शुभम कुमार, उपल, विवेक, राज कुमार समेत 41 नागरिकों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान हैं। प्रतिलिपि अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड कौशांबी और जिला मजिस्ट्रेट कौशांबी को भी भेजी गई है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल विद्युत विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।
*चायल फीडर में रोज शाम होते ही बिजली कटौती से भरवारी के लोग परेशान, 41 नागरिकों ने अवर अभियंता को सौंपा ज्ञापन* *चायल फीडर में रोज शाम होते ही बिजली कटौती से भरवारी के लोग परेशान, 41 नागरिकों ने अवर अभियंता को सौंपा ज्ञापन* कौशांबी। चायल तहसील की नगर पालिका परिषद भरवारी में बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। चायल फीडर से जुड़े वार्डों में प्रतिदिन शाम होते ही बिजली काट दी जाती है। इससे नाराज 41 नागरिकों ने अवर अभियंता विद्युत उपखंड भरवारी को ज्ञापन देकर तत्काल समस्या के निस्तारण की मांग की है। एडवोकेट घनश्याम पासी, पार्षद प्रतिनिधि और गंगा
देवी, पार्षद वार्ड नं0 2 के नेतृत्व में 20 मार्च 2026 को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि चायल फीडर के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं0 2 सुहेलदेव नगर चंदीपुर, परसरा और वार्ड नं0 9 सुभाष चंद्र बोस नगर मझियावा, मौली में कई दिनों से शाम होते ही बिजली काट दी जाती है। *बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर असर:* शिकायत में कहा गया है कि अनियंत्रित कटौती से आम जनमानस परेशान है। विद्यार्थी और परीक्षार्थियों की पढ़ाई लिखाई पूरी तरह बाधित हो रही है। महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे अंधेरे में असुरक्षित महसूस करते हैं। रात में आपात स्थिति
में भी बिजली नहीं मिलती। पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। *नागरिकों की मांग:* 1. बिजली कटौती का समय दिन में किया जाए, ताकि रात में आपूर्ति निर्बाध रहे। 2. चायल फीडर की लाइन को भरवारी नगर की मुख्य लाइन से जोड़ दिया जाए। ज्ञापन पर अमित विश्वकर्मा, शुभम कुमार, उपल, विवेक, राज कुमार समेत 41 नागरिकों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान हैं। प्रतिलिपि अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड कौशांबी और जिला मजिस्ट्रेट कौशांबी को भी भेजी गई है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल विद्युत विभाग की कार्रवाई का इंतजार है।
- *कौशांबी संदेश* *सराय अकिल के कोटिया गांव रोड पर लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड और 112 पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू* कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव रोड पर शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं 112 पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर राहत कार्य में जुटी रही। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा नुकसान टल गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सराय अकिल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता की सराहना की है। समय पर पहुंचने से आग आसपास के घरों तक नहीं फैल सकी।4
- बीजेपी से दो बार कौशाम्बी से रहें सांसद विनोद सोनकर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें सांसद जी बर्फ़ घिस रहे हैं आप भी देखें वायरल वीडियो !1
- कौशांबी। जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। खरका के पास होटल के समीप देर रात करीब चार बजे घर के बाहर टहल रही 10 वर्षीय मासूम बच्ची को तेज रफ्तार दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतका की पहचान शिवानी पुत्री कमलेश कुमार (उम्र 10 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवानी घर के बाहर टहल रही थी, तभी पुरखास की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर तीन युवक सवार थे और शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को पकड़ लिया तथा बाइक समेत पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतका के पिता कमलेश कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां-बाप समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवानी कक्षा तीन की छात्रा थी। ग्रामीणों ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- थाना सराय अकिल क्षेत्र के अमिरसा गांव में भूमि विवाद का मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है। गांव निवासी आकाश पांडे ने आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने की नियत से उनके खिलाफ लगातार फर्जी शिकायतें की जा रही हैं। इसको लेकर उन्होंने उपजिलाधिकारी चायल को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले की शुरुआत तब हुई जब गांव के ही राजेश पांडे ने आकाश पांडे पर आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन उनके खेत में खड़ी चरी की हरी फसल को ट्रैक्टर से जोतवा दिया। यह खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई। हालांकि, आकाश पांडे ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जिस जमीन पर उन्होंने ट्रैक्टर चलवाया, वह उनकी पैतृक संपत्ति है। उनके अनुसार, सरकारी बंटवारे के बाद 8 अप्रैल 2026 को लेखपाल और कानूनगो द्वारा उक्त भूमि का सीमांकन कर पत्थरगड़ी की गई थी। उन्होंने इससे जुड़े सभी दस्तावेज और साक्ष्य उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिए हैं। आकाश पांडे का आरोप है कि विरोधी पक्ष जानबूझकर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहराई से जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, उपजिलाधिकारी चायल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब पूरे मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।1
- वार्ड -48 आलोपीबाग से पार्षद प्रत्याशी जनता की समस्याओं को लेकर उतरे चुनाव मैदान में #prayagraj #uttarpradesh #up1
- मेरठ पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल सिंह को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है. दरोगा 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए आगे की कार्यवाही की जा रही है अब सवाल यह उठता है कि क्या यूपी पुलिस बिना रिश्वत के नौकरी नहीं कर पा रहा है जबकि शासन द्वारा हर सुविधाएं उसे प्राप्त है उत्तर प्रदेश में फैली पुलिस विभाग के भ्रष्टाचार जगजाहिर है फिर भी आलाधिकारी पुलिस सुधार के कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है1
- कौशाम्बी मूरतगंज के पल्हाना गॉव मे आज बीती रात को 12:10 रात में कहीं पर ट्रक से एक्ससिडेंट करके भाग रहे ट्रक से 2 लोगों को पुलिस पीछा कर रही थी पुलिस से बचने के लिए पल्हाना गंगा घाट पर ट्रक खड़ी करके रात में गॉव में घुस गए जिस पर गॉव वाले चोर समझ कर पुलिस आने के पहले ही दोनों की जम कर पिटाई कर दी पुलिस से ज्यादा तो गॉव वाले ही जमकर खातेदारी कर दिये पेड़ से गिरा खजूर पर अटक1
- प्रयागराज: करेली इलाके में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। एक पिता ने अपने ही बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पप्पू जायसवाल (45) ने बड़े बेटे प्रियंशु जायसवाल (18) को बहाने से नीचे कमरे में बुलाया और जूसर के हैंडल से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य छत पर सो रहे थे,चीख सुनकर जब मां और भाई नीचे पहुंचे,तो प्रियंशु खून से लथपथ पड़ा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि,आरोपी को अपनी पत्नी पर शक था,जिसे लेकर घर में तनाव चल रहा था,इसी शक ने उसे दरिंदगी पर उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1