logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंगरौली के गनियारी में अवैध रेत और मिट्टी उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग ने एक बिना नंबर की जेसीबी मशीन को जब्त किया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने तहसील सिंगरौली के ग्राम गनियारी में मुक्ति धाम के पास अवैध रेत एवं मिट्टी उत्खनन में लगी इस जेसीबी मशीन को जब्त करने की प्रभावी कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद जब्त की गई जेसीबी मशीन को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी सासन में खड़ा कराया गया है। वर्तमान में मौके पर उत्खनित खनिज की मात्रा का आकलन किया जा रहा है, जिसके आधार पर इस प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब्त वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने दोहराया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या वाहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

19 hrs ago
user_Arvind Kumar Mishra
Arvind Kumar Mishra
Singrauli, Madhya Pradesh•
19 hrs ago

सिंगरौली के गनियारी में अवैध रेत और मिट्टी उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग ने एक बिना नंबर की जेसीबी मशीन को जब्त किया है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनिज अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने तहसील सिंगरौली के ग्राम गनियारी में मुक्ति धाम के पास अवैध रेत एवं मिट्टी उत्खनन में लगी इस जेसीबी मशीन को जब्त करने की प्रभावी कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद जब्त की गई जेसीबी मशीन को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी सासन में खड़ा कराया गया है। वर्तमान में मौके पर उत्खनित खनिज की मात्रा का आकलन किया जा रहा है, जिसके आधार पर इस प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जब्त वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने दोहराया है कि अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या वाहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के बिझौली गांव में रीवा जोन पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में करीब ₹1.28 करोड़ की एमडी ड्रग्स, रसायन, उपकरण और वाहन जब्त किए गए हैं। वहीं, पुलिस द्वारा रीवा से लेकर मुंबई तक फैले इस ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
    1
    मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के बिझौली गांव में रीवा जोन पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में करीब ₹1.28 करोड़ की एमडी ड्रग्स, रसायन, उपकरण और वाहन जब्त किए गए हैं। वहीं, पुलिस द्वारा रीवा से लेकर मुंबई तक फैले इस ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
    user_उपसंपादक जय प्रकाश द्विवेदी
    उपसंपादक जय प्रकाश द्विवेदी
    Local News Reporter देवसर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा में एक अकेली लड़की को देखकर पुलिस ने जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के ओबरा में एक अकेली लड़की को देखकर पुलिस ने जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया है।
    user_Pappu singh
    Pappu singh
    ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में मशीन खराब होने की वजह से सहकारी खाद केंद्रों पर कई दिनों से खाद का वितरण ठप पड़ा है। खाद न मिलने से परेशान किसान रोजाना केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं और उन्हें खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ रहा है। इस स्थिति को लेकर सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया और प्रशासन पर लापरवाही बरतने के साथ-साथ खाद की कालाबाजारी की आशंका जाहिर की है। नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर व्यवस्था को बहाल नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।
    1
    सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में मशीन खराब होने की वजह से सहकारी खाद केंद्रों पर कई दिनों से खाद का वितरण ठप पड़ा है। खाद न मिलने से परेशान किसान रोजाना केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं और उन्हें खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ रहा है। इस स्थिति को लेकर सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया और प्रशासन पर लापरवाही बरतने के साथ-साथ खाद की कालाबाजारी की आशंका जाहिर की है। नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर व्यवस्था को बहाल नहीं किया गया तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भीम आर्मी के सांगठनिक पदाधिकारियों के संबंध में जानकारी सामने आई है। इसके अंतर्गत सत्यम को भीम आर्मी का तहसील मीडिया प्रभारी बताया गया है। वहीं, विरेन्द्र पासी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और मिर्जापुर मण्डल का मुख्य मण्डल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भीम आर्मी के सांगठनिक पदाधिकारियों के संबंध में जानकारी सामने आई है। इसके अंतर्गत सत्यम को भीम आर्मी का तहसील मीडिया प्रभारी बताया गया है। वहीं, विरेन्द्र पासी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और मिर्जापुर मण्डल का मुख्य मण्डल प्रभारी नियुक्त किया गया है।
    user_सत्यम पत्रकार
    सत्यम पत्रकार
    Farmer घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Krushna Siha
    1
    Post by Krushna Siha
    user_Krushna Siha
    Krushna Siha
    Golf driving range सीधी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने का एक मामला सामने आया है। इसमें कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल पीएम मोदी की नकल उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
    1
    कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने का एक मामला सामने आया है। इसमें कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल पीएम मोदी की नकल उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
    user_Pappu singh
    Pappu singh
    ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र से पुलिस की गुंडागर्दी का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। बस स्टैंड पर चाय का ठेला लगाकर मेहनत की रोटी कमाने वाली एक महिला ने जब रात की गश्त पर निकले पुलिसकर्मी को मुफ्त में सामान देने से साफ इनकार कर दिया, तो खाकी के नशे में चूर इस पुलिसकर्मी ने सरेआम उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। शराब के नशे में धुत इस पुलिसकर्मी ने महिला को "रोड तुम्हारे बाप की है" जैसी सड़कछाप भाषा बोलते हुए उसका ठेला बंद करवाने की धमकियां भी दे डालीं। इस घटना को लेकर प्रशासन पर सीधे सवाल खड़े हो रहे हैं कि यदि यही बदतमीजी किसी आम नागरिक ने की होती तो पुलिस उसे अब तक जेल भेज देती, तो फिर इस 'वर्दी वाले गुंडे' पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या कानून सिर्फ आम जनता के लिए है और पुलिस को शराब पीकर गश्त करने तथा बदसलूकी करने की खुली छूट मिल गई है? इस निडर महिला ने पुलिस के इस खोखले रौब के आगे झुकने से इनकार कर दिया है, और अब इस शराबी पुलिसकर्मी पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कराने तथा पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाने के लिए इस सच के वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की जा रही है।
    1
    मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र से पुलिस की गुंडागर्दी का एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। बस स्टैंड पर चाय का ठेला लगाकर मेहनत की रोटी कमाने वाली एक महिला ने जब रात की गश्त पर निकले पुलिसकर्मी को मुफ्त में सामान देने से साफ इनकार कर दिया, तो खाकी के नशे में चूर इस पुलिसकर्मी ने सरेआम उसके साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। शराब के नशे में धुत इस पुलिसकर्मी ने महिला को "रोड तुम्हारे बाप की है" जैसी सड़कछाप भाषा बोलते हुए उसका ठेला बंद करवाने की धमकियां भी दे डालीं।

इस घटना को लेकर प्रशासन पर सीधे सवाल खड़े हो रहे हैं कि यदि यही बदतमीजी किसी आम नागरिक ने की होती तो पुलिस उसे अब तक जेल भेज देती, तो फिर इस 'वर्दी वाले गुंडे' पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या कानून सिर्फ आम जनता के लिए है और पुलिस को शराब पीकर गश्त करने तथा बदसलूकी करने की खुली छूट मिल गई है? इस निडर महिला ने पुलिस के इस खोखले रौब के आगे झुकने से इनकार कर दिया है, और अब इस शराबी पुलिसकर्मी पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कराने तथा पीड़ित महिला को इंसाफ दिलाने के लिए इस सच के वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की जा रही है।
    user_Sushant singh chandel
    Sushant singh chandel
    Farmer सिहावल, सीधी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.