फतेहाबाद में टैंकर पलटा, तेल रिसते ही भरने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ फतेहाबाद : फतेहाबाद-शमशाबाद मार्ग पर ग्राम घाघपुरा के पास शनिवार को सरसों के तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। टैंकर को उठाने के दौरान तेल रिसने लगा, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार, बीती रात बीकानेर से कोलकाता जा रहा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे जेसीबी मशीनों की मदद से टैंकर को सीधा करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान टैंकर से तेल रिसकर सड़क किनारे गड्ढों में भरने लगा। तेल रिसने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने-अपने बर्तनों में तेल भरकर ले जाने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। संभावित हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने लोगों को टैंकर से दूर हटाया। बाद में टैंकर मालिक व चालक ने वाहन को मौके से हटवा दिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

- फतेहाबाद । फतेहाबाद क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोर पर किसान और प्रबंधन के बीच हुए विवाद ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आक्रोशित किसान ने जेसीबी (हेड्रा) मशीन बुलाकर अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जबरन बाहर निकलवाया। *फसल रखने पहुंचे किसान से शुरू हुआ विवाद* जानकारी के अनुसार, किसान अपनी फसल कोल्ड स्टोर में रखने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर किसान और कोल्ड स्टोर प्रबंधन के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते मामला गरमा गया और दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। *गेट बंद होने से बढ़ा तनाव* विवाद बढ़ने पर कोल्ड स्टोर संचालक ने मुख्य गेट बंद कर दिया, जिससे किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली अंदर ही फंस गई। इससे किसान और अधिक नाराज हो गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। *जेसीबी से निकलवाई ट्रॉली* गुस्साए किसान ने तुरंत जेसीबी मशीन मंगवाई और उसकी मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोल्ड स्टोर से बाहर निकलवाया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए.1
- MTF news 7599884036 MTF news सबसे भरोसेमंद / प्रमुख हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत से जुड़ी न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और सिनेमा को कवर करते हैं। सब्सक्राइब करें। MTF news यूट्यूब चैनल को फॉलो करें फेसबुक पेज को: धन्यवाद.1
- त्रिलोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में श्रीमद् भागवत कथा: श्री कृष्ण लीलाओं का अद्भुत वर्णन सिरसागंज - नगर के अरॉव रोड स्थित त्रिलोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 23 मार्च से 30 मार्च तक चल रही श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान सत्र में सरस कथा वाचक अतुल कृष्ण दास महाराज वृंदावन धाम ने अपने मधुर कंठ से संगीतमय वातावरण में शुक्रवार को श्री कृष्णा बाल लीलाओं का वर्णन किया साथ ही कालिया मंथन, गोधारण, वेणूतित, गोवर्धन पूजा आदि लीलाओं का श्रोताओं को रसपान कराया। जदूद्वारा सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने कथा वाचक परीक्षित एवं यज्ञपति का शाल पगड़ी पहनकर स्वागत किया। पंडित सीताराम शर्मा सरोज शर्मा ने भी स्वागत सम्मान किया। परीक्षित क्राति कुमार सिंह ने बताया कि आज 27 मार्च शुक्रवार को श्री कृष्ण बाल लीला, कालिया मंथन, गोधारण, वेणूतित, गोवर्धन पूजा, धन्ना सेठ को भगवान के दर्शन की लीलाओं से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक मंजीत सिंह, परीक्षित क्राति कुमार सिंह, श्रीमती सुधा सिंह, यज्ञपति ब्रजकुमार, श्रीमती नीतू सिंह, दीपक सिंह अंजली सिंह, अभिषेक (प्रिंस)- रिचा सिंह काँची सिंह, शौर्य सिंह, रीवा सिंह ने भागवत कथा में आए सभी लोगों को आभार व्यक्त किया।1
- निरंजन गैस एजेंसी जालूखेड़ा पर हो रही कालाबजारी एड्रेस रानी के नगला जलेसर एटा1
- फिरोजाबाद में चूड़ी उद्योग पर संकट गहराता जा रहा है। कारोबारियों ने आरोप लगाया है कि उनके हिस्से की गैस उद्योग तक नहीं पहुंच रही, बल्कि अन्य फैक्ट्रियों में इस्तेमाल हो रही है। गैस की कमी से भट्टियां बंद हो रही हैं और हजारों मजदूरों का रोजगार खतरे में है। देखिए पूरी रिपोर्ट और जानिए क्या है पूरा मामला।1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- Post by Gyadeen Verma1
- MTF news 7599884036 MTF news सबसे भरोसेमंद / प्रमुख हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत से जुड़ी न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और सिनेमा को कवर करते हैं। सब्सक्राइब करें। MTF news यूट्यूब चैनल को फॉलो करें फेसबुक पेज को: धन्यवाद.1
- Post by देवेंद्र सिंह पत्रकार1