Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटद्वार के मोहम्मद दीपक मामले के बाद रुद्रपुर के मोहित चोपड़ा ने लिखा — मैं भी हूं मोहम्मद दीपक इसके बाद बजरंग दल का बवाल शुरू, जिम पर पहुंचकर किया विरोध। आवास विकास चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई जोगिंदर चौहान बजरंग दल
रिपोर्टर अर्जुन कुमार
कोटद्वार के मोहम्मद दीपक मामले के बाद रुद्रपुर के मोहित चोपड़ा ने लिखा — मैं भी हूं मोहम्मद दीपक इसके बाद बजरंग दल का बवाल शुरू, जिम पर पहुंचकर किया विरोध। आवास विकास चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई जोगिंदर चौहान बजरंग दल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दिन मंगलवार को समय शाम चार बजे मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव मानपुर में आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन किया गया है वॉलीबॉल टूर्नामेंट में विजेता टीम को शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है1
- बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र में मारपीट के दौरान 20 वर्षीय युवक विनोद की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी से मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। घटना 02 फरवरी 2026 की है, जब गांव केसरपुर निवासी विनोद को गांव के ही युवकों ने ग्राम गुरगांवा ले जाकर बेरहमी से पीटा और छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में थाना सिरौली पर FIR संख्या 44/26 धारा 103(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर गठित टीम ने चेकिंग के दौरान बदायूं की ओर भाग रहे आरोपियों को घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी राशिद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। घायल आरोपी और पुलिसकर्मी दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।1
- सयुस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार "राजू" ने पूर्व विधायक श्रद्धेय स्व. पीतमराम की चौथी पुण्यतिथि की संध्या पर अस्पतालों मे मरीजो की सुविधाओं के लिये भेंट की व्हील चेयर। पूरनपुर:पूर्व विधायक श्रद्धेय स्व. पीतमराम की चौथी पुण्यतिथि की पूर्व संध्या मे अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सेवार्थ भाव से व्हीलचेयर प्रदान करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया यह व्हीलचेयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर एवं महिला चिकित्सालय पूरनपुर को भेंट की गई जो की अधीक्षक मनीष शर्मा को सौपी, जिससे जरूरतमंद मरीजों को सुविधा मिल सके। इस अवसर पर पूर्व विधायक स्व. पीतमराम के भांजे एव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा एवं 129 विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर के वरिष्ठ नेता राजकुमार “राजू” ने कहा कि "मेरे मामा श्रद्धेय स्व. पीतमराम का पूरा जीवन जनसेवा, सामाजिक न्याय और गरीबों की आवाज़ बनने के लिए समर्पित रहा उनकी पुण्यतिथि पर सेवा का छोटा सा प्रयास उनके आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि है" इस अवसर पर पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि "स्व. पीतमराम ने सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुँचाने का कार्य किया। आज स्वास्थ्य संस्थानों को व्हीलचेयर प्रदान करना उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास है।" पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज को मजबूत करने का सबसे बड़ा माध्यम सेवा है। स्व. पीतमराम के दिखाए रास्ते पर चलकर युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष समाजवादी पार्टी संजय सिंह यादव ने कहा कि आज की पीढ़ी को ऐसे जननायकों के जीवन से सीख लेनी चाहिए, जिन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया। स्वास्थ्य संस्थानों को दी गई यह सहायता मानवता का संदेश है। वहीं सपा के पूर्व नगरअध्यक्ष तौफीक अहमद कादरी ने कहा कि "स्व. पीतमराम केवल एक नेता नहीं बल्कि जन-जन के मार्गदर्शक थे। उनकी स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य प्रेरणादायी है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।" कार्यक्रम के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर सपा नेता नादिर रजा बरकाती, जिला सचिव आदर पाण्डेय,ओम शर्मा जी,बसंत भारती,जयपाल सिंह,मेहन्द्र सिंह आदि दर्जनों सपा नेता उपस्तिथ थे।1
- Post by Eshank Sharma4
- बीसलपुर की तहसील के गांव जल्लापुर के कुवर साहब के बाग में एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज की एकता, संस्कृति चेतना और संगठनात्मक मजबूती पर जोर देना था। विराट हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजक समिति ने मुख्य अतिथियों को पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का लक्ष्य समाज को संगठित करना और सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ.रामसेवक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है। उन्होंने वर्तमान समय में सामाजिक चेतना को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। सम्मेलन के दौरान हिंदू सांस्कृतिक परंपरा और राष्ट्रीय हित से जुड़े विभिन्न विचारों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने एकजुटता बनाए रखने और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि महंत योगी हनुमान नाथ महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि संपूर्ण हिंदू समाज को जागृत होकर देश की आसुरी शक्तियों का नाश करने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के सह विभाग संपर्क प्रमुख रवि शरण ने संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि घर-परिवार में संस्कारों की नींव माता द्वारा रखी जाती है। उन्होंने हर घर में कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समर्थ, पर्यावरण, स्वदेशी का बोध और नागरिक कर्तव्यों का पालन जैसे पांच परिवर्तनों को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सचिव धर्मपाल गंगवार, पूर्व सैनिक पोशाकी लाल, सह खंड कार्यवाह अमनदीप सिंह जिला शारीरिक प्रमुख अजीत, खंड प्रचारक सर्वेश ग्राम प्रधान जानकी प्रसाद, मंडल कार्यबहा पुष्प कुमार शर्मा एवं डॉ तौले राम गंगवार, सुमन गंगवार, राज कुमार और झाझनलाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।4
- पीलीभीत में बाघ का आतंक: खेत की रखवाली कर रहे किसान पर हमला, हालत गंभीर1
- एक फरवरी को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से केंद्रीय बजट पास किया गया है इसी बजट को लेकर लोग तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं ऐसे में दिन से मंगलवार को समय तीन बजे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगबीर सिंह ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है1
- पीलीभीत के चुर्रा सकतपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों और गलियों की मरम्मत एक साल बाद भी नहीं हो पाई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई इन सड़कों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग दो वर्ष पहले गांव में जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक निर्माण और पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। इस दौरान ठेकेदारों ने गांव की अधिकांश सड़कों और गलियों को खोद दिया था। पाइपलाइन का कार्य पूरा होने के बावजूद इन सड़कों की उचित मरम्मत नहीं की गई है। टूटी हुई सड़कें और गलियां अब बदहाल स्थिति में हैं, जिससे ग्रामीणों को पैदल चलने और वाहन चलाने में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार जानबूझकर सड़कों की मरम्मत नहीं करवा रहा है। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण बुलाकी, राम, धनपाल सिंह, राजकुमार, गौतम वेद पाल के अनुसार, विश्व हिंदू महासंघ भारत युवा प्रकोष्ठ, जनपद पीलीभीत के जिला प्रभारी झंकार सिंह ने इस संबंध में अधिकारियों से कई बार शिकायत की है। हालांकि, इन शिकायतों पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अनदेखी के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है और सड़कों की तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है। वहीं इस मामले में जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता मनीष गंगवार द्वारा बताया गया कि शीघ्र कार्य करा दिया जाएगा।1
- नंदोई के प्यार में पागल पत्नी ने पति को सुलाया मौत की नींद,अब पहुँची सलाखों के पीछे,, मुरादाबाद में प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया, पुलिस ने पत्नी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, भोजपुर थाना क्षेत्र का मामला2