हजारीबाग में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती गरिमामय ढंग से मनाई गई - समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के प्रतीक थे बाबा साहेब: विनोद कुमार -- हजारीबाग। हजारीबाग शहर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 135वीं जयंती बड़े ही सुसज्जित एवं गरिमामय ढंग से मनाई गई। यह कार्यक्रम अनुसूचित जाति संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को याद करते हुए सामाजिक समता और न्याय के लिए उनके संघर्ष को नमन किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक और अर्थशास्त्री थे। उन्होंने अपने जीवन में जातिगत भेदभाव और छुआछूत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए दलितों, वंचितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश को एक मजबूत और न्यायपूर्ण संविधान दिया। समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित उनका दृष्टिकोण आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। विनोद कुमार ने आगे कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, अनूसूचित जाति संघ जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव रेणु कुमारी, कांग्रेस एससी सेल जिला अध्यक्ष मुकेश पसवानअ एससी सेल कांग्रेस के बरही प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक पासवान, कांग्रेस युवा जिला उपाध्यक्ष रिंकू कमार, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, भाजपा एससी सेल जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू, भाजपा नेता हरिश श्रीवास्तव, विनोबा भावे विश्वविद्यालय शिक्षा शास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ तनवीर यूनुस, अनुसूचित जाति संघ महासचिव मोती राम मिर्धा, अनुसूचित जाति संघ जिला कोषाध्यक्ष वासुदेव राम, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष संजय रवि राज, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार, शीला देवी, मोमिन कॉन्फ्रेंस जिला अध्यक्ष जहांगीर अंसारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक सह अधिवक्ता शहादत अंसारी, कीर्तन राम, सीता राम, योगेश्वर राम, श्यामलाल राम, अशोक कुमार, विजय राम, विजय कुमार, केशव रविदास, डीएन रविदास, मनीष कुमार, तुलसी कुमार, सरोज कुमार प्रोफेसर राजीव कुमार, विजय चौधरी, किशन राम, प्रदीप कुमार दास, निर्मला देवी, केशव रविदास, रंजीत कुमार, सुरेश ठाकुर, गौतम सागर राणा, मनोज यादव, रामचंद्र राम, स्मृति राम, प्रभात कुमार रजक सहित समाज के सैकड़ो लोग शामिल थे।
हजारीबाग में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती गरिमामय ढंग से मनाई गई - समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के प्रतीक थे बाबा साहेब: विनोद कुमार -- हजारीबाग। हजारीबाग शहर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 135वीं जयंती बड़े ही सुसज्जित एवं गरिमामय ढंग से मनाई गई। यह कार्यक्रम अनुसूचित जाति संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं आमजन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को याद करते हुए सामाजिक समता और न्याय के लिए उनके संघर्ष को नमन किया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक और अर्थशास्त्री थे। उन्होंने अपने जीवन में जातिगत भेदभाव और छुआछूत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए दलितों, वंचितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश को एक मजबूत और न्यायपूर्ण संविधान दिया। समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों पर आधारित उनका दृष्टिकोण आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। विनोद कुमार ने आगे कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने
का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, अनूसूचित जाति संघ जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव रेणु कुमारी, कांग्रेस एससी सेल जिला अध्यक्ष मुकेश पसवानअ एससी सेल कांग्रेस के बरही प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक पासवान, कांग्रेस युवा जिला उपाध्यक्ष रिंकू कमार, कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह, भाजपा एससी सेल जिला अध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू, भाजपा नेता हरिश श्रीवास्तव, विनोबा भावे विश्वविद्यालय शिक्षा शास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ तनवीर यूनुस, अनुसूचित जाति संघ महासचिव मोती राम मिर्धा, अनुसूचित जाति संघ जिला कोषाध्यक्ष वासुदेव राम, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष संजय रवि राज, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार, शीला देवी, मोमिन कॉन्फ्रेंस जिला अध्यक्ष जहांगीर अंसारी, ग्लोबल ह्यूमन राइट वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक सह अधिवक्ता शहादत अंसारी, कीर्तन राम, सीता राम, योगेश्वर राम, श्यामलाल राम, अशोक कुमार, विजय राम, विजय कुमार, केशव रविदास, डीएन रविदास, मनीष कुमार, तुलसी कुमार, सरोज कुमार प्रोफेसर राजीव कुमार, विजय चौधरी, किशन राम, प्रदीप कुमार दास, निर्मला देवी, केशव रविदास, रंजीत कुमार, सुरेश ठाकुर, गौतम सागर राणा, मनोज यादव, रामचंद्र राम, स्मृति राम, प्रभात कुमार रजक सहित समाज के सैकड़ो लोग शामिल थे।
- -- बाबा साहेब ने देश को समता मूलक संविधान और अधिकार दिए: जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो हजारीबाग। हजारीबाग में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर हजारीबाग शहर के अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर आजसू पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो ने किया। इस दौरान उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के समर्पण, त्याग और उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को एक मजबूत और समता मूलक संविधान दिया, जिससे समाज के हर वर्ग को समान अधिकार प्राप्त हुआ। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण का प्रतीक है, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने आगे कहा कि हमें बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर केंद्रीय सचिव प्रदीप कुमार मेहता, केंद्रीय सदस्य लालचंद महतो, केंद्रीय सदस्य सुरेंद्र महतो, जिला परिषद सदस्य वासुदेव करमाली, केंद्रीय सचिव महिला मोर्चा संगीता बरला, आजसू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुहानी एक्का, जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ महतो, जिला सचिव विष्णु महतो, नगर अध्यक्ष दीप प्रकाश, पंकज मेहता, आशीष मेहता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।3
- दरिया में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती1
- हजारीबाग | शहर में मानवता की एक मिसाल सामने आई है, जहां वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र की पत्नी को अचानक ब्लड की जरूरत पड़ने पर समाजसेवी अभिषेक कुमार ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया। जानकारी मिलते ही अभिषेक कुमार ने बिना समय गंवाए अपनी टीम के सक्रिय सदस्य अजय कुमार को अस्पताल भेजा। अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर समय पर ब्लड उपलब्ध करवाया, जिससे मरीज को राहत मिली। इस त्वरित मदद से परिवार की चिंता दूर हो गई और एक बड़ी परेशानी टल गई। इस नेक काम के लिए परिजनों और स्थानीय लोगों ने समाजसेवी अभिषेक कुमार और उनकी टीम का दिल से आभार व्यक्त किया। अभिषेक कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी इस तरह की सेवा लगातार जारी रहेगी।1
- हजारीबाग उपायुक्त ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि1
- 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक, हजारीबाग स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया, जो आज भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने तथा सामाजिक समरसता एवं समानता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त श्री ओम प्रकाश गुप्ता,अपर समाहर्ता श्री संतोष कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी बाबा साहब को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक, हजारीबाग स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया, जो आज भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने तथा सामाजिक समरसता एवं समानता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त श्री ओम प्रकाश गुप्ता,अपर समाहर्ता श्री संतोष कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी बाबा साहब को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।3
- -- कांग्रेस नेताओं ने आंबेडकर चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि, उनके त्याग और समर्पण को किया याद -- हजारीबाग। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर हजारीबाग कांग्रेस एससी विभाग द्वारा श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एससी विभाग के जिला अध्यक्ष मुकेश पासवान ने किया। इस अवसर पर हजारीबाग शहर के आंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों ने बाबा साहेब के समर्पण, त्याग एवं उनके द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भीम कुमार, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव रेणु कुमारी, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, कांग्रेस एससी सेल बरही प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक पासवान, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह, जिला उपाध्यक्ष बाबर अंसारी, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रिंकू कुमार, रघु जायसवाल, विजय सिंह, मकसूद आलम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जिसे हर पीढ़ी को आत्मसात करने की आवश्यकता है।1