logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चानी मे ढाणी में भीषण आग से घरलू सामान और लाखों का सोना व नकदी जलकर राख कोलायत तहसील के चानी गांव में एक ढाणी में भीषण आग लग जाने से एक गरीब परिवार का सबकुछ जलकर राख हो गया। आगजनी की इस घटना में करीब 5-6 तोला सोने के जेवर, नकद राशि और भारी मात्रा में पशु चारा जल गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है। चानी के निवासी रेवन्त राम पुत्र लिच्छुराम की खेत मे बनी ढाणी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी ढाणी को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मांगीलाल व अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंचे और रेत व पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ढाणी पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस अग्निकांड में घर में रखे सोने के आभूषण बोरिया, कानों के टॉप्स, झुमके आदि जिनका वजन करीब 5-6 तोला था, पूरी तरह जल गए। इसके अलावा घर में रखा 10 क्विंटल चारा, घरेलू सामान, बिस्तर और कपड़े भी राख हो गए। पीड़ित को करीब 5 से 6 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पटवारी राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में आगजनी की रिपोर्ट तैयार की गईं । ग्रामीणों ने बताया कि रेवन्त राम का परिवार अत्यंत निर्धन है और मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुआवजा की मांग की । इस दौरान पटवारी रणबीर सिंह, मांगीलाल, शांति देवी, पुना देवी, मन्नू और जगदीश कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_Rahul sewag
Rahul sewag
Local News Reporter कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
2 hrs ago

चानी मे ढाणी में भीषण आग से घरलू सामान और लाखों का सोना व नकदी जलकर राख कोलायत तहसील के चानी गांव में एक ढाणी में भीषण आग लग जाने से एक गरीब परिवार का सबकुछ जलकर राख हो गया। आगजनी की इस घटना में करीब 5-6 तोला सोने के जेवर, नकद राशि और भारी मात्रा में पशु चारा जल गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है। चानी के निवासी रेवन्त राम पुत्र लिच्छुराम की खेत मे बनी ढाणी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी ढाणी को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मांगीलाल व अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंचे और रेत व पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ढाणी पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस अग्निकांड में घर में रखे सोने के आभूषण बोरिया, कानों के टॉप्स, झुमके आदि जिनका वजन करीब 5-6 तोला था, पूरी तरह जल गए। इसके अलावा घर में रखा 10 क्विंटल चारा, घरेलू सामान, बिस्तर और कपड़े भी राख हो गए। पीड़ित को करीब 5 से 6 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पटवारी राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में आगजनी की रिपोर्ट तैयार की गईं । ग्रामीणों ने बताया कि रेवन्त राम का परिवार अत्यंत निर्धन है और मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मुआवजा की मांग की । इस दौरान पटवारी रणबीर सिंह, मांगीलाल, शांति देवी, पुना देवी, मन्नू और जगदीश कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, श्रीकोलायत द्वारा तालुका न्याय क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। ​इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी देना था कि साइबर दुर्व्यवहार किस तरह से होते हैं, कौन-से मामले इस श्रेणी में आते हैं और इनसे बचाव के प्रति जागरूकता कैसे लाई जाए। इसके तहत तालुका न्यायिक अधिकारियों द्वारा जानकारी उपलब्ध करवाई गई। ​शिविरों के क्रम में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पारूल पारीक ने जय महावीर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीकोलायत में विद्यार्थियों को साइबर दुर्व्यवहार से बचाव की जानकारी प्रदान की। वहीं, ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी निखिल गोयल द्वारा नारायण ग्लोबल एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय झझू में विद्यार्थियों को वर्तमान में साइबर दुर्व्यवहार के स्वरूप और उससे बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। ​जागरूकता शिविर में पीठासीन अधिकारियों द्वारा साइबर दुर्व्यवहार, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग, बाल अश्लील सामग्री और ऑनलाइन यौन शोषण आदि विषयों पर व्याख्यान दिया गया। इसी के साथ स्कूलों में “कोर्ट वाली दीदी” के नाम से एक शिकायत पेटी एवं RSLSA द्वारा जारी बुकलेट भी प्रदान की गई, ताकि बच्चे साइबर दुर्व्यवहार से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत इस पेटी के माध्यम से साझा कर सकें।
    1
    राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, श्रीकोलायत द्वारा तालुका न्याय क्षेत्र के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। ​इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर दुर्व्यवहार के बारे में जानकारी देना था कि साइबर दुर्व्यवहार किस तरह से होते हैं, कौन-से मामले इस श्रेणी में आते हैं और इनसे बचाव के प्रति जागरूकता कैसे लाई जाए। इसके तहत तालुका न्यायिक अधिकारियों द्वारा जानकारी उपलब्ध करवाई गई। ​शिविरों के क्रम में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पारूल पारीक ने जय महावीर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीकोलायत में विद्यार्थियों को साइबर दुर्व्यवहार से बचाव की जानकारी प्रदान की। वहीं, ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकारी निखिल गोयल द्वारा नारायण ग्लोबल एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय झझू में विद्यार्थियों को वर्तमान में साइबर दुर्व्यवहार के स्वरूप और उससे बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
​जागरूकता शिविर में पीठासीन अधिकारियों द्वारा साइबर दुर्व्यवहार, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग, बाल अश्लील सामग्री और ऑनलाइन यौन शोषण आदि विषयों पर व्याख्यान दिया गया। इसी के साथ स्कूलों में “कोर्ट वाली दीदी” के नाम से एक शिकायत पेटी एवं RSLSA द्वारा जारी बुकलेट भी प्रदान की गई, ताकि बच्चे साइबर दुर्व्यवहार से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत इस पेटी के माध्यम से साझा कर सकें।
    user_Rahul sewag
    Rahul sewag
    Local News Reporter कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    7 min ago
  • ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, रणजीतपुरा पुलिस ने दो युवकों को हीरोइन सहित किया गिरफ्तार, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत रणजीतपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी के दौरान नखतबन्ना मंदिर तिराहा नख्तसिंहपुरा के पास एक स्कॉर्पियो वाहन (नंबर RJ 07 UC 0061) को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी श्यामसुंदर पुत्र ओमप्रकाश गौडू के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की थैली में 72.7 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। वहीं दूसरे आरोपी श्यामसुंदर पुत्र रामेश्वर लाल गौडू के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की थैली में 14.2 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की गई। इस संबंध में पुलिस थाना रणजीतपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच बज्जू थानाधिकारी जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है। कार्रवाई के दौरान नाकाबंदी में ASI नैनूसिंह, प्रतापदान, राजू चौधरी, प्रदीप सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
    1
    ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, रणजीतपुरा पुलिस ने दो युवकों को हीरोइन सहित किया गिरफ्तार,
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत रणजीतपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी के दौरान नखतबन्ना मंदिर तिराहा नख्तसिंहपुरा के पास एक स्कॉर्पियो वाहन (नंबर RJ 07 UC 0061) को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी श्यामसुंदर पुत्र ओमप्रकाश गौडू के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की थैली में 72.7 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
वहीं दूसरे आरोपी श्यामसुंदर पुत्र रामेश्वर लाल गौडू के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक की थैली में 14.2 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की गई।
इस संबंध में पुलिस थाना रणजीतपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच बज्जू थानाधिकारी जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है।
कार्रवाई के दौरान नाकाबंदी में ASI नैनूसिंह, प्रतापदान, राजू चौधरी, प्रदीप सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Taj Khan bhutto
    1
    Post by Taj Khan bhutto
    user_Taj Khan bhutto
    Taj Khan bhutto
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    33 min ago
  • बीकानेर छोटी काशी विश्व शांति और सामाजिक समन्वय के उद्देश्य से रुद्राभिषेक, भैरव पूजन और महाप्रसाद का आयोजन हुआ साथ ही भव्य प्रसाद का अयोजन रखा डॉ बी डी कल्ला ने उपस्थित होकर रुद्राभिषेक किया और भैरव पूजन किया साथ की पूर्व मंत्री कल्ला ने बताया कि सामुहिक भोज हमारी सामाजिक एकता, आपसी प्रेम की वृद्धि का सर्वाधिक सफल प्रयोग साबित हुआ है। हमारे पुर्वजों की परम्परा से लेकर नई पीढी के समक्ष चुनौतियों का सामना करने में यह बड़ा हथियार भी रहा है। आज समाज में कठिन परिस्थतियों, देश और दुनियां की विषम परिस्पतियों ने समाज की सोच व व्यवस्थाओं पर अतिक्रमण कर लिया है। निस्तर संवाद एवं सत्कार ही हमें सुरक्षित रख सकते हे साथ ही आज शहर के आस पास और ग्रामीण क्षेत्रों से कभी पुष्करणा समाज बंधुओं कार्यक्रम में धीरे धीरे पधार रहे है कार्यक्रम सुबह से सभी पूरे परिवार सहित उपस्थित होकर भगति रसपान करें रहे हे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार डॉ बी डी कल्ला भी सामाजिक कार्यक्रम में रुद्राभिषेक करने वाले सभी पंडितों को बीकानेर की परम्परा के साथ प्रसाद में सभी को आपने हाथों से (पुरसारा ) प्रसाद वितरण करते हुवे भोजन करवा रहे हे और कार्यक्रम लगातार रात्रि 11 बजे तक सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या पे पधारे । कार्यक्रम में देवी लाल जी उपाध्याय पुजारी बाबा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार डॉ बी डी कल्ला श्याम जी देराश्री और समाज की गणमान्य लोग और सैकड़ों पंडितों के साथ रुद्राभिषेक और विश्वरक्षक भैरव पूजन किया गया l दिनांक: 12 अप्रैल 2026 कार्यक्रम का विवरण:रुद्राभिषेक एवं भैरव पूजन: प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक सम्पन्न हुआ l महाप्रसाद: प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक चलेगा l स्थान ओझा सत्संग भवन (भाग 1 व 2) एवं ओझा बगीची, नत्थूसर गेट के बाहर, बीकानेर
    3
    बीकानेर छोटी काशी विश्व शांति और सामाजिक समन्वय के उद्देश्य से रुद्राभिषेक, भैरव पूजन और महाप्रसाद का आयोजन हुआ साथ ही भव्य प्रसाद का अयोजन रखा डॉ बी डी कल्ला ने उपस्थित होकर रुद्राभिषेक किया और भैरव पूजन किया साथ की पूर्व मंत्री कल्ला ने बताया कि सामुहिक भोज हमारी सामाजिक एकता, आपसी प्रेम की वृद्धि का सर्वाधिक सफल प्रयोग साबित हुआ है। हमारे पुर्वजों की परम्परा से लेकर नई पीढी के समक्ष चुनौतियों का सामना करने में यह बड़ा हथियार भी रहा है। आज समाज में कठिन परिस्थतियों, देश और दुनियां की विषम परिस्पतियों ने समाज की सोच व व्यवस्थाओं पर अतिक्रमण कर लिया है। निस्तर संवाद एवं सत्कार ही हमें सुरक्षित रख सकते हे साथ ही आज शहर के आस पास और ग्रामीण क्षेत्रों से कभी पुष्करणा समाज बंधुओं कार्यक्रम में धीरे धीरे पधार रहे है कार्यक्रम सुबह से सभी पूरे परिवार सहित उपस्थित होकर भगति रसपान करें रहे हे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार डॉ बी डी कल्ला भी सामाजिक कार्यक्रम में रुद्राभिषेक करने वाले सभी पंडितों को बीकानेर की परम्परा के साथ प्रसाद में सभी को आपने हाथों से (पुरसारा ) प्रसाद वितरण करते हुवे भोजन करवा रहे हे और कार्यक्रम लगातार रात्रि 11 बजे तक सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या पे पधारे । कार्यक्रम में देवी लाल जी उपाध्याय पुजारी बाबा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार डॉ बी डी कल्ला श्याम जी देराश्री और समाज की गणमान्य लोग और सैकड़ों पंडितों के साथ रुद्राभिषेक और विश्वरक्षक भैरव पूजन किया गया l
दिनांक: 12 अप्रैल 2026
कार्यक्रम का विवरण:रुद्राभिषेक एवं भैरव पूजन: प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक सम्पन्न हुआ  l
महाप्रसाद: प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक चलेगा l
स्थान  ओझा सत्संग भवन (भाग 1 व 2) एवं ओझा बगीची, नत्थूसर गेट के बाहर, बीकानेर
    user_Cityexpressnews
    Cityexpressnews
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    57 min ago
  • राजस्थान के भादरा में भाईचारे की अनोखी मिसाल देखने को मिली, जहां एक मुस्लिम महिला ने 21 साल पुराने धर्म-भाई के रिश्ते को निभाते हुए हिंदू भाई के घर मायरे का न्योता दिया। इस पहल ने समाज को संदेश दिया कि रिश्ते धर्म से नहीं, दिल से बनते हैं। #bikaner #rajasthan #hanumangarh #news #viral
    1
    राजस्थान के भादरा में भाईचारे की अनोखी मिसाल देखने को मिली, जहां एक मुस्लिम महिला ने 21 साल पुराने धर्म-भाई के रिश्ते को निभाते हुए हिंदू भाई के घर मायरे का न्योता दिया। इस पहल ने समाज को संदेश दिया कि रिश्ते धर्म से नहीं, दिल से बनते हैं।
#bikaner #rajasthan #hanumangarh #news #viral
    user_SSSO NEWS
    SSSO NEWS
    Media company बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • बीकानेर पत्रकार इकबाल खान: बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नोखा रोड स्थित भादू होटल के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने स्थानीय सामाजिक संस्थाओं खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्था के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस अब मृतक की पहचान करने और दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
    1
    बीकानेर  पत्रकार इकबाल खान:
बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नोखा रोड स्थित भादू होटल के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने स्थानीय सामाजिक संस्थाओं खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्था के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस अब मृतक की पहचान करने और दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • बीकानेर, 11 अप्रैल। मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल की रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रामपुरा बस्ती क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां गली नंबर 8 में एक व्यक्ति गंभीर हालत में खून से लथपथ मिला। उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने मृतक पर तलवार से 10 से 15 वार कर हत्या की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एफएसएल टीम की सहायता ली, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी कपिलसिंह (34) निवासी रामपुरा बस्ती को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।
    1
    बीकानेर, 11 अप्रैल।
मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल की रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रामपुरा बस्ती क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां गली नंबर 8 में एक व्यक्ति गंभीर हालत में खून से लथपथ मिला। उसे पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने मृतक पर तलवार से 10 से 15 वार कर हत्या की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एफएसएल टीम की सहायता ली, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी कपिलसिंह (34) निवासी रामपुरा बस्ती को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।
    user_Bikaner Live
    Bikaner Live
    Media company बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • कोलायत थाना क्षेत्र में अवैध जिप्सम परिवहन का मामला सामने आया है। परिवादी अनिरुद्ध सिंह भाटी खनिज कार्यदेशक 1 ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस थाना कोलायत क्षेत्र में एक ट्रक जिप्सम से भरा हुआ खड़ा मिला। मौके पर मौजूद ट्रक चालक से जिप्सम परिवहन के लिए आवश्यक रॉयल्टी/दस्तावेज के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन चालक द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। जांच के दौरान ट्रक नंबर RJ 07 GC 3077 को ऑनलाइन विभागीय पोर्टल पर चेक करने पर भी जिप्सम परिवहन के लिए आवश्यक रॉयल्टी नहीं पाई गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मुश्ताक पुत्र रमनु खान जालवाली बीकानेर बताया और स्वीकार किया कि वह बिना रॉयल्टी के जिप्सम लेकर आया है। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक व संबंधित मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया तथा नियमानुसार पंचनामा तैयार कर सुपुर्दगी दी गई। मामले की जांच उप निरीक्षक लखपत सिंह को सौंपी गई है।
    1
    कोलायत थाना क्षेत्र में अवैध जिप्सम परिवहन का मामला सामने आया है। परिवादी अनिरुद्ध सिंह भाटी खनिज कार्यदेशक 1 ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस थाना कोलायत क्षेत्र में एक ट्रक जिप्सम से भरा हुआ खड़ा मिला। मौके पर मौजूद ट्रक चालक से जिप्सम परिवहन के लिए आवश्यक रॉयल्टी/दस्तावेज के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन चालक द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए।
जांच के दौरान ट्रक नंबर RJ 07 GC 3077 को ऑनलाइन विभागीय पोर्टल पर चेक करने पर भी जिप्सम परिवहन के लिए आवश्यक रॉयल्टी नहीं पाई गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मुश्ताक पुत्र रमनु खान जालवाली बीकानेर बताया और स्वीकार किया कि वह बिना रॉयल्टी के जिप्सम लेकर आया है।
पुलिस ने मामले में ट्रक चालक व संबंधित मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया गया तथा नियमानुसार पंचनामा तैयार कर सुपुर्दगी दी गई। मामले की जांच उप निरीक्षक लखपत सिंह को सौंपी गई है।
    user_Rahul sewag
    Rahul sewag
    Local News Reporter कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    11 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.