Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाइक सवार युवक महिला से बातों में उलझाकर सोने की चेन लेकर फरार घुघरी/मंडला जिले में चेन स्नेचिंग की एक और घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार युवक ने सड़क पर जा रही महिला को बातों में उलझाया और मौका पाकर उसके गले से सोने की चेन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बाइक पर अकेला था और वारदात को अंजाम देने के बाद तेज रफ्तार से मौके से भाग निकला। पीड़ित महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
Akash Chakarwarti

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- घुघरी सूर्य कुण्ड धाम भण्डारा समिति में नर्मदा परिक्रमा वासियों की भोजन सेवा दिनांक 14.02.2026 मां सभी दान दाताओं की मनोकामना पूर्ण करें।1
- नन्हे दोस्तों का बड़ा दिल… साथ घर लौटते मासूम1
- गहरी बावली में रातभर जिंदगी से जंग… सुबह पुलिस ने किया रेस्क्यू, प्लास्टिक खोखे ने बचाई जान मंडला जिले के निवास नगर परिषद क्षेत्र में राधा-कृष्ण मंदिर के बगल स्थित एक पुरानी और गहरी बावली से पुलिस ने साहसिक रेस्क्यू कर एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।1
- मंडला में बेक रहे थे घटिया हेलमेट मंडला पुलिस ने किया ख़ुलासा हेलमेट ख़रीदने से पहले जाँच ज़रूरी1
- इंदौर में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव निर्वस्त्र हालत में उसके क्लासमेट के कमरे में मिला है। क्लासमेट मंदसौर का रहने वाला है। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। छात्रा तीन दिन से लापता थी। 10 फरवरी की रात कॉलेज के आधिकारिक वॉट्सएप गु्रप पर छात्रा के मोबाइल फोन से एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट हुआ था। इसमें युवक का चेहरा इमोजी से छिपा था, जबकि छात्रा का चेहरा साफ दिख रहा है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने छात्रा के मोबाइल का इस्तेमाल कर उसके स्टेटस पर भी आपत्तिजनक वीडियो लगाए और उसके संपर्क में रहने वालों को भी भेजे। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, घटना अंकली गली की है। सूचना मिलते एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जिस कमरे से शव मिला है, वह उसके क्लासमेट मंदसौर निवासी पीयूष का है। जो उसने किराए से ले रखा है। दोनों सांवेर रोड स्थित एक संस्थान से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। घटना के बाद से ही पीयूष लापता है।1
- मंडला - विकासखंड मवई के शासकीय प्राथमिक शाला केरपानी में ये कैसी पाठशाला.... जिन नन्हें हाथों में किताबें होनी चाहिए उनसे साफ करा रहे बर्तन.. शिक्षा के मंदिर में बच्चों के भविष्य को संवारने की जगह अंधकार में ढाकेलने की साजिश1
- Post by Shubham Bairagi journalist1
- गुणवत्ता हीन तरीके से हो रहा है NH-4 मंडला–डिंडोरी रोड का कार्य, जगह-जगह खुदे ‘मौत के गड्ढे’ घुघरी मंडला/डिंडोरी – National Highway 4 (मंडला–डिंडोरी मार्ग) पर चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रात के समय इन गड्ढों के आसपास न तो पर्याप्त संकेतक लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण एजेंसी द्वारा मानकों की अनदेखी की जा रही है। कई स्थानों पर अधूरा कार्य छोड़ दिया गया है, जिससे बारिश या अंधेरे में यह मार्ग ‘मौत के गड्ढों’ में तब्दील हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक और छोटे वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन चुका है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा जल्द से जल्द गड्ढों को भरकर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जाए।1