logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“मेडिकल रिपोर्ट से लेकर पुलिस कार्रवाई तक—हर सवाल का जवाब जरूरी है।” 🚨 निशु के पिता संजय जी के लिए न्याय की मांग! अगर घायल की हालत इतनी गंभीर थी और 7 टांके लगाने पड़े, तो पुलिस की MLC में चोटें सामान्य कैसे दर्ज हुईं? अगर मामला धारा 307 लगाए जाने की स्थिति का था, तो आरोपी जेल क्यों नहीं गया? इन्हीं सवालों को लेकर सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने निशु के पिता संजय जी के लिए न्याय की मांग उठाई है। मामला कई गंभीर सवाल खड़े करता है— ❓ मेडिकल रिपोर्ट और इलाज की स्थिति में अंतर क्यों? ❓ गंभीर चोटों के बावजूद कार्रवाई पर सवाल क्यों? ❓ अगर 307 के तहत मामला बनता था, तो आरोपी के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई हुई? अब जरूरत है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और तथ्यों के आधार पर पीड़ित परिवार को न्याय मिले। न्याय की मांग जारी है… सवालों के जवाब जरूरी हैं। #Nishu #SanjayJi #JusticeForNishu #ChandrashekharAzad #न्यायकीमांग #निष्पक्षजांच #HindNews247

13 hrs ago
user_Hind News
Hind News
Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

“मेडिकल रिपोर्ट से लेकर पुलिस कार्रवाई तक—हर सवाल का जवाब जरूरी है।” 🚨 निशु के पिता संजय जी के लिए न्याय की मांग! अगर घायल की हालत इतनी गंभीर थी और 7 टांके लगाने पड़े, तो पुलिस की MLC में चोटें सामान्य कैसे दर्ज हुईं? अगर मामला धारा 307 लगाए जाने की स्थिति का था, तो आरोपी जेल क्यों नहीं गया? इन्हीं सवालों को लेकर सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने निशु के पिता संजय जी के लिए न्याय की मांग उठाई है। मामला कई गंभीर सवाल खड़े करता है— ❓ मेडिकल रिपोर्ट और इलाज की स्थिति में अंतर क्यों? ❓ गंभीर चोटों के बावजूद कार्रवाई पर सवाल क्यों? ❓ अगर 307 के तहत मामला बनता था, तो आरोपी के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई हुई? अब जरूरत है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और तथ्यों के आधार पर पीड़ित परिवार को न्याय मिले। न्याय की मांग जारी है… सवालों के जवाब जरूरी हैं। #Nishu #SanjayJi #JusticeForNishu #ChandrashekharAzad #न्यायकीमांग #निष्पक्षजांच #HindNews247

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज जनमषटमी के दिन पूरे शहर में मनदिर की सजावट पूरे एटा शहर में की गई रौकी पत्रकार एटा शहर prees
    4
    आज जनमषटमी के दिन पूरे शहर में मनदिर की सजावट पूरे एटा शहर में की गई  रौकी पत्रकार एटा शहर prees
    user_Sanjay kulshreshth(Rockey Bhai
    Sanjay kulshreshth(Rockey Bhai
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एटा ब्रेकिंग...... श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शोभायात्रा में जेबकतरा को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौंपा। एटा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शोभायात्रा के दौरान माया पैलेस चौराहे पर भीड़ के बीच जेब काटते एक युवक को लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले। शोभायात्रा में लोगों ने आरोपी को मौके पर ही जेब काटते दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़ा गया आरोपी सिकंदराराऊ का रहने वाला बताया जा रहा है। शोभायात्रा में जेबकतरे के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। कोतवाली नगर पुलिस की टीम संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रख रही है। रिपोर्ट वैभव वार्ष्णेय एटा #highlight Following Love PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh UP Police Etah Police DM Etah Devesh Shakya Apna Etah Etah City - U.P
    1
    एटा ब्रेकिंग......

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शोभायात्रा में जेबकतरा को रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को सौंपा। 

एटा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शोभायात्रा के दौरान माया पैलेस चौराहे पर भीड़ के बीच जेब काटते एक युवक को लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।

शोभायात्रा में लोगों ने आरोपी को मौके पर ही जेब काटते दबोच लिया। 

इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

पकड़ा गया आरोपी सिकंदराराऊ का रहने वाला बताया जा रहा है।

शोभायात्रा में जेबकतरे के पकड़े जाने से हड़कंप मच गया।

 कोतवाली नगर पुलिस की टीम संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रख रही है।

रिपोर्ट वैभव वार्ष्णेय एटा

#highlight Following Love PMO India Chief Minister Office Uttar Pradesh UP Police Etah Police DM Etah Devesh Shakya Apna Etah Etah City - U.P
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आयोजित यादव मेला कमेटी के तत्वावधान में आगरा रोड महाराणा प्रताप चौक से प्रारम्भ होकर प्रमुख बाजारों से होते हुए निधौली चौराहे तक अनवरत जारी है।
    1
    योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आयोजित यादव मेला कमेटी के तत्वावधान  में  आगरा रोड महाराणा प्रताप चौक से प्रारम्भ होकर प्रमुख बाजारों से होते हुए निधौली चौराहे तक अनवरत जारी है।
    user_Ravendra Jadon पत्रकार
    Ravendra Jadon पत्रकार
    Farmer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • OYO होटल पर प्रशासन का शिकंजा, संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप हाईवे स्थित NK रिलैक्स OYO होटल में कार्रवाई, तीन महिलाएं हिरासत में; होटल सीज, संचालक की भूमिका भी जांच के घेरे में एटा। जनपद में संचालित OYO होटलों को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के लिप्टन चौकी अंतर्गत हाईवे स्थित NK रिलैक्स OYO होटल पर छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार आकाश लावण्य, थाना कोतवाली देहात पुलिस, महिला थाना पुलिस तथा चाइल्ड हेल्पलाइन/सीडब्ल्यूसी की संयुक्त टीम ने होटल पर छापेमारी की। बताया गया कि पुलिस एवं प्रशासनिक टीम द्वारा होटल में जांच के दौरान तीन महिलाएं मिलीं, जिनमें एक नाबालिग होने की जानकारी सामने आई है। टीम ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नाबालिग से संबंधित मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। कार्रवाई के दौरान होटल से संबंधित दस्तावेजों एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की भी जांच की गई। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद NK रिलैक्स OYO होटल को सीज कर दिया गया। वहीं होटल संचालक की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई की भनक लगने के बाद होटल संचालक के मौके से चले जाने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। OYO होटलों की गतिविधियों पर उठते रहे हैं सवाल जनपद में अलीगंज रोड, मंडी समिति क्षेत्र, आगरा रोड और कासगंज रोड सहित विभिन्न मार्गों पर संचालित OYO होटलों को लेकर समय-समय पर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह के सवाल उठते रहे हैं। कुछ स्थानीय लोगों द्वारा ऐसे होटलों की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियां संचालित होने के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की वास्तविकता संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस एवं प्रशासन की ताजा कार्रवाई के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या आने वाले दिनों में जनपद के अन्य OYO होटलों की भी इसी प्रकार जांच की जाएगी। एक कार्रवाई के बाद कई सवाल NK रिलैक्स OYO होटल पर हुई कार्रवाई ने प्रशासन की गंभीरता का संकेत जरूर दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह कार्रवाई केवल एक होटल तक सीमित रहेगी या फिर जनपद में संचालित अन्य OYO होटलों के दस्तावेज, पंजीकरण, ग्राहकों के रिकॉर्ड, सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियों की भी व्यापक जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के लिप्टन चौकी अंतर्गत हाईवे स्थित NK रिलैक्स OYO होटल का है।
    1
    OYO होटल पर प्रशासन का शिकंजा, संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप
हाईवे स्थित NK रिलैक्स OYO होटल में कार्रवाई, तीन महिलाएं हिरासत में; होटल सीज, संचालक की भूमिका भी जांच के घेरे में
एटा। जनपद में संचालित OYO होटलों को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के लिप्टन चौकी अंतर्गत हाईवे स्थित NK रिलैक्स OYO होटल पर छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में नायब तहसीलदार आकाश लावण्य, थाना कोतवाली देहात पुलिस, महिला थाना पुलिस तथा चाइल्ड हेल्पलाइन/सीडब्ल्यूसी की संयुक्त टीम ने होटल पर छापेमारी की।
बताया गया कि पुलिस एवं प्रशासनिक टीम द्वारा होटल में जांच के दौरान तीन महिलाएं मिलीं, जिनमें एक नाबालिग होने की जानकारी सामने आई है। टीम ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नाबालिग से संबंधित मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान होटल से संबंधित दस्तावेजों एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की भी जांच की गई। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद NK रिलैक्स OYO होटल को सीज कर दिया गया। वहीं होटल संचालक की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई की भनक लगने के बाद होटल संचालक के मौके से चले जाने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
OYO होटलों की गतिविधियों पर उठते रहे हैं सवाल
जनपद में अलीगंज रोड, मंडी समिति क्षेत्र, आगरा रोड और कासगंज रोड सहित विभिन्न मार्गों पर संचालित OYO होटलों को लेकर समय-समय पर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह के सवाल उठते रहे हैं। कुछ स्थानीय लोगों द्वारा ऐसे होटलों की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियां संचालित होने के आरोप भी लगाए जाते रहे हैं।
हालांकि इन आरोपों की वास्तविकता संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस एवं प्रशासन की ताजा कार्रवाई के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या आने वाले दिनों में जनपद के अन्य OYO होटलों की भी इसी प्रकार जांच की जाएगी।
एक कार्रवाई के बाद कई सवाल
NK रिलैक्स OYO होटल पर हुई कार्रवाई ने प्रशासन की गंभीरता का संकेत जरूर दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह कार्रवाई केवल एक होटल तक सीमित रहेगी या फिर जनपद में संचालित अन्य OYO होटलों के दस्तावेज, पंजीकरण, ग्राहकों के रिकॉर्ड, सुरक्षा व्यवस्था और गतिविधियों की भी व्यापक जांच की जाएगी।
फिलहाल पुलिस द्वारा हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के लिप्टन चौकी अंतर्गत हाईवे स्थित NK रिलैक्स OYO होटल का है।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध बीती रात चोरों ने दुकान को बनाया अपना निशाना। छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम उधरनपर निवासी दिव्यांग प्रेमचंद्र पुत्र विनोद कुमार ने कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विद्या प्रकाश महाविद्यालय के सामने उसकी परचून की दुकान है। रोज कि भांति जब वह शुक्रवार सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचा, तो उसने देखा दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान में रखे पान मसाला, सिगरेट के पैकट एवं गोलक में रखे 6 हजार रुपए गायब थे। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही साईंमीर चौकी इंचार्ज रामजी तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का निरीक्षण किया। पीड़ित ने मामले की जांच कर, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
    1
    विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध
बीती रात चोरों ने दुकान को बनाया अपना निशाना।
छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम उधरनपर निवासी दिव्यांग प्रेमचंद्र पुत्र विनोद कुमार ने कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विद्या प्रकाश महाविद्यालय के सामने उसकी परचून की दुकान है। रोज कि भांति जब वह शुक्रवार सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचा, तो उसने देखा दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान में रखे पान मसाला, सिगरेट के पैकट एवं गोलक में रखे 6 हजार रुपए गायब थे। पीड़ित ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही साईंमीर चौकी इंचार्ज रामजी तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का निरीक्षण किया। पीड़ित ने मामले की जांच कर, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
    user_पत्रकार विकास दीक्षित
    पत्रकार विकास दीक्षित
    Local News Reporter छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *बढ़पुरा के कामेत में 600 मीटर रास्ता बना तालाब किसानों की बढ़ी मुश्किलें खेतों तक पहुंचना हुआ दुश्वार* जनपद इटावा के ब्लाक बढ़पुरा ग्राम पंचायत कामेत में बाह रोड से बेदरी के घर होते हुए नहर तक जाने वाला करीब 600 मीटर लंबा और 11 फीट चौड़ा रास्ता इन दिनों बदहाल स्थिति में है। रास्ते पर पानी भर जाने के कारण यह मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। चकरोड भी बंद होने से आसपास के किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार रास्ता खराब होने और जलभराव के चलते किसानों को खेतों की जुताई-बुवाई, खाद-बीज पहुंचाने तथा कृषि संबंधी अन्य सामान ले जाने में काफी दिक्कत हो रही है। बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो गई है। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक और लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है। बताया गया है कि इस मार्ग से खेत संख्या 1666, 1667 और 1668 सहित आसपास के कई खेतों तक पहुंच होती है। इन खेतों में कृष्णा गोपाल, ब्रजेश, राकेश, ब्रजकिशोर, योगेश चंदन, योगेंद्र, अमन, गौरव, सनी राजावत सहित कई अन्य किसानों की कृषि भूमि है। रास्ता बंद होने से इन सभी किसानों की रोजमर्रा की कृषि गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। रास्ता ठीक होने से किसानों के साथ क्षेत्रवासियों को भी मिलेगी राहत ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस रास्ते की मरम्मत कराकर इसे आवागमन योग्य बना दिया जाए तो किसानों की समस्या दूर होने के साथ-साथ पारपट्टी क्षेत्र के लोगों को भी स्टेशन जाने में काफी सुविधा मिलेगी। यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी स्थिति खराब होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जिले के जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कराकर रास्ते से जलभराव हटवाया जाए तथा चकरोड को दुरुस्त कराकर मार्ग को जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाया जाए, जिससे किसानों को खेतों तक पहुंचने और आम लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। रजत यादव संवाददाता जन नीति 24 इटावा मो.7417197064
    4
    *बढ़पुरा के कामेत में 600 मीटर रास्ता बना तालाब किसानों की बढ़ी मुश्किलें खेतों तक पहुंचना हुआ दुश्वार*
जनपद इटावा के ब्लाक बढ़पुरा ग्राम पंचायत कामेत में बाह रोड से बेदरी के घर होते हुए नहर तक जाने वाला करीब 600 मीटर लंबा और 11 फीट चौड़ा रास्ता इन दिनों बदहाल स्थिति में है। रास्ते पर पानी भर जाने के कारण यह मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। चकरोड भी बंद होने से आसपास के किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार रास्ता खराब होने और जलभराव के चलते किसानों को खेतों की जुताई-बुवाई, खाद-बीज पहुंचाने तथा कृषि संबंधी अन्य सामान ले जाने में काफी दिक्कत हो रही है। बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो गई है। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक और लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
बताया गया है कि इस मार्ग से खेत संख्या 1666, 1667 और 1668 सहित आसपास के कई खेतों तक पहुंच होती है। इन खेतों में कृष्णा गोपाल, ब्रजेश, राकेश, ब्रजकिशोर, योगेश चंदन, योगेंद्र, अमन, गौरव, सनी राजावत सहित कई अन्य किसानों की कृषि भूमि है। रास्ता बंद होने से इन सभी किसानों की रोजमर्रा की कृषि गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
रास्ता ठीक होने से किसानों के साथ क्षेत्रवासियों को भी मिलेगी राहत
ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस रास्ते की मरम्मत कराकर इसे आवागमन योग्य बना दिया जाए तो किसानों की समस्या दूर होने के साथ-साथ पारपट्टी क्षेत्र के लोगों को भी स्टेशन जाने में काफी सुविधा मिलेगी। यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी स्थिति खराब होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने जिले के जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कराकर रास्ते से जलभराव हटवाया जाए तथा चकरोड को दुरुस्त कराकर मार्ग को जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाया जाए, जिससे किसानों को खेतों तक पहुंचने और आम लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
रजत यादव संवाददाता 
जन नीति 24 इटावा 
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • “वीडियो बना लो… अखिलेश यादव को दिखा देना!” — मैनपुरी में CO साहब के कथित रौब पर मचा बवाल! 🚨 मैनपुरी में CO का कथित रौब! वीडियो को लेकर उठे सवाल “वीडियो बना लो… आजमगढ़ का हूं, अखिलेश यादव को दिखा देना…” मैनपुरी जिले में तैनात एक CO का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में अधिकारी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं और इसके बाद मूंछों पर ताव देते हुए अपना रौब दिखाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या किसी लोकसेवक का जनता के बीच ऐसा व्यवहार उचित है? मामला सिर्फ किसी राजनीतिक व्यक्ति के लिए इस्तेमाल की गई भाषा का नहीं, बल्कि अधिकारी और आम जनता के बीच व्यवहार एवं संवैधानिक मर्यादा का भी है। अगर वीडियो में कही गई बातें और घटनाक्रम सही हैं, तो संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले का निष्पक्ष संज्ञान लेकर तथ्य स्पष्ट करने चाहिए। सवाल बड़ा है—अगर एक पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो आम नागरिकों के साथ अधिकारी का व्यवहार कैसा होता होगा? 👉 आप इस कथित वीडियो और CO के व्यवहार को कैसे देखते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर दें। #Mainpuri #MainpuriNews #CO #Police #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPPolice #UttarPradesh #UPNews #HindNews247
    1
    “वीडियो बना लो… अखिलेश यादव को दिखा देना!” — मैनपुरी में CO साहब के कथित रौब पर मचा बवाल!
🚨 मैनपुरी में CO का कथित रौब! वीडियो को लेकर उठे सवाल
“वीडियो बना लो… आजमगढ़ का हूं, अखिलेश यादव को दिखा देना…”
मैनपुरी जिले में तैनात एक CO का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में अधिकारी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं और इसके बाद मूंछों पर ताव देते हुए अपना रौब दिखाते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या किसी लोकसेवक का जनता के बीच ऐसा व्यवहार उचित है?
मामला सिर्फ किसी राजनीतिक व्यक्ति के लिए इस्तेमाल की गई भाषा का नहीं, बल्कि अधिकारी और आम जनता के बीच व्यवहार एवं संवैधानिक मर्यादा का भी है।
अगर वीडियो में कही गई बातें और घटनाक्रम सही हैं, तो संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले का निष्पक्ष संज्ञान लेकर तथ्य स्पष्ट करने चाहिए।
सवाल बड़ा है—अगर एक पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो आम नागरिकों के साथ अधिकारी का व्यवहार कैसा होता होगा?
👉 आप इस कथित वीडियो और CO के व्यवहार को कैसे देखते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
#Mainpuri #MainpuriNews #CO #Police #AkhileshYadav #SamajwadiParty #UPPolice #UttarPradesh #UPNews #HindNews247
    user_Hind News
    Hind News
    Classified ads newspaper publisher मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • एटा- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर भी नहीं उठवाया गया नगर पालिका द्वारा कूड़ा शहर के बड़े डलाव घर से बेइंतहा गंदगी देखने लाइव,
    1
    एटा- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार पर भी नहीं उठवाया गया नगर पालिका द्वारा कूड़ा शहर के बड़े डलाव घर से बेइंतहा गंदगी देखने लाइव,
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आज एटा शहर में जनमषटमी के पवृ पर यादव समाज की कमेटी ने सभी लोगों का सम्मान किया सभी समाज के लोगों का सम्मान किया रौकी पत्रकार एटा शहर prees
    4
    आज एटा शहर में जनमषटमी के पवृ पर यादव समाज की कमेटी ने सभी लोगों का सम्मान किया सभी समाज के लोगों का सम्मान किया  रौकी पत्रकार एटा शहर prees
    user_Sanjay kulshreshth(Rockey Bhai
    Sanjay kulshreshth(Rockey Bhai
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.