Shuru
Apke Nagar Ki App…
करंडे थाना कांड संख्या 83/23 का फरार अभियुक्त गिरफ्तार शेखपुरा जिले की करंडे थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 83/23 के अप्रथमिकी अभियुक्त पवन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त पवन यादव, पिता बूंदी यादव, ग्राम एकरामा, थाना चेवाड़ा, जिला शेखपुरा का निवासी बताया गया है। करंडे थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर में था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि जिले में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है।
NK 24 News
करंडे थाना कांड संख्या 83/23 का फरार अभियुक्त गिरफ्तार शेखपुरा जिले की करंडे थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 83/23 के अप्रथमिकी अभियुक्त पवन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त पवन यादव, पिता बूंदी यादव, ग्राम एकरामा, थाना चेवाड़ा, जिला शेखपुरा का निवासी बताया गया है। करंडे थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर में था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि जिले में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- *पटना में आंदोलन कर रहे शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के अभ्यर्थी इस अवस्था में हैं! अहंकारी BJP JDU @sauravjbt* अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻 https:1
- बैटरी वाहनों को बढ़ावा देना प्राथमिकता - दामोदर रावत परिवहन मंत्री बिहार सरकार शेखपुरा- बिहार सरकार के परिवहन विभाग के मंत्री दामोदर रावत के जमुई जाने के क्रम में शेखपुरा सर्किट हाउस में उनका भव्य स्वागत किया गया। शेखपुरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक रणधीर कुमार सोनी ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री का बुके एवं अंगवस्त्र देकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस अवसर पर सर्किट हाउस में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे। परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सीएनजी वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में सभी पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग प्वाइंट लगाने की योजना है तथा बैटरी चालित वाहनों का संचालन भी बड़े स्तर पर किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य के सभी मुख्यालयों से सरकारी बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आम नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ परिवहन सुविधा मिल सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। कार्यक्रम के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। विधायक रणधीर कुमार सोनी ने कहा कि बिहार सरकार विकास एवं जनसेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है।1
- पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4.0) के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी दयनीय स्थिति के लिए सत्ताधारी BJP-JDU गठबंधन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।1
- शेखपुरा के शेखोपुर सराय में एक बच्चा अपनी अद्भुत बातों से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। वह कहता है कि यीशु मसीह ही सच्चा खुदा है और लोगों से इस पर विश्वास करने का आग्रह कर रहा है।1
- असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद को लेकर एक भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'क्या यह तुम्हारे बाप की जमीन है जो तुम बाबरी मस्जिद बनाओगे?' उनके इस बयान ने राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक बहस छेड़ दी है।1
- नंदनामा पंचायत में होगा सहयोग शिविर का आयोजन। प्रचार प्रसार हुआ प्रारंभ। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड नंदनामा पंचायत में होगा सहयोग शिविर का आयोजन। प्रचार प्रसार हुआ प्रारंभ। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नंदनामा में 19 में को जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। सहयोग शिविर में जिला एवं प्रखंड स्तरीय सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिसको लेकर पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर प्रचार प्रसार जोर-शोर से प्रारंभ हो चुका है प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ चौक अभिषेक कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत नंदनामा मैं आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर अभी से ही ग्राम पंचायत कार्यालय में पंचायत कार्यपालक सहायक पंचायत सचिव आवास सहायक रोजगार सेवक आदि सभी को नियुक्त किया गया है एवं प्रतिदिन पंचायत के प्रत्येक गांव से आने वाले आवेदकों से आवेदन लिया जा रहा है एवं उसके निष्पादन भी कार्यालय स्तर से की जा रही है अभी तक पंचायत में कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें 17 आवेदन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु 16 आवेदन आईसीडीएस से संबंधित प्राप्त हुआ है 10 आवेदन भूमि के सीमांकन हेतु एवं साथ आवेदन वृद्धा पेंशन हेतु प्राप्त हुआ है सभी आवेदन को प्रखंड मुख्यालय भेज दी गई है जिसमें लगभग आवेदन का निष्पादन भी किया जा चुका है एवं उसकी जानकारी आम लोगों को आवेदक को दी जा रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रखंड के अन्य पंचायत में जो शिविर लगाई जाएगी उसकी भी तिथि निर्धारित कर दी गई है 2 जून 2026 ग्राम पंचायत औरे के मध्य विद्यालय गरसंडा में, 16 जून को भमरिया पंचायत के उच्च विद्यालय महसौरा में, 7 जुलाई को बिल्लो पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिल्लो में, 21 जुलाई को नोंनगढ पंचायत के सामुदायिक भवन रमानी टोला नोनगढ़ में, एवं सुरारी इमामनगर पंचायत के पंचायत सरकार भवन सुरारी इमामनगर में, 4 अगस्त को तेतरहाट पंचायत के पंचायत कार्यालय तेतरहाट में एवं पंचायत सरकार भवन शर्मा में आयोजित किया जाएगा । यह नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर 3 महीने के अंदर सभी पंचायत में सहयोग शिविर लगाने का आदेश जारी किया गया था।1
- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र लखीसराय पहुंचे। बड़हिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और जेसीबी से फूलों की बारिश कर उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने जगदम्बा मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिहार को अराजकता मुक्त बनाने की कामना की।1
- शेखपुरा में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े दो पुराने मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इस पहल से प्रभावित पक्षों को वर्षों पुराने झगड़ों से राहत मिली है।2