Shuru
Apke Nagar Ki App…
महोबा गौरहरी चौकी के अंतर्गत राठ रोड पर रानी अवंतीबाई विद्यालय के सामने एक इको कार और रोडवेज बस के बीच टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया गया है कि इको कार महोबा से बरात लेकर राठ की ओर जा रही थी।
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
महोबा गौरहरी चौकी के अंतर्गत राठ रोड पर रानी अवंतीबाई विद्यालय के सामने एक इको कार और रोडवेज बस के बीच टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया गया है कि इको कार महोबा से बरात लेकर राठ की ओर जा रही थी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महोबा के चरखारी नगर में मोहर्रम की दसवीं (यौम-ए-आशूरा) के अवसर पर शिया समुदाय द्वारा एक मातमी ताज़िया जुलूस निकाला गया। यह जुलूस पूरी अकीदत, अनुशासन और ग़मगीन माहौल के बीच संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया। उन्होंने हज़रत इमाम हुसैन और कर्बला के 72 शहीदों की याद में नौहाख़्वानी और सीना-ज़नी (मातम) करते हुए "या हुसैन" की सदाओं से पूरा वातावरण गूंजा दिया। लोगों ने इमाम हुसैन की कुर्बानी को इंसानियत, सत्य और न्याय की रक्षा का प्रतीक बताया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मातमी जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्धारित कर्बला स्थल पर पहुँचा, जहाँ धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार ताज़ियों को सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह सबीलें लगाई गईं, जहाँ अकीदतमंदों और राहगीरों को शर्बत और पानी वितरित किया गया। इस दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अधिकारियों ने पूरे मार्ग का निरीक्षण किया, जिसके परिणामस्वरूप जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सका। मोहर्रम के इस अवसर पर चरखारी में गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और धार्मिक सौहार्द की एक सुंदर मिसाल देखने को मिली। कर्बला की कुर्बानी का संदेश आज भी इंसानियत, सब्र, त्याग और अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है।1
- छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के मनुरिया गांव निवासी रवि अहिरवार शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके हाथ में भरत तिवारी का एक पोस्टर था। एसपी कार्यालय में उन्होंने गौरीहार थाना पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की, जिसमें "पुलिस मुर्दाबाद" और "गौरिहार थाना पुलिस मुर्दाबाद" जैसे नारे लगाए गए। रवि अहिरवार का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण उनके खिलाफ एक झूठा मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है और उनके मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है। अहिरवार ने भाजपा से जुड़े राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के भाई अशोक अहिरवार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की।1
- दस मोहर्रम यौमे आशूरा के अवसर पर पूरे जनपद में हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके 72 साथियों को अश्कबार आँखों से ख़िराज-ए-अकीदत पेश की गई।1
- मोहर्रम की नौवीं तारीख की रात को पनवाड़ी कस्बा पूरी तरह से ग़म-ए-हुसैन में डूबा हुआ दिखाई दिया।1
- उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक LPG टैंकर टोल प्लाजा से टकरा गया, जिसके बाद एक ज़ोरदार धमाका हुआ और उसमें आग लग गई। इस भयावह घटना में टोल पर कार्यरत पाँच कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए, और वे सड़क किनारे दर्द से तड़पते नज़र आए। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि उन्हें दो किलोमीटर दूर से भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता था।1