Shuru
Apke Nagar Ki App…
एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने आज पिलुआ थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों और जनसुनवाई व्यवस्था की गहनता से जाँच की। साफ-सफाई बेहतर बनाने और शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सख्त निर्देश जारी किए।
आकर्ष वार्ष्णेय रिपोर्टर shru
एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने आज पिलुआ थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों और जनसुनवाई व्यवस्था की गहनता से जाँच की। साफ-सफाई बेहतर बनाने और शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सख्त निर्देश जारी किए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक महिला पर जानलेवा हमला हो गया। बिछवां के हरनगरपुर गाँव में हुए इस खूनी हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- मैनपुरी में एक दिव्यांग महिला ने एसपी ऑफिस पर अपने बेटे की पिटाई और जान से मारने की धमकी के आरोप में जमकर हंगामा किया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- मैनपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है साइवर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को साइबर सेल और थाना साइबर क्राइम टीम ने किया पर्दाफाश,,, मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ नमस्कार… आप देख रहे हैं जनपद मैनपुरी न्यूज़ मैं हूं मोहित गुप्ता… मैनपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां साइबर सेल और थाना साइबर क्राइम टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 3 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो लोगों को नौकरी, इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग के नाम पर लालच देकर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। आपको बता दें कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी साइबर के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों को झांसा देकर साइबर फ्रॉड कर रहे थे। इनके खिलाफ कई शिकायतें और एफआईआर दर्ज थीं। पुलिस जांच में पता चला कि फर्जी बैंक खातों और चेक के माध्यम से रकम निकाली जाती थी। साइबर सेल की तकनीकी जांच के आधार पर आज 10 मई 2026 को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट और विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे संगठित तरीके से लोगों को नौकरी लगाने, इन्वेस्टमेंट कराने और ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी करते थे। मैनपुरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या लालच भरे ऑफर पर भरोसा न करें और साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। फिलहाल इस बड़ी कार्रवाई के बाद साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। वाइट,,sp ग्रामीण की पत्रकार मोहित गुप्ता जनपद मैनपुरी1
- मैनपुरी पुलिस का बड़ा एक्शन: ऑनलाइन नौकरी और ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश! | GD News मैनपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर! साइबर सेल और थाना साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी मासूम लोगों को घर बैठे नौकरी, इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर अपना शिकार बनाते थे। जांच में फर्जी बैंक खातों और एटीएम कार्ड का बड़ा जाल सामने आया है। मैनपुरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस वीडियो में देखें: कैसे काम करता था यह ठग गिरोह? एसपी ग्रामीण ने क्या किया खुलासा? साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस की खास अपील। सावधान रहें: किसी भी अनजान लिंक या लालच भरे ऑफर के झांसे में न आएं। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।1
- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी नौकरी और निवेश में मुनाफे का झांसा देकर अलग-अलग राज्यों के लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान ऑफर पर भरोसा न करें।1
- राहुल गांधी और थालापति विजय की मुलाकात में एक खास पल आया, जब विजय ने राहुल के कान में कुछ कहा। इसके तुरंत बाद पूरा माहौल मुस्कुराहटों और तालियों से गूंज उठा। यह राजनीतिक मंच पर दोनों दिग्गजों के बीच एक महत्वपूर्ण और वायरल पल था।1
- सपा सांसद डिंपल यादव ने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर 'गिरोह' की तरह काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों में महिला सुरक्षा और बंगाल व उत्तर प्रदेश में संभावित धांधली को लेकर भी चिंता जताई।1
- मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है मैनपुरी के बेबर पहुंची सांसद डिंपल यादव जी,,, मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस बेवर (मैनपुरी): कस्बा बेवर के मोहल्ला महाजजान में आज समाजवादी पार्टी की सांसद श्रीमती डिंपल यादव ने पहुँचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सांसद के साथ पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और स्थानीय विधायक आलोक शाक्य भी मौजूद रहे। शांति पाठ में दी श्रद्धांजलि जानकारी के अनुसार, मोहल्ला महाजजान निवासी गंगाराम सैनी के छोटे भाई राजेश सैनी का बीते दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। शनिवार को उनके निवास स्थान पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 'शांति पाठ' का आयोजन किया गया। इस दुःखद घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाने के लिए सपा के शीर्ष नेता और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उनके आवास पर पहुंचे। सांसद ने दिया सहयोग का आश्वासन सांसद डिंपल यादव ने शोकाकुल परिवार के बीच बैठकर उनका हाल जाना और इस कठिन समय में उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और विधायक आलोक शाक्य ने भी दिवंगत राजेश सैनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। ये लोग रहे उपस्थित इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ-साथ सुमित सैनी, विकास सैनी, हरिश्चंद्र सैनी, हिन्दू सैनी, गप्पू भारद्वाज सहित मोहल्ले के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति प्रकट की।1