क्लीनिक में छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टर तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार क्लीनिक में छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टर तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार हरदोई। थाना कासिमपुर पुलिस ने मुखबिर एवं ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को उसके क्लीनिक से 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित पुत्र सूरजबली, निवासी ग्राम मौउद्दीनपुर मजरा मासू, थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को बताया गया कि अंकित कथित तौर पर अक्सर तमंचा लगाकर घूमता था। पुलिस के मुताबिक वह पेशे से झोलाछाप डॉक्टर है और गांव में क्लीनिक चलाता है। कार्रवाई के दौरान उसे उसके क्लीनिक से ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद अवैध असलहे के संबंध में थाना कासिमपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष सिंह द्वारा पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बाइट दी गई है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल
क्लीनिक में छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टर तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार क्लीनिक में छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टर तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार हरदोई। थाना कासिमपुर पुलिस ने मुखबिर एवं ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को उसके क्लीनिक से 315 बोर के तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित पुत्र सूरजबली, निवासी ग्राम मौउद्दीनपुर मजरा मासू, थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को बताया गया कि अंकित कथित तौर पर अक्सर तमंचा लगाकर घूमता था। पुलिस के मुताबिक वह पेशे से झोलाछाप डॉक्टर है और गांव में क्लीनिक चलाता है। कार्रवाई के दौरान उसे उसके क्लीनिक से ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद अवैध असलहे के संबंध में थाना कासिमपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी संडीला श्री संतोष सिंह द्वारा पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बाइट दी गई है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेयी आगाज टाइम्स न्यूज़ चैनल
- जनपद हरदोई अवगत कराना है कि थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर व ग्रामीणो की सूचना पर अभियुक्त अंकित पुत्र सूरजबली निवासी ग्राम मोउद्दीनपुर मजरा मासू थाना कासिमपुर जनपद हरदोई को एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस सहित इनके ही क्लीनिक से गिरफ्तार किया गया । स्थानीय जनपद हरदोई अवगत कराना है कि थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर व ग्रामीणो की सूचना पर अभियुक्त अंकित पुत्र सूरजबली निवासी ग्राम मोउद्दीनपुर मजरा मासू थाना कासिमपुर जनपद हरदोई को एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस सहित इनके ही क्लीनिक से गिरफ्तार किया गया । स्थानीय व्यक्तियो द्वारा बताया गया है कि अंकित उपरोक्त अक्सर तमंचा लगाकर घूमता है, जो पेशे से झोला छाप डाक्टर भी है। जिसके संबंध में थाना कासिमपुर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सण्डीला श्री संतोष सिंह द्वारा दी गयी बाइट1
- हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा जलालाबाद, गोला धाम को निकले कांवड़ियों के जत्थे जलालाबाद। सावन के पावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति का रंग नगर में दिखाई देने लगा है। जनपद फर्रुखाबाद के पंचालघाट से पवित्र गंगाजल लेकर छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के कई जत्थे जलालाबाद नगर की सीमा से होकर गुजरे। कंधों पर सजी कांवड़, हाथों में भगवा ध्वज और जुबां पर हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िये पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गोला धाम की ओर बढ़ते नजर आए। कांवड़ियों के गुजरने से नगर का माहौल पूरी तरह शिवमय हो गया। पंचालघाट से गंगाजल भरकर निकले कांवड़िये लंबी पदयात्रा करते हुए गोला गोकर्णनाथ पहुंचेंगे, जहां पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करेंगे। यात्रा के दौरान कांवड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कांवड़ियों के जत्थों के नगर से गुजरने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धा के साथ उनका स्वागत किया। पूरा वातावरण भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा और नगर में जगह-जगह धार्मिक उत्साह का माहौल नजर आया।1
- बाइक से निकले वित्तमंत्री, सामने आया छुट्टा पशु; व्यवस्था पर उठे सवाल वित्तमंत्री के बाइक से निकलने के दौरान सामने छुट्टा पशु आ जाने की घटना ने शहर से लेकर हाईवे तक की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। शहर में सुबह घंटाघर से आगे मसूरी इंटरनेशनल स्कूल के पास भी छुट्टा पशुओं का जमावड़ा देखा जा सकता है। सवाल यह है कि एसी कमरों में बैठकर दिए जा रहे आदेश और दिशा-निर्देश आखिर जमीन पर कब दिखाई देंगे?1
- शाहजहांपुर आज सुबह हनुमंत धाम पर वित्त मंत्री संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश खन्ना जनसुनवाई की2
- **नागरिक अभिनंदन समारोह सम्पन्न, मा. वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया परशुराम जन्मस्थली के आंदोलनकारी का अभिनंदन*** शाहजहांपुर,भगवान परशुराम जन्मभूमि न्यास, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह आज गांधी भवन सभागार (टाउन हॉल) में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में भगवान परशुराम जन्मभूमि न्यास की ओर से संयोजक अशित पाठक, डीपीएस राठौर, राजेश अवस्थी, गोविन्द मिश्रा, योगेश नाथ पाठक, उदित शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन न्यास के संयोजक अशित पाठक द्वारा किया गया। उन्होंने मंच से ही मंत्री सुरेश खन्ना के समक्ष भगवान परशुराम जन्मस्थली से संबंधित जनभावनाओं को रखा। इनमें प्रमुख रूप से भगवान परशुराम जन्मस्थली को रामायण सर्किट में शामिल किए जाने, भगवान परशुराम मंदिर एवं पावन रामताल परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने तथा भगवान परशुराम जन्मभूमि मंदिर, उबरिया स्थित मंदिर सहित भगवान परशुराम जी से जुड़े सभी ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों के पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिलाधिकारी के संरक्षण में नई प्रबंधन समिति गठित किए जाने की मांग प्रमुख रही। समारोह के दौरान रेणुका माता मंदिर के पूज्य महंत को एवं परशुरामपुरी से पधारे आंदोलनकारियों को मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से ठाकुर ओमप्रकाश सिंह,भूरे दीक्षित,अवनीश द्विवेदी ,आनंद पांडे, आलोक शुक्ला, अर्पित गुप्ता (भामाशाह), अरविंद पांडेय, जितेंद्र द्विवेदी, अक्षय अवस्थी, गौरव राघव, सतीश शर्मा,मनोज बाल्मीकि,आकाश गुप्ता,गोविन्द मिश्रा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के. सी. मिश्रा जी, महानगर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन डी. पी. एस. राठौर, एमएलसी सुधीर गुप्ता, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाठक, जिलाध्यक्ष ज्ञानेश वाजपेयी, हरिशरण बाजपेई,ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला, पूर्व एमलसी संजय मिश्रा,मैथिल ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, सौरभ सोमवंशी, उदित शर्मा,आकाश तिवारी,आकाश मिश्रा, हर्षित, स्वर्णिम तिवारी, निरविकल्प द्विवेदी, सुमित चतुर्वेदी लखीमू दीक्षित,आशीष शुक्ला राजेंद्र पटवा, योगेश शर्मा राकेश पाण्डेय, वेद प्रकाश मिश्रा जयशंकर दीक्षित,सोनिया राठौर, प्रज्ञा पाठक, मोहित पाठक सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह के अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष के. सी. मिश्रा द्वारा सभी आगंतुकों, अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी एवं जनपदवासी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। दैनिक अयोध्या टाइम्स समाचार पत्र तहसील पुवायां संवादाता विशाल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज चैनल ब्यूरो चीफ शाहजहांपुर य4