Shuru
Apke Nagar Ki App…
दो तीन दिनों में जनसुराज एमएलसी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगा - दो तीन दिनों में जनसुराज एमएलसी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगा - प्रशांत किशोर,
Saroj kumar ,(pk)
दो तीन दिनों में जनसुराज एमएलसी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगा - दो तीन दिनों में जनसुराज एमएलसी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगा - प्रशांत किशोर,
More news from बिहार and nearby areas
- मैं सिर्फ बिहार की राजनीति करना चाहता हूं... उसे टुकड़ों मैं सिर्फ बिहार की राजनीति करना चाहता हूं... उसे टुकड़ों में नहीं बांटना चाहता।1
- जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं ने तीज व्रत के अवसर पर क्या कुछ किया देखें -1
- भोजपुर मे जमीरा पुल के पास सांसद व मंत्री के पुतले फूंका1
- 🇮🇳 लसाढ़ी के 12 अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, गाँव के समग्र विकास का संकल्प 📍 अगिआंव, भोजपुर स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 15 सितंबर 1942 को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए शहीद हुए लसाढ़ी गाँव के 12 अमर शहीदों की स्मृति में आज शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, लोकसभा सदस्य सुदामा प्रसाद, अगिआंव विधायक महेश पासवान, संदेश विधायक राधाचरण साह, विधान परिषद सदस्य सोनू कुमार राय, भूतपूर्व विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। भोजपुर के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कहा कि लसाढ़ी के विकास को शहीदों की विरासत के अनुरूप आगे बढ़ाना प्राथमिकता है। गाँव में सड़क सहित जरूरी आधारभूत सुविधाओं के साथ युवाओं की शिक्षा, कौशल और रोजगार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रभारी मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि लसाढ़ी के अमर शहीदों का बलिदान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। शहीदों की स्मृति को सम्मान देते हुए गाँव के विकास और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए काम किया जाएगा। 🇮🇳 लसाढ़ी के शहीदों की गाथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, साहस और समाज के विकास की प्रेरणा देती रहेगी। #लसाढ़ी #अमरशहीद #शहीद_स्मारक #अगिआंव #भोजपुर #बिहार #स्वतंत्रता_संग्राम #शहीद_श्रद्धांजलि #देशभक्ति #विकास1
- बिहार को दीये की रोशनी से ज्यादा एक ऐसी नीति की जरूरत है, जो हर साल आने वाली बाढ़ के अंधेरे से स्थायी मुक्ति दिला सके। राज + नीति = राजनीति। लेकिन क्या हमने सिर्फ राज करने के चक्कर में नीति को ही भुला दिया है? अब तो देखकर ऐसा ही लगता है। राज ही सर्वोपरि है, नीति नहीं! उन्हें खुद कहना चाहिए था— “मेरे लिए दीया नहीं, सेवा का संकल्प जलाइए। यह संकल्प हो कि बिहार की बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।” क्योंकि बाढ़ से तबाह लोगों के सामने दीया जलाना कहीं न कहीं एक तरह का उपहास-सा लगता है। जिन लोगों को अपना घर, खेत और जीवन फिर से खड़ा करने में महीनों लग जाएंगे, जिनके सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा है और जिन्हें मालूम है कि कुछ महीनों बाद फिर बाढ़ लौट सकती है—उनके सामने हम दीया जला रहे हैं? बिहार को दीये की रोशनी से ज्यादा एक ऐसी नीति की जरूरत है, जो हर साल आने वाली बाढ़ के अंधेरे से स्थायी मुक्ति दिला सके।1
- 🚨 तीन दिन पहले की नाराजगी खत्म, डीएम से मिले मुखिया संघ के पदाधिकारी—बाढ़ राहत और विकास पर हुई अहम चर्चा आरा। तीन दिन पहले जिलाधिकारी से मुलाकात नहीं होने को लेकर मुखिया संघ भोजपुर और जिला प्रशासन के बीच बनी नाराजगी आज हुई मुलाकात के बाद खत्म होती नजर आई। जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा से मुखिया संघ भोजपुर के अध्यक्ष श्री हरेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में मुखिया गणों ने मुलाकात की। मुखिया संघ की ओर से पंचायत स्तर पर बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं और राहत व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया। बैठक में प्रशासन और मुखिया संघ के बीच आपसी समन्वय के साथ पंचायतों के विकास एवं आपदा राहत कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। बैठक के बाद मुखिया संघ और जिला प्रशासन के बीच तीन दिन पहले बनी दूरी खत्म होने के साथ ही पंचायतों के विकास और बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने को लेकर सकारात्मक माहौल बनने की बात सामने आई।1
- तेजस्वी यादव पर हमला, चिराग पासवान के काम गिनाए - LJP नेता का बड़ा बयान तेजस्वी यादव पर हमला, चिराग पासवान के काम गिनाए - LJP नेता का बड़ा बयान आरा/भोजपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक नेता ने आज तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "आप सब जानते हैं कि तेजस्वी जी को बिहार की जनता ने जो जिम्मेदारी दी, उसको वो वाकई में निभा नहीं पाते। जब सदन में रहना होता है तो वो विदेश भ्रमण पर रहते हैं।" उन्होंने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के मंत्री चिराग पासवान की तारीफ करते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान चिराग पासवान जी दो-दो बार हाजीपुर गए हैं और लगातार 'चिराग का भरोसा' कार्यक्रम चला रहे हैं। नेता ने बताया कि हाल ही में बिहार में हुए छात्र आंदोलन के दौरान भी चिराग पासवान जी ने छात्रों से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनकी मांगों को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री तक पहुँचाया। वहीं जब उनसे सवाल पूछा गया कि आपकी ही पार्टी के बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर जी बाढ़ग्रस्त इलाके में देखने तक नहीं गए और उनका पुतला भी जलाया गया, तो उन्होंने कहा - "उनके ऊपर बहुत सारी जवाबदेही है। वो फोन के माध्यम से, अपने संगठन के माध्यम से और प्रशासनिक पदाधिकारियों के माध्यम से बाढ़ राहत में लगे हुए होंगे और समय मिलेगा तो जरूर आएंगे।" उन्होंने कहा कि जंगल राज तेजस्वी यादव के परिवार के राज में बिहार में चला है और हमारी पार्टी का विकास का काम तेजी से हो रहा है।1
- जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र के महिलाओं ने किया तीज व्रत देखें -1