ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस की सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप मारपीट के मामलें में 03 अभियुक्तों को न्यायालय उठने तक की अभिरक्षा व 7500 रुपये का अर्थदण्ड से किया गया दण्डित ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस की सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप मारपीट के मामलें में 03 अभियुक्तों को न्यायालय उठने तक की अभिरक्षा व 7500 रुपये का अर्थदण्ड से किया गया दण्डित पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के दृष्टिगत संतकबीरनगर पुलिस के द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन द्वारा प्रभावी पैरवी के क्रम में आज दिनाँक 10.03.2026 को माननीय न्यायालय जे0एम0 जनपद संतकबीरनगर द्वारा 03 अभियुक्तों को न्यायालय उठने तक की अभिरक्षा व 7500 रुपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । *घटना विवरणः-* वादी मुकदमा बसन्त पुत्र खदेरु निवासी नेतवापुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना धनघटा पर दिनांक 14.06.2011 को तहरीर दिया गया कि अभियुक्तगण 01. बुझारत पुत्र ढोढई, 02. धर्मवीर पुत्र बुझारत 03. वीरवा उर्फ रामवीर पुत्र बुझारत निवासीगण नेतवापुर थाना धनघटा के विरुद्ध मारपीट करने व गाली गलौज करने तहरीर के आधार पर थाना धनघटा पर अभियोग पंजीकृत कर उ0नि0 श्री बसन्तलाल द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया था । *सजा विवरणः-* एनसीआर नं0 177/2011 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर से सम्बन्धित अभियुक्तगण उपरोक्त को धारा 3323/504/506 भा0द0वि0 के अपराध में न्यायालय उठने तक की अभिरक्षा व 2500-2500 रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । अर्थदण्ड अदा न करने पर 07-07 दिवस का साधारण कारावास का दण्ड भुगतना होगा ।
ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस की सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप मारपीट के मामलें में 03 अभियुक्तों को न्यायालय उठने तक की अभिरक्षा व 7500 रुपये का अर्थदण्ड से किया गया दण्डित ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत संतकबीरनगर पुलिस की सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप मारपीट के मामलें में 03 अभियुक्तों को न्यायालय उठने तक की अभिरक्षा व 7500 रुपये का अर्थदण्ड से किया गया दण्डित पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के दृष्टिगत संतकबीरनगर पुलिस के द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन द्वारा प्रभावी पैरवी के क्रम में आज दिनाँक 10.03.2026 को माननीय न्यायालय जे0एम0 जनपद संतकबीरनगर द्वारा 03 अभियुक्तों को न्यायालय उठने तक की अभिरक्षा व 7500 रुपये का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । *घटना विवरणः-* वादी मुकदमा बसन्त पुत्र खदेरु निवासी नेतवापुर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना धनघटा पर दिनांक 14.06.2011 को तहरीर दिया गया कि अभियुक्तगण 01. बुझारत पुत्र ढोढई, 02. धर्मवीर पुत्र बुझारत 03. वीरवा उर्फ रामवीर पुत्र बुझारत निवासीगण नेतवापुर थाना धनघटा के विरुद्ध मारपीट करने व गाली गलौज करने तहरीर के आधार पर थाना धनघटा पर अभियोग पंजीकृत कर उ0नि0 श्री बसन्तलाल द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया था । *सजा विवरणः-* एनसीआर नं0 177/2011 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर से सम्बन्धित अभियुक्तगण उपरोक्त को धारा 3323/504/506 भा0द0वि0 के अपराध में न्यायालय उठने तक की अभिरक्षा व 2500-2500 रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । अर्थदण्ड अदा न करने पर 07-07 दिवस का साधारण कारावास का दण्ड भुगतना होगा ।
- Post by आज की आवाज1
- आज दिनाँक 10.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया । निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई । महोदय द्वारा परेड के उपरान्त पुलिस लाइन्स परिसर में मेस, गणना कार्यालय, आमी बैरक आदि का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।1
- संतकबीरनगर। अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल करायी गयी। परेड के उपरान्त पुलिस लाइन्स परिसर में मेस, गणना कार्यालय, आमी बैरक आदि का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया । पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।4
- 24 मार्च को सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उत्सव, मेधावी छात्रों का होगा सम्मान पुरस्कार वितरण के साथ होगी प्रवेश परीक्षा का आयोजन, 2 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र संतकबीरनगर। जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 24 मार्च को वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन द्वारा भव्य समारोह में रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी विद्यालय की ओर से मेधावी छात्रों को लाखों रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च को ही नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा में वही छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पूर्व में अपना पंजीकरण करा लिया है। प्रवेश परीक्षा के आयोजन को लेकर विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि वार्षिक सम्मान समारोह और प्रवेश प्रक्रिया के बाद 2 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी। नए सत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक और हाईटेक सुविधाओं के साथ शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है तथा आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।1
- Post by Vipin Times Khlilabad1
- संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर के खलीलाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में फर्जी वसीयतनामा के माध्यम से जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित अरुण कुमार पांडेय ने ग्रामीणों के साथ तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपा था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित पक्ष में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित ने समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और खलीलाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) को प्रार्थना पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पीड़ित अरुण कुमार पांडेय का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी तरीके से जमीन का वसीयतनामा तैयार कराकर उनकी पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहन जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने भी इस प्रकरण की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि किसी की संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से हड़पने का प्रयास किया जा रहा है तो यह गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ित का कहना है कि शिकायत दिए जाने के कई दिन बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उन्हें न्याय मिलने को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है1
- आकाशवाणी, 11 3 2026 ई0 आज बुधवार है । बुधवार का दिन भगवान गणपति जी को अर्पित माना जाता है। बुधवार का दिन, बुध देव को समर्पित है, जो राजकुमार है । देवताओं में राजकुमार माने जाते हैं ! प्रभु की कृपा से ,परम पूज्य गुरुदेव जी के आशीर्वाद से, विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी से निवेदन करते हुए ,अपने कुल देवताओं का स्मरण करते हुए , मित्रों! आज के दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं :- - - -गजाननम भूत गणादि सेवितं । कपित्थ जम्बूफल चारु भक्षणम्। उम सुतं शोक विनाश कारकम्। नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम ।। प्रभु आप के श्री चरणो में कोटि-कोटि बंदन, कोटि-कोटि नमन, बारंबार प्रणाम 🙏 है । प्रभु आपकी जय हो। ❤🙏✍️ 🌹🙏🌺🙏🌹🌺🙏🌹🌺1
- आज दिनांक 09.03.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा द्वारा थाना महुली पर थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय* एवं समस्त विवेचकों/अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं, कानून-व्यवस्था तथा विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई । इस दौरान थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों, रजिस्टरों एवं पुलिस कार्यप्रणाली की जांच की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । *बैठक के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई एवं आवश्यक आदेश/निर्देश दिए गए—* *लंबित विवेचनाओं की समीक्षा –* सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया कि विवेचनाओं का निस्तारण निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए अनावश्यक रूप से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। *अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था –* क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। *मिशन शक्ति अभियान –* महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, स्कूल-कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा महिला हेल्पलाइन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। *साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराध –* साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आमजन को जागरूक करने, साइबर हेल्पलाइन के प्रचार-प्रसार तथा साइबर शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। *सीसीटीवी कैमरा अभियान –* बाजार, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए व्यापारियों एवं आमजन को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए, जिससे अपराधों की रोकथाम में सहायता मिल सके। *गुमशुदगी के मामलों की समीक्षा –* गुमशुदा व्यक्तियों से संबंधित प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। *SID एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण –* थाने पर रखे गए SID, अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, बीट रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। *जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण –* थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका तत्काल एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए गए। *बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करना –* बीट आरक्षियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर ग्राम प्रधान, चौकीदार एवं सम्मानित व्यक्तियों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा क्षेत्र की सूचनाओं को नियमित रूप से थाने को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। *स्वच्छता एवं अनुशासन –* थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की सुव्यवस्था तथा पुलिस कर्मियों को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। अंत में क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जनता का विश्वास पुलिस पर बना रहे, इसके लिए पारदर्शिता,संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करें तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखें।1
- Post by आज की आवाज1