बाहरा विश्वविद्यालय के टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी विभाग में पांच दिवसीय रोजगरोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम बाहरा विश्वविद्यालय के टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी विभाग में पांच दिवसीय रोजगरोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम #वाकनाघाट (सोलन) #बाहरा #विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की ओर से ट्रेनिंग विभाग के सहयोग से अंतिम वर्ष के होटल मैनेजमेंट और ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय रोजगार एवं साक्षात्कार तैयारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन 9 सितंबर को हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. दमन आहूजा का माइंडफुलनेस और वेलबीइंग पर विशेष सत्र रहा। डॉ. आहूजा जन स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह वर्तमान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर (#NIHFW) की इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमेटी के सदस्य हैं। वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, यूनिसेफ, नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (#NACO), पीजीआई चंडीगढ़ और पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। डॉ. आहूजा को रेड रिबन एक्सप्रेस अभियान के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। उन्होंने देश के 24 राज्यों में स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है। उनके मार्गदर्शन में पांच हजार से अधिक प्रशिक्षकों का नेटवर्क तैयार हुआ। वह कई विश्वविद्यालयों में अतिथि शिक्षक भी रह चुके हैं और पांच पुस्तकों के लेखक हैं। इसके अलावा वह आकाशवाणी और दूरदर्शन से एंकर एवं प्रस्तोता के रूप में भी जुड़े रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को समूह चर्चा, आत्म-परिचय, साक्षात्कार की तैयारी, #STAR तकनीक, मॉक इंटरव्यू, नेतृत्व क्षमता, विवाद समाधान और प्रभावी संवाद जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने हॉस्पिटैलिटी से जुड़े केस स्टडी और ऑपरेशनल गतिविधियों में भी भाग लिया। कार्यक्रम में सुश्री हर्षिता देव, श्री सुमित वर्मा, श्री युवराज तिवाना, श्री अनुराग अवस्थी और सुश्री श्वेता चौहान ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. विकेश कश्यप ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्वविद्यालय के #कुलपति प्रो. आर.पी. नैंटा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विशेषज्ञों व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। #चांसलर सरदार गुरविंदर सिंह बाहरा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को रोजगार के लिए जरूरी व्यावहारिक ज्ञान और कौशल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
बाहरा विश्वविद्यालय के टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी विभाग में पांच दिवसीय रोजगरोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम बाहरा विश्वविद्यालय के टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी विभाग में पांच दिवसीय रोजगरोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम #वाकनाघाट (सोलन) #बाहरा #विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की ओर से ट्रेनिंग विभाग के सहयोग से अंतिम वर्ष के होटल मैनेजमेंट और ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय रोजगार एवं साक्षात्कार तैयारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन 9 सितंबर को हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डॉ. दमन आहूजा का माइंडफुलनेस और वेलबीइंग पर विशेष सत्र रहा। डॉ. आहूजा जन स्वास्थ्य और सामुदायिक
सहभागिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव रखते हैं। वह वर्तमान में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर (#NIHFW) की इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमेटी के सदस्य हैं। वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, यूनिसेफ, नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (#NACO), पीजीआई चंडीगढ़ और पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। डॉ. आहूजा को रेड रिबन एक्सप्रेस अभियान के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। उन्होंने देश के 24 राज्यों में स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का नेतृत्व किया है। उनके मार्गदर्शन में पांच हजार से
अधिक प्रशिक्षकों का नेटवर्क तैयार हुआ। वह कई विश्वविद्यालयों में अतिथि शिक्षक भी रह चुके हैं और पांच पुस्तकों के लेखक हैं। इसके अलावा वह आकाशवाणी और दूरदर्शन से एंकर एवं प्रस्तोता के रूप में भी जुड़े रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को समूह चर्चा, आत्म-परिचय, साक्षात्कार की तैयारी, #STAR तकनीक, मॉक इंटरव्यू, नेतृत्व क्षमता, विवाद समाधान और प्रभावी संवाद जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों ने हॉस्पिटैलिटी से जुड़े केस स्टडी और ऑपरेशनल गतिविधियों में भी भाग लिया। कार्यक्रम में सुश्री हर्षिता देव, श्री सुमित वर्मा, श्री युवराज तिवाना, श्री अनुराग अवस्थी और सुश्री श्वेता
चौहान ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. विकेश कश्यप ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्वविद्यालय के #कुलपति प्रो. आर.पी. नैंटा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विशेषज्ञों व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। #चांसलर सरदार गुरविंदर सिंह बाहरा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को रोजगार के लिए जरूरी व्यावहारिक ज्ञान और कौशल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
- सोलन में पानी को लेकर एक तरफ मचा हाहाकार , निगरनिगम ने किया एक करोड़ रुपए इकट्ठा #solan #mc #water #bill सोलन में पानी को लेकर एक तरफ मचा हाहाकार , निगरनिगम ने किया एक करोड़ रुपए इकट्ठा #solan #mc #water #bill1
- सोलन: बघाट रियासत के अंतिम शासक की जयंती पर वार्षिक सम्मेलन, मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री बोले - बघाट का इतिहास गौरवशाली1
- चंडीगढ़ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन सचिन पायलट की अगुवाई में निकला रोष मार्च चंडीगढ़ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन सचिन पायलट की अगुवाई में निकला रोष मार्च पंजाब में बढ़ते नशे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। पंजाब प्रभारी बनने के बाद पहली बार पंजाब दौरे पर पहुंचे सचिन पायलट की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने रोष मार्च निकाला। हरपाल चीमा के आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में भी लिया गया। कांग्रेस ने हरपाल चीमा को मंत्री पद से हटाने, इस्तीफा लेने और FIR दर्ज करने की मांग की।1
- पंचकूला में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल पंचकूला में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल मोरनी-पंचकूला मार्ग पर हुआ हादसा, घूमने जा रहे पांच दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी पंचकूला, 15 सितंबर। मोरनी-पंचकूला मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। घूमने के लिए निकले पांच दोस्तों की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहाड़ी मार्ग पर कार का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।1
- 'PM आवास के नाम पर रिश्वत लेते बाबू जी रंगे हाथ पकड़े गए' मेरठ एंटी करप्शन टीम ने आवास विकास कार्यालय के बाबू को 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. बाबूजी ने एक महिला से PM आवास योजना के तहत आवंटित मकान की फाइल पास करने की एवज में रिश्वत मांगी थी. महिला ने एंटी करप्शन से शिकायत कर दी. टीम ने बाबू अभिनव को धर दबोचा.1
- नगर निगम पंचकूला जिला प्रधान जोगिंदर सिंह कांगड़ा Panchkula Haryana सफाई कर्मचारी एकता ज़िंदाबाद! नगर निगम पंचकूला जिला प्रधान जोगिंदर सिंह कांगड़ा ने सभी सफाई कर्मचारियों के साथ जनरल मीटिंग की। स्थानः यमनी का पार्क, सेक्टर-5, पंचकूला इस बैठक में सभी कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ! सफाई कर्मचारी एकता जिंदाबाद! हमारा हक, हमारा अधिकार !2
- दिखे स्वास्थ्य मंत्री, उम्र को नकारते, नाटी में उतरे तो सबको पछाड़ते! ठुमका ऐसा मारा, जम गया नज़ारा, मंत्री जी के आगे फीका पड़ा नाटी का हर सितारा!#solan #nati #dance #hm #cmo #cm #viral दिखे स्वास्थ्य मंत्री, उम्र को नकारते, नाटी में उतरे तो सबको पछाड़ते! ठुमका ऐसा मारा, जम गया नज़ारा, मंत्री जी के आगे फीका पड़ा नाटी का हर सितारा!#solan #nati #dance #hm #cmo #cm #viral1
- #पंचकूला में दर्दनाक सड़क हादसा! 5 दोस्तों से भरी कार खाई में गिरी, मचा हड़कंप मोरनी-पंचकूला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। घूमकर लौट रहे पांच दोस्तों की कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी मार्ग पर कार का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।1